आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

22 मार्च करंट अफेयर्स 2019 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 21मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 20 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 19 मार्च करंट अफेयर्स 2019

21 March Current Affairs 2019, 20 March Current Affairs 2019
March Current Affairs 2019

19,20,21,22 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

19 March Current Affairs 2019


भारतवंशी रितु बेरी भारत में उज्बेकिस्तान की पहली भारतीय पर्यटन एंबेसडर बनी है।

आज जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक होगी।

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय प्राधिकरण (एनक्लैट = नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल) ने आर्सेलर मित्तल द्वारा 42,000 करोड़ रुपए में एस्सार स्टील के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

केंद्र सरकार ने 10,000 करोड़ रुपए की लागत वाली फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स इन इंडिया के दूसरे चरण (फेम-2 योजना) की निगरानी के लिए एक समिति गठित की है।
इस समिति के अध्यक्ष भारी उद्योग विभाग के सचिव होंगे।
प्रश्न.फेम-2 योजना का उद्देश्य है ?
उत्तर - ई-वाहनों की संख्या बढ़ाना। (स्वच्छ ईंधन वाले वाहनों की संख्या बढ़ाना)
गौरतलब है,कि फेम-2 योजना का दूसरा चरण 1 अप्रैल 2019 से 3 साल के लिए शुरू होगा।

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) विश्वविद्यालय और कॉलेजों में महिलाओं के लिए 10,000 अध्ययन केंद्र खोलेगा।


वेस्ट नील वायरस बुखार

कारण - क्यूलैक्स मच्छर।
लक्षण - सर्दी,बुखार, थकान, जी मचलना।
गौरतलब है कि हाल ही केरल राज्य में वेस्ट नील वायरस बुखार की पुष्टि की गई।

इंडियन वेल्स मास्टर्स 2019 टेनिस टूर्नामेंट संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित किया गया।
पुरुष एकल वर्ग 
विजेता - डोमिनिक थीएम (ऑस्ट्रिया) 
उपविजेता - रोजर फेडरर (स्वीटजरलैंड)
महिला एकल वर्ग 
विजेता - बियांका एंड्रीस्क्यू (कनाडा)
उपविजेता -एंजेलिक केर्बर (जर्मनी)

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मालदीव की दो दिवसीय यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच तीन समझौतों पर (वीजा, ऊर्जा ,विकास परियोजनाओं पर) हस्ताक्षर किए हैं।

बंगाली फिल्मों के अभिनेता चिन्मय राय (79) का निधन हुआ है।

वैज्ञानिकों ने दुनिया का सबसे पुराना एस्ट्रोलेब (समुद्री दिशा सूचक यंत्र) खोजा है।
इस दिशा सूचक यंत्र का नाम सोद्रे है।
वास्कोडिगामा (पुर्तगाल) ने भारत की खोज के लिए अपनी दूसरी यात्रा के दौरान इस दिशा सूचक यंत्र का उपयोग किया था।

गोवा विधानसभा स्पीकर प्रमोद सावंत गोवा के नए मुख्यमंत्री बने है।
गोवा में 2 उपमुख्यमंत्री विजय सरदेसाई और सुदीन धावलीकर बनाए गए हैं।

अमेरिका की मिकाएला शिफरिन एक सीजन में चार खिताब जीतने वाली पहली स्कीयर बनी है।

हाल ही क्यूरिटिबा (ब्राजील) में पहली ब्रेक्स शेरपा बैठक आयोजित की गई है।

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने उडुपी पावर प्लांट, कर्नाटक को लेकर अडानी समूह पर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

हाल ही भारत ने डिजिटल शिक्षा पहल पर कार्य के लिए अफगानिस्तान के साथ समझौता किया है।

वाल्टेरी बोटास ने ऑस्ट्रेलियाई एफ-1 ग्रैंड प्री 2019 जीती है।

हाल ही में निम्न कॉफियों को जीआई टैग दिया गया है -
1.कुर्ग, बाबाबुंदगिरिस तथा चिकमंगलूर अरेबिका कॉफी - कर्नाटक
2.वायनाड रोबस्टा कॉफी - केरल
3.अराकू वैली अरेबिका कॉफी - आंध्र प्रदेश और ओडिशा में उत्पादित।

इटली ने चीन के वन बेल्ट वन रोड में शामिल होने की घोषणा की है।


हाल ही हांगकांग में आयोजित एशियन यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 में सर्वाधिक पदक किस देश ने जीते है ? -   चीन (31 पदक)

पूर्व र्आईएएस अधिकारी शाह फैसल ने जम्मू-कश्मीर पीपुल्स मूवमेंट नाम से एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन किया है।

18 मार्च को वैश्विक पुनर्चक्रण दिवस (Global Recycling Day) मनाया जाता है।
2019 की विषय - भविष्य में पुनर्चक्रण।

श्रीलंका में 18 मार्च से 7 देशों का हिंद महासागरीय सैन्य अभ्यास शुरू हुआ है।


20 March Current Affairs 2019


पुणे (महाराष्ट्र) में 18 मार्च से भारत और 16 अफ्रीकी देशों के बीच 10 दिवसीय अफ्रीका-भारत फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास (AFINDEX -2019) शुरू हुआ है।
16 अफ्रीकी देश- मिस्र, गाना, नाइजर, नाइजीरिया, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, मॉरीशस, मोजांबिक, केन्या, सूडान, तंजानिया, युगांडा, जिंबाब्वे, बोत्सवाना, बेनिन।

लोकपाल


राष्ट्रपति ने भ्रष्टाचार पर निगाह रखने वाली सर्वोच्च संस्था लोकपाल का गठन किया है।
जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को देश का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया है।
लोकपाल के साथ 4 न्यायिक और 4 गैर-न्यायिक सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।
न्यायिक सदस्य - जस्टिस दिलीप बी भोसले, प्रदीप कुमार मोहंती, अभिलाषा कुमारी और अजय कुमार।
4 गैर-न्यायिक सदस्य - अर्चना रामसुंदरम , दिनेश कुमार जैन, महेंद्र सिंह और इंद्रजीत प्रसाद गौतम।
कार्यकाल - 5 वर्ष या 70 वर्ष की आयु जो भी पहले हो।
कुछ श्रेणियों के लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को देखने के लिए केंद्र में लोकपाल और राज्यों में लोकायुक्त की नियुक्ति करने वाला लोकपाल एवं लोकायुक्त कानून 2013 में पारित हुआ था।
नियमों के अनुसार लोकपाल समिति में एक अध्यक्ष और अधिकतम 8 सदस्यों (न्यायिक एवं 4 गैर-न्यायिक सदस्य) का प्रावधान है।

नियमों के अनुसार लोकपाल के सदस्यों में 50% सदस्य अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक और महिलाएं होनी चाहिए।

गैर सरकारी संगठन (NGO = Non Government Organization) वाटरएड की भूगर्भ जल दोहन पर रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया के कुल भूगर्भ जल दोहन का एक-चौथाई (24%) भूगर्भ जल का दोहन करता है।
वाटरएड ब्रिटेन से संचालित संस्था है जोकि 28 देशों में काम करती है।
इसकी स्थापना 1981 में की गई।
वाटरएड की बिनीथ द सर्फेस रिपोर्ट के अनुसार - 
भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा भूमिगत जल का निर्यातक देश है।

नेपाल में 19 मार्च को तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन शुरू हुआ है।
विषय - संस्कृत- नेपाल और भारत की एक साझा विरासत।

कजाकिस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव ने इस्तीफा दिया है।
गौरतलब है, कि नूरसुल्तान नजरबायेव पिछले 29 साल से कजाकिस्तान के राष्ट्रपति थे।
राष्ट्रपति के सम्मान में कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना का नाम बदलकर नया नाम नूरसुल्तान किया गया है।


पहलवान ऋतु फोगाट को टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) से बाहर किया गया है।
5 पैरा बैडमिंटन खिलाड़ियों को टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए टॉप्स में शामिल किया गया है। मनोज सरकार प्रमोद भगत, सुकांत कदम, तरुण और सुहास।
गौरतलब है कि टॉप्स का उद्देश्य ओलंपिक खेलों के लिए पदक विजेता खिलाड़ी तैयार करना है।

बीएसएनएल ने नोकिया के सहयोग से देश का पहला स्मार्टपोल तैयार किया है।

मध्यप्रदेश में ओबीसी को 27% आरक्षण पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
गौरतलब है कि 8 मार्च 2019 को मध्य प्रदेश सरकार ने ओबीसी का आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया था, जोकि असंवैधानिक है।
संविधान के अनुच्छेद 16 में प्रावधान है कि एससी, एसटी और ओबीसी को मिलाकर आरक्षण 50% से अधिक नहीं होना चाहिए।

बंगाली अभिनेता रमन रॉय (74) का निधन हुआ है।
प्रमुख फिल्में - सबुज द्वीप राजा और बंछारामर बागान।

हाल ही टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडियन एक्सप्रेस के पत्रकार डेनियल डी मोंटे का निधन हुआ है।


जापान में अंकल ओलंपिक नाम से मशहूर बिजनेसमैन नाओतोशी यामादा (92) का निधन हुआ है।

हाल ही अमेरिका की आर्थिक सलाहकार परिषद के पूर्व अध्यक्ष एलन क्रुएगर (58) का निधन हुआ है।


इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईईयू) केे सालाना सर्वे के अनुसार  - 

5 सबसे महंगे शहर - सिंगापुर, पेरिस, हांगकांग (चीन), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड), जेनेवा (स्विट्जरलैंड)

5 सबसे सस्ते शहर - कराकास (वेनेजुएला),
दमिश्क (सीरिया), ताशकंद (उज्बेकिस्तान),
अलमाती (उज्बेकिस्तान ), बेंगलुरू (भारत)
गौरतलब है कि ईईयू  दुनिया के 133 शहरों के दामों का तुलनात्मक अध्ययन कर रैंकिंग जारी करता है।
दुनिया का सबसे सस्ता शहर है ? - कराकास (वेनेजुएला)

भारतीय मूल के वकील जगमीत सिंह कनाडा के हाउस ऑफ कॉमंस में पहुंचने वाले पहले अश्वेत बन गए हैं।

अमेरिका की करेन उहलेनबेक को गणित के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाने वाला अबेल पुरस्कार 2019 मिला है।
अबेल पुरस्कार पहली बार किसी महिला को दिया गया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 19 मार्च को 2 कीर्ति चक्र और 15 शौर्य चक्र प्रदान किए हैं।
2 कीर्ति चक्र - कॉन्स्टेबल प्रदीप कुमार पांडा (मरणोपरांत),
सोवर विजय कुमार (मरणोपरांत)
15 शौर्य चक्र16 वर्षीय इरफान रमजान शेख (जम्मू-कश्मीर),मेजर पवन कुमार, कुलदीप सिंह चाहार, जिले सिंह, राइफलमैन राथ्व लीलेश भाई, लेफ्टिनेंट कर्नल विक्रांत प्राशेर, कैप्टन अभय शर्मा, मेजर रोहित लिंगवाल, नायब सूबेदार अनिल कुमार दहिया, हवलदार जावेद अहमद भट, हवलदार कुल बहादुर थापा, लेफ्टिनेंट कर्नल अर्जुन शर्मा, मेजर इमलियाकुम केत्जर, जयप्रकाश ओरॉन।

भारत में ऊर्जा दक्षता में तेजी लाने के लिए ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (Bureau of Energy Efficiency) ने एक राष्ट्रीय रणनीति दस्तावेज उन्नति (UNNATEE = Unlocking National Energy Efficiency Potential) विकसित किया है।

हाल ही लांच की गई मराठी पुस्तक राष्ट्र प्रथम नमो सर्वोत्तम किसके द्वारा लिखी गई है ? - आनंद देवधर

प्रश्न.हाल ही इंडियन वेल्स WTA का खिताब जीतने वाली पहली वाइल्डकार्ड धारक खिलाड़ी कौन बनी है ?
उत्तर - बिनाका एंड्रीस्कू (कनाडा)

18 मार्च को नई दिल्ली में आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर तीसरी भारत-जापान कार्यशाला का आयोजन किया गया।

असम सरकार ने डिजिटल चुनावी साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए आई हेल्प (i-help) पहल शुरू की है।

हाल ही केंद्र सरकार ने नगालैंड के मांगखी गांव का नाम बदलकर मुनगुनखुं गांव रखने की मंजूरी दी है।

बीसीसीआई ने सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए 20 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा की है।

21 March Current Affairs 2019

विश्व खुशहाली सूचकांक 2019 (World happiness index 2019) 

विश्व प्रसन्नता दिवस 20 मार्च के अवसर पर 7वीं विश्व खुशहाली रिपोर्ट 2019 जारी की गई है।
संयुक्त राष्ट्र विश्व खुशहाली रिपोर्ट में इस साल भारत 140वें स्थान पर रहा जो 2018 के 133वें स्थान के मुकाबले सात स्थान नीचे है।
फिनलैंड लगातार दूसरे साल इस मामले में शीर्ष पर रहा।
उसके बाद डेनमार्क, नॉर्वे, आइसलैंड और नीदरलैंड का स्थान है।
इस मामले में भारत पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी पिछड़ गया है।
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान 67 वें, बांग्लादेश 125 वें और चीन 93 वें स्थान पर है. अमेरिका खुशहाली के मामले में 19 वें स्थान पर है।
156 देशों की इस रिपोर्ट में दक्षिण सूडान को 156वां स्थान (सबसे नीचे) मिला है।
यह रिपोर्ट छह चरों (आय, स्वतंत्रता, विश्वास, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, सामाजिक समर्थन और उदारता) के आधार पर तैयार की जाती है।


2013 से प्रतिवर्ष 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस अथवा विश्व खुशाली दिवस (World Happiness Day) मनाया जाता है।
2019 का विषय - Happier Together

1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो और बांग्लादेशी नेवी के संस्थापक कैप्टन एम एन सावंत (89) का निधन हुआ है।

यूरोपीय संघ यूरोप में ऑनलाइन विज्ञापन में अपनी मजबूत स्थिति का अनुचित लाभ उठाने के एक मामले में गूगल पर 11,050 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

प्रश्न.हाल ही ऑनलाइन विज्ञापन में पक्षपात को लेकर यूरोपीय संघ ने गूगल पर कितना जुर्माना लगाया है ?
उत्तर - 1.49 अरब यूरो (लगभग 117 अरब रुपए)


भारत-स्वीडन के बीच 2018 में ट्रांसफर ऑफ़ टेक्नोलॉजी (टीओटी) करार हुआ जिसके तहत स्वीडन भारत को टैंकभेदी बम बनाने के लिए रॉ मटेरियल (कच्चा माल) उपलब्ध कराता है।
स्वीडन ने हाल ही 38 ट्रक कच्चा माल भेजा है जिसके द्वारा मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित आयुध निर्माणी खमरिया (OFK) में आधुनिक टैंकभेदी बम 84mm 791 न्यू वर्जन बनाया जा रहा है।

अमेरिका के डेलावेयर प्रांत में अप्रैल 2019 सिख जागरूकता महीने ( सिख अवेयरनेस एंड एप्रिसिएशन मंथ) के रूप में मनाया जाएगा।

प्रश्न.भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है ?
उत्तर - वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (वीआईएल)

आंध्रप्रदेश व तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने हैदराबाद शहर के अमीरपेट एरिया से हाईटेक सिटी तक मेट्रो रेल की 10 किलोमीटर लंबी लाइन को हरी झंडी दिखाई।
इसी के साथ हैदराबाद दिल्ली के बाद देश का दूसरा सबसे लंबा मेट्रो ट्रेन नेटवर्क वाला शहर बन गया है।

जापान में टोक्यो ओलंपिक 2020 की टॉर्च का अनावरण किया गया है। 
इस टॉर्च का ऊपरी हिस्सा चेरी ब्लॉसम के आकार का है।

संयुक्त राष्ट्र की ईकाई यूनेस्को द्वारा 19 मार्च 2019 को वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट (अंतरराष्ट्रीय विश्व जल विकास रिपोर्ट) जारी की गई। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विश्व के लगभग 2.1 बिलियन लोगों को अस्वच्छ पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
यूनेस्को द्वारा जारी रिपोर्ट का शीर्षक है – Leaving No One Behind.
वर्ल्ड वॉटर डेवलपमेंट रिपोर्ट (WWDR) संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी की जाने वाली एक वैश्विक रिपोर्ट है।
 इसे पहले प्रति तीन वर्ष में एक बार जारी किया जाता था।सबसे पहले यह रिपोर्ट वर्ष 2003 में जारी की गई , इसके बाद यह 2006, 2009 और 2012 में जारी की गई।
इसके बाद 2014 से यह प्रतिवर्ष जारी की जाने लगी है।

19 मार्च को जीएसटी परिषद की 34वीं बैठक में सामान्य निर्माणाधीन मकानों पर 5% और किफायती श्रेणी के मकानों पर 1% जीएसटी लगाई जाने का अनुमोदन (Verification) किया गया।
यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू हो जाएगी।
पहले जीएसटी की दर सामान्य निर्माणाधीन मकानों पर 18% और किफायती श्रेणी के मकानों पर 12% थी।

प्रश्न.योनो कैश एप किस बैंक से संबंधित है ?
उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
YONO = You Need Only One

भारतीय लेखक रघु कर्नाड ने अपनी पुस्तक Farthest Field An Indian Story Of Second World War के लिए विंडहैम-कैंपबेल पुरस्कार जीता है।

22 March Current Affairs 2019

हाल ही 18 से 19 मार्च तक इस्पात मंत्रालय ने नई दिल्ली में दो दिवसीय सतर्कता सम्मेलन 2019 का आयोजन किया।

स्पाइसजेट इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA = आयटा) का सदस्य बनने वाली भारत की सबसे सस्ती एयरलाइन्स बनी है।

हाल ही एक्जिम बैंक ने कांगो को तीन सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए 83 मिलियन डॉलर का ऋण दिया है।

हाल ही एक्जिम बैंक ने मालदीव को 800 मिलियन डॉलर ऋण देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है।

इंटीग्रल कोच फैक्ट्री - चेन्नई 2018-19 में सबसे अधिक रेल कोच का उत्पादन कर विश्व की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री बन गई है।

हाल ही गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 10वें नवाचार पुरस्कार समारोह 2019 का आयोजन किया गया।
इस दौरान राजस्थान के गुरमीत सिंह को कृषि क्षेत्र में सम्मानित किया गया।

छात्रों के परीक्षा का दबाव कम करने के लिए इंडियन पब्लिक इंस्टिट्यूट ऑफ़ पब्लिक हेल्थ गांधीनगर (IIPHG) ने Conquer Exam, Be A Warrior नामक मोबाइल एप विकसित किया है।

महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग ने गौरी सावंत उर्फ गणेश को देश की पहली ट्रांसजेंडर चुनाव एंबेसडर बनाया है।

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शैलेंद्र हांडा और मधु महाजन को विशेष व्यय पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया है।

भारत ने ओमान के साथ श्रीलंका में तेल रिफाइनरी बनाने के लिए 3.85 बिलियन डॉलर के लिए समझौता किया है।

प्रश्न.हाल ही फिक्की पुरस्कार 2019 किस कंपनी ने जीता है ?
उत्तर - वाइमो (Vymo)

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/IinCNd0pF5mCb1bNSUGjeU

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।











Post a Comment

0 Comments