आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

27 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 26 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 25 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

26 april 2019 current affairs, 25 april 2019 current affairs
27 april 2019 current affairs

27,26,25 April Current Affairs 2019

25 April Current Affairs 2019

23 अप्रैल को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में नौसेना कमांडरों के पहले सम्मेलन का उद्घाटन किया।

अफ्रीका के मलावी देश में मलेरिया का पहला टीका मॉसक्विरिक्स (Mosquirix) लॉन्च किया गया है।
25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मनाया जाता है।

हाल ही भारतीय वैज्ञानिकों ने शिगेलोसिस (डायरिया का एक प्रकार) बीमारी के लिए प्रथम स्वदेशी टीका विकसित किया है।

उत्तराखंड के रानीखेत में दुर्लभ उड़न गिलहरी (फ्लाइंग स्कैवरल) देखी गई है।
विशेषता - उड़ती नहीं है बल्कि लंबी-2 छलांग लगाती है।


कुष्ठ रोग

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार विश्व के 60% कुष्ठ रोगी भारत में है।

गौरतलब है कि कुष्ठ रोग का पहला टीका भारत में ही विकसित किया गया है।

1955 में भारत ने राष्ट्रीय कुष्ठ रोग नियंत्रण कार्यक्रम शुरू किया जिसे 1983 में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम नाम दिया गया।

31 दिसंबर 2005 को भारत को कुष्ठ रोग मुक्त घोषित किया गया था।

मद्रास हाईकोर्ट ने टिक टॉक ऐप से प्रतिबंध हटा लिया है।

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा लोकसभा चुनावों के बाद की जाएगी।

24 अप्रैल को इलाहाबाद बैंक ने अपना 155वां स्थापना दिवस मनाया है।
स्थापना - 24 अप्रैल 1865 में।

देश के सबसे धनी मंदिर श्री वेंकटेश्वर मंदिर की देश के विभिन्न बैंकों में जमा एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) 12,000 करोड़ से अधिक हो गई है।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार फरवरी 2019 तक भारत में वायरलेस ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 53.2 करोड़ हो गई है।

भारत की पीयू चित्रा ने दोहा में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में 1500 मीटर रेस में लगातार दूसरे वर्ष स्वर्ण पदक जीता है।

भारत ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में कुल 17 पदक (3 स्वर्ण, 7 रजत, 7 कांस्य पदक) जीतकर चौथा स्थान प्राप्त किया।

28 अप्रैल को बीसीसीआई की टीम जोधपुर (राजस्थान) के बरकतउल्लाह खान स्टेडियम का दौरा करेगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) और नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) में से अपने पूरे शेयर सरकार को बेच दिए है।
अतः अब इन दोनों संस्थानों पर सरकार की 100% हिस्सेदारी हो गई है।

फिंच रेटिंग्स ने कहा है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज दर में कटौती करने वाला एशिया-प्रशांत का पहला केंद्रीय बैंक बन गया है।
भारत का केंद्रीय बैंक है ? - भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)

आरबीआई की रिजर्व पूंजी के आकार पर सलाह देने के लिए गठित जालान समिति अपनी रिपोर्ट जून 2019 में सौंप सकती है।

भारत में ग्रीनहाउस गैसों के प्रभाव में 25% तक की कमी आई है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 5 साल से कम उम्र के बच्चों का 1 घंटे से अधिक स्क्रीन देखना खतरनाक है।

आज 25 अप्रैल से चीन में तीन दिवसीय बेल्ट एंड रोड सम्मेलन का आयोजन शुरू होगा।
भारत ने बेल्ट एंड रोड फोरम के तहत प्रस्तावित चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) के विरोध में इस सम्मेलन का बहिष्कार किया है।

वन बेल्ट वन रोड क्या है ?

