आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

22,23,24 फरवरी करंट अफेयर्स 2019 || february current affairs 2019 in hindi

23 february current affairs 2019, 22 february current affairs 2019


22,23,24 फरवरी करंट अफेयर्स 2019

22 february current affairs 2019


प्रतिवर्ष 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय - विकास शांति और समन्वय में स्थानीय भाषाओं का योगदान।

प्रतिवर्ष 20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस मनाया जाता है।
2019 का विषय -  यदि आप शांति और विकास चाहते हैं, तो
सामाजिक न्याय के लिए काम करें।
(If you want peace and development work for social justice)

हाल ही मुंबई में 8वां विश्व सीएसआर सम्मेलन (8th World CSR Congress) आयोजित किया गया है।
विषय - सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स। 

19 फरवरी 2019 से नेपाल में फेस्टिवल ऑफ इंडिया की शुरुआत हुई है।

हाल ही केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने न्याय विभाग का टेली लॉ मोबाइल एप न्याय बंधु लॉन्च किया है।

20 फरवरी 2019 को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने देश में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के विकास के लिए ऑपरेशन डिजिटल बोर्ड (ओडीबी) की शुरुआत की है।
उद्देश्य- कक्षाओं को डिजिटल क्लास रूम में तब्दील करना और ऑनलाइन उपलब्ध संसाधन तथा सामग्री को छात्रों तक पहुंचाना।

20 फरवरी 2019 को त्रिपुरा के पहले और देश के 18वें मेगा फूड पार्क का उद्घाटन किया गया है।

20 फरवरी 2019 से केरल में 10 दिवसीय अट्टकुल पोंगल महोत्सव 2019 शुरू हुुुआ है।

सिंधु जल समझौता 19 सितम्बर 1960

विश्व बैंक की मध्यस्थता में भारत और पाकिस्तान के बीच यह समझौता संपन्न हुुआ।
इस समझौते के तहत सिंधु नदी तंत्र की 6 प्रमुख नदियों के जल का बंटवारा किया गया।
पूर्वी नदियों रावी,व्यास,सतलुज के जल का 80% उपयोग भारत जबकि 20% का उपयोग पाकिस्तान करेगा।
पश्चिमी नदियों सिंधु,चिनाब,झेलम के 80% पानी का उपयोग पाकिस्तान जबकि 20% का उपयोग भारत करेगा।
भारत ने पुलवामा हमले के विरोध में रावी, व्यास, सतलुज नदियों के पानी को डायवर्ट करके पाकिस्तान जाने से रोकने की घोषणा की है।

मशहूर फिल्म निर्माता राजकुमार बडजात्या का निधन हो गया है।
प्रमुख फिल्में - हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं, विवाह, प्रेम रतन धन पायो।

वेटिकन सिटी में 21 फरवरी को पोप फ्रांसिस ने चर्चों में पादरियों और बिशपो द्वारा ननों के यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर रोकथाम के लिए आयोजित 4 दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया है।

भारतीय पर्यावरण मंत्रालय ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय के साथ वानिकी विज्ञान पर अगले 10 वर्षों के लिए एक समझौता किया है।

भारतीय अभिनेत्री और शिक्षिका स्वरुप रावल (अभिनेता परेश रावल की पत्नी) वर्की फाउंडेशन ग्लोबल टीचर प्राइज (वैश्विक शिक्षक पुरस्कार) के टॉप -10 दावेदारों  की सूची मेें शामिल की गई है।

जस्टिस डीके जैन को बीसीसीआई का प्रथम लोकायुक्त नियुक्त किया गया है।

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने 21 फरवरी को वास्को (गोवा) में कोस्ट गार्ड के गश्ती जहाज सचेत को  लॉन्च  किया है।

व्यावसायिक सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी प्रचार को बढ़ावा देने के लिए हाल ही मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय विजन जीरो सम्मेलन आयोजित किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 दिन के दौरे पर दक्षिण कोरिया पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योनसेई विश्वविद्यालय में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
आज 22 फरवरी 2019 को मोदी को सियोल शांति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया जाएगा।
प्रश्न.दक्षिण कोरिया की राजधानी है? - सियोल।

