आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 2 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 1 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

2 April Current Affairs 2019, 1 April Current Affairs 2019
3 April Current Affairs 2019

1,2,3 April Current Affairs 2019

April Current Affairs 2019


आज 1 अप्रैल से देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय प्रभावी हो जाएगा।
अब बैंक ऑफ बड़ौदा कुल 15 लाख करोड रुपए की बैलेंस शीट के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा बैंक बनेगा।
गौरतलब है कि यह हाल ही के वर्षों में सरकारी बैंकों का दूसरा विलय है।
अप्रैल 2017 में एसबीआई के साथ 5 सहयोगी बैंकों और भारतीय महिला बैंक का विलय किया गया था।

कृषि वैज्ञानिकों ने उत्तरप्रदेश के लिए सब्जियों की 42 नई प्रजातियां विकसित की है।


रेग्युलेटरी सैंडबॉक्स

रेग्युलेटरी सैंडबॉक्स स्टार्टअप और फाइनेंसियल टेक्नोलॉजी (फिनटेक) कंपनियों को वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर नई सेवाओं और  उत्पादों के परीक्षण के अनुकूल माहौल उपलब्ध कराता है।
सबसे पहले ब्रिटेन ने 2015 में रेग्युुलेटरी सैंडबॉक्स स्थापित किया था।

आज 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2019-2020 शुरू हो रहा है।
आज से निम्न सुविधाएँ लागू होंगी -
1.5 लाख रुपए तक की आय पूरी तरह से टैक्स फ्री होगी।
2.बैंक एमसीएलआर के स्थान पर आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर कर्ज देंगे। अर्थात कम ब्याज पर लोन मिलेगा।
3.निर्माणाधीन मकानों पर जीएसटी दर 1% और अन्य वर्ग के मकानों पर 5% दर लागू होगी।
4.अफोर्डेबल हाउसिंग के तहत घर की कीमत की सीमा 30 से बढ़कर 45 लाख रुपए लागू हो जाएगी।
5.जीएसटी में सालाना 40 लाख सालाना टर्नओवर वालों का ही पंजीकरण अनिवार्य होगा।
6.वाहन निर्माता कंपनियों को आवश्यक रूप से सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट देना जरूरी होगा।
कोई भी वाहन बिना नंबर प्लेट के फैक्ट्री से बाहर नहीं निकलेंगे।
7.नौकरी बदलने पर पीएफ खाता स्वयं ट्रांसफर होगा।

1 अप्रैल 1935 में भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई।
1937 में भारतीय रिजर्व बैंक का कार्यालय कोलकाता से मुंबई शिफ्ट किया गया।
पहले भारतीय रिजर्व बैंक एक निजी बैंक था जिसका 1949 में राष्ट्रीयकरण किया गया।
गौरतलब है कि इस बैंक ने जून 1948 तक पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के रूप में कार्य किया था।
1 अप्रैल 2019 को आरबीआई का 84 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े ब्रांड एपल की स्थापना 1 अप्रैल 1976 में स्टीव जॉब्स और स्टीव वोजनियाक ने की।

संयुक्त अरब अमीरात जल्द ही भारतीय विश्वविद्यालयों और स्कूलों की डिग्री को बराबर की मान्यता देगा।

वकील जुजाना कैपुताना (45) स्लोवाकिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनी है।

शरणार्थियों की समस्या के चलते अमेरिका ने मध्य अमेरिकी देशों अल साल्वाडोर, ग्वाटेमाला और होंडुरास को मिलने वाली सहायता में कटौती की है।
इन तीनों देशों को उत्तरी त्रिभुज (Northern Triangle) नाम से जाना जाता है।
अमेरिका में सबसे अधिक अवैध प्रवासी इन 3 देशों से ही आते हैं।

आईआईटी कानपुर के छात्र सौरभ सिन्हा ने अमेरिका की वर्टिकल फ्लाइट स्कॉलरशिप 2019 जीती है।

केन्या की एथलीट हेलेन इंडोर (3000 मी.), आउटडोर (5000 मी.) और क्रॉस कंट्री में वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली विश्व की पहली महिला एथलीट बनी है।

डेनमार्क के बैडमिंटन खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसन में इंडिया ओपन खिताब 2019 जीता है।
महिला वर्ग में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन ने खिताब जीता है।

