आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

19,20,21 फरवरी करंट अफेयर्स 2019 || February Current Affairs 2019 In Hindi

20 february current affairs 2019, 19 february current affairs 2019
21 february current affairs 2019

19,20,21 फरवरी करंट अफेयर्स 2019

19 february current affairs 2019


आज 19 फरवरी को गृहमंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी के साथ 16 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ महिलाओं की मुसीबत में सुरक्षा के लिए 112 हेल्पलाइन नंबर एवं 112 मोबाइल एप का उद्घाटन करेंगे।

बिहार विधानमंडल (विधानसभा + विधान परिषद) में आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए 10% आरक्षण संबंधी विधेयक सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया हैै।

इंडियन ऑयल नेे अमेरिका से 2019-2020 के दौरान 30 लाख टन कच्चा तेल खरीदने के लिए 1.5 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए है।

इराक के बाद सऊदी अरब भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता देश है।

16-17 फरवरी 2019 के दौरान नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  (सीईओ) अमिताभ कांत के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने  भारत-सऊदी अरब  स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप वार्ता के लिए सऊदी अरब का दो दिवसीय दौरा किया है।

आज 19 फरवरी को सऊदी अरब के भावी राष्ट्र प्रमुख प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत की यात्रा पर आएंगे।

सरदार पटेल की स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के अलावा गांधी एवं नेहरू की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार राम सुतार को  राष्ट्रपति  रामनाथ कोविंद ने एक करोड़ रुपए ईनामी राशि वाले टैगोर पुरस्कार से सम्मानित किया है।
साथ ही राजकुमार सिंघजीत सिंह और छायानौत को भी टैगोर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


मध्यप्रदेश सरकार  गिध्दों के माइग्रेशन पैटर्न (प्रवास  के तरीकों) का पता लगाने के लिए अध्ययन कराएगी।

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम ने मेट्रो शहरों की श्रेणी में स्वच्छता उत्कृष्टता पुरस्कार 2019 जीता है।

राजस्थान

स्वच्छता सर्वे 2019 सर्वेक्षण में केंद्र सरकार के शहरी एवं आवास विकास मंत्रालय ने जयपुर को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए पहली बार ओडीएफ प्लस-प्लस का दर्जा दिया है
जयपुर में पुरुषों के लिए ब्लू और महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट विकसित किए गए हैं।
जयपुर देश में पहला शहर है, जहां जन सुविधा केंद्रों के दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं।

8 से 17 फरवरी तक नई दिल्ली में आयोजित 10 दिवसीय राष्ट्रीय शहरी समृद्धि उत्सव में राजस्थान के दो स्वयं सहायता समूह ने अपनी कैटेगरी में पहला स्थान प्राप्त किया है।
1.उमंग (अलवर) को सर्वश्रेष्ठ हैंडीक्राफ्ट एवं
2.जयपुर के स्ट्रीट वेंडर कुल्लड़ चाय को देश की सर्वश्रेष्ठ कुल्लड़ चाय का पुरस्कार मिला है।

जयपुर स्थित महात्मा गांधी कॉलेज/अस्पताल को उत्कृष्ट सेवा के लिए दो पुरस्कार मिले है-
1.सामुदायिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर इंडिया की तरफ से
2.चिकित्सा शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए फ्रेंचाइजी इंडिया की ओर से 9वां इंडिया एज्युकेशन अवॉर्ड 2019 मिला हैै।

जैसलमेर (राजस्थान) में मरु महोत्सव का आयोजन किया गया है।

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आगरा में 18 से 27 फरवरी तक चलने वाले ताज महोत्सव का उद्घाटन किया है।

आदि महोत्सव
आदि महोत्सव आदिवासियों को सीधे ग्राहकों से बातचीत करने और सामान बेचने का अवसर प्रदान करने के लिए जनजातीय कार्य मंत्रालय और ट्राइफेड ने वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में 6 आदि महोत्सव आयोजित किये।

कुंभ मेले में स्थित परमार्थ आश्रम में दिनेश शहरा द्वारा लिखित पुस्तक सिम्प्लीसिटी एंड विजडम लांच की गई है।

25 से 28 फरवरी 2019 तक बार्सिलोना (स्पेन) में मोबाइल टेक्नोलॉजी का दुनिया में सबसे बड़ा एग्जिबिशन मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) का आयोजन किया जाएगा।

