आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

7,8,9 फरवरी करंट अफेयर्स 2019

8 february current affairs 2019, 7 february current affairs 2019
9 february current affairs 2019

         7-9 फरवरी करंट अफेयर्स 2019

 7 february current affairs 2019

राजस्थान

6 फरवरी 2019 को दीनदयाल अंत्योदय मिशन- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) का लाभ समाज के सबसे कमजोर वर्ग तक पहुंचाने के लिए जवाहर कला केंद्र, जयपुर में शहरी समृद्धि उत्सव शुरु किया गया है।
राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 लागू कर दी गई है जिसके तहत सभी पात्र किसानों का 30 नवंबर 2018 की स्थिति में सहकारी बैंकों में बकाया अल्पकालीन फसली ऋण माफ कर दिया गया।
आज 7 फरवरी 2019 को केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान जयपुर का उद्घाटन किया जाएगा।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जयपुर, अलवर कोटा में 11-12 फरवरी के दौरान राहत नामक आपदा राहत अभ्यास का आयोजन किया जाएगा

दिल्ली सरकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए मुखबिर योजना शुरु करेगी।

पोंजी स्कीम और चिटफंड चलाकर  गरीबों को लूटने  वालों पर शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार ने द बैनिंग ऑफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम बिल 2018 में संशोधन किया है।

प्रश्न.केंद्र सरकार ने पोंजी स्कीमों पर रोक लगाने के लिए कौन से विधेयक को मंजूरी दी है?

उत्तर- अनियंत्रित जमा योजना निरोधक विधेयक 2018

केंद्रीय कैबिनेट ने कामधेनु आयोग की स्थापना को भी मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय कैबिनेट ने फिल्म पाइरेसी को दंडनीय अपराध बनाने के लिए सिनेमेटोग्राफ अधिनियम में संशोधन किया है। और सिनेमैटोग्राफ अमेंडमेंट बिल 2019 पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
इस विधेयक में फिल्म पायरेसी करने पर 3 साल की सजा या 10 लाख रुपये तक का जुर्माना अथवा दोनों का प्रावधान है।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रिन्योरशिप एंड मैनेजमेंट (कोंडली, हरियाणा) और इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी को राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों का दर्जा देने को मंजूरी दी है।


असम सरकार का वित्त वर्ष 2019-2020 के लिए बजट

6 फरवरी 2019 को असम सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2019-20 के लिए बजट पेश किया।
बजट में गरीबों के लिए 1 रुपये किलो चावल देने की घोषणा की गई।
सभी वर्ग के गरीबों को कन्या विवाह के अवसर पर अरुंधति योजना के तहत  एक तोला सोना (11.66 ग्राम सोना) देने की घोषणा की गई है।
अरुंधति योजना का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 5 लाख रुपये से कम है तथा परिवार की पहली दो संतानों को ही इसका लाभ मिलेगा।
सरकार ने छात्रों के लिए हॉस्टल फीस माफ करने के साथ-साथ विधवा और दिव्यांगों के लिए पेंशन की भी घोषणा की।
12वीं की बजाय स्नातक तक मुफ्त किताबें दी जाएगी।
उच्च माध्यमिक की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास करने वाली सभी छात्राओं को ई-बाइक दी जाएगी।

40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 का प्रक्षेपण

40वें संचार उपग्रह जीसैट-31 का प्रक्षेपण 6 फरवरी 2019 को फ्रांस के अधिकार वाले फ्रेंच गुयाना ( दक्षिण अमेरिका के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित) से एरियन-5 रॉकेट की सहायता से किया गया है।
इस उपग्रह का वजन 2,536 किलोग्राम है तथा यह उपग्रह 15 साल तक काम करेगा।

एयर इंडिया की सीएमडी प्रदीप सिंह खारोला को नागरिक विमानन मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया।

5 फरवरी को बीजद के नेता लाडू किशोर स्वैन (71) का निधन हो गया।

हाल ही दिव्या देशमुख (13) ने चेन्नईं में आयोजित इंटरनेशनल वूमेंस ग्रैंडमास्टर चेस टूर्नामेंट जीता है।

रामित टंडन ने सिटल ओपन स्क्वैश प्रतियोगिता 2019 का खिताब जीता है।

सना मीर (पाकिस्तान) 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली एशियाई महिला क्रिकेटर बनी है।

25 फरवरी 2019 को नई दिल्ली में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले राष्ट्रीय युद्ध संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे।
 यह स्मारक 1947 के बाद शहीद हुए 26,000 से अधिक सैनिकों को श्रद्धांजलि देगा।

भारत ने रुस के साथ अंतरराष्ट्रीय उत्तर दक्षिण परिवहन गलियारे के विकास के लिए समझौता किया है।