एशिया का सबसे लंबा ट्यूलिप गार्डन श्रीनगर (कश्मीर) में डल झील के किनारे स्थित है।

पाकिस्तान ने 2017 से भारत में तैनात अपने उच्चायुक्त सोहैल महमूद को देश का नया विदेश सचिव बनाया है।

31 मार्च को झीलों की नगरी उदयपुर से झीलों के शहर भोपाल के लिए पहली फ्लाइट ने उड़ान भरी है।

शिवगंज ,सिरोही (राजस्थान) में लड़ाकू विमान मिग-27 क्रैश हुआ है।

महाराष्ट्र में दिव्यांग व्यक्तियों के लिए PWD ऐप लॉन्च किया गया है।

एन एस श्रीनाथ को करूर वैश्य बैंक का गैर-कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने गोपाल मुखर्जी को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए विशेष व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनामिक जोन (APSEZ)  2018-2019 में 200 मिलियन टन कार्गो गतिविधि को संभालने वाला पहला भारतीय पोर्ट (बंंदरगाह) संचालक बना है।

अभय ठाकुर को बेनिन गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

गूगल ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआइ) और अन्य प्रौद्योगिकी के मुद्दों पर विचार करने के लिए वैश्विक सलाहकार परिषद का गठन किया है।

हाल ही ओटावा (कनाडा) में आतंकवाद की रोकथाम पर कनाडा-भारत संयुक्त कार्य समूह की 16वीं बैठक का आयोजन किया गया।

ओपन सिग्नल की ओपन सिग्नल हॉटेस्ट सिटी फॉर 4G अवेलेबिलिटी रिपोर्ट के अनुसार भारत के 50 शहरों में सबसे ज्यादा 4G उपलब्धता धनबाद (95.3%) है।
धनबाद के बाद रांची में 95% 4G उपलब्धता है।

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया को एसोचैम द्वारा देश में सर्वश्रेष्ठ खेल महासंघ का पुरस्कार दिया गया है।
ASSOCHAM = Associated Chambers of Commerce and Industry of India.


April Current Affairs 2019

आज 2 अप्रैल से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विशाखापट्टनम में तीसरें AUSINDEX संयुक्त नौसैनिक अभ्यास 2019 का आयोजन किया जाएगा।


आज 2 अप्रैल से नए वित्त वर्ष 2019-2020 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा शुरू होगी जो कि 4 अप्रैल तक चलेगी।
इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में मौद्रिक नीति समिति (MPC) रेपो दर में 0.25% की कमी कर सकती है।
गौरतलब है कि आरबीआई जिस दर पर वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है, उसे रेपो दर कहते हैं।
आरबीआई रेपो दर में कमी करता है तो वाणिज्यिक बैंकों के कर्ज की ब्याज दर भी कम होती है जिससे आवास कर्ज, वाहन कर्ज और अन्य कर सस्ते हो जाते हैं।

वित्त वर्ष 2018-2019 के आखिरी महीने मार्च में सर्वाधिक जीएसटी संग्रह 1,06,577 करोड़ रुपए हुआ है।

एमिसैट की लॉन्चिंग

1 अप्रैल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 436 किलोग्राम के सैन्य सेटेलाइट इलेक्ट्रो मैग्नेटिक इंटेलिजेंस सेटेलाइट (एमिसैट EMI-SAT) का सफल परीक्षण किया है।
एमिसैट के साथ इसरो ने 28 विदेशी नैनो उपग्रहों को भी प्रक्षेपित किया है।
28 विदेशी उपग्रहों में अमेरिका के 24, लिथुआनिया के दो और स्पेन व स्विट्जरलैंड का एक-एक सेटेलाइट शामिल था।
एमिसैट सहित इन कुल 29 उपग्रहों को इसरो के रॉकेट पीएसएलवी- सी43 (PSLV-c45) के द्वारा आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया गया है।
एमिसैट को इसरो और डीआरडीओ ने मिलकर बनाया है।
एमिसैट की लॉन्चिंग के दौरान पीएसएलवी को पहली बार 4 चरणों की मोटर से भेजा गया।
सुबह 9:27 बजे लॉन्चिंग के 17 मिनट बाद 9:47 बजे एमिसैट को 748 किलोमीटर ऊंचाई पर उसकी कक्षा में स्थापित किया गया।
28 विदेशी (कुल वजन 220 किलोग्राम) उपग्रहों को 504 किलोमीटर ऊपर उनकी निर्धारित कक्षाओं में छोड़ा गया।
हाल ही इसरो ने स्पेस थीम पार्क के हिस्से के तहत एक गैलरी (छोटा स्टेडियम) का निर्माण किया है। जहां बैठकर हजारों लोगों ने 3 किलोमीटर की दूरी से एमिसैट की लॉन्चिंग देखी।


