आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 11 मार्च करंट अफेयर्स 2019 || 10 मार्च करंट अफेयर्स 2019


11 मार्च करंट अफेयर्स 2019, 10 मार्च करंट अफेयर्स 2019
12 March Current Affairs 2019

10,11,12 मार्च करंट अफेयर्स 2019

10 March Current Affairs 2019

वेस्टइंडीज ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा न्यूनतम स्कोर 45 रन बनाया है।
वेस्टइंडीज की टीम इंग्लैंड के खिलाफ 45 रन पर ऑल आउट हुई है।
टी-20 क्रिकेट में सबसे न्यूनतम स्कोर 2014 में नीदरलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ 39 रन बनाकर बनाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोएडा (उत्तरप्रदेश) में ब्लू लाइन मेट्रो के विस्तार का उद्घाटन किया है।

9 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रेटर नोएडा (उत्तरप्रदेश) में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान (PDUIA) का उद्घाटन किया है।

जापान की महिला केन तनाका दुनिया की सबसे अधिक उम्र की जीवित शक्स और सबसेेे अधिक उम्र की जीवित महिला बनी है।

इंडोनेशिया में वैज्ञानिकों नेेे बीटल की 103 प्रजातियों की खोज की है।

2009 में नासा द्वारा लांच किए गए लुनार रिकॉनसाइंस ऑर्बिटर यान ने चंद्रमा पर पानी के अणु खोजें है।

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु के अनुसार सरकार ने अगले 2 सालों में 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित  करने का लक्ष्य रखा है।

8 मार्च को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने स्कूली छात्रों के लिए नई दिल्ली में जीआई वेबसाइट और बौद्धिक संपदा अधिकारों पर एक ट्यूटोरियल वीडियो लॉन्च किया है।
भारत का पहला बौद्धिक संपदा  शुभंकर - आईपी नानी।
जीआई - Geographical Indication

हाल ही केरल के मरयूर गुड को जीआई टैग मिला है।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 8 मार्च को कैंसर केे उपचार में उपयोगी 390 ब्रांडों की दवाओं के अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) में 87% की कमी की है।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने मध्य अमेरिकी देश कोस्टारिका के साथ 2 समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैै।

अधिवक्ताओं के बीमा कवर संबंधित मुद्दों की जांच के लिए भारत सरकार ने आलोक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

8 मार्च को सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ ने अयोध्या विवाद में मध्यस्थता हेतु तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया है।
1.जस्टिस एफएमआई कलीफुल्ला (अध्यक्ष)
2.श्री श्री रविशंकर
3.श्रीराम पंचू
गौरतलब है,कि ये तीनों तमिलनाडु के हैं।

ब्रिटेन की सप्ताहिक पत्रिका एशियन वॉइस ने सादिक खान को पॉलिटिशियन ऑफ द ईयर सम्मान से सम्मानित किया है।

बीबीसी की पत्रकार प्रियंका दुबे को उत्कृष्ट महिला पत्रकार का चमेली देवी जैन पुरस्कार 2018 दिया जाएगा।

प्रश्न.हाल ही भारत के पहले ज्वेलरी पार्क का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर - मुंबई।

मॉन्सटर सैलरी इंडेक्स (MSI) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में महिलाएं पुरुषों की तुलना में 19% कम कमाती है।
इस रिपोर्ट के अनुसार प्रति घंटे के हिसाब से साल 2018 में भारत में पुरुषों का औसत सकल वेतन 242.49 रुपए था जबकि महिलाओं का 196.3 रुपए था। अर्थात प्रति घंटे के हिसाब से पुरुष महिलाओं से 46.19 रुपए ज्यादा कमाते है।

11 March Current Affairs 2019

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने हाल ही समुद्री सुरक्षा के लिए नेशनल सेंटर फॉर स्पेस स्टडीज (फ्रांस) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (सौभाग्य योजना) सितम्बर 2017 में लांच की गई।
इस योजना के तहत अब तक 15 राज्यों में 100% ग्रामीण विद्युतीकरण हो गया है।
मार्च 2019 तक शेष सभी राज्यों में 100% ग्रामीण विद्युतीकरण का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
प्रश्न.सौभाग्य योजना के तहत 100% ग्रामीण विद्युतीकरण में प्रथम राज्य है?
उत्तर - पश्चिम बंगाल।


डॉ. एके मिश्रा को  कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

प्रधानमंत्री के सचिव भास्कर खुल्बे को 1 अप्रैल 2019 से 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया है।
हाल ही अनिल कुंबले को एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) क्रिकेट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाल ही शेख अहमद अल फहाद अल सबाह को एशिया ओलंपिक परिषद का एक बार फिर से अध्यक्ष चुना गया है।

