आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

जनवरी-फरवरी 2019 राजस्थान करंट अफेयर्स



February 2019 Rajasthan Current Affairs, Rajasthan Current Affairs February 2019


जनवरी-फरवरी 2019 राजस्थान करंट अफेयर्स


झुंझुनूं (राजस्थान) में ₹10 में गरीबों का इलाज करने वाले डॉक्टर जेसी जेन (84) का  निधन हो गया है।

 
मोहम्मद इम्तियाज रंगरेज (41) को पुलिस ने राज्य में हिस्ट्रीशीटर डॉक्टर घोषित किया है।
इम्तियाज ने 5000 भ्रूण लिंग परीक्षण किए है।

हाल ही राजस्थान की मंजू मेहता को तानसेन पुरस्कार 2018 दिया गया, मंजू मेहता का संबंध है?
- सितार वादन से।

राजस्थान में सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन ₹250 प्रतिमाह बढ़ा दी है।
साथ ही सरकारी दस्तावेजों से पंडित दीनदयाल का चित्र हटाया गया है।

 रणथंभौर में बाघिन T-69 एवं बाघिन T-84 ने दो-दो शावकों को जन्म दिया है।

जोधपुरराजस्थान के जाने माने-फिल्मकार और लेखक कृपाकिशन रिंदी का निधन हुआ है।

बीकानेर,राजस्थान में  2 दिन तक चलने वाला 26वां अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव 12 जनवरी को  शुरू हुआ

 गुलाबचंद कटारिया 15वीं विधानसभा के लिए नेता प्रतिपक्ष चुने गए है।
 गुलाबचंद कटारिया प्रोटेम स्पीकर भी चुने गए हैं।
अतः नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाने का कार्य भी गुलाबचंद कटारिया ही करेंगे।
राजेंद्र राठौड़ को भाजपा ने अपना उपनेता बनाया है।

NOTE:- 
प्रोटेम स्पीकर का पद अस्थाई होता है, जो कि नवनिर्वाचित विधायकों/सांसदों को शपथ दिलानेेे के बाद अपने आप समाप्त हो जाता है।

विधानसभा में प्रोटेम स्पीकर को शपथ कौन दिलाता है ?
  राज्यपाल



राजस्थान में सीपी जोशी को 15वीं विधानसभा के लिए विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है।
महेश जोशी को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

विधानसभा उपाध्यक्ष एवं संसदीय सचिव लोकसभा चुनाव-2019 के बाद बनाए जाएंगे।

अजमेर में आयोजित 46वीं सीनियर स्टेट बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में मुकेश चौधरी ने मिस्टर राजस्थान का खिताब जीता है।

केंद्र सरकार ने जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण केंद्र चुना है।
ध्यातव्य रहे कि हाल ही राजस्थान के कालू थाना को गृह मंत्रालय ने देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना था।

राजस्थान के मेक इन इंडिया हार्ट वाल्व को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।  

जोधपुर (राजस्थान) के जस्टिस दिनेश माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने से सबंधित कॉलेजियम की सिफारिश को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है।
दिनेश माहेश्वरी कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश है।

आज (18जनवरी को) सुप्रीम कोर्ट में कौन से दो नए जज शपथ लेंगे ?
1. संजीव खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट की जज
2. दिनेश माहेश्वरी (जोधपुर)- कर्नाटक हाईकोर्ट  के सीजे
गौरतलब है, कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 31 जजों के पद मंजूर है।


विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया (चिडावा, झुंझुनू, राजस्थान में जन्म) का 91वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

संविधान की किस अनुसूची में भाषाओं से संबंधित प्रावधान है ?
  आठवीं
गौरतलब है, कि राजस्थानी भाषा को जल्द ही संवैधानिक दर्जा मिलने की उम्मीद है।

  महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राजस्थान की मेघा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना है।

19 जनवरी से उदयपुर, राजस्थान में दो दिवसीय विश्व शैल चित्र प्रदर्शनी लगाई गई          
राजस्थान की बॉक्सर ललिता ने पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 69 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।