एमिसैट का उपयोग


एमिसैट का उपयोग इलेक्ट्रोमैग्नेटिक स्पेक्ट्रम को मापने के लिए किया जाएगा। इसके जरिए पाकिस्तान समेत दुश्मन देशों के रडार और सेंसर सिस्टम पर नजर रखने के साथ ही उनकी लोकेशन का भी पता लगाया जा सकेगा।
साथ ही दुश्मन देशों के इलाकों का इलेक्ट्रॉनिक नक्शा तैयार किया जा सकेगा।

जनवरी में दक्षिणी ध्रुव फतह करने वाली आइटीबीपी की आईपीएस अपर्णा कुमार 4 अप्रैल से उत्तरी ध्रुव को फतह करने के लिए अभियान शुरू करेंगी।

भारत ने लगातार तीसरी बार टेस्ट चैंपियनशिप की मेस (गदा) प्राप्त की है।
गौरतलब है कि प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को आईसीसी की टेस्ट रैकिंग में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को आईसीसी द्वारा टेस्ट चैंपियनशिप गदा दी जाती है।

रोजर फेडरर ने चौथी बार मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता है।
इसी के साथ रोजर फेडरर कुल 101 एटीपी सिंगल्स खिताब जीत चुके हैं।
फेडरर से ज्यादा अमेरिका के जिमी कॉनर्स ने 109 खिताब जीते है।

चीनी ताइपे के ताओयुआन में आयोजित 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में भारत ने कुल 25 पदक (16 स्वर्ण, 5 रजत और 4 कांस्य) जीते है।

सौरभ घोषाल प्रोफेशनल स्क्वॉश एसोसिएशन (पीएसए) रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल होने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने है।

1 मई 2019 से जापान में युवराज नारुहितो, अकिहितों के स्थान पर नए राजा बनेंगे।
नारुहितो के काल को रीवा युग कहां जाएगा।

रूस की चौथी सबसे अमीर महिला नतालिया फिलेवा की एक विमान दुर्घटना में निधन हुआ है।

अमेरिका ने सितंबर अक्टूबर 2018 में अपने नागरिकों को जीका वायरस के चलते भोपाल और जयपुर में न जाने की चेतावनी वापस ले ली है।

31 मार्च को चीन ने लॉन्ग मार्च-3 सी रॉकेट की सहायता से पहले नई पीढ़ी के डाटा सैटेलाइट तायानिलियन-2-1 को लॉन्च किया है।

दक्षिण अफ्रीका की प्रीमियर खान में 425 कैरेट का एक बड़ा हीरा मिला है।
गौरतलब है कि इसी खान में विश्व का सबसे बड़ा हीरा भी मिला था।

विश्व बैंक ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जल संसाधन परियोजना के लिए 20 करोड अमेरिकी डॉलर के कर्ज पर रोक लगा दी है।

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नंद्राजोग का बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पद पर स्थानांतरण हो गया है।

करियर 360 की रैंकिंग में बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज को राजस्थान में पहली जबकि देश में 18वीं सर्वश्रेष्ठ सरकारी मेडिकल कॉलेज की रैंक मिली है।
इस रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली एम्स देश का सर्वश्रेष्ठ सरकारी मेडिकल कॉलेज है। जबकि क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज वेल्लूर देश का सर्वश्रेष्ठ प्राइवेट मेडिकल कॉलेज है।
इस रैंकलिस्ट के अनुसार राजस्थान के टॉप तीन सरकारी मेडिकल कॉलेज निम्न है - 
1.एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर
2.जोधपुर एम्स
3.एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर

वर्तमान में केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (CVC) कौन है?
केवी चौधरी
गौरतलब है कि सीवीसी में एक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त और दो सतर्कता आयुक्त होते है।
केंद्रीय सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल 4 वर्ष का होता है।


