आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

25,26,27,28 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


28 january current affairs in Hindi



25 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


 तेलंगाना सरकार ने बाघों की आबादी बचाने के लिए स्टेट टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया है।

लॉयड्स  द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार विश्व के शीर्ष 30 बंदरगाहों में एकमात्र भारतीय बंदरगाह जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह शामिल है।

पुणे- सिकंदराबाद शताब्दी ट्रेन रेलवे की कुल स्वच्छता सर्वेक्षण रैंकिंग में पहले स्थान पर है।

वैश्विक प्रतिभा प्रतिस्पर्धा सूचकांक-2019 (ग्लोबल टैलेंट कॉन्पिटिटिव इंडेक्स GTCI-2019)


इस सूचकांक का प्रकाशन इनसीड बिजनेस स्कूल ने किया है।
भारत को 80वां स्थान मिला है,जबकि पिछले वर्ष 81वां स्थान मिला था।
सूचकांक में पहला स्थान स्विट्जरलैंड को मिला है।


ब्लूमबर्ग इनोवेशन इंडेक्स 2019

सबसे अधिक नवोन्मेषी (नए आविष्कार करने वाले) देशों की सूची में भारत को 54वां स्थान मिला है।
जबकि दक्षिण कोरिया लगातार छठी बार पहले स्थान पर रहा है।

भारतीय फिल्म पीरियड: एंड ऑफ संटेंस को 91वें ऑस्कर पुरस्कार के लिए लघु फिल्म (शार्ट फिल्म) की श्रेणी में नामित किया गया है।

23 जनवरी 2019 को कामाख्या रेलवे स्टेशन (असम) पर जॉयमति बाहिनी एक आरपीएफ महिला दस्ते का शुभारंभ किया गया।


23 जनवरी 2019 को सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती के अवसर पर एनडीआरएफ को पहला सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2019 दिया गया।


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निम्नलिखित तीनों को प्रवासी भारतीय पुरस्कार से सम्मानित किया है-

1. गिरीश पंत 2. सुरेंद्र सिंह कंधारी 3. डॉ जुलेखा दाऊद

मध्यप्रदेश के आद्रिका गोयल और कार्तिक गोयल दोनों भाई-बहनों सहित 26 बच्चों  को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2019 से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया।


24 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया।

राजस्थान को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

24 जनवरी 2019 से जयपुर (राजस्थान) में 12वां जयपुर साहित्य उत्सव शुरू हुआ है।


24 जनवरी 2019 को चुनाव को सुलभ और समावेशी बनाने के लिए दिल्ली में सम्मेलन आयोजित किया गया।


प्रश्न. प्रतिवर्ष राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है ?

उत्तर- 25 जनवरी।
➖ इस अवसर पर फेसबुक ने मतदाता पंजीकरण अनुस्मारक के लिए एक अभियान शुरू किया।

प्रश्न. हाल ही फिल्म अभिनेता कमल हासन द्वारा बनाई गई राजनीतिक पार्टी का नाम बताइए ?

उत्तर- मक्कल निधि मय्यम।

रवनीत गिल यस बैंक के नए प्रबंध निदेशक एवं सीईओ चुने गए है।


सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमदशाह 31 जनवरी 2019 को मलेशिया के नए राजा (16वें) बन जाएंगे।


सैन्य उडन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र ने वायु सेना के परिवहन विमानों एवं हेलीकॉप्टर में भारतीय जैव ईंधन के उपयोग को मंजूरी दे दी है।


प्रश्न. जैव ईंधन (बायोफ्यूल) किसके बीज से बनाया जाता है ?