भीलवाडा की फिरदौस कायमखानी का संबंध किस खेल से है?
उत्तर- तैराकी।

कोटा (राजस्थान) की रीटा शर्मा ने  बुल्गारिया में मिसेज यूनिवर्स गैलेक्सी खिताब जीता है।

राजस्थान को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
झुंझुनूं एवं हनुमानगढ़ को भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।

24
जनवरी 2019 से जयपुर (राजस्थान) में 12वां जयपुर साहित्य उत्सव शुरू हुआ है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 12वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की किताब डिल्यूजनल पॉलिटिक्स का विमोचन किया है।


असम राइफल्स की 146 महिला जवानों की टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह परेड में भाग लिया।

इस टुकड़ी का नेतृत्व राजस्थान की मेजर खुशबू कंवर ने किया।

28
जनवरी 2019 को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 119 किलोमीटर लंबे सालासर-नागौर हाईवे का लोकार्पण किया है।
साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने नागौर में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास किया।
राजस्थान के पर्यटन विभाग ने न जाने क्या दिख जाए लोगो को बदल कर एक बार फिर से पधारो म्हारे देश कर दिया है।
नए लोगों में नीचे राजस्थान भारत का अतुल्य राज्य लिखा गया है।
गौरतलब है, कि पधारो म्हारे देश लोगो 1993 में लांच किया गया था।

राजस्थान सरकार जल्दी वसुंधरा सरकार द्वारा चलाई गई भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के स्थान पर आयुष्मान भारत योजना लागू कर सकती है।
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा कवर की राशि 30 हजार से 3लाख रुपये तक हैजबकि आयुष्मान भारत योजना में बीमा कवर की राशि 5लाख रुपये तक है।

राजस्थान सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 में संशोधन कर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2018 बनाया है।
इस अधिनियम के तहत अब दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में तीन की जगह 4% आरक्षण मिलेगा।

हाल ही केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कोटपूतली में एक आदर्श विद्या मंदिर में एक सौर ऊर्जा संयंत्र का शुभारंभ किया है।
साथ ही राज्यवर्धन राठौड़ ने कोटपूतली में एक पासपोर्ट सेवा केंद्र का भी उद्घाटन किया है।


राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी = नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने बांडी नदी में प्रदूषण रोकने में विफल रहने के कारण राजस्थान पर 20 करोड रुपये का जुर्माना लगाया है।

कांग्रेस की प्रत्याशी साफिया खान ने राजस्थान में 28 जनवरी 2019 को संपन्न हुए रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है।
अब राजस्थान में कांग्रेस की कुल 200 में से 100 सीटें हो गई है।
कांग्रेस ने राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल की एक सीट के गठबंधन के साथ पूर्ण बहुमत (101 सीट) का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 की अधिक जानकारी के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करके पढ़ें

https://www.devedunotes.com/2018/12/Rajasthan-election-2018.html?m=1



राजस्थान सरकार ने 31 जनवरी 2019 को राजस्थान म्युनिसिपल एक्ट इलेक्शन रूल्स 1994 में परिवर्तन किया है।
अतः अब मेयर-सभापति का चुनाव प्रत्यक्ष रुप से जनता के वोटों द्वारा किया जाएगा।
परिवर्तन से पहले तक मेयर-सभापति का चुनाव पार्षद करते थे।

प्रश्न.हाल ही भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे सहित देश के कितने हवाई अड्डों पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया?
उत्तर- 129

कार्मिक विभाग राजस्थान में सामान्य वर्ग को 10% आरक्षण को लेकर ड्राफ्ट तैयार कर रहा है।
राजस्थान में कुल 50% आरक्षण की स्थिति
ओबीसी (OBC) = 21%
एससी (SC) = 16%
एसटी (ST) = 12%
एमबीसी (MBC) = 1%

NOTE:- राजस्थान में गुर्जर सहित पांच जातियों को  ओबीसी के अतिरिक्त 1 प्रतिशत एमबीसी आरक्षण का लाभ भी मिल रहा है।


कांग्रेस की प्रत्याशी साफिया खान ने राजस्थान में 28 जनवरी 2019 को संपन्न हुए रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है।

अब राजस्थान में कांग्रेस की कुल 200 में से 100 सीटें हो गई है।

कांग्रेस ने राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल की एक सीट के गठबंधन के साथ पूर्ण बहुमत (101 सीट) का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है।