ट्रांसपोर्ट एंड मार्केटिंग असिस्टेंस (टीएमए) योजना

सरकार द्वारा मार्च में इस योजना की घोषणा यूरोप और उत्तरी अमेरिका जैसे देशों में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए कृषि उत्पादों के परिवहन और मार्केटिंग में वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए की गई।


विनोद के. दसारी को रॉयल एनफील्ड का सीईओ नियुक्त किया गया है।

हाल ही राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन आईपीएल सीजन-12 में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने है।

30 मार्च को आयोजित अर्थ आवर डे 2019 का अभियान क्या था ?
उत्तर - Connect2Earth.

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड 100 युद्धपोतों का निर्माण करने वाला पहला भारतीय शिपयार्ड बना है।


ET प्राइम वुमेन अवॉर्ड 2019

1.ET प्राइम वुमेन लीडरशिप अवॉर्ड 2019 - एलिस वैद्ययन
2.ET प्राइम लाइफ टाइम अचीवमेंट वुमेन अवॉर्ड 2019 - अनु आगा
3.ET प्राइम मरणोपरांत लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2019 - मीरा सान्याल
4.ET प्राइम बिजनेस वुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019 - किरण मजूमदार शॉ
5.ET प्राइम ग्लोबल इंडियन वूमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019 - इंदिरा नूई

प्रतिवर्ष 1 अप्रैल को ओडिशा स्थापना दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि ओडिशा का गठन 1 अप्रैल 1936 को किया गया था।

विजय चंदोक को आईसीआईसीआई बैंक की सहायक कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।

हाल ही ऑक्सफैम इंडिया ने माइंड द गैप - स्टेट ऑफ एंप्लॉयमेंट नामक रिपोर्ट जारी की है।
इस रिपोर्ट के अनुसार भारतीय श्रम बाजार में गुणवत्तायुक्त नौकरियों की कमी है।

हाल ही हिंदी साहित्यकार रमणिका गुप्ता (89) का निधन हुआ है।
प्रमुख कृतियां - हादसे और आपहुदरी।

दक्षिण कोरिया ने  इपोह (मलेशिया) में भारत को हराकर सुल्तान अजलन शाह कप हॉकी टूर्नामेंट 2019 जीता है।


विवेक गुप्ता स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नए निदेशक बने है।

April Current Affairs 2019

चिली की यात्रा पर गए भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चिली के राष्ट्रपति सेबेस्टियन पिनेरा के साथ दोनों देशों के बीच खनन, संस्कृति एवं अन्य क्षेत्र में तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।
इसी के साथ चिली ने यूएस वीजा रखने वाले भारतीयों को देश में बिना वीजा के प्रवेश की घोषणा की है।

नासा ने कहा है कि पिछले सप्ताह भारत द्वारा लॉन्च किए गए सैटेलाइट रोधी मिसाइल ए-सैट ने परीक्षण के दौरान लक्ष्य किए गए उपग्रह के 400 टुकड़े कर दिए हैं जिससे अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) को 40% खतरा बढ़ गया है।


अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन क्या है ?

यह रहने योग्य एक कृत्रिम उपग्रह है।
यह अमेरिका, रूस, जापान, यूरोप और कनाडा की अंतरिक्ष एजेंसियों का संयुक्त प्रोजेक्ट है।
यह अंतरिक्ष में 330 से 435 किलोमीटर की ऊंचाई पर पृथ्वी  की परिक्रमा कर रहा है।
नवंबर 2000 में इसे लांच किया गया था।
अब तक इस पर 18 देशों के 236 अंतरिक्ष यात्री जा चुके हैं।

विश्व में गौतम बुद्ध की सबसे ऊंची 71 मीटर ऊंची मूर्ति कहां स्थित है ? सिचुआन (चीन)
यह यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है।

अमेरिका में वैज्ञानिकों ने मछली के म्यूकस (जेली युक्त झिल्ली जो नई जन्मी मछली  के चारों रहती है) में एक बैक्टीरिया की पहचान की है जिसका उपयोग बीमारियों से लड़ने में उपयोगी एंटीबायोटिक के निर्माण में किया जा सकेगा।

रुस से एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के फैसले के बाद अमेरिका ने एफ-35 लड़ाकू विमान कार्यक्रम से तुर्की की भागीदारी निलंबित कर दी है।