वन बेल्ट वन रोड चीन द्वारा प्रायोजित एक परियोजना है। जिसमें पुराने सिल्क रोड (सिल्क मार्ग) के आधार पर एशिया, अफ्रीका और यूरोप के देशों को सड़कों और रेल मार्गो से जोड़ा जाएगा।

हाल ही अमेरिका ने भारत सहित आठ देशों पर ईरान से तेल आयात पर रोक लगा दी थी।
परंतु अमेरिका ने ईरान में भारत द्वारा विकसित चाबहार बंदरगाह पर रोक नहीं लगाई है।
इस बंदरगाह के जरिए भारत पाकिस्तान पहुंचे बिना अफगानिस्तान से व्यापार कर सकता है।

चीन ने इंटरपोल के पूर्व प्रमुख चेंग होंगवेई को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया है।

भारत के साथ राजनयिक संबंधों के 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में  इंडोनेशिया ने रामायण की थीम पर विशेष डाक टिकट जारी किए है।

प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है।
2 अक्टूबर 1959 को तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बगदरी गांव (नागौर जिला , राजस्थान) से भारत में पंचायती राज व्यवस्था की शुरुआत की थी।
गौरतलब है कि 24 अप्रैल 1993 को 73वां संविधान संशोधन- 1992 लागू हुआ था।
किस संविधान संशोधन के द्वारा भारत में पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा प्राप्त हुआ था ? - 73वां संविधान संशोधन।

मेलामीन जहरीले रसायन की उपस्थिति की आशंका के चलते भारत ने चीन से दूध एवं दुग्ध उत्पादों के आयात पर लगी रोक को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ा दिया है।

रूस ने 2018 में लॉन्च किए गए दुनिया के पहले फ्लोटिंग न्यूक्लियर पावर प्लांट का सफल परीक्षण किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विवादित क्षेत्र गोलान पहाड़ियों पर बसाई गई बस्ती का नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखने की घोषणा की है।

हाल ही उदय कुमार वर्मा ने एसोचैम के महासचिव पद से इस्तीफा दिया है।

हाल ही आकाशवाणी को स्वच्छता पखवाड़ा पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।

जनधन खातों में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गया है।


पिनिनफरीना कंपनी द्वारा विकसित बतिस्ता कार विश्व की सबसे तेज दौड़ने वाली कार (349 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार) बन गई है।

23 अप्रैल से एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 का आयोजन कहां शुरू हुआ है ? - वुहान

आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान और ईरान ने अपनी सीमाओं पर संयुक्त प्रतिक्रिया बल स्थापित करने की घोषणा की है।


26 April Current Affairs 2019

अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन 2020 में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ेंगे।

पिछले 300 सालों से यूनाइटेड किंगडम के हिस्से स्कॉटलैंड में यूनाइटेड किंगडम से अलग होने  के लिए जनमत संग्रह कराया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 2014 में कराए गए जनमत संग्रह में यूनाइटेड किंग्डम के साथ जुड़े रहने के पक्ष में ज्यादा वोट पडे थे।

श्रीलंका सरकार ने विदेशी पर्यटकों के लिए 1 मई 2019 से लागू होने वाली वीसा ऑन अराइवल योजना को सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया है।

रूस ने दुनिया की सबसे लंबी पनडुब्बी बेलगोरोड (604 फीट लंबी) को अपनी नौसेना में शामिल किया है।

पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग को सेसेल्श में भारत का  उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन (ISA) को अब फॉरेन कांट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) के तहत विदेशी स्त्रोत नहीं माना जाएगा। अर्थात भारतीय संगठनों को अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन से मिले धन को विदेशी धन नहीं माना जाएगा।
अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन
स्थापना - 2015 में पेरिस में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सौर संगठन की स्थापना की गई।
मुख्यालय - गुरूग्राम (भारत)
सदस्य देश - 121
गौरतलब है कि यह है पहला समझौता आधारित अंतर्राष्ट्रीय अंतरसरकारी संगठन है।