भोपाल में 79वें भारतीय इतिहास कांग्रेस 2019 का आयोजन किया जाएगा।

ध्यातव्य रहे कि हाल ही जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2018 में पहली बार दुनिया में स्मार्टफोन की बिक्री में 4% की कमी दर्ज की गई थी।

18 फरवरी को रिजर्व बैंक ने केंद्र सरकार को 28,000 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश देने  को मंजूरी दी है।
पिछली वर्ष अंतरिम लाभांश की राशि 10,000 करोड़ रुपए थी।

एलआईसी ने अपनी नई सूक्ष्म बीमा योजना  माइक्रो बचत शुरू की है।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने महिला खिलाड़ियों की वनडे रैकिंग जारी की है जिसमें भारत की स्मृति मंधाना को पहला स्थान मिला है।

फुटबॉल दिल्ली द्वारा सुनील छेत्री को फुटबॉल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

फुलवा मामले के बाद आगरा के उद्यमियों ने पाकिस्तान से चमडा नहीं खरीदने का फैसला लिया है।

फ्रांस में एक नए कानून संशोधन के तहत स्कूलों को अपने फॉर्म में मां और पिता के स्थान पर पेरेंट 1  और पेरेंट 2 लिखना  होगा।


सूडानी शरणार्थी अब्दुल अजीज मोहम्मद को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार पुरस्कार  (मार्टिन एन्नल्स पुरस्कार 2019) से सम्मानित किया गया है
गौरतलब है कि अब्दुल अजीज मोहम्मद पापुआ न्यू गिनी में मानुस द्वीप पर आस्ट्रेलियाई निरोध केंद्र में 5 वर्ष रहे। तथा ऑस्ट्रेलियाई सरकार की शरणार्थियों की पूर्ति क्रूर नीति को उजागर किया।
इसी कारण उन्हें मानवाधिकारों के लिए नोबेल पुरस्कार माने जाने वाले मार्टिन एन्नल्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया है हैै।

अमेरिका की मिकाएला शिफरिन ने अल्पाइन स्कीइंग वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
मिकाएला एक ही इवेंट में लगातार चार साल वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली दुनिया की पहली स्कीयर बन गई है।

मार्को सेचिनोतो (इटली) ने  अर्जेंटीना ओपन टेनिस टूर्नामेंट जीता है।

18 फरवरी को जलवायु विज्ञान के पितामह वालेस स्मिथ ब्रोकर (87) का निधन हो गया हैै।

20 february current affairs 2019

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार 2019

पुरुष वर्ग में टेनिस स्टार नोवाक जाकोविच (सर्बिया) ने चौथी बार लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार 2019 जीता है। अर्थात नोवाक जोकोविच चौथी बार साल के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी बने है।
रोजर फेडरर ने रिकॉर्ड पांच बार यह पुरस्कार जीता है।
महिला वर्ग में जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स (अमेरिका) ने लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार 2019 जीता है।
दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स (अमेरिका) को वापसी करने वाला सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
गौरतलब है कि भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट भी वापसी करने वाली श्रेणी में नामित थी परंतु वुड्स ने पुरस्कार जीता है।
फीफा विश्व कप 2018 विजेता फ्रांस की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया है।
इसी के साथ फ्रांस दुनिया की पहली राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बनी है जिसे दूसरी बार साल की सर्वश्रेष्ठ टीम चुना गया है।
जापान की पहली ग्रैंडस्लैम विजेता नाओमी ओसाका को ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए चुना गया है।
भारत के झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाली संस्था युवा को लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड पुरस्कार के लिए चुुुुना गया है।
यह संस्था फुटबॉल के जरिए वंचित तबके से जुड़ी लड़कियों के जीवन में सुधार के लिए काम कर रही है।
दिग्गज फुटबॉल मैनेजर आर्सेनी वेंगर को 22 साल तक आर्सेनल के मैनेजर के रूप में फुटबॉल में योगदान केे लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया गया है।
स्पोर्टसमैन ऑफ द ईयर - नोवाक जाकोविच (सर्बिया)
स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर - सिमोन बाइल्स (अमेरिका)
ब्रेकथ्रू ऑफ द ईयर - नाओमी ओसाका (जापान)
स्पोार्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर (दिव्यांग) - हेनरिएटा फर्कासोवा (स्लोवाकिया) , स्कीइंंग
एक्शन स्पोर्ट्स पर्सन ऑफ द ईयर - कोल किम (अमेरिका) , स्नोबोर्डिंग।