गूगल इंडिया और दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रेसिडेंट राजन आनंदन ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

अल्जीरिया के राष्ट्रपति अब्देल अजीज बोटेफ्लिका ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

2 अप्रैल को दक्षिण भारत के मशहूर निर्देशक और अभिनेता जे. महेंद्रन (79) का निधन हुआ है।
गौरतलब है कि रजनीकांत को सुपरस्टार बनाने में जे. महेंद्रन की विशेष भूमिका रही थी।

क्विंग-मिंग त्यौहार एक चीनी त्यौहार है जो वसंत ऋतु के 15वें दिन और ग्रेगोरी कैलेंडर के अनुसार 5 अप्रैल को मनाया जाता है।
 इसे ठंडे भोजन का दिन भी कहा जाता है।

प्रतिवर्ष 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस ( विश्व आत्मकेंद्रित जागरूकता दिवस) मनाया जाता है।
2019 का विषय - Assistive Technologies, Active Participation.
ऑटिज्म को मानसिक रोग स्वलीनता और स्वपरायणता के नाम से भी जाना जाता है।
यह मानसिक बीमारी प्रमुख रूप से बच्चों में होती है।
संयुक्त राष्ट्र ने 2007 में 2 अप्रैल के दिन को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस घोषित किया था।

प्रश्न.वर्तमान में राष्ट्रीय हरित अधिकरण एनजीटी के अध्यक्ष हैं ?
न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल।

सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) कानून (अफस्पा) क्या है ?
आर्म्ड फोर्स स्पेशल पावर एक्ट (अफस्पा) 1958 में बना था।
यह कानून नगालैंड,असम मणिपुर,अरुणाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में लागू है।
इस कानून के तहत सशस्त्र सेना बल किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को बिना वारंट के गिरफ्तार कर सकते हैं और किसी भी घर की तलाशी ले सकते हैं।
साथ ही यह कानून संदिग्ध पर फायरिंग का अधिकार देता है।
हमले के वक्त संदिग्ध के घर या इमारत को गिराने का अधिकार भी सुरक्षा बलों को दिया गया है।
हाल ही अरुणाचल प्रदेश के 9 में से 3 जिलों से अफस्पा कानून को आंशिक रूप से हटा दिया गया है।
गौरतलब है कि 20 फरवरी 1987 को अरुणाचल प्रदेश के गठन के समय से ही यह कानून राज्य में लागू है।
मार्च 2018 में मेघालय से इस कानून को पूरी तरह से हटाया गया था।


लुईस हैमिल्टन ने बहरीन ग्रैंड प्रिक्स 2019 का खिताब जीता है।

हाल ही ओडिशा की कंधमाल हल्दी को जीआई टैग दिया गया है।

केंद्र सरकार ने चंद्रशेखर की अध्यक्षता में जमात ए इस्लामी जम्मू कश्मीर और जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक न्यायाधिकरण की स्थापना की है।

प्रदूषण के कारण सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में परिवार नियोजन की तरह कारों के लिए भी हम दो हमारे दो जैसी नीति लागू किए जाने के लिए कहा है।

हाल ही एस्टोनिया में आम चुनाव संपन्न हुए है।
 इस दौरान एस्टोनिया विश्व का सबसे अधिक ऑनलाइन वोटिंग करने वाला देश बना है।
गौरतलब है कि एस्टोनिया के आम चुनावों में 44% लोगों ने अपना वोट ऑनलाइन ही डाला था जो कि विश्व में सर्वाधिक है।

कोटक महिंद्रा बैंक 1 मई 2019 से यूपीआई लेनदेन के लिए ग्राहकों से शुल्क लेगा।
अतः कोटक महिंद्रा बैंक यूपीआई उपयोग के लिए शुल्क लेने वाला पहला बैंक जाएगा।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूरे देश में 150 रेडियो स्टेशनों के साथ मिलकर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने ईपीएफओ की याचिका को खारिज करते हुए केरल हाईकोर्ट के उस फैसले को बरकरार रखा है जिसमें कर्मचारियों को उनकी पूरी सैलरी के हिसाब से पेंशन देने का आदेश दिया गया था।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/Llprp0xT0QH279bcuKhMGE

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।


NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।







Post a Comment

0 Comments