आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

18 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 17 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 16 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

17 March Current Affairs 2019, 16 March Current Affairs 2019
18 March Current Affairs 2019

16,17,18 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

16 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

राजस्थान के रामगढ़ (बारां) में 3800 मिलियन वर्ष पूर्व उल्कापिंड टकराया था। जिसके कारण यहां यूरेनियम के भंडार मिले है।
अत: यहां जल्द ही यूरेनियम का उत्खनन शुरू होगा।
गौरतलब है कि हाल ही जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (GSI) ने रामगढ़ को जिओ हेरिटेज साइट  घोषित किया था।

उल्का पिंड क्या होते है ?

अंतरिक्ष से कभी-कभी आकाशीय पिंड पृथ्वी पर गिरते हुए दिखाई देते हैं और जिन्हें उल्का कहतेे है।
साधारण बोलचाल में इन्हें टूटता तारा कहा जाता है।

ये पिंड वायुमंडल में प्रवेश करते समय जल उठते हैं और कुछ बचकर पृथ्वी तक पहुंच जाते हैं, जिन्हें उल्कापिंड कहा जाता है।

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर जे पी डुमिनी ने विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से बाद संन्यास की घोषणा की है।

सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत पर आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में लगा आजीवन प्रतिबंध रद्द कर दिया है।

3 मार्च 2019 से शुरू होने वाले आईपीएल के 12वें सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम का सलाहकार नियुक्त किया है।


पी एस नरसिम्हा को सुप्रीम कोर्ट ने क्रिकेट से संबंधित विवादों के निपटारे के लिए मध्यस्थ बनाया है।

संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने भूटान के नरेश जिग्मे नामग्येल वांगचुक को पर्यावरण संरक्षण और खुशियों पर आधारित विकास के कार्यों के लिए सम्मानित किया है।

प्रश्न. 15 मार्च को मनाए गए अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का विषय था?
उत्तर - विश्वसनीय स्मार्ट उत्पाद।

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने योनो कैश नामक सेवा शुरू की है जिसके तहत पैसे निकालने के लिए डेबिट कार्ड के स्थान पर मोबाइल का उपयोग किया जा सकेगा।
पैसे निकालने के लिए एटीएम की तर्ज पर योनो कैश  प्वॉइंट लगाए जाएंगे।
प्रश्न. देश में बिना कार्ड के रुपए निकालने की सुविधा देने वाला बैंक बना है?
उत्तर - भारतीय स्टेट बैंक (SBI)

हाल ही हेमंत भार्गव को एलआईसी और आईडीबीआई बैंक के चेयरमैन पद से हटाया गया है।

प्रश्न.हाल ही हेमंत भार्गव के स्थान पर एलआईसी का नया चेयरमैन किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर - एम आर कुमार।

हाल ही में मर्सर द्वारा जारी सिटी लिवेबिलिटी इंडेक्स 2019 में पहला स्थान मिला है? - वियना (ऑस्ट्रिया)
गौरतलब है कि वियना लगातार दसवें वर्ष रहने के लिए सबसे अच्छा शहर बना है।

हाल ही केंद्रीय कैबिनेट ने दमन एवं दीव सिविल कोर्ट (संशोधन) विनियमन 2019 और दादरा एवं नगर हवेली संशोधन विनियमन 2019 को संविधान के अनुच्छेद 240 के तहत मंजूरी दी है।

हाल ही भारत और ओमान के बीच अल नागाह ।।। नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित हुआ है।

15 मार्च को गांधीनगर (गुजरात) में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नवाचार और उद्यमिता महोत्सव (FINE) का उद्घाटन किया है।

स्वीडन की छात्रा ग्रेटा थुनबर्ग को 2019 के शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए नामित किया गया।

14 मार्च को लिंगायत समुदाय की पहली महिला जगदगुरु माते महादेवी का निधन हुआ है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम की छठी ग्लोबल एनवायरमेंट आउटलुक रिपोर्ट (GEO-6) के अनुसार वायु प्रदूषण के कारण 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हो गई।

तमिलनाडु के उधमी पद्मनाभन गोपालन को लंदन में एशियाई क्षेत्र के लिए राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार 2019 का विजेता चुना गया है।

प्रश्न.राष्ट्रमंडल का अध्यक्ष कौन होता है ?
उत्तर -  ब्रिटिश राजा या रानी।


17 March Current Affairs 2019

पद्म पुरस्कार 2019

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 16 मार्च को 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए है।
पद्म विभूषण - तीजन बाई (लोक गायिका), अनिल कुमार नायक (लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के चेयरमैन),
बछेंद्री पाल (पर्वतारोही)
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने वाली भारत की पहली महिला है ? - बछेंद्री पाल।