लोकसभा चुनाव 2019
चुनाव आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव 2019 का कार्यक्रम घोषित किया है।
11 अप्रैल से 19 मई तक 7 चरणों (11,18,23,29 अप्रैल तथा 6,12,19 मई) में कुल 543 लोकसभा सीटों पर लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होंगे।
23 मई को परिणाम घोषित किया जाएगा।
सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा चार ऐसे राज्य है जिनमें लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे।
लोकसभा चुनाव 2019 में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में पहली बार उम्मीदवारों की तस्वीर का उपयोग किया जाएगा।
सभी राज्यों में आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू कर दी गई है।

प्रश्न.आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत के लिए चुनाव आयोग ने कौनसा ऐप लॉन्च किया है?
उत्तर - सी विजिल ऐप।

आदर्श आचार संहिता - यह चुनाव आयोग द्वारा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के लिए जारी किया गया दिशानिर्देश है।
आदर्श आचार संहिता को लागू करने का उद्देश्य स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना होता है।

प्रश्न.वर्तमान में मुख्य चुनाव आयुक्त कौन है?
उत्तर - सुनील अरोड़ा।

प्रश्न.सबसे पहले आदर्श आचार संहिता  का उपयोग कब किया गया?
उत्तर - 1960 में केरल राज्य विधानसभा चुनाव में।

अभिनेता से नेता बने कमल हासन की मक्कल नीति मय्यम (MNM) पार्टी को लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बैटरी टॉर्च चुनाव चिन्ह दिया गया है।


लोकसभा चुनाव 2019 में हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित टशीगंगा दुनिया का सबसे ऊंचा (15,256 फीट ऊँचा) मतदान केंद्र होगा।

ई श्रीधरन को जम्मू और श्रीनगर के मास रैपिड ट्रांजिट कॉरपोरेशन का प्रमुख सलाहकार नियुक्त किया गया है।

10 मार्च को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) का 50वां स्थापना दिवस मनाया गया है।
प्रश्न.केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की स्थापना की गई?
उत्तर - 10 मार्च 1969 में।

10 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया है।
9 मार्च को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पल्स पोलियो कार्यक्रम शुरु किया है।

पाकिस्तान की टॉप मॉडल अयान अली को पाकिस्तान की एक कोर्ट ने नगदी तस्करी के मामले में भगोड़ा घोषित किया है।

राजस्थान

डॉ. पाल टी. क्रैडॉक को राजस्थान में महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन का 37वां वार्षिक सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर का कर्नल जेम्स टॉड पुरस्कार दिया गया है।
उत्तर प्रदेश की लोक गायिका मालिनी अवस्थी को भी महाराणा मेवाड़ सम्मान से सम्मानित किया गया हैै।

राजस्थान में मेवाड (उदयपुर) ने  2018 में 3 लाख 29 हजार 250 कपड़े जुटाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है।
मेवाड़ ने 2016 में दुबई द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जैसलमेर - दिल्ली एक्सप्रेस का नाम रुणीचा एक्सप्रेस करने की स्वीकृति दी है।

जयपुर की शेफ सुषमा के के को शान ए हिंदुस्तान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

केंद्र सरकार ने एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को 2020 तक जारी रखने के लिए 6434 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की है।

भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने देशभर में 22 जीपीएस स्टेशन स्थापित किए है। 


12 March Current Affairs 2019

पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 25 जनवरी को चुने गए 112 में से 55 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए हैं -
इसमें एक पद्म विभूषण , 8 पद्म भूषण और 46 पद्मश्री पुरस्कार शामिल है।
देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण महाराष्ट्र के बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे (थिएटर आर्टिस्ट और लेखक) को दिया गया है।
8 पद्म भूषण - कुलदीप नैयर (पत्रकार), मोहनलाल (अभिनेता), हुकुमदेव नारायण यादव (भाजपा नेता), जॉन चेंबर्स, करिया मुंडा (पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष), बछेंद्री पाल (1984 में माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली भारतीय महिला)
पद्मश्री - कादर खान (मरणोपरांत), एस जयशंकर, प्रभु देवा, थंगा दारलांग, शंकर महादेवन नारायण, डॉक्टर संदीप गुलेरिया, इलियास अली, पहलवान बजरंग पूनिया, सुनील छेत्री, गौतम गंभीर, प्रशस्ति सिंह (बास्केटबॉल), हरिका द्रोणावल्ली (शतरंज), 

