आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 2 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 1 मार्च करंट अफेयर्स 2019

2 march current affairs 2019, 1 march current affairs 2019
March Current Affairs 2019

1,2,3 मार्च करंट अफेयर्स 2019

1 March Current Affairs 2019

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 फरवरी को नई दिल्ली में डॉ. अदिति सेन डे को शांतिस्वरुप भटनागर  विज्ञान एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार प्रदान किया है।

आज 1 मार्च को भारत पहली बार इस्लामिक देशों के संगठन (ओआइसी) में भाग लेेगा।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज उद्घाटन सत्र में बतौर विशेष मेहमान अपना भाषण देंगी।

केंद्रीय कैबिनेट बैठक 28 फरवरी 2019 के फैसले -
1.सरकार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की दूसरी किस्त के लिए बिना आधार नंबर के देगी।
2.मनेठी (रेवाडी, हरियाणा) में 1,299 करोड़ रुपए की लागत से नया एम्स खोलने की मंजूरी दी है।
3.जम्मू-कश्मीर में भी सामान्य वर्ग के गरीबों को नौकरी और शिक्षण संस्थाओं में 10% आरक्षण का लाभ देने के लिए जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन अध्यादेश 2019 को मंजूरी दी है।
4.उत्तर प्रदेश के कानपुर और आगरा शहर में मेट्रो रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इन दोनों परियोजनाओं पर 19,456 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
5.गन्ना किसानों के लिए 20 हजार करोड रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की।
6.इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए फेम-2 योजना के तहत 10 हजार करोड़ रुपए की राहत देने की घोषणा की है। यह योजना 1 अप्रैल 2019 से 3 वर्षों के लिए लागू होगी।
गौरतलब है कि सरकार ने इलेक्ट्रिक व हाइब्रिड वाहनों को बढ़ावा देने के लिए 1 अप्रैल 2015 को फेम-1 योजना ( फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ़ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिकल व्हीकल्स) शुरु की थी।

केंद्रीय कैबिनेट ने विशेष आर्थिक क्षेत्र अधिनियम 2005 में संशोधन करके व्यक्ति की परिभाषा के स्थान पर ट्रस्ट को शामिल किया है।
गौरतलब है, कि तमिलनाडु में सबसे ज्यादा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ = Special Economic Zone) है।

उडान-2 योजना (UDAN = उड़े देश का आम नागरिक) के तहत शिमला से चंडीगढ़़ के बीच हैली टैक्सी सेवा शुरु की गई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आज 1 मार्च को ऋषिकेश मेें 30वें अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।

बिहार के भगवान लाल सहनी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के पहले अध्यक्ष होंगे।
सदस्य - कौशलेंद्र पटेल, सुधा यादव, आचार्य तालु।

ब्रिटेन के गृह मंत्रालय के अनुसार 2018 में ब्रिटेन ने सर्वाधिक वीजा (कुल जारी वीजा में से 54%) भारतीय पेशेवरों और छात्रों को प्रदान किए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक को नाइटहुड (सर) की उपाधि से नवाजा गया है।

आज 1 मार्च से फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बनेगा।

भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर अक्टूबर-दिसंबर 2018 तिमाही में 6.6% दर्ज हुई है।

कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज विश्व का एकमात्र ऐसा शहर बन गया है जहां 503 बसों की परेड एक साथ कराई गई।

 वेस्टइंडीज v/s इंग्लैंड चौथा वनडे मैच 27 फरवरी

इस मैच में टीमों की तरफ से एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के (46 छक्के) लगाने का रिकॉर्ड बना। ( इंग्लैंड 24 + वेस्टइंडीज 22 छक्के)
इंग्लैंड ने एक वनडे मैच में किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा छक्के (24 छक्के) लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।
वेस्टइंडीज के क्रिस गेल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 500 छक्के तथा वनडे क्रिकेट में 300 छक्के लगाने वाले पहले क्रिकेटर बने हैं।
इस मैच में 532 रन बाउंड्री से बने यह भी वनडे क्रिकेट में एक रिकॉर्ड है।
वेस्टइंडीज ने वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर 389 रन बनाया है।

