आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

29,30,31 जनवरी करंट अफेयर्स 2019



January Current Affairs in Hindi
31 january current affairs 2019


                 29 जनवरी करंट अफेयर्स 2019

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने नारी शक्ति को 2018 का हिंदी शब्द चुना है।

लंदन की कंसलटेंसी ब्रांड फाइनेंस की रिपोर्ट 2019 के अनुसार टाटा ग्रुप भारत का नंबर-1 ब्रांड है।
ब्रांड फाइनेंस ने दुनिया के टॉप-500 ब्रांडो में भारत के एकमात्र ब्रांड टाटा ग्रुप को 86वें नंबर पर रखा है।
दुनिया के टॉप-500 में भारत के 9 ब्रांड शामिल है।
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के टॉप-100 सीईओ में नंबर-1 है।
अमेजन दुनिया का नंबर-1 ब्रांड है।
फरारी दुनिया का सबसे मजबूत ब्रांड है।
चीन की आईक्यूआईवाईआई की ग्रोथ सबसे अधिक है।

वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन के अनुसार चीन के बाद भारत जापान को पीछे छोडकर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक देश बन गया है।

हैदराबाद का इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस को दुनिया के टॉप-25 में 24वां स्थान मिला है।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद को रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर निकाली गई झांकी किसान गांधी के लिए पुरस्कार दिया है।

आज (29 जनवरी 2019 को) रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा दूल्लहपुर (गाजीपुर, उत्तरप्रदेश) में देश की पहली रेलवे वैगन टावर मेंटेनेंस फैक्ट्री का शिलान्यास करेंगे।
औडिहार में 130 करोड़ की लागत से बने पूर्वांचल के एक मात्र डेमू शेड का लोकार्पण करेंगे।

सुंजय सुधीर मालदीव में भारत के राजदूत बनाए गए हैं।
विजय सिंह चौहान को बुर्किन फासो में राजदूत बनाया गया है।

सुमन पवन बोडानी पाकिस्तान मे हिंदू समुदाय की पहली महिला जज बनी है।

मादक द्रव्य पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए 6 राज्य (हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली) एक-दूसरे के साथ जानकारी साझा करेंगे।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने 12वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की किताब डिल्यूजनल पॉलिटिक्स का विमोचन किया है।

28 जनवरी 2019 को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 119 किलोमीटर लंबे सालासर-नागौर हाईवे का लोकार्पण किया है।
साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी ने नागौर में केंद्रीय विद्यालय का शिलान्यास किया।

27 जनवरी 2019 को नितिन गडकरी ने पणजी (गोवा) में मांडवी नदी पर 5.1 किलोमीटर लंबे केबल आधारित अटल सेतु पुल (मांडवी ब्रिज) का उद्घाटन किया।

प्रश्न. 2021 में एक अमेरिकन स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्टअप द्वारा अंतरिक्ष में स्थापित होने वाले पहले अंतरिक्ष होटल का नाम बताइए ?
उत्तर- औरेरा।

प्रश्न. भारत का पहला अखबार बंगाल गजट (हिकी गजट) कब प्रकाशित हुआ ?
उत्तर- 29 जनवरी 1780 में।

रिलायंस ने जियो रेल एप लॉन्च किया है।

साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया मास्टर्स 2019 का महिला एकल वर्ग का खिताब जीता है।
आंद्रेस एंटोनसेन ने इंडोनेशिया मास्टर 2019 का पुरुष एकल वर्ग का खिताब जीता है।

कार्तिक शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित न्यू साउथ वेल्स पुरुष एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप 2019 जीती है।


27 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोच्चि में BPCL के एकीकृत रिफाइनरी विस्तार परियोजना परिसर का उद्घाटन किया।

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर जोहान बोथा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की है।

हाल ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने श्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की संख्या मौजूदा 20 से बढ़ाकर 30 करने की सिफारिश की है।
2017 में मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आइओई अभियान शुरु  किया था।
जिसका उद्देश्य सरकारी और निजी भारतीय विश्वविद्यालयों और शिक्षण संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थानों में तब्दील करना है।
पिछले साल फरवरी में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 4 सदस्यीय समिति का गठन किया था।
समिति की सिफारिशों पर यूजीसी ने 2018 में निम्नलिखित 3 सरकारी संस्थानों को श्रेष्ठ संस्थान घोषित किया था-
1. भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु
2. आईआईटी दिल्ली
3. आईआईटी मुंबई।