सियोल शांति पुरस्कार

1988 सियोल ओलंपिक के बाद यह पुरस्कार शुरू किया गया।
1990 से प्रति 2 वर्ष बाद यह पुरस्कार दिया जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह पुरस्कार पाने वाले 14वें व्यक्ति है।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया है।

21 फरवरी को उत्तरप्रदेश सरकार ने किशोरी बालिका योजना लॉन्च की है।
इस योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्षीय किशोर लड़कियों के लिए जो किसी कारणवश स्कूल नहीं जा पाती है तथा कुपोषण का शिकार है, के लिए प्रत्येक महीने की 8 तारीख को किशोरावस्था बालिका दिवस (Adolescent Girls Day) मनाने के साथ पोषण अभियान चलाया जाएगा।




श्रेयस अय्यर (147 रन) बनाकर टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने है।
उन्होंने ऋषभ पंत 128 रन का रिकॉर्ड तोड़ा है।

हाल किस राज्य सरकार ने कालिया छात्रवृत्ति योजना शुरू की है? - ओडिशा सरकार ने।
गौरतलब है कि हाल ही ओडिशा सरकार ने किसानों के लिए कालिया ( कृषक असिस्टेंस फॉर  लीवलीहुड एंड इनकम अगुमेंटेशन) योजना शुरू की थी।
कालिया योजना के तहत लाभान्वित कृषकों के बच्चों के लिए ही कालिया छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है।
इस योजना के तहत ओडिशा सरकार कृषकों के बच्चों के शैक्षिक खर्च उठाएगी।


23 february current affairs 2019


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया में मिले सियोल शांति पुरस्कार की राशि 2 लाख डॉलर (1.42 करोड़ रुपए) नमामि गंगे कार्यक्रम के लिए दान कर दी है।
भारत और दक्षिण कोरिया ने 6 समझौतो पर हस्ताक्षर 
किए है।
इनमें एक समझौते के तहत रानी सुरीरत्ना पर स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा।

सियोल शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले भारतीय कौन बने है? -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।

दिल्ली विधानसभा का 22 से 28 फरवरी तक चलने वाला बजट सत्र शुरू हुआ है।
बजट सत्र की शुरुआत उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल के अभिभाषण से हुई।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने भारतीय वायुसेना को 3 ध्रुव हेलीकॉप्टर सौंपे है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 फरवरी को अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम (पोंजी स्कीम) पर प्रतिबंध लगाने से संबंधित अध्यादेश को मंजूरी दे दी है।

22 फरवरी को उमानाथ सिंह ने नगालैंड के पहले लोकायुक्त के रूप में शपथ ली है।

22 फरवरी को पूर्वोत्तर क्षेत्र वस्त्र संवर्धन योजना के तहत अरुणाचल प्रदेश में एकीकृत एरी सिल्क फार्मिंग परियोजना लांच की गई है।

22 फरवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने असम में 2 सिल्क परियोजनाओं सॉइल टू सिल्क तथा एरी स्पन सिल्क मिल का उद्घाटन किया है।

तमिलनाडु थूथुकुडी तटरक्षक जिला के साथ दो तटरक्षक जिला मुख्यालय वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

चौथे आसियान एक्सपो एवं शिखर सम्मेलन 2019 का  आयोजन कहा किया गया है? - नई दिल्ली में।

विभिन्न श्रेणियों में डिजिटल इंडिया पुरस्कार किसने प्रदान किए हैं? - केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने।

राजस्थान सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 9% से बढ़ाकर 12% (3% की वृद्धि) कर दिया है।
बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2019 से ही लागू होगा।

अमेरिका में एच-1 बी वीजा कार्यक्रम

इस कार्यक्रम की तहत अमेरिकी कंपनियों को उन क्षेत्रों में उच्च कुशल विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति मिलती है, जिनमें अमेरिकी पेशेवरों की कमी है।
हर साल कुल 85000 वीजा जारी किए जाते है।
एच-1बी वीजाधारको के जीवनसाथी को एच-4 वीजा जारी किया जाता है। जो कि एक तरह का वर्क परमिट (work permit) है। अर्थात  उन्हें अमेरिका में नौकरी करने की इजाजत दी जाती है।
गौरतलब है कि वीजा नियमों में बदलाव को लेकर व्हाइट हाउस को एक प्रस्ताव सौंपा गया है जिसमें जीवन साथी के अमेरिका में काम करने के अधिकार को समाप्त करने का प्रावधान है।