उत्तर- जट्रोफा।

आतंकी से सैनिक बने लांस नायक शहीद नजीर अहमद वानी को मरणोपरांत सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र देने की घोषणा की गई है।


इंग्लैंड के स्टूअर्ट ब्रॉड एवं जेम्स एंडरसन की जोडी संयुक्त रूप से 1000 विकेट पूरे करने वाली विश्व की तीसरी जोड़ी बन गई है।

➖ पहली- ग्लेन मैकग्रा एवं शेन वॉर्न (1271विकेट)

स्मृति मंधाना विश्व के टॉप-4 देशों (ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड) के खिलाफ शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी है।


वसीम जाफर रणजी क्रिकेट में दो बार 1000 से अधिक रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने है।


23 जनवरी 2019 कॉम केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर भारत में दस स्वायत्त परिषदों को और अधिक धन एवं शक्ति देने के लिए मंजूरी दी है। अत: इसके लिए संविधान की अनुसूची-6 एवं अनुच्छेद-280 में संशोधन किया जाएगा।




26 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


भारत सरकार ने 70वें  गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न पुरस्कारों की घोषणा की है-

भारत रत्न पुरस्कार

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, जन संघ के नेता नानाजी देशमुख (मरणोपरांत) एवं पूर्वोत्तर के प्रसिद्ध गायक भूपेन हजारिका  (मरणोपरांत) को सरकार ने देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न सम्मान देने की घोषणा की गई है।
1954 से 2019 तक 48 हस्तियों (43 पुरुष एवं 5 महिला) को भारत रत्न सम्मान मिल चुका है।

पद्म विभूषण सम्मान 

तीजन बाई             छत्तीसगढ़                  कला
इस्माइल उमर गुलेह       जिबूती               सार्वजनिक जीवन
अनिल कुमार मणिभाई  महाराष्ट्र              व्यापार एवं उद्योग
बलवंत मोरेश्वर             पुरंदरे                महाराष्ट्र कला

पद्म भूषण सम्मान 

कुलदीप नैयर (मरणोपरांत), बछेंद्री पाल (पर्वतों की रानी), सुखदेव ढींढसा, करिया मुंडा और हुकुमदेव नारायण यादव समेत 14 लोगों को पदम भूषण से सम्मानित किया जाएगा।

1.सुखदेव सिंह ढींढसा  पंजाब     सार्वजनिक जीवन
2.जॉन चैंबर्स             अमेरिका       व्यापार एवं उद्योग
3.प्रवीण गोवर्धन      दक्षिण अफ्रीका  सार्वजनिक जीवन
4.धर्मपाल गुलाटी     दिल्ली       व्यापार एवं खाद्य प्रसंस्करण
5.दर्शन लाल जैन      हरियाणा        समाज सेवा
6.अशोक लक्ष्मणराव कुकाडे महाराष्ट्र      चिकित्सा
7.करिया मुंडा               झारखंड           सार्वजनिक जीवन
8.बुधादित्य मुखर्जी        प. बंगाल            सितार वादन
9.वीके शुंगलु                दिल्ली                सिविल सेवा
10.एस नॉबिनारायण      केरल                 अंतरिक्ष विज्ञान
11.कुलदीप नैयर(मरणोपरांत) दिल्ली       साहित्य एवं शिक्षा
12.बछेंद्री पाल                   उत्तराखंड    पर्वतारोहण
13. हुकुमदेव नारायण यादव  बिहार        सार्वजनिक जीवन
14. मोहनलाल विश्वनाथन नायर    केरल     कला

पद्मश्री पुरस्कार

मनोज वाजपेयी, कादर खान (मरणोपरांत), सुनील छेत्री, प्रभुदेवा, गौतम गंभीर, एस जयशंकर, शंकर महादेवन सहित 94 लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया जाएगा।

प्रश्न. इस बार कुल कितने लोगों को पद्म पुरस्कार दिये गए है ?

