आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 14 मार्च करेंट अफेयर्स 2019 || 13 मार्च करेंट अफेयर्स 2019


14 March Current Affairs 2019, 13 March Current Affairs 2019
15 March Current Affairs 2019

13,14,15 मार्च करेंट अफेयर्स 2019

13 March Current Affairs 2019

हाल ही इथोपिया में बोइंग 737 मैक्स विमान हादसे के बाद भारत सहित दुनिया के 45 से अधिक देशों ने अपने यहां इस विमान की उडान पर रोक लगा दी है।

एके मोहंती ने भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क = BARC) के निदेशक का पदग्रहण कर लिया है।
1969 में अमेरिका की सहायता से तारापुर परमाणु ऊर्जा केंद्र में भारत का पहला परमाणु ऊर्जा रिएक्टर स्थापित किया गया।

यूरोपीय संघ ने टैक्स हैवन ब्लैकलिस्ट(काली सूची) में 10 देशों को शामिल किया है।
इस सूची में अब कुल 15 देश शामिल हो गए है।

प्रशांत, अटलांटिक और हिंद महासागर में वैज्ञानिकों ने क्रिस्पर जीन एडिटिंग सिस्टम युक्त एसिडोबैक्टीरिया सहित 7 हजार नई अतिसूक्ष्म प्रजातियों की खोज की है।
इनसे एंटीबायोटिक्स बनाने में मदद मिलेगी।

हाल ही ताइवान में  चीते की फॉर्मोसन क्लाउडेड प्रजाति देखी गई है।
गौरतलब है कि यह प्रजाति 2013 में आधिकारिक रूप से लुप्त घोषित की गई थी।

प्रश्न.WWW की खोज कब और किसने की?
उत्तर - 12 मार्च को ब्रिटेन के वैज्ञानिक सर टिम बर्नर्स ली  ने।

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI = सिपरी) द्वारा जारी अंतर्राष्ट्रीय हथियार हस्तांतरण रिपोर्ट 2018 के अनुसार रूस से भारत को होने वालेे हथियारों के निर्यात में 2014-18 से 2009-13 के बीच 42% की कमी हुई है।
प्रश्न.दुनिया का दूसरा सबसे बडा हथियार आयातक देश है?
उत्तर - भारत
सिपरी के अनुसार दुनिया का सबसेे बड़ा हथियार आयातक देेेश सऊदी अरब है।

दुबई में विश्व की सबसे बड़ी विद्युत प्रदर्शनी इलैक्रामा 2020 लांच की गई है

11 मार्च को नैरोबी (केन्या) में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण सभा 2019 का आयोजन किया गया।

29 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन ) में 2 महिला एस्ट्रोनॉट्स (ऐना मैकक्लेन  और क्रिस्टीना कोच) नासा की पहली ऑल वीमेन स्पेसवॉक करेगी।
गौरतलब है,कि 1984 में स्वेतलाना सवेत्सकाया (सोवियत संघ) स्पेसवॉक करने वाली पहली महिला बनी थी।

अमेरिका की खिलौनों की कंपनी मैटल ने भारतीय जिम्नास्ट दीपा करमाकर को बार्बी  रोल मॉडल के रूप मेें चुुुुना है।

हाल ही नई दिल्ली में नवाचार और शासन पर आयोजित तीसरे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम शिखर सम्मेलन के दौरान उपराष्ट्रपति ने 75 नई कलाम डिजिटल पुस्तकालयों का शुभारंभ किया।

हाल ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने झाझरा (देहरादून) में भारत के पांचवे साइंस सिटी का उद्घाटन किया।

चीन की लियू होंग 50 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा को 4 घंटे से कम समय में पूरा करने वाली दुनिया की पहली महिला बनी है।

हाल ही मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण कोटे को 14% से बढ़ाकर 27% करने वाले अध्यादेश को राज्यपाल ने मंजूरी दी है।

यूनिवर्सिटी ऑफ पीस ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की डिग्री से सम्मानित किया है।

12 मार्च से दिल्ली के प्रगति मैदान में पांच दिवसीय 34वां अंतर्राष्ट्रीय आहार मेला शुरू हुुुआ हैै।

कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में उत्पादित सिरसी सुपारी को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) प्रदान किया गया है।
गौरतलब है,कि पहली बार किसी सुपारी को जीआई टैग प्रदान किया गया है।

भौगोलिक संकेत (Geographical Indication)

 जीआई टैग अथवा भौगोलिक चिन्ह किसी भी उत्पाद के लिए एक चिन्ह होता है जो उसकी विशेष भौगोलिक उत्पत्ति, विशेष गुणवत्ता और पहचान के लिए दिया जाता है और यह सिर्फ उसकी उत्पत्ति के आधार पर होता हैै।

हाल ही तमिलनाडु की इरोड हल्दी को भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) दिया गया है।
गौरतलब है कि ओडिशा की कंधमाल हल्दी एवं महाराष्ट्र की सांगली हल्दी को भी जीआई टैग दिया जा चुका है।

जीआई टैग 10 वर्षों के लिए दिया जाता है अर्थात प्रत्येक 10 वर्ष के बाद जीआई टैग का नवीनीकरण करण आवश्यक है।



14 March Current Affairs 2019

हाल ही ओडिशा सरकार ने भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान (केंद्रपाड़ा जिले) के पास दूरदराज के गांवों के लिए नाव एंबुलेंस (बोट एंबुलेंस) सेवा शुरू की है।

भारत के मेघमलाई वन्य जीव अभ्यारण में वैज्ञानिकों ने 140 वर्षों से लुप्त बुड स्नेक की प्रजाति को फिर से खोजा है।

ACKO बीमा एजेंसी को गोल्डन पीकॉक इनोवेटिव अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया है।

भारत के 13 राज्यों में ग्रामीण आय को बढ़ावा देने के लिए विश्व बैंक भारत सरकार को राष्ट्रीय ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन परियोजना (एनआरईटीपी) के तहत 10 लाख डॉलर देगा।

प्रतिवर्ष 12 मार्च को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर सेंसरशिप के खिलाफ विश्व दिवस मनाया जाता है।
12 मार्च 2008 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय एनजीओ रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स और एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुरोध पर मनाया गया।
इस दिन नेटिजन पुरस्कार दिए जाते हैं।
यह पुरस्कार अभिव्यक्ति की ऑनलाइन रक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए किसी ब्लॉगर, इंटरनेट उपयोगकर्ता अथवा साइबर समूह को दिए जाते हैं।

आज 14 मार्च को विश्व गुर्दा दिवस मनाया जा रहा है।
विषय - Kidney Health for Everyone, Everywhere
प्रतिवर्ष मार्च के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व गुर्दा दिवस (World Kidney Day) मनाया जाता है।

भारतीय शोधकर्ताओं ने पश्चिमी घाट में मेंढक की एक नई प्रजाति का पता लगाया है।
जिसे एस्ट्रोबैट्राकस कुरिचिआना नाम दिया गया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस के द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चीन ने वीटो का प्रयोग करके 10 साल में चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित होने से बचा लिया है।
मसूद अजहर के खिलाफ प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की तरफ से गठित 1267 समिति के तहत लाया गया था।
मसूद अजहर के खिलाफ सर्वप्रथम भारत 2009 में यह प्रस्ताव लाया था।
अब सुरक्षा परिषद के अन्य जिम्मेदार सदस्य 
संयुक्त राष्ट्र चार्टर अनुच्छेद-27 के तहत वोटिंग के जरिए मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर सकते हैं।

15 में से 9 सदस्यों ने समर्थन देने पर चीन की अहमियत खत्म हो जाएगी और मसूद अजहर अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित हो जाएगा।

क्रिकेट के नियम बनाने वाली 232 साल पुरानी संस्था मेलबोर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) विश्व क्रिकेट समिति ने तीन नए बदलावों का प्रस्ताव रखा है - 
1.टेस्ट मैचों में भी नो बॉल पर फ्री हिट दी जाए।
2.धीमे खेल में तेजी लाने के लिए शॉट क्लॉक (टाइमर) का उपयोग किया जाए।
3.जुलाई में होने वाली वर्ल्ड टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में एक ही तरह की बॉल का प्रयोग किया जाए।

प्रश्न. हाल ही एमसीसी के एक सर्वे में दुनिया के कितने प्रतिशत दर्शकों ने टेस्ट क्रिकेट को अपनी पहली पसंद बताया?
उत्तर - 86%