पाकिस्तानी निशानेबाजों को वीजा देने से इंकार करने के बाद अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) ने भारत को 14 कोटा के साथ निशानेबाजी विश्व कप के आयोजन की अनुमति दे दी है, परंतु भविष्य में देश में आयोजित होने वाले किसी भी ओलंपिक और खेल प्रतियोगिता की मेजबानी पर रोक लगा दी है।

2014 में जापान द्वारा 34 करोड़ किमी दूर रायुगु एस्टेरॉयड (छुद्रग्रह) के अध्ययन के लिए लांच किया गया हायाबुसा-2 अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक छुद्रग्रह की सतह पर उतर गया है।

22 फरवरी को इजरायल ने अमेरिका के फ्लोरिडा से अपना पहला चंद्र अभियान बैरशीट लैंडर लॉन्च किया है।
इस अंतरिक्ष यान को निजी अंतरिक्ष एजेंसी स्पेसएक्स के फॉल्कन रॉकेट से लॉन्च किया गया है।

22 फरवरी को नीति आयोग ने नई दिल्ली में भारतीय बैंकिंग का भविष्य पर सम्मेलन का आयोजन किया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में आंध्रप्रदेश ने नगा लैंड को 179 रन से हराकर टी-20 क्रिकेट में रनों केेे हिसाब से सबसे बड़ी जीत दर्ज करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया हैै।
इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम था।
श्रीलंका ने 2007 के टी-20 विश्वकप में केन्या को 172 रनों से हराया था।

शम्मी सिल्वा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष बने हैं।

21 फरवरी को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में वेस्ट टू वंडर पार्क (waste to wonder park) का उद्घाटन किया है।

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने दुनिया की पहली महिला एआई (AI = Artificial Intelligence) न्यूज एंकर शिन जियाओमेंग का अनावरण किया है।
गौरतलब है कि नवंबर 2018 में शिन्हुआ ने दुनिया के पहले पुरुष एआई न्यूज एंकर किउ हाओ को भी विकसित किया था।

जलवायु परिवर्तन के कारण ऑस्ट्रेलिया देश का ब्रैमबल केई मेलोमाइस प्रजाति का छोटा भूरा चूहा दुनिया का पहला विलुप्त स्तनपायी जीव बन गया है।

भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अजय सिंह को अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी एसोसिएशन एलीट फाउंडेशन (AIBA = International Boxing Association) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।







 24 february current affairs 2019

अमेरिकी  राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने केली नाइट क्राफ्ट को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत नामित किया है।
गौरतलब है कि अक्टूबर 2018 में भारतवंशी निक्की हेली के इस्तीफे के बाद हीथर नौअर्ट को नामित किया गया था लेकिन हाल ही 16 फरवरी को हीथर  नौअर्ट ने अपना नाम वापस ले लिया था।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान)

आज 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) से इस योजना की शुरुआत करेंगे।
केंद्र सरकार ने 2019-2020 के अंतरिम बजट में इस योजना की घोषणा की थी।
इस योजना के तहत देश के 12 करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को दो-दो हजार रुपए की 3 किस्तों में हर साल 6,000 हजार रुपये दिए जाएंगे।
पात्रता- कुल कृषि भूमि 2 हैक्टेयर तक होनी चाहिए।
आज 14 राज्यों के किसानों के खातों में पहली किस्त ट्रांसफर की जाएगी।
ध्यातव्य रहे की पहली किस्त 1 दिसंबर 2018 से देय हैं।

एयर इंडिया के विमान को हाईजैक करने की धमकी मिली है।
गौरतलब है कि विमान अपहरण की स्थिति में आतंकियों के आगे न झुकने के लिए 2014 में विमान अपहरण रोधी (एंटी हाईजैकिंग विधेयक) पारित किया गया था।

नगालैंड के मुख्यमंत्री एन. रिओ ने राज्य विधानसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 के विरोध में एक प्रस्ताव पेश किया है।
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन विधेयक 2016 में बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए हिंदू, जैन, ईसाई, सिख, बौद्ध और पारसी समुदाय के लोगों को नागरिकता देने का प्रावधान है।