राजस्थान सरकार ने 31 जनवरी 2019 को राजस्थान म्युनिसिपल एक्ट इलेक्शन रूल्स 1994 में परिवर्तन किया है।

अतः अब मेयर-सभापति का चुनाव प्रत्यक्ष रुप से जनता के वोटों द्वारा किया जाएगा।

परिवर्तन से पहले तक मेयर-सभापति का चुनाव पार्षद करते थे।



आज 2 फरवरी 2019 को जयपुर में राजस्थान के पहले और सबसे बड़े हेल्थ फेस्टिवल का आयोजन शुरू होगा।

3 फरवरी 2019 को 10वीं एयू बैंक जयपुर मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने 2 योजनाओं के नाम में परिवर्तन किया है।
अटल सेवा केंद्र का नाम राजीव गांधी सेवा केंद्र
जबकि राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का नाम मुख्यमंत्री युवा संबल योजना किया है।

6 फरवरी 2019 को दीनदयाल अंत्योदय मिशन- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचाने के लिए जवाहर कला केंद्रजयपुर में शहरी समृद्धि उत्सव शुरु किया गया है।
राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 लागू कर दी गई है जिसके तहत सभी पात्र किसानों का 30 नवंबर 2018 की स्थिति में सहकारी बैंकों में बकाया अल्पकालीन फसली ऋण माफ कर दिया गया।

आज 7 फरवरी 2019 को केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान जयपुर का उद्घाटन किया जाएगा।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जयपुर, अलवर कोटा में 11-12 फरवरी के दौरान राहत नामक आपदा राहत अभ्यास का आयोजन किया जाएगा


राजस्थान सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 20,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह की है।

राजस्थान के आरएएस अधिकारी धीरज श्रीवास्तव  स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेकर प्रियंका गांधी के निजी सचिव बने हैं।

राजस्थान रॉयल्स टीम इस वर्ष आईपीएल में गुलाबी जर्सी में खेलेगी।

राजस्थान में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए राजीव गांधी करियर पोर्टल शुरू किया है।

प्रश्न.राजस्थान के पहले हिस्ट्रीशीटर डॉक्टर का नाम बताइए?
उत्तर- इम्तियाज


रेल मंत्रालय राजस्थान के जयपुर, गांधीनगर, अजमेर, उदयपुर समेत देेेश के 50 रेलवे स्टेशनों में टिकटों की जांच करने के लिए मार्शल तैनात करेगा।

5% गुर्जर आरक्षण को लेकर आज राजस्थान सरकार विधानसभा में बिल पेश करेगी।
साथ ही लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% देने को लेकर विधानसभा में शासकीय संकल्प पत्र पारित करेगी।
इसी के साथ राजस्थान देश में ऐसा करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।
राजस्थान सरकार आज 13 फरवरी 2019 को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए लेखानुदान (अंतरिम बजट) पेश करेगी।
लोकसभा चुनाव के बाद जून या जुलाई में पूर्ण बजट लाया जा सकता है।

शेन वॉर्न को राजस्थान रॉयल्स ने ब्रांड अंबेसडर बनाया है।

राजस्थान के पोकरण में 16 फरवरी को वायु शक्ति 2019 अभ्यास में 138 विमान भाग लेंगे।
वायु सेना का फाइटर प्लेन मिग-27, 12 फरवरी को जैसलमेर जिले के खेतोलाई इलाके में क्रैश हो गया है।

राजस्थान में गुर्जरों को 5% आरक्षण की वाला बिल पास कर दिया गया है। अब इस विधेयक पर केंद्र सरकार फैसला करेंगी।
गौरतलब है कि 13 साल में 5वीं बार गुर्जरों के लिए  आरक्षण बिल पास किया गया है।
गुर्जरों को आरक्षण तभी मिलेगा जब केंद्र सरकार संविधान में संशोधन करके इसे 9वीं अनुसूची में शामिल कराएगी।

राजस्थान में आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णों को 10% आरक्षण लागू  कर दिया गया है।

