आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 8 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 7 मार्च करंट अफेयर्स 2019

8 March Current Affairs 2019, 7 March Current Affairs 2019
9 March Current Affairs 2019

7,8,9 मार्च करंट अफेयर्स 2019

7 March Current Affairs 2019

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019

6 मार्च को जारी स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रिपोर्ट में 500 शहरों में इंदौर शहर (मध्यप्रदेश) लगातार तीसरे वर्ष पहले स्थान पर रहा है।
दूसरा स्थान - अंबिकापुर (छत्तीसगढ़)
तीसरा स्थान - मैसूर (कर्नाटक)
6 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विज्ञान भवन में स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए।
देश की सबसे स्वच्छ राजधानी - भोपाल (मध्य प्रदेश)
उज्जैन (मध्य प्रदेश) को 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में प्रथम स्थान मिला है।
राजस्थान के डूंगरपुर को छोटे शहरों की श्रेणी में तीसरा स्थान जबकि सिटीजन फीडबैक में पहला स्थान मिला है।
टॉप-100 शेयरों में राजस्थान से सिर्फ जयपुर (44 वीं रैंक) शामिल है। पिछले वर्ष जयपुर की रैंंक - 39वीं।
सबसे स्वच्छ राज्य - छत्तीसगढ़ (प्रथम स्थान)
सबसे स्वच्छ राज्यों में राजस्थान का स्थान - 11वां।
सबसे स्वच्छ छोटा शहर - नई दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल क्षेत्र
सबसे स्वच्छ बड़ा शहर - अहमदाबाद (गुजरात)
गंगा तट पर सर्वश्रेष्ठ कस्बा - गोचर  (उत्तराखंड)
सबसे तेज विकसित होता बड़ा शहर - रायपुर
सबसे तेज बढ़ रहा मझोला शहर - मथुरा- वृंदावन

प्रश्न.हाल ही 6 मार्च को स्वच्छता पुरस्कार 2019 किसने प्रदान किए है?
उत्तर- राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने।

राष्ट्रीय वार्षिक ग्रामीण स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 -19 (NARSS) के अनुसार ग्रामीण भारत में 93% से अधिक घरों में शौचालय है।
इन घरों में 96.5% लोग इन शौचालयों का उपयोग करते है।

आज 7 मार्च को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण जम्मू कश्मीर में निम्न दो पुलों का उद्घाटन करेंगी-
1.बेई पुल - राजपुरा (सांबा जिला) - 300 मीटर लंबा।
2.ढोक पुल - अखनूर-प्लांवाला सडक पर -121 मी. लंबा

रक्षा मंत्रालय के अनुसार थल सेना की 10 शाखाओं में महिला अफसरों को स्थाई कमीशन दिया जाएगा।

5 मार्च को संस्कृति और पर्यावरण राज्यमंत्री महेश शर्मा ने लाल किला (नई दिल्ली) में आजादी के दीवाने संग्रहालय का उद्घाटन किया।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने ओबीसी को 27% है एवं सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण देने का ऐलान किया है।

6 मार्च को गूगल ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी पढ़ने में सहायक बोलो एप लॉन्च किया है।
इस एप में दीया नामक एक एनिमेटेड पात्र है ,जो  बच्चों 

 की सहायता करेगा।

हॉलीवुड की काइली जेनर (21) फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार अब तक की सबसे कम उम्र की अरबपति बनी है।
काइली जेनर से पहले फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग 23 वर्ष की उम्र में सबसे युवा अरबपति बने थे।
फोर्ब्स के अनुसार विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति जेफ बेजोस है।


प्रश्न.छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु है? - वन भैंसा।

ऑर्गेनाइजेशन फॉर इकनॉमिक कॉपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) ने 2019 के लिए अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक विकास दर का अनुमान 3.5% से घटाकर 3.3% किया है।

6 मार्च को नीति आयोग ने चालू वित्त वर्ष की दिसंबर-जनवरी अवधि के लिए आकांक्षी जिलों की नई रैकिंग जारी की है।
5 जनवरी 2018 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम की शुरुआत की।
115 आकांक्षी जिलों में से सर्वेक्षण में सिर्फ 112 जिलों ने हिस्सा लिया है।
प. बंगाल के 3 जिलों ने हिस्सा नहीं लिया।
इस रैकिंग में झारखंड के 3 जिले चतरा, साहिबगंज और हजारीबाग टॉप पर रहे।
शिक्षा श्रेणी में टॉप - सोनभद्र (उत्तरप्रदेश)
कृषि और जल संसाधन के मामले में - जमूई (बिहार)
आधारभूत इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में - रिभोई (मेघालय)