पद्म भूषण - दर्शन लाल जैन (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ), धर्मपाल गुलाटी (एमडीएच के संस्थापक सीईओ),
अशोक लक्ष्मणराव  (चिकित्सा),  वी के शुंगलू,
एस नांबी नारायणन (वैज्ञानिक)
पद्मश्री -  एचएस फुल्का(वकील), मोहम्मद केके (पुरातत्ववेत्ता), रोहिणी मधुसूदन गोडबोले (कण भौतिकी), मनोज वाजपेयी (अभिनेता), स्वपन चौधरी (तबला वादक),   हीरालाल यादव (भोजपुरी गायक),
रामास्वामी वेंकटस्वामी (सर्जन), भारत भूषण त्यागी, कंवल सिंह चौहान, देवरापल्ली प्रकाश राव, देवेंद्र स्वरूप (मरणोपरांत), कर्नाटक की पर्यावरणविद् सालुमारदा थिमाक्का (उपनाम वृक्ष देवी) 
गौतम गंभीर (क्रिकेटर), सुनील छेत्री (फुटबॉल), प्रशांति सिंह (बॉस्केटबॉल), बोंबयला देवी लैशराम (महिला तीरंदाज)

मानपुर गांव (झालावाड़, राजस्थान) के किसान हुकम चंद पाटीदार को पद्मश्री सम्मान मिला है।

गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) की पूर्व संध्या पर 112 हस्तियों (4 पद्म विभूषण + 14 पदम भूषण + 94 पद्मश्री) को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
47 हस्तियों को 11 मार्च को सम्मानित किया गया।
54 हस्तियों को 16 मार्च को सम्मानित किया गया है।
इस बार 9 खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार दिए गए हैं।
पर्वतारोही बछेंद्री पाल को पद्म भूषण जबकि 8 अन्य खिलाड़ियों को पद्मश्री सम्मान दिया गया है।


तमिलनाडु की थाबिथा महेश्वरम (लॉन्ग जंपर) ने हांगकांग में चल रहे तीसरे एशियन यूथ चैंपियनशिप खेलों में दो स्वर्ण पदक जीते हैं।
इसी के साथ थाबिथा माहेश्वरन इस चैंपियनशिप की इंडिविजुअल कैटेगरी में में दो गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली एशियाई खिलाड़ी बनी है।
10000 मीटर वॉक रेस में विश्वेंद्र सिंह ने रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

प्रश्न.विशेष ओलंपिक विश्व खेलों (Special Olympic World Games) का आयोजन किया जा रहा है ?
उत्तर - अबुधाबी (संयुक्त अरब अमीरात)

जयपुर (राजस्थान) के अजय डाटा को यूनिवर्सल एक्सेप्टेंस स्टीयरिंग ग्रुप (यूएएसजी) का चेयरमैन चुना गया है।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना / मातृत्व लाभ प्रोग्राम
इस योजना की औपचारिक शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा जनवरी 2017 में की गई।
इस योजना के तहत गर्भवती और प्रसूताओं को पहली डिलीवरी पर ₹5000 की सहायता राशि दी जाती है।
प्रथम किश्त - 1000 रुपए
दूसरी किस्त - गर्भावस्था के 6 महीने के भीतर 2000 रुपए।
तीसरी किश्त - बच्चे के जन्म के पंजीकरण बाद 2000 रुपए।

प्रोफेसर आशीष नंदी को जर्मनी में 9 मई को हैन्स किलियन पुरस्कार 2019 दिया जाएगा।

लीलाधर जगूड़ी को काव्य संग्रह जितने लोग उतना प्रेम के लिए व्यास सम्मान मिला है।

अमेरिका में थेलमा चैका नामक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है।

प्रश्न.इदाई तूफ़ान किन देशों में आया है ?
उत्तर - जिंबाब्वे और मोजांबिक।

शंघाई सहयोग संगठन (Shanghai Cooperation Organisation) इस वर्ष संयुक्त आतंकवाद निरोधी अभ्यास सेरी-अर्का एंटीटेरर 2019 आयोजित करेगा।
शंघाई सहयोग संगठन की स्थापना 15 जून 2001 में की गई तथा इसका मुख्यालय बीजिंग (चीन) में है।
सदस्य देश - 8
चीन, कजाखिस्तान, किर्गिस्तान, रुस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, भारत और पाकिस्तान।

भारत और अमेरिका लघु आकार के मानवरहित विमान (यूएवी) बनाएंगे।

अल नीनो
अल नीनो प्रशांत महासागर में बनने वाला एक जलवायु चक्र है।
यह चक्र तब शुरू होता है जब पश्चिमी उष्णकटिबंधीय प्रशांत महासागर में गर्म पानी दक्षिणी अमेरिका के तट की ओर भूमध्य रेखा के साथ पूर्व की ओर बढ़ता है।
गौरतलब है कि अमेरिका में स्थित नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) की रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष भारत में अल नीनो लौट सकता है।

हाल ही नीति आयोग ने संयुक्त राज्य अंतर्राष्ट्रीय विकास एजेंसी (USAID) के साथ भारत एनर्जी मॉडल फोरम पर पहली कार्यशाला का आयोजन किया है।
गौरतलब है कि यह फोरम भारत के ऊर्जा भविष्य के संबंध में विचारों के आदान-प्रदान एवं योजना निर्माण के लिए एक मंच है।

NTPC ने बिजलीघरों से निकलने वाली राख के परिवहन (फ्लाई ऐश परिवहन) के लिए पूर्वी-मध्य रेलवे जोन (भारतीय रेलवे) के साथ समझौता किया है।