हाल ही उत्तर प्रदेश सरकार ने एस्मा कानून लागू करते हुए अपने कर्मचारियों द्वारा हड़ताल पर 6 महीने तक रोक लगा दी है।

           8 february current affairs 2019


आरबीआई की 2019 की मौद्रिक नीति की पहली समीक्षा
भारतीय रिजर्व बैंक ने इस वर्ष पहली बार मौद्रिक नीति की समीक्षा करते हुए 7 फरवरी को नीतिगत ब्याज दर ( अर्थात रेपो रेट) में 0.25% की कटौती की है।
प्रश्न.0.25% कटौती के बाद रिजर्व बैंक की रेपो दर है?
उत्तर- 6.25%
रेपो रेट-  वह ब्याज दर जिस पर आरबीआई बैंकों को कर्ज देता है।
रिवर्स रेपो रेट- वह ब्याज दर जिस पर आरबीआई बैंकों की जमाओं पर ब्याज देता है।
आरबीआई के नए गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में यह मौद्रिक नीति की पहली समीक्षा थी।
किसानों को 1.6 लाख रुपए तक का कर्ज बगैर गिरवी के दिया जाएगा।
प्रश्न. आरबीआई ने छोटे और सीमांत किसानों को बिना गारंटी के मिलने वाले कर्ज की सीमा बढ़ाकर कितने लाख रुपए कर दी है?
उत्तर- 1.6 लाख रुपए
बल्क डिपॉजिट की राशि की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 2 करोड़ से ज्यादा की गई है।
बैंक बल्क डिपॉजिट को आकर्षित करने के लिए ज्यादा ब्याज देते हैं ।
प्रश्न.आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की अध्यक्षता कौन करता है? --- आरबीआई का गवर्नर

26 फरवरी 2019 को केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों के घर के बाहर दीपक जलाया जाएगा भाजपा ने इसे कमल ज्योति का नाम दिया है।

7 फरवरी को दिनकर गुप्ता ने पंजाब पुलिस के नए महानिदेशक का पदभार संभाल लिया। 

मध्यप्रदेश सरकार ने साल में 100 दिन रोजगार देने के लिए युवा स्वाभिमान योजना को मंजूरी दी है।
किसानों का बिजली बिल आधा किया गया है। (1400 रुपए प्रति हॉर्सपावर प्रतिवर्ष की जगह ₹700 प्रति हॉर्सपावर)
इंदिरा वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाकर दोगुनी की गई है।


उत्तरप्रदेश सरकार का 2019-2020 के लिए वित्त बजट

यूपी में 7 फरवरी 2019 को योगी आदित्यनाथ सरकार ने 4.79 करोड़ रुपए का बजट पेश किया है।
यूपी में नवजात कन्याओं के लिए कन्या सुमंगला योजना शुरु करने की घोषणा की गई।
आयुष्मान भारत योजना से छूटे लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने के लिए बजट में 111 करोड़ रुपए की लागत वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की घोषणा की गई।
वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर विस्तारीकरण योजना के लिए 207 करोड रुपए का बजट प्रावधान किया है।
बुंदेलखंड विंध्य क्षेत्र और पानी के संकट से जूझ रहे गावों में पाइप पेयजल योजना के लिए 3000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।
कान्हा गौशाला के लिए 200 करोड़ रुपए के बजट की घोषणा की गई।

7 फरवरी 2019 को आपात चिकित्सा सेवा को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने 16 संकरी जगहों के लिए बाइक एंबुलेंस सेवा शुरु की है।

राजस्थान सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों की पेंशन 20,000 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह की है।

6 फरवरी 2019 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में 42 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड 2017 प्रदान किए।
इन कलाकारों को एक लाख रूपए का चेक प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह दिया गया।
पंजाब के लोक संगीत में योगदान के लिए सर्वजीत कौर को पुरस्कार दिया गया।

सौराष्ट्र को फाइनल में 78 रनों से हराकर विदर्भ लगातार दूसरी बार रणजी चैंपियन बना है।

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने भारत के विशेष विमान एयर इंडिया वन के लिए 19 करोड़ रुपये में दो मिसाइल रक्षा प्रणाली बेचने की स्वीकृति दे दी है।
अत: अब भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को ले जाने वाले इन विमानों की सुरक्षा और मजबूत हो जाएगी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी डेविड माल्पास को विश्व बैंक का प्रमुख नामित किया है।
प्रश्न.किस देश के पास विश्व बैंक में मतदान की सर्वाधिक ताकत है?
उत्तर - अमेरिका के पास
विश्व बैंक में सर्वाधिक मतदान वाले देश निम्न है -
अमेरिका (15.85%) जापान (6.84%) चीन (4.42%) 
जर्मनी (4%)     ग्रेट ब्रिटेन (3.75%)    फ्रांस (3.75%)
भारत (2.91%)   रुस 