आज 7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ₹1 से लेकर ₹20 तक के सिक्कों की नई श्रंखला जारी करेंगे।
इन सिक्कों का निर्माण देश की चारों टकसाल मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और नोएडा में किया जाएगा।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र को एक्सिलैंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सांगानेर (जयपुर) की किरण अग्रवाल को हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का मुख्यालय उदयपुर (राजस्थान) में हैै।

अमेरिका ने  पाकिस्तान के नागरिकों की वीजा अवधि 5 साल से घटाकर एक साल (12माह) कर दी है।
जबकि मीडियाकर्मियों की वीजा अवधि 5 साल से घटाकर 3 माह की है।

इस वर्ष 2019 में साहित्य के क्षेत्र में दो नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे।
गौरतलब है, कि पुरस्कार समिति के एक सदस्य पर मीटू के तहत यौन शोषण के आरोप लगने के कारण वर्ष 2018 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार नहीं दिया गया था।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एम.जी. रामचंद्रन (MGR) के नाम पर रखने की घोषणा की है।

12 मार्च से भारत और ओमान के बीच अल नगाह 2019 संयुक्त सैन्य अभ्यास के तीसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।

भारत सरकार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन परियोजना के लिए विश्व बैंक के साथ 250 मिलियन डॉलर ऋण के लिए समझौता किया है।

 5 मार्च को उत्तराखंड में आपदा राहत योजनाओं के लिए विश्व बैंक के साथ 96 मिलियन डॉलर के ऋण के लिए समझौता किया गया है।
व्यय प्रबंधन में सुधार लाने के लिए छत्तीसगढ़ ने विश्व बैंक के साथ 25.2 मिलियन डॉलर केे ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

पी वी रमेश को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

5 मार्च को अराता इजोजकी को प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया गया है।

8 March Current Affairs 2019

प्रतिवर्ष 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Think Equal, Built Smart, Innovate for Change
2019 का कैंपेन विषय - Balance for Better

भारतीय एयरलाइन कंपनी विस्तारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से अपनी घरेलू उड़ानों में मांगने पर महिला यात्रियों को सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएगी।

7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया गया है।

संभवतः अंतिम केंद्रीय कैबिनेट बैठक के फैसले

7 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में इस कार्यकाल कि संभवत: अंतिम कैबिनेट बैठक हुई।
1.देश में वैज्ञानिकों की पौध/संख्या बढ़ाने के लिए शुरू किए गए अटल नवाचार मिशन को जारी रखते हुए 2019-20 के लिए 1,000 करोड़ रुपए मंजूर किए है।
2.10 हजार स्कूलों में अटल टिंकरिंग लैब के विस्तार को मंजूरी दी है।
3.दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण के लिए 6 में से 3 कॉरिडोर को मंजूरी दी है।
4.व्यवसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य (ओएसएच) पर जर्मनी के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
5.पश्चिम बंगाल के नारायणगढ़ और ओडिशा के भद्रक के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी दी है।
6.आवागमन क्षेत्र में परिवर्तन के लिए एक राष्ट्रीय मिशन को मंजूरी दी है।
7.गन्ना किसानों के बकाया भुगतान को लेकर चीनी मिलों के पास नकदी बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने 12,900 करोड़ रुपए का सब्सिडी युक्त सॉफ्ट लोन मंजूर किया है। इस फैसले से चीनी मिलों का नगदी संकट खत्म होगा और गन्ना किसानों को समय पर भुगतान मिलेगा।
साथ ही गन्ने के साथ-साथ एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।
गौरतलब है, कि पिछले वर्ष तैयार की गई नेशनल पॉलिसी ऑन बायोफ्यूल के तहत चीनी के शीरा के साथ सीधे गन्ने के रस से एथेनॉल बनाने की नीति को मंजूरी दी गई थी।
8.कपड़ा उद्योग (टैक्सटाइल इंडस्ट्री) में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए अपैरल और मेड-अप पर केंद्र एवं राज्य सरकारों के करों को समाप्त कर दिया है।
मेड-अप - बेड-शीट, कंबल, पर्दे
9.ऊर्जा क्षेत्र में 13,560 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है।
इसके तहत निम्न दो ताप (थर्मल) और दो पनबिजली (हाइड्रो प्रोजेक्ट) परियोजनाओं को मंजूरी दी है-
ताप - A. खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट बुलंदशहर (यूपी) में 1320 मेगावाट क्षमता की।
 B.बक्सर (बिहार) में 1320 मेगावाट क्षमता की।
पनबिजली - A.624 मेगावाट क्षमता की जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में चिनाब नदी पर।
B.500 मेगावाट क्षमता की सिक्किम में तीस्ता नदी पर।
10.पनबिजली परियोजनाओं को नवीकरणीय ऊर्जा का दर्जा दिया गया है।
11.हवाई पट्टी, हेलीपैड और वाटर एरोड्रोम विकसित करने के लिए क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उडान (UDAN = उड़े देश का आम नागरिक) के तहत 4,500 करोड़ रुपए मंजूर किए है।
12. 50 और नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है।
13. 3342 करोड़ रुपए की लागत वाली बाढ़ प्रबंधन और सीमा क्षेत्र कार्यक्रम (FMBAP) को मंजूरी दी।
कैंसर शोध पहल पर भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
14.सड़क आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी है।
15.इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए नेशनल मिशन ऑन ट्रांसफॉर्मेटिव मोबिलिटी एंड बैटरी स्टोरेज को मंजूरी दी गई।