कर्नाटक में वर्षाधारी परियोजना शुरू की गई है।
इसके तहत वर्षा कराने के लिए विमानों के माध्यम से रसायनों का छिड़काव किया जाएगा।

भारत के पर्यटन मंत्रालय ने बर्लिन (जर्मनी) में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय गोल्डन सिटी गेट टूरिज्म अवॉर्ड्स 2019 में टीवी सिनेमा की स्पॉट केटगरी में पुरस्कार जीता है।

हाल ही केरल में वेस्ट नील वायरस के संक्रमण का पहला मामला सामने आया है।
यह बुखार क्यूलैक्स मच्छर के द्वारा मानव में फैलता है।

हाल ही रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO = Defense Research and Development Organisation) ने सैनिकों के अस्पताल पहुंचने तक जीवन रक्षा हेतु युद्धकालीन दवाइयों की श्रंखला तैयार की है।

हाल ही केंट आरओ सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड को सर्वश्रेष्ठ घरेलू जल शोधक पुरस्कार 2018-19 दिया गया।


18 March Current Affairs 2019


संतोष झा को उज्बेकिस्तान में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफैनटिनो ने घोषणा की है, कि भारत 2020 में अंडर-17 महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी करेगा।

नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भारत में स्वच्छ और स्थायी  गतिशीलता पहल को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किए जा रहे, परिवर्तनकारी गतिशीलता और बैटरी भंडारण पर राष्ट्रीय मिशन (National Mission on Transformative Mobility and Battery Storage) का नेतृत्व करेंगे।
इसके लिए 7 मार्च को केंद्रीय कैबिनेट द्वारा मंजूरी प्रदान की गयी।

हाल ही कोच्चि में विप्रो ने इंडस्ट्रियल इंटरनेट ऑफ थिंग्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया है।
IOT = Internet Of Things

जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल होंगे।
पिनाकी चंद्र घोष वर्तमान में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर का निधन हो गया है।
मनोहर पर्रिकर पहले आईआईटीयन थे, जो किसी राज्य के मुख्यमंत्री बने।

हाल ही ऑस्ट्रेलिया के फार्मूला वन रेस डायरेक्टर चार्ली व्हिटिंग का निधन हुआ है।

विश्व कुश्ती की शीर्ष संस्था (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने  भारत से   जुलाई में होने वाली जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी छीन ली है।

केटी  इरफान टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वालिफाई करने वाले पहले भारतीय एथलीट बने है।
के टी इरफान जापान के नोमी में आयोजित एशियाई पैदल चाल चैंपियनशिप के 20 किलोमीटर स्पर्धा वर्ग में चौथे स्थान पर रहे।

झालावाड़, राजस्थान की डॉक्टर रेहाना बेगम को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन के तहत नेपाल में 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना सम्मान दिया गया।

फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के स्पोर्ट्स टीमों के अमीर मालिकों की सूची में मुकेश अंबानी को पहला स्थान मिला है।
गौरतलब है कि हाल ही फोर्ब्स द्वारा जारी दुनिया के अमीर व्यक्तियों की सूची में मुकेश अंबानी को 13वां स्थान मिला था।

प्रश्न.भारत के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री कौन बने थे ?
उत्तर - मोरारजी देसाई।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने उत्तरप्रदेश सरकार पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए उचित उपाय नहीं करने के कारण 5 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है।

हरियाणा की गोल्फर दीक्षा डागर ने साउथ अफ्रीकन ओपन खिताब जीता है।


हाल ही अरुण जेटली को बिजनेसलाइन चेंजमेकर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2019 दिया गया है।

हाल ही नई दिल्ली में तीसरे नमस्ते थाईलैंड त्यौहार का आयोजन किया गया।


स्वाति शिंगाडे ने डीडी महिला किसान पुरस्कार 2018-19 जीता है।

ड्रीम 11 ने अगले 4 वर्षों के लिए बीसीसीआई के साथ आईपीएल के लिए आधिकारिक सहयोगी के रूप में साझेदारी की है।

विश्व आर्थिक मंच (WEF = World Economic Forum) के ग्लोबल लीडर्स 2019 की सूची में निम्न भारतीयों को शामिल किया गया है -
1.नारा लोकेश 2.पूनम महाजन 3.पियूष तिवारी
4.मनु कुमार जैन 5.सुचरिता मुखर्जी

वेद राही को साहित्य के क्षेत्र का कुसुमाग्रज राष्ट्रीय पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया है।

आदित्य कुमार मिश्रा कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) के नए अध्यक्ष बने है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण के अनुसार भारत में वर्ष 2017-18 के दौरान कुपोषण की दर 34.70% थी।

शी युकी (चीन) ने स्विस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है।
महिला एकल वर्ग विजेता - चेन युफेई (चीन)

प्रश्न.15 मार्च को संपन्न पांच दिवसीय चौथी संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण महासभा (UNEA-4) का आयोजन कहां पर किया गया था ?
उत्तर - नैरोबी (केन्या)

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/IinCNd0pF5mCb1bNSUGjeU

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।





















Post a Comment

0 Comments