प्रश्न.2019 के पुरुष वनडे क्रिकेट विश्व कप का अधिकारिक प्रायोजक कौन बना है?
उत्तर - गो-डैडी (GoDaddy)

ईएसपीएन ने दुनिया के 100 सबसे चर्चित खिलाड़ियों की वर्ल्ड फेम-100 लिस्ट जारी की है।
इस लिस्ट में 9 भारतीय खिलाड़ियों (8 क्रिकेटर एवं 1 टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा) को जगह मिली है।
इस लिस्ट के अनुसार दुनिया का सबसे चर्चित खिलाड़ी फुटबॉलर रोनाल्डो (पुर्तगाल) है।

केंटो मोमोटा (जापान) ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2019 में पुरुष एकल का खिताब जीता है।
महिला एकल - चेन यूफेई (चीन)
पुरुष युगल - मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान (इंडोनेशिया)
महिला युगल - चेन किंगचेन और जिया येफान (चीन)

मिश्रित युगल - झेंग सीवेई और हुआंग यिकियॉन्ग (चीन)

13 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की नियुक्ति की प्रक्रिया के पुराने आदेश में बदलाव किया है।
अब सेवानिवृत्ति में 6 माह का कार्यकाल बचे होने पर भी डीजीपी बन सकते हैं। (पहले 2 साल का कार्यकाल बचा होना जरूरी था)
प्रश्न. किसी भी राज्य में पुलिस महानिदेशक डीजीपी बनने के लिए सेवानिवृत्ति में कम से कम कितना कार्यकाल बचा होना जरूरी है?
उत्तर - 6 महीने

एमआर कुमार को भारतीय जीवन बीमा निगम का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

राजस्थान कैडर के 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी डीसी जैन को सीबीआई में जॉइंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

बिहार कैडर के 1981 बैच के अधिकारी सी. लालसावता को मिज़ोरम का पहला लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

हाल ही आईआईटी खड़गपुर (पश्चिम बंगाल) के छात्रों ने नकली नोट का पता लगाने वाले स्मार्टफोन ऐप का कोड डेवलप किया है।
नोट की फोटो अपलोड करने के बाद यह एप उसके अगले और पिछले हिस्से में मौजूद 25 फीचर्स की मदद से नकली नोट की पहचान करेगा।

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री आंचल अमृत योजना शुरू की गई है।
इस योजना के तहत आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों को सप्ताह में दो बार मुफ्त दूध (100 मिली.) दिया जाएगा।

पुरातत्वविदों ने कच्छ (गुजरात) में 5000 साल पुराने कब्रिस्तान की खोज की है जिसमें 250 से ज्यादा कब्रें मिली है।
आयताकार आकार के कारण विशेषज्ञों ने इसे हड़प्पा सभ्यता के समय का माना है।


15 March Current Affairs 2019

18 से 20 मार्च तक नई दिल्ली में राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद के द्वारा तीन दिवसीय छठे विश्व उर्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
प्रश्न.राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद किस मंत्रालय के अधीन है ?
उत्तर - मानव संसाधन विकास मंत्रालय।

डीआरडीओ ने पोकरण, जैसलमेर(राजस्थान) से मैन पोर्टेबल एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) का सफल परीक्षण किया है।

पाकिस्तान ने जेेेेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान से स्मार्ट अस्त्र का परीक्षण किया है।
इस विमान का पहले एफसी-1 शिओलोंग नाम था।

कर्नाटक ने फाइनल में महाराष्ट्र को 8 विकेट से हराकर पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आईडीबीआई बैंक को सरकारी से प्राइवेट बैंक घोषित कर दिया है।
एलआईसी द्वारा इस बैंक के 51% शेयर लेने  (अधिग्रहण करने) के बाद 21 जनवरी 2019 से आईडीबीआई को प्राइवेट बैंक घोषित किया गया है।

14 मार्च को पाई दिवस मनाया गया है।
जापान की एम्मा हारुका इवाओ  ने पाई का मान दशमलव के बाद 314 खरब अंक निकाल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।

15 मार्च को विश्व निद्रा दिवस (World Sleep Day) मनाया जाता है।

प्रतिवर्ष 15 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - Trusted Smart Products

भारतवंशी नेओमी राव अमेरिका की संघीय अदालत में न्यायाधीश नियुक्त की गई है।

मध्यप्रदेश में भगोरिया पर्व शुरू हुआ है।

कुटू क्या है ?

