आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

6 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 5 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 4 मार्च करंट अफेयर्स 2019

5 March Current Affairs 2019, 4 March Current Affairs 2019
6 March Current Affairs 2019

4,5,6 मार्च करंट अफेयर्स 2019

4 February Aurrent Affairs 2019

प्रतिवर्ष 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Life below water : for people and planet

भारतीय सेना को बधाई देने के कारण पाकिस्तान ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर से हटाने के लिए ऑनलाइन अभियान शुरु किया है।

17 अप्रैल 2019 को महावीर जयंती के अवसर पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
भगवान महावीर अहिंसा पुरस्कार पाने वाले अभिनंदन पहले व्यक्ति होंगे।

मुद्रा योजना
माइक्रो यूनिट्स डेवलपमेंट एंड रिफाइनेंस एजेंसी लिमिटेड (मुद्रा) योजना 8 अप्रैल 2015 में शुरू की गई।
उद्देश्य - गैर कॉरपोरेट, गैर-कृषि कैटेगरी में आने वाले छोटे व मझोले उपक्रमों को अधिकतम 10 लाख रुपए तक का कर्ज उपलब्ध कराना।
शिशु कैटेगरी में कर्ज - अधिकतम ₹50000 तक।
किशोर कैटेगरी में कर्ज - 50 हजार से 5 लाख रुपए तक।
तरुण कैटेगरी में कर्ज - 5 लाख से 10 लाख रुपए तक।
वित्त वर्ष 2018-19 में सरकार ने मुद्रा योजना के तहत 3 लाख करोड़ रुपए कर्ज बांटने का लक्ष्य रखा था।

झारखंड में अडानी पावर की एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) परियोजना को सरकार ने मंजूरी दी है।
14,000 करोड़ रुपए कि इस बिजली उत्पादन परियोजना द्वारा उत्पादित संपूर्ण बिजली का निर्यात बांग्लादेश को किया जाएगा।

प्रश्न.चरैवति चरैवति किसकी (सिंधी संस्करण हलंदा हलो) पुस्तक है?
उत्तर- उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 मार्च को कोरवा (अमेठी) में दुनिया की सबसे खतरनाक असॉल्ट राइफल एके-203 राइफल (कलाश्निकोव राइफल-203 ) के निर्माण के लिए 12 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली ऑर्डिनेंस फैक्ट्री (आयुध निर्माणी) का उद्घाटन किया है।
इसके लिए भारत ने रुस की कलाश्निकोव कंपनी के साथ समझौता किया था।

लखनऊ के आशा ज्योति केंद्र को देश का सर्वश्रेष्ठ वन स्टॉप सेंटर चुना गया है।
पीडित महिलाओं की मदद हेतु चुना गया है।

भारत विश्व में सबसे ज्यादा ई-कचरा पैदा करने वाला देश है।
महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक ई-कचरा उत्पादन करने वाला राज्य है।

पहलवान बजरंग पूनिया ने बुल्गारिया के रुज में चल रहे डान कोलोव निकोला पेत्रोव टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को समर्पित किया है।
भारतीय पहलवानों ने इस टूर्नामेंट में दो स्वर्ण और चार रजत पदक जीते है।
महिला पहलवान पूजा ढांडा ने भी स्वर्ण पदक जीता है।
चार रजत पदक - 1.संदीप तोमर  2.विनेश फोगाट 
 3.सरिता देवी (59)   4.साक्षी मलिक (65 किग्रा वर्ग)

स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर जिमी कोनर्स (109 खिताब) के बाद 100 एकल खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
फेडरल ने स्टेफानोस सिटसिपास को हराकर दुबई टेनिस चैंपियनशिप 2019  का खिताब जीता है।

3 मार्च को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई मोनोरेल परियोजना के दूसरे चरण का उद्घाटन किया।
गौरतलब है कि मुंबई देश का एकमात्र शहर है जहां उपनगरीय ट्रेन और मेट्रो के साथ-2  मोनोरेल का भी परिचालन होता है।

नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री भरत मोहन अधिकारी (83) का निधन हो गया है।

एथेंस में जन्मे पुलित्जर पुरस्कार विजेता फोटोग्राफर यानिस बहराकिज का निधन हुआ है।

गुवाहाटी हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश अजीत सिंह ओडिशा के पहले लोकायुक्त नियुक्त किए गए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के सभी 22 जिलों में 4106 करोड़ रुपए की 211 नई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सिम लेने व बैंक में खाता खुलवाने के लिए आधार कार्ड के स्वैच्छिक उपयोग से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दी है।

प्रश्न.हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने कितने वर्ष की उम्र होने पर बच्चों को आधार रद्द करने का अधिकार देने वाले अध्यादेश को मंजूरी दी है?
उत्तर- 18 वर्ष।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वैज्ञानिक शोध हेतु फंड जुटाने के लिए STARS योजना (STARS = Scheme for Translational and Advanced Research in Science) लॉन्च की है।