टीम ऑफ द ईयर - फ्रांस (वर्ल्ड कप फुटबॉल)
स्पोर्टिंग मोमेंट ऑफ द ईयर - जिया बोयूू (चीन), दिव्यांग क्लाइंबर

एकेडमी एक्सेप्शनल अचीवमेंट अवॉर्ड - इलियुड किपचोगे (केन्या), एथलेटिक्स
लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - आर्सेेंन वेेंगर (फ्रांस) , फुटबॉल
स्परिट फॉर स्पोर्ट अवॉर्ड - लिंडसे वॉन (अमेरिका), स्कीइंग।
स्पोर्ट फॉर गुड अवॉर्ड - युवा संस्था (झारखंड, भारत), फुटबॉल

भारतीय खिलाड़ियों ने सोफिया (बुुल्गारिया) में आयोजित 70वीं स्ट्रांजा मेमोरियल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में  तीन स्वर्ण पदक (अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन) जीते है।
भारत ने कुल 11 पदक जीते हैं।

8 बार की वर्ल्ड चैंपियन निकोल डेविड (मलेशिया) ने इस स्क्वाश सीजन के बाद सन्यास की घोषणा की है।

केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाले महंगाई भत्ते को 9% से बढ़ाकर 12% ( 3% की वृद्धि) कर दिया है।
बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नाम 1 जनवरी 2019 से ही लागू माना जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली- गाजियाबाद-मेरठ के लिए रैपिड ट्रेन को भी मंजूरी दी है।
इसे संबंधित राज्य सरकारों और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा लागू किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दूसरे चरण के कार्यान्वयन को बढ़ाने की मंजूरी दी है।
इस योजना के तहत 2022 तक 1 करोड़ 95 लाख मकानों
के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है।

वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने स्टार्टअप के लिए एंजल टैक्स की सीमा 10 करोड़ से बढ़ाकर 25 करोड़ कर दी है।अत: अब 25 करोड़ तक के निवेश पर एंजल टैक्स नहीं लगेगा।
वर्तमान में 30% एंजल टैक्स लगता है।
सरकार ने स्टार्टअप की परिभाषा भी बदल दी है।
स्टार्टअप - किसी भी कंपनी को स्टार्टअप तभी माना जाएगा जब उसका कारोबार पंजीकरण से लेकर अब तक किसी भी वित्त वर्ष में 100 करोड रुपए से ज्यादा नहीं रहा हो।
वर्तमान में यह सीमा 25 करोड़ रुपए है।
प्रश्न.सर्वाधिक स्टार्टअप किस राज्य में है?
उत्तर - महाराष्ट्र (2,587)
औधोगिक नीति एवं संवर्धन विभाग (डीआईपीपी) के अनुसार देश मेंं 14,600 स्टार्टअप हैै।

इसके अलावा सरकार ने 100 करोड़ रुपए नेटवर्थ या 250 करोड़ रुपए का कारोबार करने वाली सूचीबद्ध कंपनियों के पात्र स्टार्टअप में निवेश को आयकर अधिनियम की धारा 56(2) (7-B) से छूट दी जाएगी।

वाणिज्य मंत्रालय ने स्टार्टअप कंपनियों को दर्जा दिए जाने की समय सीमा में भी वृद्धि की है।
वर्तमान में पंजीकरण के 7 साल तक कंपनी को स्टार्ट अप का दर्जा मिलता है जिसे बढ़ाकर  10 साल कर दिया गया है।

एंजल टैक्स क्या होता है?
स्टार्टअप कंपनियां अपने कारोबार विस्तार के लिए पैसे (फंड) जुटाती हैं और इसके बदले में पैसे देने वाली संस्थाओं को शेयर जारी करती हैं।यह शेयर अक्सर वाजिब कीमत के मुकाबले ज्यादा महंगे होते हैं।
शेयर की इस अतिरिक्त कीमत को स्टार्टअप की आय माना जाता है। जिस पर टैक्स देना होता है, जिसे एंजल टैक्स कहते है।
एंजल टैक्स की शुरुआत 2012 में की गई।

 केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई ई-टूरिस्ट  वीजा व्यवस्था को 166 देशों के लिए लागू कर दिया गया है।