जापान में महिलाओं को ऑफिसों में हाई हील्स पहनना अनिवार्य है।
एड़ी व पैर दर्द की शिकायतों के बीच अभिनेत्री व मॉडल यूमी इशिकावा ने एक ऑनलाइन पहल शुरू की। जिसे कुटू (कुत्सू) नाम दिया गया है।
कुत्सू का अर्थ जापानी भाषा में जूता होता है।

भारतीय रिजर्व बैंक आरबीआई के हैंडबुक ऑफ स्टैटिक्स ऑल इंडियन स्टेट्स 2018-2019 के अनुसार वित्त वर्ष 2016 से 2017 तक तमिलनाडु में सबसे ज्यादा कारखानें 37220 है।

विश्व स्वर्ण परिषद (वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड रिजर्व में भारत की रैंकिंग 11वीं है अर्थात भारत सोने का विश्व का 11वां सबसे बड़ा उपभोक्ता है।
वर्तमान में भारत के पास 607 टन सोना है।
इस रिपोर्ट पहला स्थान अमेरिका (8133.5 टन सोना)को मिला है।


ब्रिटेन की रॉयल मिंट ने वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के सम्मान में ब्लैक हॉल कॉइन (सिक्का) जारी किया है।

डोरस्टेप बैंकिंग सेवा

एसबीआई बैंक (SBI) ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए डोरस्टेप बैंकिंग सेवा शुरू की है इसके तहत बैंक अपने क्षेत्र के 5 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को घर पर ही बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराएगा।
इसके तहत उन्हें कुछ अतिरिक्त फीस फाइनेंसियल ट्रांजैक्शन (पैसों का लेन-देन) के लिए ₹100 तथा नॉन फाइनेंसियल ट्रांजैक्शन के लिए ₹60 चुकानी होगी।
इस पहल का लाभ दिव्यांग लोगों को भी मिलेगा।

13 मार्च को एचडीएफसी बैंक 6 ट्रिलियन रुपए के बाजार पूंजीकरण की सीमा को पार करने वाला देश का तीसरा बैंक बन गया है।

हाल ही दक्षिण कोरिया में वायु प्रदूषण को सामाजिक आपदा माना गया है।

रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में भारत की तरफ से 8000 रन बनाने वाले 9वें खिलाड़ी बने है।

वीआरवी सिंह ने क्रिकेट से संन्यास लिया है।

इंडियन ऑयल ने हॉकी प्रतियोगिता मुंबई गोल्ड कप 2019 जीता है

14 मार्च से संयुक्त अरब अमीरात में विशेष ओलंपिक विश्व खेल 2019 का आयोजन शुरू हुआ है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 14 मार्च को थल सेना प्रमुख विपिन रावत को परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया है।
गौरतलब है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 3 कीर्ति चक्र, 15शौर्य चक्र,  15 परम विशिष्ट सेवा पदक, एक उत्तम युवा सेवा पदक और 25 अति विशिष्ट सेवा पदक प्रदान 
किए है।
राजस्थान के गौरीसर गांव, (रतनगढ, चूरू) के शहीद राजेंद्र नैण को मरणोपरांत कीर्ति चक्र मिला है।

12 मार्च से भारतीय नौसेना के अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा ब्रिटेन की चार दिवसीय यात्रा पर गए हैं।

अमेरिका की यात्रा पर गए भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले ने अमेरिका के साथ 6 परमाणु बिजलीघर बनाने के लिए भारत की तरफ से अमेरिका के साथ समझौता किया है।

वर्तमान में भारत के गृह सचिव कौन है ? -  राजीव गौबा

राकेश मखीजा को एक्सिस बैंक का गैर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिनेडिन जिदान को और रियल मेड्रिड फुटबॉल क्लब का कोच बनाया गया है।

💦 SAVE WATER 💦

🎤🎤 प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/IinCNd0pF5mCb1bNSUGjeU

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।







Post a Comment

0 Comments