अजय ठाकुर (कबड्डी), बॉमबायला देवी लैशराम (तीरंदाज), अचंत शरत कमल (टेबल टेनिस)

शेष बचे लोगों को 16 मार्च को पद्म पुरस्कार दिए जाएंगे।

सीकर (राजस्थान) के किसान जगदीश प्रसाद को भी पद्मश्री पुरस्कार मिला है।
झालावाड (राजस्थान) के हुकुम चंद को 16 मार्च को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

प्रश्न.हाल ही राजस्थान की किस महिला को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?
उत्तर - रुमा देवी (बाड़मेर)

डीआरडीओ ने पोकरण (राजस्थान) में स्वदेशी गाइडेड रॉकेट प्रणाली पिनाक का सफल परीक्षण किया है।
इस मिसाइल प्रणाली द्वारा 120 किलोमीटर तक निशाना साधा जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए निम्न 44 परियोजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन किया -
1.बांग्लादेश, सड़क परिवहन निगम को डबल डेकर और सिंगल डेकर एसी और नॉन एसी बसों व ट्रकों की आपूर्ति करेगा।
2.भारत की सहायता से भारतीय सीमा से लगे हुए उत्तर और उत्तर पूर्वी बांग्लादेश के 5 जिलों में 36 सामुदायिक क्लीनिक सुविधा केंद्रों का विकास किया जाएगा
3.बांग्लादेश के लिए भारत के नेशनल नॉलेज नेटवर्क (NKN) का विस्तार होगा।
4.दो दक्षिण पश्चिमी शहरों में 11 जल शोधन संयंत्रों की स्थापना की जाएगी।

मोहम्मद शतेयह फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

हाल ही दिल्ली सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए वन दिल्ली नामक कॉमन मोबिलिटी ऐप लॉन्च किया है।

प्रश्न.हाल ही प्रसार भारती ने 9 मार्च को कितने राज्यों के लिए दूरदर्शन चैनल लॉन्च किये?
उत्तर - 11

अनूप कुमार दुबे और सुशील कुमार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में विशेष निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

कविंद्र सिंह बिष्ट ने 56 किलोग्राम वर्ग में फिनलैंड में आयोजित 38वें GeeBee बॉक्सिंग टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।

चिली में वैज्ञानिकों ने ओर्का व्हेल प्रजाति का पता लगाया है, जो कि किलर व्हेल की नई प्रजाति हो सकती है।
गौरतलब है कि इसकी आधिकारिक पुष्टि डीएनए जांच के बाद ही हो सकेगी।

हाल ही वाराणसी उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय महिला आजीविका सम्मेलन 2019 का आयोजन किया गया।

11 मार्च को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB = National Crime Records Bureau) ने अपना चौधरी 34वां स्थापना दिवस मनाया।
प्रश्न.राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की स्थापना कब हुई?
उत्तर - 11 मार्च 1986

केंद्र सरकार ने दो कॉरिडोर एवं 12,000 करोड़ रुपए की लागत वाली सूरत मेट्रो परियोजना को मंजूरी दी है।


💦 SAVE WATER 💦

प्रतिदिन न्यूजपेपर, न्यूजपेपरों से रंगीन हाईलाइट किए गए पेपर कटिंग करंट अफेयर्स और Daily/Monthly करंट अफेयर्स की PDF प्राप्त करने के लिए  नीचे दिए गए लिंकों पर क्लिक करके DevEduNotes के व्हाट्सएप ग्रुप, टेलीग्राम चैनल अथवा फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करें -

Whatsapp Group Join 👇👇👇👇
https://chat.whatsapp.com/G0UaeVXA4pp2Sbp0xzczgX

Telegram Channel Join 👇👇👇👇
https://t.me/Devedunotes

Facebook Group Join 👇👇👇👇
GK and Current Affairs DevEduNotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks 

ग्रुप फुल होने पर मैसेज करें 👇👇👇👇
 📲 8769975682 पर।

NOTE:- हमारे साथ (Telegram/Whatsapp/Facebook पर) जुड़ने के बाद आपको प्रतिदिन रंगीन न्यूजपेपर कटिंग  मिलती है, उसे अच्छे से पढ़ें।






Post a Comment

2 Comments

  1. Jese q k liye aapne alg se box bna rkha h wese hi aap sbi manth day k hisab se ek alg link banao jha se pdf dawnlodo ho ske ..
    Kyoki hume pdf ka opsen hi nhi mil rha es par

    ReplyDelete