एयर इंडिया 2019 प्रदर्शनी के चौथे दिन पी.वी. सिंधू स्वदेेेेशी लडाकू विमान तेजस में उड़ान भरने वाली पहली महिला सह पायलट बनी है।

22 फरवरी को नागरिक विमानन एवं उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए देश के निम्न 8 हवाई अड्डो से संबंधित परियोजनाओं का उद्घाटन किया -
1. त्रिवेंद्रम हवाई अड्डा, केरल   2.मंगलुरु ,कर्नाटक
3.जयपुर, राजस्थान               4.अमृतसर, पंजाब
5.इंफाल, मणिपुर                  6.रुपसी, असम
7.मदुरै, तमिलनाडु                 8.कालीकट

करीना कपूर खान को सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा शुरू किए गए स्वस्थ इम्यूनाइजड अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।


संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार दक्षिणी सूडान में 70 लाख लोग भुखमरी की कगार पर है।

अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 278 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट में सबसे बडा स्कोर बनाया है।
अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज हजरतउल्लाह जाजई ने टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मेें दूसरा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (162 रन, 62 गेंद, 11 चौके, 16 छक्के) बनाया हैै।
पहला सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर आस्ट्रेलिया के एरोन फिंच (172) रन के नाम है।
T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी हजरतउल्लाह जाजई (16 छक्के) के नाम हो गया है।

अपूर्वी चंदेला जयपुर (राजस्थान) ने नई दिल्ली में आयोजित ISSF विश्व कप ( अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी विश्व कप) में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा मेें विश्व रिकॉर्ड (252.9 अंक) के साथ स्वर्ण पदक जीता है।

 23 फरवरी को सरकार ने नई राष्ट्रीय ई-कॉमर्स नीति का मसौदा जारी किया है।
राष्ट्रीय ई-वाणिज्य नीति भारत के विकास के लिए भारतीय डेटा नामक   इस मसौदे में  ई-वाणिज्य तंत्र के 6 व्यापक विषयो डेटा, अवसंरचना विकास, ई-वाणिज्य प्लेटफॉर्म ,विनियमन संबंधी मुद्दों, घरेलू डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने और ई-वाणिज्य के जरिए निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने का प्रावधान है।

अमेरिका के वैज्ञानिकों ने वरूण (नेप्च्यून) ग्रह के पास हिप्पोकैंप नामक एक चंद्रमा की खोज की है।

23 फरवरी को सूडान के राष्ट्रपति उमर अल बशीर ने देश में 1 वर्ष के लिए आपातकाल की घोषणा की है।

ओडिशा सरकार ने 466 करोड़ रुपए की खुशी योजना को मंजूरी दी है।
इस योजना के अंतर्गत कक्षा छठी से बारहवीं तक की लगभग 17.25 लाख स्कूली छात्राओं को मुख्य सैनिटरी नैपकिन प्रदान की जाएगी।

संजीव शर्मा की अध्यक्षता में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कर संबंधी मुकदमों को कम करने के लिए 4 सदस्यीय समिति का गठन किया है।

प्रश्न. पृथ्वी पर पायी जाने वाली सबसे बड़ी मधुमक्खी है? जिसे 1981 में विलुप्त माना गया था को हाल ही किस देश में देखा गया है?
उत्तर - वाल्लेस मधुमक्खी , इंडोनेशिया में।

फ्यूचर फॉर नेचर अवॉर्ड
यह पुरस्कार प्रतिवर्ष जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों के संरक्षण के लिए 3 व्यक्तियों को दिया जाता है।
फ्यूचर फॉर नेचर अवार्ड 2019 निम्न 3 व्यक्तियों को दिया गया है-
1.दिव्या कर्नाड (भारत) - समुद्री संरक्षण पर कार्य हेतु।
2.ओलिवर सेंजिमाना (रवांडा)
3.फर्नांडा अब्राहम (ब्राजील)
नीदरलैंड में 3 मई को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
दिव्या कर्नाड यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली पहली महिला तथा दूसरी भारतीय (डॉ. चारुदत्त मिश्र के बाद) है।

प्रश्न.हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुपर कंप्यूटर परम शिवाय का लोकार्पण किय हैै?
उत्तर- IIT-BHU में।










Post a Comment

0 Comments