NOTE:- कैबिनेट की आखिरी बैठक में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-35ए निरस्त करने पर किसी भी प्रकार की सहमति नहीं बन सकी।


प्रश्न.केंद्रीय कैबिनेट नेेे किस राज्य में 4287.59 करोड़ रुपए की  लागत से किरू पनबिजली परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी है?
उत्तर - जम्मू-कश्मीर।

प्रश्न.कौनसा  कार्यक्रम नवाचार और उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार द्वारा स्कूलों में चला जाता है?
उत्तर - अटल टिंकरिंग लैब (ATL)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹20 के सिक्के जारी किए हैं।
₹20 के इस सिक्के में 12 कोण (भुजाऐं) है। तथा इसका वजन 8.54 ग्राम एवं व्ययास 27 मिमी है।
जल्द ही ₹1, ₹2 ,₹5 और ₹10 के नई सीरीज वाले सिक्के जारी किए जाएंगे।

आज 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंडन एयरपोर्ट के टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

भारत ने रूस से परमाणु चालित अकुला श्रेणी की हमलावर पनडुब्बी 10 साल  के लिए पट्टे पर लेने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
भारत में इस पनडुब्बी को चक्र तृतीय कहा जाएगा।

आज 8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लखनऊ मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट, पनकी पावर प्लांट सहित अन्य प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे।

हाल ही केंद्रीय रेलवे कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने तमिलनाडु में नेवेली पावर लिमिटेड के 1000 मेगावॉट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट का उद्घाटन किया।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने धुबरी जिला (असम) में भारत बांग्लादेश सीमा पर व्यापक एकीकृत सीमा प्रबंध प्रणाली के तहत बॉर्डर इलेक्ट्रॉनिकली डोमिनेटेड क्यूआरटी सिस्टम का उद्घाटन किया।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन पर  चीट डिवाइस के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण को नुकसान पहुँचाने के लिए 500 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

राजस्थान में लोकायुक्त का कार्यकाल 8 साल से घटाकर 5 साल कर दिया गया है।

राजस्थान के मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने संपर्क-5 पुस्तिका का विमोचन किया है।

शिक्षा विभाग ने 7 मार्च को  राजस्थान  के 15  स्कूलों का नामकरण शहीदो के नाम से किया।
इसमें चुरू,झुंझुनूं, नागौर के 3-3 स्कूल,   अलवर एवं सीकर के 2-2 ,तथा जैसलमेरऔर जोधपुर के 1-1 राजकीय विद्यालय का नामकरण शहीदो के नाम से किया गया है।

टोंक (राजस्थान) के खलील अहमद राजस्थान के पहले खिलाडी बनेे है, जिसे बीसीसीआई ने अपने अनुबंध में ग्रेड-सी में सालाना 1 करोड़ रुपए में अनुबंधित किया है।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के सालाना करार की घोषणा की है - 
ग्रेड ए प्लस (7 करोड़) - विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह
ग्रेड ए (5 करोड़) - आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, एम एस धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत

6 मार्च को ओडिशा सरकार ने मुख्यमंत्री कारीगर सहायता योजना शुरू की है।

6 मार्च को अजीत कुमार मोहंती को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) का निदेशक नियुक्त किया गया है।