राजस्थान में गहलोत सरकार ने वित्त वर्ष 2019-2020 के लिए 2.16 करोड़ रुपए का बजट रखा है, जिस में से  विधानसभा से चार माह के लिए 86 हजार करोड़ रुपए का लेखानुदान विधेयक पारित करवा लिया है। जिससे सरकार 31 जुलाई 2019 तक अपना खर्चा चलाएगी।
NOTE:- आम चुनाव से पहले सरकार पूर्ण बजट घोषित नहीं करती है।
लोक सभा चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता लागू रहेगी जिसके कारण सरकार लोकलुभावन घोषणाएं लागू नहीं कर सकती है।
इसलिए सरकार  लेखानुदान विधेयक पारित करवाती है।

बजट 2019-2020 की प्रमुख बातें निम्न है -

1.कृषि ऋण माफी योजना के लिए 3,746 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
2.वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1,377 करोड़ रुपए का सावधान किया है।
3.मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के लिए 220 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
4.बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सराडा, पीपलखूंट में 4 नए बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की गई।
5.टीएडी क्षेत्र में सौर ऊर्जा आधारित 50 सामुदायिक जलोत्थान परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। जिससेे 1800 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
6.बेणेश्वर धाम के लिए बेणेश्वर विकास बोर्ड के गठन की घोषणा की।
7.मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना का दायरा बढ़ाकर इसमें कैंसर, हार्ट, श्वास व गुर्दा रोग के  इलाज के लिए नई दवाओं को शामिल किया जाएगा।

सृजन सेवा संस्थान श्री गंगानगर के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
इस बार सभी पुरस्कार कहानी विद्या पर केंद्रित है।
कहानीकार कमर मेवाड़ी (कांकरोली) को कहानी विद्या पर आधारित डॉ. विद्यासागर शर्मा सृजन सम्मान दिया जाएगा।
गोपीराम गोयल सृजन कुंज पुरस्कार
गीताश्री (नई दिल्ली) - आवाजों के पीछे-2 कहानी के लिए।
सुरजाराम जालीवाला सजन पुरस्कार (हिंदी)
बलराम अग्रवाल (नई दिल्ली) - खुले पंजों वाली चील।
सुरजाराम जालीवाला सजन पुरस्कार (राजस्थानी)
श्याम जांगिड़ (चिड़ावा) - अेक सती री आखरी परकमा।
वागीश्वरी सम्मान 
सुषमा चौहान किरण (जोधपुर) - रौंदे हुए इंद्रधनुष।
माता जसवंत कौर प्रोत्साहन सृजन पुरस्कार
रजनी मोरवाल (जयपुर) - कुछ तो बाकी है।


राजस्थान के जीएन पारीक बैंक एंप्लायज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बेफी) के  राष्ट्रीय संयुक्त सचिव चुने गए हैं।

12 से 13 फरवरी 2019 तक जयपुर में अर्ली एड एशिया 2019 सम्मेलन का आयोजन किया गया।

राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एंबेसडर शेन वॉर्न ने  विराट कोहली को स्पोर्ट स्टार की 40 वी वर्षगांठ के अवसर पर स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया है।

16 फरवरी से वायु सेना ने पोकरण (जैसलमेर, राजस्थान) में वायु शक्ति -2019 युध्दाभ्यास शुरू किया है।
इस युद्धाभ्यास को वायु सेना प्रति 3 वर्ष में करती है।

प्रश्न.हाल ही किस अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है, कि भारत के बिहार, बंगाल और राजस्थान राज्यों में आज भी बाल विवाह की कुप्रथा मौजूद?
उत्तर- यूनिसेफ
यूनिसेफ की  रिपोर्ट के अनुसार इन राज्यों में यह कुप्रथा आदिवासी समुदायों और अनुसूचित जातियों समेत  कुछ विशेष जातियों के बीच प्रचलित है।


हाल ही जयपुर (राजस्थान) में प्रारंभिक बाल्यावस्था  पर  एशिया का सबसे बड़ा दो दिवसीय अर्ली एड एशिया 2019 सम्मेलन का  आयोजन किया गया।
आदर्श वाक्य - हमारे बच्चे हमारा भविष्य (Our Children Our Future)




निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव - 2019 में आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत के लिए सी-विजिल एप लॉन्च किया है।