प्रश्न.केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद येसो नाईक ने 1 मार्च को कहां पर राष्ट्रीय यूनानी चिकित्सा संस्थान (NIUM) की आधारशिला रखी?
उत्तर- गाजियाबाद।

भारतीय मूल की अमेरिकी महिला मेधा नारवेकर को अमेरिका की पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी का उपाध्यक्ष और सचिव नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बेतवा नदी (बुंदेलखंड की गंगा) पर जलमार्ग की घोषणा की है।
बेतवा नदी मध्यप्रदेश के होशंगाबाद से शुरू होकर उत्तरप्रदेश के हमीरपुर में पहुंचकर यमुना में मिल जाती है।

राजीव कुमार को मोजाम्बिक गणराज्य के लिए भारत का अगला उच्चायुक्त (High Commissioner) नियुक्त किया गया है।

विराज सिंह को ताजिकिस्तान गणराज्य के लिए   भारत का अगला राजदूत (Ambassador) नियुक्त किया गया है।

प्रश्न.हाल ही स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2019 का आयोजन किसने किया?
उत्तर- आईआईटी रुडकी।


5 March Current Affairs 2019

चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने दुनिया की पहली महिला रोबोट एंकर शिन शिओमेंग पेश की है।
गौरतलब है,कि शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी ने ही नवंबर 2018 में दुनिया का पहला पुरुष रोबोट एंकर किउ हाओ पेश किया था।

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना

आज 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेहसाणा (गुजरात) में दिहाडी वह असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को हर महीने पेंशन देने वाली प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की औपचारिक शुरुआत करेंगे।
गौरतलब है, कि इस योजना का पंजीकरण 15 फरवरी 2019 से ही शुरू हो गया है।
इस योजना की घोषणा वित्त वर्ष 2019-20 के लिए पेश किए गए अंतरिम बजट में की गई थी।
उद्देश्य- असंगठित क्षेत्र के मजदूूूूरों को 60 साल के बाद हर माह 3000 रुपए की मासिक पेंशन देना।
पात्रता- मासिक आय 15000 रुपए से कम होनी चाहिए।

संजीव रंजन को सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का सचिव बनाया गया है।

नागेन्द्र नाथ सिन्हा को भाारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के 2 दिवसीय दौरे के दौरान वन नेशन वन कार्ड के तहत देश के पहले नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) को लॉन्च किया है।
इस कार्ड की मदद से हम शॉपिंग और सीधे पब्लिक ट्रांसपोर्ट (देश के सभी शहरों) का इस्तेमाल कर उसका भुगतान कर सकते हैं. जिसमें बस, मेट्रो और दूसरी चीजें शामिल हैं.

रुपे कार्ड पर काम करने वाले इस कार्ड से सभी तरह के पेमेंट किए जा सकते हैै।



इस नई पहल को ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट स्वागत ने विकसित किया है जहां एक ओपन लूप ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन सिस्टम स्वीकार का इस्तेमाल किया गया है।



साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद (गुजरात) में गुजरात की पहली मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई।
प्रधानमंत्री ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (भरुच जिला, गुजरात) में नेशनल मेरीटाइम हेरिटेज मेमोरियल विकसित करने की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में सौनी (SAUNI) जल योजना शुरु की है।

वित्त वर्ष 2016-17 के लिए टाटा स्टील, जमशेदपुर को एकीकृत इस्पात संयंत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए 25वीं प्रधानमंत्री ट्रॉफी दी गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निम्न चार बैंकों पर 11 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है -
1.कर्नाटक बैंक (4 करोड़)  2.करुर वैश्य बैंक (1 करोड़)
3.यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया (3 करोड़)
4.इंडियन ओवरसीज बैंक (3 करोड़)

आइडीबीआई बैंक को ईरान के साथ आयात-निर्यात से जुडे लेनदेन संभालने की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रश्न.1 मार्च को मार्च महीने के लिए किस देश ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभाली है?
उत्तर- फ्रांस

तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी आईसीसी महिला वनडे रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक गेंदबाज बनी है।

स्मृति मंधाना महिला बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकरार है।

अनिल कुंबले आईसीसी क्रिकेट समिति के अध्यक्ष  बने हैं। 


रुस ने अमेरिका के साथ हथियार समझौते (आइएनएफ समझौता - 1987) को निलंबित कर दिया है।


प्रश्न.हाल ही मेक्सिको में आयोजित पुरुष वर्ग में एटीपी टूर्नामेंट का अकापुल्को इंटरनेशनल खिताब किसने जीता हैै?