जस्टिस एनवी रमन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगाई पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए गठित 3 सदस्यीय समिति से अपना नाम वापस ले लिया है।
रमन्ना के स्थान पर जस्टिस इंदु मल्होत्रा को समिति में शामिल किया गया है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने देश की पहली टेलीप्रेजेंस सेवा शुरू की है।
टेलीप्रेजेंस सेवा क्या है ?
इस सेवा के तहत अलग-अलग जगह पर मौजूद 20 लोगों को एक साथ जोड़ा जा सकता है।
इस सेवा के जरिए हाईकोर्ट दूरदराज इलाकों की अदालतों के साथ बैठक कर सकेगा।
साथ ही किसी भी मामले से संबंधित दस्तावेजों का इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों (लैपटॉप, मोबाइल, कंप्यूटर) की सहायता से आदान-प्रदान किया जा सकेगा।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने एम्स के साथ मिलकर मिशन दिल्ली (दिल्ली इमरजेंसी लाइफ हार्ट-अटैक इनीशिएटिव) के तहत दो हेल्पलाइन नंबर (14430 और 1800111044) एवं फर्स्ट रिस्पांडर बाइक एंबुलेंस सेवा शुरू की है।

लेखक सलीम खान को दीनानाथ मंगेशकर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

भारत की अग्रणी ऑनलाइन दवा कंपनी मेडलाइफ ने बेंगलुरु में हेल्थ फॉर नेशन कैंपेन की शुरुआत की है।

फनी चक्रवात के चलते केरल में रेड अलर्ट जारी किया गया है।

जापान के वैज्ञानिकों ने रायुगु क्षुद्रग्रह पर पहला कृत्रिम क्रेटर बनाया है।

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने बैक्टीरिया का इस्तेमाल कर मदर ऑफ पर्ल बनाया है। जिसका उपयोग भविष्य में चंद्रमा पर इमारतें बनाने में किया जा सकेगा।

आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने कोशिकाओं के अंदर पानी का वितरण दिखाने के लिए फ्लूरोसेंट नैनो डॉट्स का आविष्कार किया है। इसकी सहायता से एक ही टेस्ट में कैंसर के रोगियों की पहचान की जा सकेगी।

रक्षा क्षेत्र की नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को जमनालाल बजाज पुरस्कार मिला है।

पंकज आडवाणी ने एशियन स्नूकर टूर का खिताब जीता है।

बीजिंग (चीन) में चल रहे  निशानेबाजी विश्वकप में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
अंजुम मुदगल एवं जयपुर के दिव्यांश सिंह पंवार ने 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।
मनु भाकर और सौरभ चौधरी ने भी 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है।

पिछले सप्ताह भारतीय शिक्षा महोत्सव में मोदी विश्वविद्यालय को सेंटर फॉर एजुकेशन ग्रोथ एंड रिसर्च द्वारा राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय का पुरस्कार मिला है।
साथ ही मोदी स्कूल को राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ आवासीय विद्यालय का पुरस्कार मिला है।

वायर एवं केवल निर्माता कंपनी केईआई ने राजस्थान रॉयल्स के साथ सहयोग की घोषणा की है।

आज का दिन
26 अप्रैल 1841 में भारत का पहला अंग्रेजी अखबार बांबे गजट पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया था।
26 अप्रैल 1975 को सिक्किम को भारतीय गणराज्य में शामिल किया गया था।
सिक्किम औपचारिक रूप से भारत का 22वां राज्य कब बना ? - 16 मई 1975 में।

27 April Current Affairs 2019


चीन के बीजिंग में चल रहे निशानेबाजी विश्व कप में जयपुर (राजस्थान) के दिव्यांश सिंह पंवार रजत पदक जीतकर 10 मीटर एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में ओलंपिक कोटा हासिल करने वाले राजस्थान के पहले पुरुष बने है।

सरिस्का बाघ संरक्षित क्षेत्र में फिर से गूंजी दहाड़ पुस्तक के लेखक कौन है ? -सुनयन शर्मा।


थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अमित पंघाल (52 किलोग्राम) और पूजा रानी (81 किलोग्राम वर्ग) ने स्वर्ण पदक जीते हैं।


हाल ही थाईलैंड में आयोजित एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत ने कुल कितने पदक जीते है ? - 13 पदक।