गौरतलब है, कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2018 में भी इस एप का इस्तेमाल किया गया था।

राजस्थान के जितेंद्र सिंह ने चेन्नई में आयोजित 50 किमी नेशनल रेस वॉक (राष्ट्रीय पैदल चाल)  में गोल्ड मेडल जीता है।
जितेंद्र सिंह ने यह रेस 4 घंटे और 15 मिनट में पूरी की।
लखनऊ की लोक गायिका मालिनी अवस्थी को महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउंडेशन के 37वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह 2019 मेें महाराणा मेवाड़ सम्मान दिया जाएगा।
भीलवाडा (राजस्थान) में अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

स्वच्छता सर्वे 2019 सर्वेक्षण में केंद्र सरकार के शहरी एवं आवास विकास मंत्रालय ने जयपुर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए पहली बार ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा दिया है
जयपुर में पुरुषों के लिए ब्लू और महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट विकसित किए गए हैं।
जयपुर देश में पहला शहर हैजहां जन सुविधा केंद्रों के दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।

8 से 17 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय शहरी समृद्धि उत्सव में राजस्थान के दो स्वयं सहायता समूह ने अपनी कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया है।
1.उमंग (अलवर) को सर्वश्रेष्ठ हैंडीक्राफ्ट एवं
2.जयपुर के स्ट्रीट वेंडर कुल्लड़ चाय को देश की सर्वश्रेष्ठ कुल्लड़ चाय का पुरस्कार मिला है।

जयपुर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज/अस्पताल को उत्कृष्ट सेवा के लिए दो पुरस्कार मिले है-
1.सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर इंडिया की तरफ से
2.चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए फ्रेंचाइजी इंडिया की ओर से 9वां इंडिया एज्युकेशन अवॉर्ड 2019 मिला हैै।

जैसलमेर (राजस्थान) में मरु महोत्सव का आयोजन किया गया है।

राजस्थान सरकार नें सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछडो के लिए 10% आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।
पात्रता- सालाना आय 8 लाख रुपए से कम , खेती की जमीन 5 एकड़ से कम, 1000 वर्ग फीट से कम का आवासीय फ्लैट, निगम क्षेत्र में क्रमश: 100 वर्ग गज से कम अधिसूचित जमीन और 200 वर्ग गज से कम गैर अधिसूचित जमीन होनी चाहिए।
साथ ही राजस्थान सरकार ने पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमीलेयर सीमा 4.5 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए की है।



राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9% से बढ़ाकर 12% (3% की वृद्धि) कर दिया है।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2019 से ही लागू होगा।

23 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोंक में भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करके लोकसभा चुनाव 2019 के  प्रचार की शुरुआत की।


अपूर्वी चंदेला जयपुर (राजस्थान) ने नई दिल्ली में आयोजित ISSF विश्व कप ( अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी विश्व कप) में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकॉर्ड (252.9 अंक) के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

आज 26 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चूरू में आएंगे।


25 फरवरी को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने जयपुर (राजस्थान) में हस्तशिल्प उत्पादकता केंद्र और परीक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है।
इस अवसर पर निर्यातक राधेश्याम रंगा को कपड़ा मंत्री ने सम्मानित किया।

स्मृति ईरानी ने बगरु (राजस्थान) में हैंडब्लॉक प्रिंटिंग के संरक्षण  हेतु तीतानवाला संग्रहालय का उद्घाटन किया।

अडानी ग्रुप ने सबसे ज्यादा बोली लगाकर 6 हवाई अड्डो (जयपुर, अहमदाबाद, तिरुवनंतपुरम, लखनऊ, मेंगलुरु, गुवाहाटी) को पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत अगले 50 वर्षों तक परिेचालन पर ले लिया है।

अडानी ग्रुप ने जयपुर हवाई अड्डे के लिए 174 रुपए प्रति यात्री फीस देेेेने  की बोली लगायी।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में डूंगरपुर, राजस्थान का  एकमात्र शहर बना है, जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 मार्च 2019 को सम्मानित करेंगे।

राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष सीपी सिंह को भारतीय कुश्ती संघ का संयुक्त सचिव चुना गया है।



SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments