आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 14 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019 || 13 अप्रैल करेंट अफेयर्स 2019

14 April 2019 Current Affairs, 13 April 2019 Current Affairs
15 April 2019 Current Affairs

13,14,15 April Current Affairs 2019

13 April Current Affairs 2019


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस ने दोनों देशों के बीच आपसी रिश्तो को मजबूत करने के लिए अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपॉसल देने की घोषणा की है।

इस सम्मान की शुरुआत 1698 में रूस के सम्राट जार पीटर (जार शासक) ने की थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निम्न अवॉर्ड मिल चुके हैं -

1.2016 में सऊदी अरब द्वारा किंग अब्दुल अजीज सैश अवॉर्ड।
2.2016 में अफगानिस्तान का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान अमीर अब्दुल्लाह खान अवॉर्ड।
3.फलस्तीन सरकार द्वारा ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन अवॉर्ड।
4.सितंबर 2018 में पर्यावरण के क्षेत्र में संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा यूएन चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड।
5. अक्टूबर 2018 में अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए  दक्षिण कोरिया द्वारा सियोल शांति पुरस्कार।
6.संयुक्त अरब अमीरात द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान जायेद मेडल।
7.पहला फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड।
8.रूस द्वारा अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द अपॉसल देने की घोषणा की गई है।

टाटा ग्रुप की इकाई इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने दिल्ली स्थित ताज मानसिंह होटल को अगले 33 वर्षों के लिए लीज पर लिया है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2016 के आंकड़ों के अनुसार भारत की 1400 जेलों में कुल 4.33 लाख कैदी है।
इन में से 2.93 लाख कैदी (67%) विचाराधीन है।
गौरतलब है कि विचाराधीन कैदी मतदान नहीं कर सकते हैं।
कुल कैदियों में 1,649 महिला कैदी हैं जिनके साथ 1,942 बच्चे भी जेलों में है।
6 साल की उम्र तक के बच्चों को उनकी मां के साथ जेल में रहने की अनुमति होती है।

आज 13 अप्रैल को सदाफ खादिम ईरान की पहली आधिकारिक महिला मुक्केबाज बन जाएंगी।

2018 में अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर फोटोग्राफर जॉन मूर द्वारा ली गई मां-बेटी की एक फोटो को वर्ल्ड प्रेस फोटो अवॉर्ड मिला है।

विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर अपशिष्ट की समस्या से बचाव के लिए चीन इको-फ्रेंडली टॉयलेट बनाएगा।


चुनावी बांड क्या है ?

भारत सरकार ने 2 जनवरी 2017 को चुनावी बांड योजना अधिसूचित की थी।

चुनावी बांड की कीमत 1000 से लेकर 1करोड रुपए तक रखी गई है।
कोई भी आम नागरिक अथवा कॉरपोरेट घराने अपनी पसंद की पार्टी को दान देने के लिए चुनावी बांड खरीद सकते हैं।
चुनावी बांड की वैधता जारी होने के बाद 

15 


दिन तक रहती है।

चुनावी बांड खरीदने के बाद 15 दिन के अंदर संबंधित पार्टी को भुगतान करना होता है।
चुनावी बांड जारी करने एवं भुगतान का कार्य भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) द्वारा किया जाता है।



दूरसंचार विभाग ने टाटा टेली सर्विसेज लिमिटेड (TTSL) और भारती एयरटेल के विलय को मंजूरी दी है।

पश्चिम बंगाल की दो योजनाओं उत्कर्ष बांग्ला और सबुज साथी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार मिला है।

हाल ही डॉ. के शिवा रेड्डी को काव्य संग्रह पक्की ओत्तिगिलिते के लिए 28वां सरस्वती सम्मान मिला है।

हाल ही फिलीपींस के लूजॉन द्वीप में आदिमानव की नई प्रजाति के जीवाश्म खोजे गए हैं।

यह एक छोटी मानव प्रजाति थी।

इन 50 हजार साल पुराने अवशेषों का नाम होमो लुजॉनेनसिस रखा गया है।

प्रतिवर्ष 12 अप्रैल को अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस मनाया जाता है।

गौरतलब है कि 12 अप्रैल 1961 को सोवियत संघ के यूरी 

गागरिन ने सबसे पहले अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी थी।




एलिस जी वैद्ययन को फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन से सम्मानित किया गया है।

11 अप्रैल को हरियाणा में भारत के पहले वोटर पार्क का उद्घाटन किया गया।

प्रश्न.Diary of an awesome friendly kid : Rowley jefferson's journal पुस्तक के लेखक कौन है ?
उत्तर - जेफ किन्नी।

गूगल ने नया क्लाउड प्लेटफॉर्म एंथॉस लॉन्च किया है।

संयुक्त अरब अमीरात ने घोषणा की है कि भारत अप्रैल 2019 के अंत में अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले 2019 (ADIBF 2019) का अतिथि देश होगा।

इंडोनेशिया की कोच ऐनी नूरैनी को एशियन एथलेटिक एसोसिएशन (AAA) द्वारा 2019 का सर्वश्रेष्ठ एथलेटिक कोच नामित किया गया है।
नूरैनी को शार्ट-हेल रन श्रेणी के लिए नामित किया गया है।

14 April Current Affairs 2019

अब तक राज्यसभा से 4 प्रधानमंत्री बने हैं -
1.इंदिरा गांधी (1967 में सबसे पहले)
2.एचडी देवगौडा (1996)
3.इंद्र कुमार गुजराल
4.डॉ. मनमोहन सिंह (2004)
डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा से सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे है।

अफ्रीकी देश घाना में गूगल ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च लैब का उद्घाटन किया है।

टोक्यो (जापान) में बसंत ऋतु के दौरान चेरी ब्लॉसम महोत्सव मनाया जाता है।
गौरतलब है कि भारत के शिलांग (मेघालय) में भी चेरी ब्लॉसम महोत्सव मनाया जाने लगा है।

म्यांमार में बौद्ध नववर्ष के अवसर पर 5 दिवसीय थिंगयान महोत्सव का आयोजन किया गया है।
इस महोत्सव को जल महोत्सव भी कहा जाता है।

इसरो के पूर्व निदेशक और वैज्ञानिक एस.के. शिवकुमार का निधन हो गया है।

जोधपुर के डॉक्टर इम्तियाज के बाद झुंझुनू के रवि सिंह को भ्रूण हत्या कराने के कारण राजस्थान का दूसरा हिस्ट्रीशीटर डॉक्टर घोषित किया गया है।

राजस्थान में चिकित्सा विभाग की फरवरी महीने के लिए जारी रैकिंग में सीकर को पहला स्थान मिला है।

बिजटोर मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा हाल ही जारी देश की शीर्ष 50 महिला स्टार्टअप एंटरप्रेन्योर्स की सूची में जयपुर (राजस्थान) की सुनीता साहनी भी शामिल है।

13 अप्रैल 2019 को जलियांवाला बाग हत्याकांड के 100 वर्ष पूरे होने पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ₹100 का स्मारक सिक्का जारी किया है।

13 अप्रैल को रेलवे बोर्ड ने नई दिल्ली में 64वें रेलवे सप्ताह समारोह का आयोजन किया है।

13 अप्रैल को सुनील लांबा ने नई दिल्ली में एक अत्याधुनिक वर्चुअल रियलिटी सेंटर (VRC) का उद्घाटन किया है।

जीन मिशेल लैपिन हैती 

के नए प्रधानमंत्री चुने गए हैं।


संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने (UNSC) ने 15 अक्टूबर 2019 तक हैती में अपने शांति अभियानों को समाप्त करने की घोषणा की है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार हांगकांग का स्टॉक मार्केट दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक मार्केट बन गया है।
पहले स्थान पर अमेरिका का जबकि दूसरे स्थान पर चीन का स्टॉक मार्केट है।

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार एचडीएफसी बैंक भारत में ग्राहकों द्वारा उत्कृष्ट सेवा के लिए नंबर वन बैंक चुना गया है।

रत्नाकर बैंक लिमिटेड (RBL) ने ग्राहक अनुभव में सुधार के लिए CreditVidya कंपनी के साथ समझौता किया है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकों को नई मुद्रा चेस्ट स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं।
जिनके अनुसार 1,500 वर्गफुट में एक स्ट्रांग रुम होना चाहिए।

समुद्री क्षेत्र में सहयोग और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए भारत-आसियान देशों के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच 11 से 12 अप्रैल तक दो दिवसीय 21वीं बैठक का आयोजन किया गया।

अखिल भारतीय टेनिस संघ (AITA) ने भारतीय जूनियर खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने के लिए सर्बियाई टेनिस फेडरेशन के साथ समझौता किया है।


15 April Current Affairs 2019


अमेरिकी कंपनी स्ट्रैटोलॉन्च द्वारा बनाए गए दुनिया के सबसे बड़े विमान रॉक ने कैलिफोर्निया के मोजव एयर एंड स्पेस पोर्ट से सफलतापूर्वक उड़ान भरी है।
इस विमान के पंखों का फैलाव फुटबॉल के मैदान से भी अधिक है।
वजन - 5 लाख पाउंड।

2 मार्च 2019 को रिलायंस जिओ ने परिचालन के ढाई वर्षों में ही 30 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार कर लिया है।
गौरतलब है कि 40 करोड़ ग्राहकों के साथ वोडाफोन आइडिया देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है।

मर्सिडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन ने फार्मूला वन की 1000वीं रेस जीती है।

गोवा फुटबॉल क्लब ने सुपर कप 2019 का खिताब जीता है।

झारखंड हाईकोर्ट ने घरों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम (वर्षा जल संग्रहण) नहीं होने पर पानी का कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के अनुसार 2018-19 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित खाद्य मुद्रास्फीति में मात्र 0.1% की वृद्धि हुई है।

प्रश्न.भारत में खुदरा भुगतान समाधान की शीर्ष संस्था है 
उत्तर - भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई)

विश्व के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया में 17 अप्रैल को राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव कराए जाएंगे।

अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज डाइनामिक्स, इकॉनॉमिक्स एंड पॉलिसी (CDDEP) की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 6 लाख डॉक्टरों और 20 लाख नर्सों की कमी है।

सोहेल महमूद को पाकिस्तान ने नया विदेश सचिव नियुक्त किया है।

प्रश्न.सास बहू का मंदिर कहां स्थित है ?
उत्तर - उदयपुर (राजस्थान)

7 से 13 अप्रैल 2019 तक विश्व एलर्जी सप्ताह मनाया गया है।
विषय - खाद्य एलर्जी की वैश्विक समस्या (The Global Problem of Food Allergy).

11 अप्रैल को राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया गया है।
विषय - Midwives for mothers.

ए. सूर्य प्रकाश ने 12 अप्रैल को संविधान सभा में डॉ. भीमराव अंबेडकर के चयनित भाषणों की पुस्तिका लॉन्च की है।

प्रतिवर्ष 13 अप्रैल को वैशाखी मनाई जाती है।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 1699 को ही सिक्खों के अंतिम गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी।

14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती मनाई गई है।
जन्म - 14 अप्रैल 1891 , महू , मध्य प्रांत, ब्रिटिश भारत में। (वर्तमान में मध्यप्रदेश, भारत में)

सुधांशु कुमार को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद (UNHRC) ने डॉ बाबासाहेब आंबेडकर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है।

हाल ही उत्तरप्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री स्वरूप कुमारी रानी का निधन हुआ है।
हाल ही फिल्म निर्देशक राजकुमार कपूर (87) का निधन हुआ है।

मुंबई इंडियंस 200 टी-20 मैच खेलने वाली विश्व की पहली टीम बन गई है।

मोरक्को में फैले दुनिया के सबसे गर्म रेगिस्तान सहारा मरुस्थल में 251 किलोमीटर लंबी रेस आयोजित की गई है।

इंजमाम-उल-हक और मार्क बाउचर को मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) की मानद आजीवन सदस्यता दी गई है।

बिभु कल्याण नायक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) स्वास्थ्य एवं सुरक्षा समिति के अध्यक्ष बनने वाले पहले भारतीय बने है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार 2017 में सिगरेट की वैश्विक बिक्री 700 बिलियन डॉलर थी।

प्रश्न.प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार हाल ही कौनसी नदी काली पड़ गई है ?
उत्तर - पेरियार नदी (केरल)
पेरियार नदी का उद्गम पश्चिमी घाट केरल से होता है।
यह नदी अरब सागर में गिरती है।
इडुक्की बांध परियोजना पेरियार नदी पर स्थित है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Telegram Channel Join 👇👇👇👇

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।



NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook परजुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।



Post a Comment

0 Comments