कुसुम योजना
प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की केंद्रीय कैबिनेट ने 19 फरवरी को 34,422 करोड़ रुपए की किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान अभियान (कुसुम) योजना शुरू करने  को मंजूरी दी है।
इस योजना का उद्देश्य 2022 तक किसानों के लिए 25.75 गीगावाट सौर बिजली का उत्पादन करना है।
इस योजना के तहत किसानों को बंजर जमीन पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए सहायता राशि दी जाएगी।

अन्नदाता सुखीभव: योजना
आंध्र प्रदेश सरकार ने अन्नदाता सुखीभव: योजना 2019-20 की घोषणा की है।
 इस योजना के तहत 5 एकड़ से कम जमीन वाले प्रत्येक किसान को ₹9000 दिए जाएंगे।

केंद्र सरकार ने 19 फरवरी को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक नीति (एनईपी) को मंजुूरी दी है।
इस नीति के तहत 2025 तक देसी निर्माण क्षेत्र के व्यापार का टर्नओवर 400 बिलियन/अरब डॉलर (28 लाख करोड़ रुपए) पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
साथ ही 2025 तक 100 करोड़ मोबाइल निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया है।

आज 20 फरवरी को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 33वीं बैठक होगी।
संभल है कि इस बैठक में सीमेंट को उच्चतम जीएसटी स्लैब (28%) से बाहर करके 18% जीएसटी स्लैब में डाला जा सकता है।
जीएसटी परिषद की अध्यक्षता कौन करता है?
- भारत का वित्त मंत्री।

घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने 19 फरवरी को एक रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार पिछले कुछ महीनों में घर खरीदने वालों द्वारा बिल्डरों के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने के मामलोंं मेें तेेेेजी आई है।
गौरतलब है कि संसद ने अगस्त 2018 में इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) (दिवालियापन कानून) में संशोधन किया था।

19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने पोंजी स्कीमों पर रोक लगाने के लिए अध्यादेश लाने को मंजूरी दी है।
गौरतलब है कि लोकसभा में बजट सत्र के अंतिम दिन 13 फरवरी को पोंजी स्कीमों पर रोक लगाने के लिए विधेयक पारित किया गया था लेकिन यह विधेयक राज्यसभा में पारित नहीं हो सका था।
इसलिए अब कैबिनेट ने राष्ट्रपति के अध्यादेश जारी करने का अनुरोध किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में दुनिया का पहला डीजल से विद्युत में परिवर्तित 10,000 अश्वशक्ति (हॉर्स पावर) क्षमता वाले टि्वन रेल इंजन (WAGC-3) को राष्ट्र को समर्पित किया है।

साथ ही 19 फरवरी 2019 को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आभासी प्रायोगिक संग्रहालय (VEM) का उद्घाटन किया है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में निम्नलिखित 2 कैंसर अस्पतालों का उद्घाटन किया है -
1.पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर अस्पताल
2.होमी भाभा कैंसर अस्पताल


 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी को आइआइटी-बीएचयू मेें नेशनल सुपर कंप्यूटिंग मिशन के तहत  बने सुपर कंप्यूटर परम शिवाय का  लोकार्पण किया है।

18 फरवरी को केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने पश्चिमी चंपारण में इस्पात प्रसंस्करण इकाई (SPU) को देश को समर्पित किया है।

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कर्ज देने के लिए विश्व बैंक, लघु उद्योग विकास बैंक (सिब्डी) और यूएन वूमेन ने दस पूंजी प्रबंधन कंपनियों के साथ मिलकर 19 फरवरी को लिवलीहुड बांड नामक सोशल इंपैक्ट बॉन्ड लॉन्च किया है।

स्कॉटलैंड ने लिस्ट ए (वनडे) मैच में ओमान की पारी को 24 रन पर समेट कर 280 गेंद शेष रहते वनडे क्रिकेट इतिहास में गेंंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत दर्ज की है।

आज 20 फरवरी को 20 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाली एशिया की सबसे बड़ी विमानन प्रदर्शनी एयरो इंडिया प्रदर्शनी का येलहांका (बेंगलुरु) में आगाज हो जाएगा।
विषय - रनवे टू बिलियन अर्पाच्यूनिटी।
प्रश्न.12वीं एयरो इंडिया प्रदर्शनी 2019 का आयोजन किया जा रहा है?
उत्तर- येलहांका हवाई अड्डा (बेंगलुरु) में।