उत्तर- निक किर्गियोस।
महिला वर्ग विजेता - वांग याफन (चीन)

केन्या ओपन फ्यूचर सीरीज बैडमिंटन 2019 का खिताब किसने जीता है? -  राहुल भारद्वाज।


चीनी पेपर निर्माण कंपनी नाइट ड्रैगन ने महाराष्ट्र में 4,500 करोड़ रुपए निवेश के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।


हाल ही आंध्र प्रदेश में ग्रामीण सड़क परियोजनाओं के वित्त पोषण के लिए भारत सरकार ने एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) के साथ 455 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए है


प्रणय कुमार वर्मा को वियतनाम में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।


उद्योग संगठन एसोचैम (ASSOCHAM = The Associated Chambers of Commerce and Industry of India) ने भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नॉन लाइफ इंश्योरर ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया है।


हाल ही प्रसिद्ध संगीतकार और पियानोवादक आंद्रे प्रेविन का निधन हो गया है।



ग्राम समृद्धि योजना

हाल ही नीति आयोग ने इस योजना को अपनी मंजूरी दी है।
यह योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में केंद्रित असंगठित खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए है।
3,000 करोड़ रुपए की लागत वाली यह योजना विश्व बैंक (1500 करोड़) , केंद्र सरकार (1000 करोड़) एवं शेष राशि संबंधित राज्य द्वारा वित्त पोषित है।
शुरुआत में यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रुप में उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब और आंध्र प्रदेश मेें चलाई जाएगी और उसके बाद देश के अन्य राज्यों में चलाई जाएगी।

विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन परियोजना (APART) के तहत असम में राइस नॉलेज बैंक नामक एक कृषि वेब पोर्टल लॉन्च किया गया है।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हकीमपेट वायु सेना स्टेशन को प्रेंसिडेंट्स कलर्स अवॉर्ड - 2019 दिया है।



6 March Current Affairs 2019

अमेरिका, भारत को दिए गए तरजीही व्यापार के दर्जे (GSP = जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंस ) को  समाप्त कर सकता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ बढ़ते व्यापार घाटे को लेकर यह बात कही है।

जीएसपी (GSP) क्या है?
जीएसपी की शुरुआत अमेरिका ने वर्ष 1976 में विकासशील देशों में आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए की थी।
जीएसपी के तहत चुनिंदा उत्पादों को आयात शुल्क मुक्त या मामूली टैरिफ पर अमेरिकी बाजारों में उतारने की अनुमति दी जाती है।
टैरिफ - आयात पर लगने वाला शुल्क।

नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद को संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन का अध्यक्ष नामित किया गया है।

चीन ने अपने रक्षा बजट में 7.5% की वृद्धि की है।
चीन का बजट 12.5 लाख करोड़ का जबकि भारत का 3.18 करोड़ रुपए का है।

आशा डॉगी बंगाल पुलिस गेम डॉग स्क्वायड में शामिल होने वाली पहली मॉन्गरेल (कुत्ते की मिश्रित नस्ल) होंगी।

हॉलीवुड की काइली जेनर 21 वर्ष की उम्र में सबसे युवा अरबपति बन गई है।

आज 6 मार्च से 10 मार्च तक चलने वाली ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप बर्मिंघम (इंग्लैंड) में शुरू हो रही है।

हैलाकांडी जिले को नीति आयोग द्वारा जारी आकांक्षात्मक जिलों की रैंकिंग में पहला स्थान मिला है।

ग्रीनपीस दक्षिण-पूर्व एशिया और स्विट्जरलैंड के संगठन आईक्यूएयर एयर विजुअल 2018 विश्व एयर क्वालिटी रिपोर्ट (ग्लोबल एयर पॉल्यूशन रिपोर्ट 2018) के अनुसार दिल्ली-एनसीआर 2018 में दुनिया का सबसे प्रदूषित क्षेत्र है।
इस रिपोर्ट में ग्रीनपीस ने 62 प्रदूषित शहरों की सूची जारी की है।
इस रिपोर्ट को हवा में उपस्थित पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 2.5 के आधार पर जारी किया गया है।
दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 7 शहर शामिल है।
पहला स्थान - गुडगाव/गुरुग्राम , हरियाणा
पांचवा स्थान - भिवाडी , राजस्थान
राजस्थान का जयपुर 37वें और जोधपुर 12वें स्थान पर है।

आज 6 मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह पालडी खीचियान (जोधपुर) में  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन करेंगे।

भारत दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 500 वनडे मैच जीतने वाला ऑस्ट्रेलिया (558 जीत) के बाद दूसरा देश बना है।

5 मार्च से उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पराग्वे और कोस्टारिका देशों के 8 दिवसीय दौरे पर गए हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने स्कूली बच्चों के लिए एक विशेष कार्यक्रम युवा विज्ञान कार्यक्रम (युविका) लॉन्च किया है।

रणधीर सिंह 2022 मेें हांग्जो में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों की समन्वय समिति के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

5 मार्च को सिंधुदुर्ग हवाई अड्डे का उद्घाटन किस राज्य में किया गया है? - महाराष्ट्र।

आइआइटी कानपुर ने भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान के लिए इकोफ्रेंडली ग्रीन जेल नामक ईंधन बनाया है।

💦 SAVE WATER 💦

Whatsapp Group Join 👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/BQ5suqZfuoMJsv5EUECvhX

Telegram Join 👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Facebook Group Join 👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
Link 👉 http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks


Post a Comment

0 Comments