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति लुईस इनसिओ लूला दा सिल्वा को भ्रष्टाचार के एक मामले में 13 साल की सजा हुई है।
अमेरिका के हवाई अड्डों पर भी सिखों को पगड़ी न उतारने का अधिकार दिलाने वाले भारतीय-अमेरिकी सिख गुरिंदर सिंह खालसा ने चुनावी राजनीति में उतरने का ऐलान किया है।
प्रश्न.हाल ही रोजा पार्क्स ट्रेलब्लेजर पुरस्कार दिया गया?
उत्तर- गुरिंदर सिंह खालसा

हाल ही ओडिशा राज्य में कालिया छात्रवृत्ति योजना 2019 शुरू की गई है।

हाल ही महाराष्ट्र सरकार ने महिलाओं का वर्जिनिटी टेस्ट कराने को अपराध घोषित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

हाल ही केरल में एंडोसल्फान आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की गई है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने  हाल ही नई दिल्ली में एशिया एलपीजी सम्मेलन का उद्घाटन किया।
सम्मेलन का विषय- एलपीजी- जीवन के लिए उर्जा
LPG- Energy for life

हाल ही स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले महिला T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 24 गेंदों में अर्धशतक लगाकर भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला T20 में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है।

हाल ही शशिकांत पाटिल ने सेंटर ऑफ इंटरनेशनल मॉडर्न आर्ट पुरस्कार 2019 जीता है।
हाल ही पीएनबी मेटलाइफ ने पी.वी. सिंधु को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

 स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष 8 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया  जाता है।

   9 february current affairs 2019 

प. बंगाल में एक विश्व विरासत केंद्र स्थापित किया जाएगा जिसमें 45 देशों के आध्यात्मिक शिविर स्थापित किए जाएंगे।

प्रश्न. ओप्पो ने देश के सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी)  को विकसित करने के लिए किस राज्य के साथ समझौता किया है?
उत्तर- तेलंगाना।

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 8 फरवरी 2019 को लद्दाख को कश्मीर से अलग करके राज्य का तीसरा नया संभाग (डिवीजन) बना दिया है।
लद्दाख संभाग में लेह और कारगिल जिले होंगे।
सौगात बिस्वास को लद्दाख का पहला डिवीजनल कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने स्वस्थ बच्चे-स्वस्थ भारत कार्यक्रम के तहत केंद्रीय विद्यालयों के बच्चों के लिए फिटकेवियन एप लांच किया है।

वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दिल्ली में आयोजित छठे वैश्विक धन पुन: पूर्ति कार्यक्रम में कहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत के लिए सरकार अगले साल से और ज्यादा धन दे सकती है।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने फरवरी 2019 माह के लिए स्मार्ट सिटी रैंकिंग जारी की है।
100 शहरों की इस रैकिंग में महाराष्ट्र का नागपुर (360.21 अंक) शहर पहले स्थान पर है।
जबकि पूर्वोत्तर का सिलवासा (0अंक) के साथ सबसे आखिरी स्थान पर है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल दूसरे जबकि झारखंड की राजधानी रांची तीसरे स्थान पर है।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने 8 फरवरी को कुंभ मेले के दौरान प्रयागराज से वाराणसी, पटना, हल्दिया,फरक्का होते हुए बांग्लादेश और म्यांमार तक अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग की घोषणा की है।
साथ ही नितिन गडकरी ने मार्च के प्रथम सप्ताह से काशी से प्रयाग के बीच रुस से खरीदी जा रही एयरबोट चलाने की घोषणा की है।
नितिन गडकरी ने एयरपोर्ट वाहनों के संचालन के लिए प्रयागराज में बनाए गए नदी बंदरगाह (रिवर पोर्ट) का भी उद्घाटन किया।

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पोन राधाकृष्णन के अनुसार वित्त वर्ष 2017-18 में  100 करोड रुपए से अधिक आय वाले सिर्फ 61 व्यक्तिगत करदाता है।

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आयटा) द्वारा जारी 2018 कोर्ट के अनुसार भारत का उड्डयन बाजार लगातार चौथे वर्ष 18.6% की वृद्धि के साथ सबसे तेज वृद्धि कर रहा है।
भारत के बाद चीन के एविएशन ( उड्डयन) बाजार को दूसरा स्थान मिला है।

12 फरवरी 2019 को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद मूर्ति लगाई जाएगी।


अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका मे ग्रीन कार्ड की सीमा खत्म करने वाला विधेयक पेश किया गया है।
ग्रीन कार्ड क्या है?
ग्रीन कार्ड वह सुविधा है जिसमें विदेशी नागरिकों को कुछ शर्तों के साथ अमेरिका में स्थाई रूप से रहने और काम करने की सुविधा दी जाती है।

7 फरवरी 2019 को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में स्थित मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका चोपडा के मोम के पुतले का अनावरण किया गया।

थाईलैंड की राजकुमारी उबोलरत्ना राजकन्या अगले मायने होने वाले थाईलैंड के चुनाव में चुनाव लड़ेंगी।

भारतीय मूल के संजय रामभद्रन अमेरिका की टैक्सास लिसियस संस्था के नए अध्यक्ष चुने गए है।

भारतवंशी फिल्मकार दीपा मेहता को कनाडा में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा।

इंडोनेशिया के सिऔ द्वीप करानगेतांग ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद निकल रहे लावा के कारण सिऔ द्वीप पर आपातकाल की घोषणा की गई है।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया में कुल 127 ज्वालामुखी है।

मानव के चांद पर पहुंचने की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 20 जुलाई 2019 को ब्रिटिश अरबपति कारोबारी और वर्जिन कंपनी के मालिक रिचर्ड ब्रेनसन अंतरिक्ष की सैर करेंगे।
प्रश्न.मानव ने चंद्रमा पर सर्वप्रथम कदम कब रखा?
उत्तर- 20 जुलाई 1969

नासा एवं नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के अनुसार 2018 धरती का चौथा सबसे गर्म साल रहा।

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी आबूधाबी में दो दिवसीय रेड बुलेट एयर रेस वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हुआ है।


खेल

7 फरवरी को भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने थाईलैंड में चल रहे इजीएटी कप में 48 किलोग्राम कैटेगरी में स्वर्ण पदक दिलाया।
8 फरवरी को युवा खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जेरेमी लालरिनुंगा ने 67 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत को दूसरा पदक दिलाया है।
रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय T20 में सबसे ज्यादा 2288 रन बनाने वाले क्रिकेटर बने है।
रोहित शर्मा भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले भारतीय बने है।
रोहित शर्मा (349 छक्के) ने महेंद्र सिंह धोनी के 348 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा है।
रोहित शर्मा इंटरनेशनल T20 में 100 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय जबकि विश्व के तीसरे खिलाड़ी बने है।
उनसे आगे क्रिस गेल (सर्वाधिक 103 छक्के) और मार्टिन गुप्टिल है।
रिकी पोंटिंग को आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए आस्ट्रेलिया ने टीम का सहायक कोच नियुक्त किया है।
ब्रिटेन की सुसानाह गिल ने वर्ल्ड मैराथन चैलेंज जीता है।
जबकि पुरुषों में अमेरिका के माइक वार्डियन जीते है।
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने चीनी कंपनी लि निंग के साथ 4 साल के लिए 50 करोड़ रुपए का करार किया है।

प्रश्न. हाल ही परमाणु टेक-2019 सम्मेलन किस स्थान पर आयोजित किया?
उत्तर- नई दिल्ली

प्रश्न.अंतरराष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक-2019 में भारत को कौनसा स्थान मिला है?
उत्तर- 36वां
2018 में 44वां स्थान मिला था।
अमेरिकी चेंबर ऑफ कॉमर्स के वैश्विक नवोन्मेष नीति केंद्र द्वारा तैयार इस सूचकांक में अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे, स्वीडन तीसरे स्थान पर है।

प्रश्न. 6 फरवरी को किसने नई दिल्ली में केंद्र शासित प्रदेश, आयुष तथा राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के चौथे सम्मेलन का उद्घाटन किया?
उत्तर- श्रीपद येसो नाईक

प्रश्न. 27 जनवरी 2019 से 6 फरवरी 2019 तक पश्चिमी हिंद महासागर में भारतीय नौसेना ने एक बहुराष्ट्रीय प्रशिक्षण अभ्यास में भाग लिया। जिसका नाम है?
उत्तर- कटलस एक्सप्रेस -19




                       SAVE WATER

इन नोट्स की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें - Download PDF  

प्रतिदिन करंट अफेयर्स के साथ-साथ रंगीन Highlighted न्यूजपेपरों की कटिंग प्राप्त करने के लिए हमारे टेलीग्राम चैनल DevEduNotes से जुड़े।
अथवा फेसबुक ग्रुप Gk and Current Affairs Devedunotes से जुडेे़।
अथवा व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें - Join Whatsapp Group


Post a Comment

0 Comments