जुज्सन्ना जकब को विश्व स्वास्थ्य संगठन  का उप महानिदेशक नियुक्त किया गया है।


9 March Current Affairs 2019

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 1 मई 2016 को शुरू की गई उज्जवला योजना के तहत गीता नामक महिला को 7 करोड़वां एलपीजी कनेक्शन भेंट किया है।
गौरतलब है कि 3 जनवरी 2019 को 6 करोड़वां गैस कनेक्शन दिया गया था।
उज्जवला योजना के तहत सरकार ने 2021 तक 8 करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च को वाराणसी, उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का शिलान्यास किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा में 8379.62 करोड़ की लागत से प्रस्तावित मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद में मेट्रो रैपिड रेल समेत 32.5 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओंं का  लोकार्पण व शिलान्यास किया है।

वित्त मंत्री अरुण जेटली और सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुछ चुने हुए भाषणों के संग्रह सबका साथ सबका विकास पुस्तक का विमोचन किया है।

आने वाले वर्षों में गर्मी से राहत दिलाने के लिए केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने 7 मार्च को कूलिंग एक्शन प्लान लॉन्च किया है।
उद्देश्य - 2738 तक देश में कॉलिंग की मांग को 20 से 25% तक कम करना।

केंद्र सरकार ने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कार्बन डाइऑक्साइड कम करने की नीति को मंजूरी दी है।
इसके तहत 2030 तक बहुत बड़े क्षेत्र में वन और पेड़ लगाए जाएंगे।

हरियाणा सरकार ने निम्न जातियों को घुमंतू घोषित किया है -
जोगी, जंगम, मनिहार, भाट, रेबारी, मदारी

सुभाष चंद्र गर्ग को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया हैै।
सुभाष चंद्र गर्ग 1983 बैच के राजस्थान कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।

वित्त मंत्रालय में पांच प्रमुख विभागों के सचिवों में से सबसे वरिष्ठ को वित्त सचिव के तौर पर नियुक्त किया जाता है।
वर्तमान में वित्त मंत्रालय में अन्य सचिव निम्न है -
1.अजय भूषण पांडे - राजस्व सचिव
2.राजीव कुमार - वित्तीय सेवा सचिव
3.गिरीश चंद्र मुर्मू - व्यय सचिव
4.अतानु चक्रवर्ती - निवेश एवं सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग सचिव।

पूर्व वित्त सचिव हसमुख अधिया को गुजरात सेंट्रल यूनिवर्सिटी का चांसलर नियुक्त किया गया है।

भारतीय मूल की पद्मा लक्ष्मी को संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP = United Nations Development Programme) की सद्भावना दूत (गुडविल एंबेसडर) नियुुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पाकिस्तान ने हिंदू दलित महिला सांसद कृष्णा कुमारी कोहली को अपनी सीनेट का अध्यक्ष बनाया है।
कृष्णा पाकिस्तान के हिंदू दलित समुदाय की पहली महिला सीनेटर है।

वन्यजीवों के लिए अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN), नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ और सुप्रीम कोर्ट ने नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से 30 चीते लाकर नौरादेही अभ्यारण्य (सागर जिला, मध्यप्रदेश) मेें बसाने की अनुमति दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 44 महिलाओं को महिलाओं के सर्वोच्च नागरिक सम्मान नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है।

सीमा मेहता को नारी शक्ति पुरस्कार 2019 मिला है।

बाड़मेर (राजस्थान) की ग्रामीण विकास एवंं चेतना संस्थान की अध्यक्ष रुमा देवी को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम भारत में 50 वनडे मैच जीतने वाली पहली विदेशी टीम बनी है।

डॉ. औसाफ सईद सऊदी अरब में भारत के नए राजदूत नियुक्त किए गए हैं।

युवाओं को निजी उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु पश्चिम बंगाल सरकार ने युवाश्री अर्पण योजना शुरू की है।
इस योजना के अंतर्गत 50,000 युवाओं को सरकार की ओर से एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

7 मार्च को आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ई-धरती ऐप  लॉन्च किया है।

भूटान में भारत द्वारा सहायता प्राप्त मांग्डेछू पनबिजली परियोजना से संबंधित रेन पुनर्भुगतान अवधि 2 वर्ष बढ़ाई गई है। भूटान में इस परियोजना का कार्यान्वयन 15 वर्ष से बढ़ाकर 17 वर्ष किया गया है।

💦 SAVE WATER 💦

प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/BQ5suqZfuoMJsv5EUECvhX

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks







Post a Comment

0 Comments