स्पेन दौरे पर गई विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत सरकार की ओर से स्पेन सरकार का प्रतिष्ठित सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ ऑर्डर ग्रहण किया है।
भारत सरकार को अप्रैल 2015 में नेपाल में भूकंप के दौरान 71 स्पेनिश नागरिकों को बचाने के लिए यह सम्मान दिया गया है।

इस सप्ताह 22 फरवरी को इजराइल अपने पहले चंद्र अभियान बेरेशीट (जीनेसिस) मानवरहित अंतरिक्ष यान को फ्लोरिडा के  केप कैनेवरल से फाल्कन 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च करेगा।


आज का दिन 20 फरवरी

नॉर्वे की कैरोलिन मिकलसन अंटार्कटिका पर कदम रखने वाली पहली महिला बनी थी।
अंटार्कटिका पर कैरोलिन की इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक माउंट कैरोलिन मिकलसन नामक पर्वत भी है।
20 फरवरी 1947 को लॉर्ड माउंटबेटन को भारत का आखिरी वायसराय नियुक्त किया गया था।
लॉर्ड माउंटबेटन को भारत का आखिरी अंग्रेज अफसर कहा जाता है।
20 फरवरी 1987 में भारत के 2 राज्य अरुणाचल प्रदेश ( पूर्वोत्तर भारत का सबसे बड़ा राज्य) और मिजोरम (केरल के बाद देश का दूसरा सबसे शिक्षित राज्य) बनाए गए।

राजीव कुमार के स्थान पर अनुज शर्मा कोलकाता के नए बनाए गए हैं।

राजस्थान सरकार नें सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछडो के लिए 10% आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है।
पात्रता- सालाना आय 8 लाख रुपए से कम , खेती की जमीन 5 एकड़ से कम, 1000 वर्ग फीट से कम का आवासीय फ्लैट, निगम क्षेत्र में क्रमश: 100 वर्ग गज से कम अधिसूचित जमीन और 200 वर्ग गज से कम गैर अधिसूचित जमीन होनी चाहिए।
साथ ही राजस्थान सरकार ने पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के लिए क्रीमीलेयर सीमा 4.5 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपए की है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा ने संस्कृत को राज्य की दूसरी आधिकारिक भाषा बनाने वाला विधेयक पारित किया है।

18 फरवरी को फार्मास्युटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज पर भारत के सबसे बड़ी वैश्विक सम्मेलन के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया गया।

19 फरवरी को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने मेघालय में मुगा सिल्क सीड उत्पादन केंद्र का उद्घाटन किया है।

21 february current affairs 2019

सऊदी क्राउन प्रिंस  मोहम्मद बिन सलमान अब्दुल अजीज अल सऊद की भारत यात्रा

दोनों देशों के बीच ऊर्जा, आवास के क्षेत्र में सहयोग, पर्यटन, द्विपक्षीय निवेश को बढ़ावा देने, प्रसार भारती एवं सऊदी अरब के बीच प्रसारण साझा करने के लिए  5 समझौते हुुुए हैै।
भारत और सऊदी अरब द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिए उच्च सहयोग परिषद का गठन करेंगे।
सऊदी अरब ने भारत का आज कोटा 1.75 लाख व्यक्ति से बढ़ाकर 2 लाख (25,000 की वृद्धि) कर दिया है।
अत: अब भारत से 2 लाख जायरीन (व्यक्ति) हज यात्रा पर जा सकेंगे।
सऊदी अरब भारत में 10 हजार करोड़ डॉलर (100 अरब डॉलर) का निवेश करेगा।
सऊदी अरब के इस निवेश में से 11-12 अरब डॉलर की राशि भारत के पश्चिमी तट पर एक तेल रिफाइनरी में लगायी जाएगी।
तेल रिफाइनरी में साझेदारी - सऊदी अरब (25%), संयुक्त अरब अमीरात (25%), भारत (50%) रहेगी।
साथ ही प्रिंस सलमान ने 850 भारतीय कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।

प्रश्न. भारत की यात्रा से पहले पाकिस्तान यात्रा पर गए प्रिंस सलमान को पाकिस्तान के किस सर्वोच्च नागरिक सम्मान द्वारा नवाजा गया?
उत्तर- पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने देेश के सर्वोच्च सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित किया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेस पॉलिसी डायरेक्टिव-4 नामक एक  दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं।इसके तहत अमेरिका जल्द ही अंतरिक्ष में सेना (स्पेस आर्मी) बनाने की तैयारी करेगा।

केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने 20 फरवरी को नई दिल्ली में 4 दिवसीय 14वीं एग्रीकल्चर साइंस कांग्रेस (कृषि विज्ञान कांग्रेस) का उद्घाटन किया है।
विषय- कृषि में क्रांति के लिए नवाचार

हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार नामवर सिंह (92) का निधन हो गया है।
नामवर ने हिंदी साहित्य में आलोचना की विद्या को अपनी पुस्तकों छायावाद, इतिहास और आलोचना, कहानी नई कहानी,  कविता के नए प्रतिमान से नई दिशा दी।

वित्त मंत्रालय ने बैंकिंग क्षेत्र में मजबूती लाने के लिए पुनर्पूंजीकरण (Re-capitalization) व्यवस्था के तहत 12 सरकारी बैंकों में 48,239 करोड़ रुपए के निवेश को मंजूरी दी है।
वित्त मंत्रालय में बैंकिंग सचिव राजीव कुमार के अनुसार यह पूंजी चालू वित्त वर्ष में ही दे दी जाएगी।
रिकैपिटलाइजेशन के लिए दी जाने वाली इस पूंजी में से सबसे अधिक पूंजी कॉरपोरेशन बैंक (9,086 करोड़ रुपए) को  दी जाएगी।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  (इसरो) जुलाई-अगस्त में अपनेे नए  लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान (SSLV) से 2 हल्के रक्षा उपग्रहों को लांच करेगा।

किम कुमारी ने मिस इंडिया यूएसए 2019 का खिताब जीता है।

दुधवा टाइगर रिजर्व (उत्तरप्रदेश) में 83 साल बाद दुर्लभ प्रजाति का सांप रेड कोरल कुकरी (वैज्ञानिक नाम - ओलीगोडन खेरीयेन्सिस) मिला है।

भारतीय शोधकर्ताओं ने केरल के दक्षिणी-पश्चिमी घाट में माइक्रोहाइडलिडी परिवार के मेंढक की एक नई प्रजाति का पता लगाया है।
मेंढक की इस नई प्रजाति को मिस्टीसेलस फ्रैंकी नाम दिया गया है।

केरल पुलिस फोर्स में देश का पहला ह्यूयूमनॉइड रोबोट कॉप शामिल किया गया है।
केपी-बॉट नामक इस रोबोट का उद्घाटन केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने किया तथा इसेे सब- इंस्पेक्टर की रैंक दी गई है।

चंडीगढ़ में दुनिया का पहला हेल्थकेयर एप नो माय हेल्थ (Know My Health) लॉन्च किया गया है।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने दुनिया का सबसे बड़ा यात्री विमान एयरबस ए380 को उड़ाया है।

भारतीय निशानेबाजी टीम ने दुबई में आयोजित पैरा शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता है।

डॉ. जी सी अनुपमा भारतीय पुरातत्व संस्थान (ASI) की पहली महिला अध्यक्ष बनी है।

आईसीसी ने दुबई के कोच इरफान अंसारी पर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद से भ्रष्ट संपर्क करने के दोष में 10 साल का प्रतिबंध लगाया है।

हेमिल्टन मस्काद्जा को जिंबाब्वे क्रिकेट टीम के तीनों प्रारूपों का कप्तान बनाया गया है।

हाल ही 19 फरवरी को सम्पन्न 40वें अंतर्राष्ट्रीय रेगिस्तान रेगिस्तान महोत्स 2019 (मरू महोत्सव) का आयोजन किया गया?
उत्तर- जैसलमेर

हाल ही बॉक्सिंग में भारतीय महिलाओं को प्रशिक्षण हेतु PUMA ने किसके साथ 2 वर्ष का अनुबंध किया है?
उत्तर- मैरीकॉम।

        SAVE WATER



यदि आप प्रतिदिन न्यूज़पेपर कटिंग करंट अफेयर्स की पीडीएफ के साथ साथ करंट अफेयर्स की पीडीएफ प्राप्त करना चाहते हैं तो हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें-
Whatsapp Group
https://chat.whatsapp.com/6z6zZBV3eGo8oKXcBdjFzx 

Telegram Channel
https://t.me/Devedunotes 






Post a Comment

0 Comments