28 फरवरी को नई दिल्ली में भारत के पहले सेमीकंडक्टर चिप का अनावरण किया गया है।
इस चिप का निर्माण सिग्नलचिप कंपनी ने किया है।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने संयुक्त रूप से स्नातक युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए श्रेयस योजना (SHREYAS = Scheme for Higher Education Youth in Apprenticeship and Skills) शुरु की है।

वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के अध्यक्ष हेमंत भार्गव को IDBI बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रश्न.हाल ही 25 से 27 फरवरी 2019 तक एशिया के सबसे बड़े जैव प्रौद्योगिकी और जीव विज्ञान मंच, बायोएशिया का 16वां संस्करण कहा आयोजित किया गया?
उत्तर- हैैदराबाद (तमिलनाडु)

हाल ही रेल मंत्री पीयूष गोयल ने विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश ) में दक्षिणी तट रेलवे नामक एक नया रेेेेलवे जोन बनानेे की घोषणा की है।

तमिलनाडु मेें अथिकाडावु-अविनाशी भूजल पुनर्भरण योजना शुुुुरु की  है।



प्रश्न.प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना के तहत 26 फरवरी 2019 को किन शहरों को सौभाग्य पुरस्कार से सम्मानित किया  गया है?
उत्तर- इंदौर और भोपाल।


2 March Current Affairs 2019

फरवरी 2019 में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह घटकर 97,247 करोड़ रह गया है।

वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज के अनुसार वित्त वर्ष 2019 2020 में भारत की आर्थिक विकास दर (जीडीपी दर) 7.3% रहने का अनुुुुमान है।

पूर्व वित्त सचिव हसमुख अढिया को बैंक ऑफ इंडिया का चेयरमैैैन नियुक्त किया गया है।

हाल ही 27 फरवरी को हरियाणा सरकार ने पंजाब भूमि परीक्षण संशोधन अधिनियम 2019 (पंजाब लैंड प्रिजर्वेशन एक्ट 2019) पारित किया था।
इस अधिनियम के द्वारा अरावली क्षेत्र में निर्माण और पेड़ों की कटाई का प्रावधान था।
1 मार्च 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अरावली क्षेत्र में निर्माण की इजाजत देने वाले इस संशोधित कानून के क्रियान्वयन पर रोक लगा दी है।

1 फरवरी को कुंभ मेले में 10,000 कलाकारों ने हाथ के छाप से पेंटिंग तैयार कर गिनीज बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।


केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देशभर में 101 पुलिसकर्मियों को वर्ष 2018 के दौरान जांच में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री मेडल देने  की घोषणा की है।
इन 101 पुलिसकर्मियों में मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11 जबकि राजस्थान पुलिस के 8 पुलिसकर्मी शामिल।
इस पुरस्कार की शुरुआत 2018 में की गई थी।

हाल ही केंद्रीय कैबिनेट की आर्थिक मामलों की समिति ने एकीकृत बायो इथेनॉल परियोजनाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री जी-वन योजना (जैव ईंधन वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण योजना) को मंजूरी दी है।

कर्नाटक सरकार ने जल- अमृत योजना शुरू की है।

1 मार्च को नई दिल्ली में दीनदयाल विकलांग पुनर्वास योजना पर राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

हाल ही केंद्रीय कैबिनेट द्वारा निम्न समझौते किए गए है-
1.भारत और अर्जेंटीना के बीच मेडिकल/चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में।
2.भारत और अमेरिका के बीच लापता और शोषित बच्चों पर टिप लाइन रिपोर्ट का उपयोग करने हेतु।
3. भारत और ब्रिटेन के बीच मौसम और जलवायु विज्ञान में सहयोग पर।
4.भारत और ताजिकिस्तान के बीच नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में।

केंद्रीय कैबिनेट ने ग्वालियर (मध्यप्रदेश) में दिव्यांगजन खेल-कूद केंद्र स्थापित करने को मंजूरी दी है।

1 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदुरई और चेन्नई के बीच  तेजस एक्सप्रेस का उद्घाटन किया।

1 मार्च को ब्रिटेन में बैटरी चार्जर के नाम से मशहूर लॉर्ड कुमार भट्टाचार्य का  निधन हो गया।



प्रतिवर्ष 1 मार्च को शून्य  भेदभाव दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - उस दिन का महत्व जो समानता को बढ़ावा और भेदभाव की निंदा करता है।

(Significance of the Day That Promotes Equality and Denounces Discrimination)

3 March Current Affairs 2019


भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने  नियामकीय निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण 4 बैंकों पर जुर्माना लगाया है-
यूनियन बैंक पर 3 करोड़ रुपए का,
देना बैंक पर 2 करोड़ रुपए का,
आईडीबीआई बैंक और एसबीआई पर एक-एक करोड़ रुपए का।

8 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंडन एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (आईटीपीओ) और फ्यूचर पॉइंट की ओर से नक्षत्र मेला आयोजित किया जा रहा है जो कि 6 मार्च तक चलेगा।

मृत्युंजय पांडेय को उनकी आलोचना पुस्तक रेण का भारत के लिए 24वां देवीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिया जाएगा।

आज 3 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के कौहार में 12,538 करोड़ रुपए की लागत वाली 18 परियोजनाओं की आधारशिला व लोकार्पण करेंगे।
इन में 12,000 करोड़ रुपए की भारत-रूस राइफल प्राइवेट लिमिटेड की क्लाश्निकोव राइफल बनाने वाली योजना शामिल है।

अमेरिका, दक्षिण कोरिया के साथ सालाना संयुक्त सैन्य अभ्यास फोल ईगल को बंद कर सकता है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा को काली सूची में डाला है।

अमेरिकन इंस्टीट्यूट आफ एयरोनॉटिक्स और एस्ट्रोनॉटिक्स ने रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी को मिसाइल सिस्टम पुरस्कार दिया है।

2 मार्च को विमान और रॉकेट बनाने वाली निजी कंपनी स्पेस एक्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए मानव रहित अंतरिक्ष यान क्रू  ड्रैगन रवाना किया है।

पंजाब सरकार ने 60 साल से ज्यादा उम्र के पत्रकारों के लिए ₹12000 प्रतिमाह पेंशन देने का फैसला किया है।

कुंभ मेले में 10,000 से ज्यादा सफाई कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर एक साथ सफाई करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए 1000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने को मंजूरी दी है।

वाणिज्य मंत्रालय ने पी.के. बेजबरूआ को 3 साल के लिए चाय बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है।

आज 3 मार्च से 15 मार्च तक तंगेल (बांग्लादेश) में  चलने वाला 8वां भारत-बांग्लादेश संयुक्त सैन्य अभ्यास संपृति 2019 शुरू हो रहा है।


भारत सरकार ने मुंबई मेट्रो रेल प्रणाली परियोजना के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के साथ 926 मिलियन डॉलर के कर्ज के लिए समझौता किया है।

IRCTC ने ऑनलाइन डिजिटल भुगतान प्रणाली iPay लॉन्च की है।

रवनीत गिल, यस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने है।

त्रिपुरा सरकार ने थंगा दारलोंग को अटल बिहारी वाजपेई लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है।

शक्तिकांत दास के स्थान पर अजय नारायण झा 15वें वित्त आयोग के नए सदस्य नियुक्त किए गए है।
नवंबर 2017 में गठित 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह है।

प्रश्न.हाल ही भारतीय वैज्ञानिकों ने मीथेन हाइड्रेट की खोज कहां पर की है?
उत्तर- बंगाल की खाडी।

प्रश्न.हाल ही बधिर लोगों के लिए जारी इंडियन साईन लैंग्वेज के दूसरे संस्करण में कितने शब्द है?
उत्तर- 6000

      💦 SAVE WATER 💦









Post a Comment

0 Comments