उत्तर- 112 (4 पद्म विभूषण, 14 पद्म भूषण, 94 पद्मश्री) 

सेना के सम्मान


सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत समेत 19 वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को परम विशिष्ट सेवा पदक (पीवीएसएम) से सम्मानित किया जाएगा।
लांस नायक नजीर अहमद वानी (मरणोपरांत) को शांतिकाल के सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

मेजर तुषार गोबा  और सोवर विजय कुमार (मरणोपरांत) को शांतिकाल का दूसरा सर्वोच्च सम्मान कीर्ति चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

10 सैन्य अफसरों को शांतिकाल का तीसरा सर्वोच्च सम्मान शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाएगा।

कुल 855 पुलिसकर्मियों को पदकों के लिए चुना गया।

देश की सबसे बड़ी अर्ध सैनिक बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को सर्वाधिक 44 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

25 जनवरी 2019 को प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार कृष्णा सोबती (93) का निधन हो गया।
प्रसिद्ध उपन्यास- जिंदगीनामा।

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा दो दिवसीय भारत यात्रा पर आए हैं।
➖ गौरतलब है, कि सिरिल रामाफोसा भारत के 70वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं।
ब्लू इकोनॉमी, रक्षा, सुरक्षा एवं कृषि पर समझौता  किया गया।

चेन्नई में देश का पहला ( दक्षिण पूर्व एशिया का भी) प्रोटोन कैंसर सेंटर शुरू किया गया है।

प्रश्न. इलेवन गॉड्स एंड ए बिलियन इंडियंस किताब के लेखक कौन है ?
उत्तर- बोरिया मजूमदार।

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी टू पीएम) का अनुमान है, कि अगले कुछ वर्षों में देश की आर्थिक विकास दर 7.5% रहेगी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद और बिल एंड मेलिंदा गेट्स फाउंडेशन ने एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं।
जिसके तहत फसलों की विभिन्न किस्मों का आनुवंशिक डाटा बैंक तैयार किया जाएगा

प्रश्न. हाल ही पाकिस्तान के 26वें मुख्य न्यायाधीश बने हैं ?
उत्तर- आसिफ सईद खान खोसाा।

पाकिस्तान ऐतिहासिक हरि सिंह नलवा किले (1822 में निर्माण) को संग्रहालय बनाएगा।

पाकिस्तान में गन्ने के रस को राष्ट्रीय पेय घोषित किया गया है।

23 जनवरी 2019 को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोड़ने की घोषणा की।
➖ गौरतलब है, कि वेनेजुएला में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष के बीच विवाद चल रहा है।

भारत ने 24 जनवरी 2019 को ओडिशा तट से लंबी दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली (LRSAM= लॉन्ग रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल ) मिसाइल का परीक्षण किया गया।
➖ यह मिसाइल इजराइल के सहयोग से विकसित की गई है।
➖ इस मिसाइल की लॉन्चिंग INS चेन्नई युद्धपोत द्वारा की गई।

रॉनजॉय दत्ता इंडिगो एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बने है।

काथ्र्यनि अम्मा को कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग की सद्भावना राजदूत नियुक्त किया गया है।


हाल ही साहित्यकार सितांशु यशचन्द्र को साल 2017 के लिए सरस्वती पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।



28 जनवरी करंट अफेयर्स 2019

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत 2018 में सबसे ज्यादा प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहा।

ऑस्ट्रेलियन ओपन 2019

जापान की नाओमी ओसाका ने चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा को हराकर साल का पहला ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन-2019 महिला एकल वर्ग खिताब जीता है।
पुरुष एकल वर्ग का खिताब नोवाक जाकोविच (सर्बिया) ने राफेल नडाल को हराकर जीता है।
पुरुष युगल वर्ग विजेता- निकोलस माहुत ( फ्रांस) और ह्यूज्स हर्बर्ट ( फ्रांस)
मिश्रित वर्ग विजेता- बारबोरा क्रेज्सिकोवा (चेक गणराज्य) और राजीव राम (अमेरिका)


सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती = 23 जनवरी 2019

डॉ भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती = 14 अप्रैल 2019
महात्मा गांधी की 150वीं जयंती = 2 अक्टूबर 2019
➖ भारतीय रेलवे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 128वीं जयंती के अवसर पर एक विशेष ट्रेन समानता एक्सप्रेस चलाएगी। यह ट्रेन अंबेडकर से जुड़े स्थलों के साथ-2 नेपाल में स्थित गौतम बुद्ध से जुड़े बौद्ध स्थलों के दर्शन कराएगी।

पर्यटन मंत्रालय ने 26 जनवरी को एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना को प्रदर्शित करते हुए लाल किला से चौथा भारत पर्व शुरु किया।


आंद्रेई मकेन की पुस्तक द लाइफ ऑफ ए अननोन मैन के तमिल अनुवाद ला वी दुन होम्मे इनकोन्नु को रोमन रोलैंड पुरस्कार-2019 मिला है।

➖ इस पुस्तक के तमिल अनुवादक एस. आर. कीचेनामूर्ति है।

जयंत कैकिनी और तेजस्विनी निरंजना को दक्षिण एशियाई साहित्य का DSC पुरस्कार-2019 मिला है।

यह पुरस्कार उन्हें नो प्रेजेंट्स प्लीज: मुंबई स्टोरीज पुस्तक के लिए मिला है।

मेक इन इंडिया के तहत चेन्नई में बनाई गई बिना इंजन की रेल ट्रेन-18 का नाम बदलकर वंदे भारत एक्सप्रेस कर दिया गया है।


26 जनवरी को 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित परेड का नेतृत्व लेफ्टिनेंट भावना कस्तूरी ने किया।

ऐसा करने वाली भावना कस्तूरी पहली महिला अधिकारी बनी है।
असम राइफल्स की 146 महिला जवानों की टुकड़ी ने पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह परेड में भाग लिया।
इस टुकड़ी का नेतृत्व राजस्थान की मेजर खुशबू कंवर ने किया।

जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बन रही पनबिजली परियोजनाओं के निरीक्षण के लिए पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल 27 जनवरी 2019 को भारत आया।

गौरतलब है, कि भारत-पाकिस्तान के बीच 1960 में हुए सिंधु जल समझौते के तहत तीन नदियों सतलुज, व्यास, रावी का पानी भारत तथा चिनाब, झेलम, सिंधु का पानी पाकिस्तान को मिलता है।

सरकार ने क्षेत्रीय संपर्क योजना उडान ( उड़े देश का आम नागरिक) के तहत 235 हवाई मार्गो को मंजूरी दी है।


दिल्ली की हवा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए आईटीओ चौराहे पर एयर प्यूरीफिकेशन डिवाइस लगाया गया है।

यह डिवाइस वायु ( विंड ऑर्गमेंटेशन प्यूरीफाइंग यूनिट) का नया वर्जन है।

पूनम खेत्रपाल को एक बार फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है।


25 जनवरी 2019 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले 35 दिनों से अमेरिका में चल रहे शटडाउन को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है


कनाडा ने चीन में अपने राजदूत जॉन मैककैलम को बर्खास्त किया है।


प्रश्न. हाल ही किस राज्य ने सामान्य वर्ग को दिए गए 10% आरक्षण में से 5% राज्य की कापू जाति के लोगों को दिए जाने की घोषणा की है ?

उत्तर- आंंध्रप्रदेश

प्रश्न. हाल ही किन देशों ने नई मैत्री संधि आहेन पर हस्ताक्षर किए हैं ?
उत्तर- जर्मनी और फ्रांस ने।


प्रश्न. हाल ही किस देश में अलीमा टैक्स चर्चा में रहा है ?

उत्तर- पााकिस्तान।
गौरतलब है, कि अलीमा खानम पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान  खान की बहन है।


                        SAVE WATER



25-28 जनवरी करंट अफेयर्स की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें 👉 Download pdf  






























Post a Comment

0 Comments