विश्व का पहला स्वचालित रोबोट बनाने वाले अमेरिका के वैज्ञानिक निल्स जॉन निल्सन (86) का निधन हुआ है।

विश्व के पहले रोबोट का क्या नाम था ? - शेकी

पाकिस्तान के पेशावर में इंडो-ग्रीक काल का 2,200 साल पुराना हथियारों का कारखाना मिला है।

इसी के साथ खुदाई में इंडो-ग्रीक काल के कुछ सिक्के, लोहा पिघलाने के बर्तन, चाकू व खुरपी जैसे औजार भी मिले है
गौरतलब है कि बौद्ध काल में ईंटों का प्रयोग होता था जबकि इंडो-ग्रीक काल में निर्माण कार्य के लिए मिट्टी का प्रयोग किया जाता था।

पुरातत्विदों ने मिस्र में 2,000 वर्ष पुराने ममियों सहित एक मकबरे की खोज की है।

25 अप्रैल को विश्व पेंगुइन दिवस मनाया जाता है।
विश्व में पेंगुइन का दूसरा सबसे बड़ा आवास है? - अंटार्कटिका

दिल्ली में देश की पहली बायो मैकेनिक लैब स्थापित की जाएगी।


आईआईटी मद्रास ने शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए ई-शिक्षणम नामक ऑनलाइन प्रोग्राम शुरू किया है।


केंद्र सरकार ने निर्भया फंड के तहत विभिन्न महिला सुरक्षा परियोजनाओं के संचालन के लिए 4,000 करोड़ रुपए मंजूर किए है।

इन में से लगभग 2920 करोड़ रुपए सेफ सिटी प्रोजेक्ट एवं आपातकाल  नंबर 112 के लिए 322 करोड़ रुपए मंजूर किए है।

रिलायंस जिओ फोन 30% हिस्सेदारी के साथ वर्ष 2019 (जनवरी से मार्च तक) में भारत के फीचर फोन बाजार में सबसे बड़ा ब्रांड बन गया है।


क्रिकेटर गौतम गंभीर को भाजपा ने किस लोकसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाया है? - पूर्वी दिल्ली


गोल्डी मसालों के ब्रांड एंबेसडर है? - सलमान खान।



वर्ष 2012 से अप्रैल के अंतिम सप्ताह में विश्व टीकाकरण सप्ताह मनाया जाता है।
2019 का विषय - Protected together: vaccines work.

26 अप्रैल को विश्व बौद्धिक संपदा दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Reach Gold - Intellectual Property (IP) and Sports.

हाल ही 80 से अधिक पेटेंट अधिकार रखने वाले बेनी एंटनी को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।

भारत कि सेना में पहली बार सामान्य ड्यूटी के लिए महिला सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

एसबीआई बैंक ने ग्रीन कार लोन योजना की शुरुआत की है।

स्पेशल 301 रिपोर्ट क्या है ?
अमेरिका द्वारा जारी एक वार्षिक रिपोर्ट है।
इसमें भारत सहित 11 देशों को प्रायोरिटी वॉच लिस्ट (प्राथमिक निगरानी समूह) में रखा गया है।
जबकि पाकिस्तान सहित 25 देशों को वॉच लिस्ट में रखा गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के कारणों की जांच कर रहे जस्टिस अरुमुुगासामी समिति की जांच कार्यवाही पर 26 अप्रैल को रोक लगा दी है।

राणा दासगुप्ता को सोलो उपन्यास के लिए रविंद्र नाथ टैगोर पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।
अन्य विजेता - योही सासाकावा (जापान)।

26 अप्रैल को मेघालय की सरकार ने राज्य स्तर पर मछली किसान सम्मेलन 2019 का आयोजन किया है।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री चेन्नई ने दूसरा अर्जुन सिंह मेमोरियल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2019 जीता है।



घाना ने दुनिया की सबसे बड़ी मेडिकल ड्रोन सेवा की शुरुआत की है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook परजुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।

Post a Comment

0 Comments