               30 जनवरी करंट अफेयर्स 2019

  वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक- 2018

29 जनवरी 2019 को गैर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संस्था ट्रांसपैरेंसी इंटरनेशनल द्वारा जारी वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक- 2018 में भारत को 180 देशों में 78वां स्थान मिला है।
2017 में भारत को 81वां स्थान मिला था।
वैश्विक भ्रष्टाचार सूचकांक 2018 के अनुसार-
तीन सबसे भ्रष्ट देश- सोमालिया, सीरिया, द. सूडान है।
तीन सबसे कम भ्रष्ट देश- डेनमार्क, न्यूजीलैंड, फिनलैंड है।
इस सूचकांक में चीन (87वें), पाकिस्तान (117वें), बांग्लादेश (149वें) नंबर पर है।

राजस्थान

राजस्थान के पर्यटन विभाग ने न जाने क्या दिख जाए लोगो को बदल कर एक बार फिर से पधारो म्हारे देश कर दिया है।
नए लोगों में नीचे राजस्थान भारत का अतुल्य राज्य लिखा गया है।
गौरतलब है, कि पधारो म्हारे देश लोगो 1993 में लांच किया गया था।

राजस्थान सरकार जल्दी वसुंधरा सरकार द्वारा चलाई गई भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के स्थान पर आयुष्मान भारत योजना लागू कर सकती है।
भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा कवर की राशि 30 हजार से 3लाख रुपये तक है, जबकि आयुष्मान भारत योजना में बीमा कवर की राशि 5लाख रुपये तक है।

खेल

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले T20 महिला एवं पुरुष वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया है।
महिला विश्व कप 21 फरवरी 2020 से जबकि पुरुष विश्वकप 18 अक्टूबर 2020 से शुरू होगा।
भारतीय पुरुष टीम का पहला मैच 24 अक्टूबर 2020 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होगा।

भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ न्यूजीलैंड में 24 साल बाद वनडे सीरीज जीती है।
28 जनवरी 2019 को भारतीय पुरुष टीम ने भी न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 10 साल बाद वनडे सीरीज जीती है।

हाल ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने अंबाती रायडू पर निर्धारित 14 दिन के अंदर अपने संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन की  जांच नहीं कराने के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा दिया।

राष्ट्रीय

पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस (88) का 29 जनवरी 2019 को निधन हो गया।
जॉर्ज फर्नांडिस 1998 में पोकरण में परमाणु परीक्षण के समय वाजपेई सरकार में रक्षा मंत्री थे।

एशिया का सबसे बड़ा नाट्य उत्सव 20वां भारत रंग महोत्सव 1 फरवरी 2019 से शुरू होगा।

29 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में बनने वाले देश के पहले हाईटेक हाईवे विलेज की नींव रखी।

पिथौरागढ़ जिले (उत्तराखंड) में देश का दूसरा टयूलिप उद्यान बनाया जाएगा।

त्रिपुरा ने पूर्वोत्तर के सबसे बड़े अंतर्राष्ट्रीय इंडोर प्रदर्शनी केंद्र का उद्घाटन किया है।

ओडिशा में हाल ही जीवन संपर्क परियोजना की घोषणा की गई।

केरल में हाल ही प्रवासी लाभांश पेंशन योजना शुरु की गई है।

हाल ही केंद्रीय नागरिक विमानन एवं उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भौगोलिक संकेत स्टोर का उद्घाटन किया।

प्रश्न. विश्व का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है ?
उत्तर- दुुुुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।

प्रश्न. 850 मेगावाट क्षमता वाली पकलदुल पनबिजली परियोजना किस राज्य में निर्माणाधीन है ?
उत्तर-  किश्तवाड जिला (जम्मू-कश्मीर)

अंतर्राष्ट्रीय

कार्यवाहक केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल को अमेरिका के पेंसिलवेनिया विश्वविद्यालय का सर्वोच्च सम्मान कार्नाट पुरस्कार मिलेगा।
चीन ने एक सुपरसोनिक बैलेस्टिक मिसाइल  डोंगफेंग-26 (डीएफ-26) लॉन्च की है।
यह मिसाइल अमेरिका के गुआम द्वीप तक (5740 कि.मी.) मार कर सकती है, इसलिए इसे गुआम किलर की संज्ञा दी गई है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा  के क्यूरोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह की वीरा रूबीन पर्वत श्रेणी पर अपना मिशन समाप्त कर लिया है।

प्रश्न. हाल ही न्यू जेनरेशन एंटी रेडिएशन मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया ?
उत्तर- रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने

                  31 जनवरी करंट अफेयर्स 2019

प्रश्न.केंद्रीय वित्त रेल एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल को किस क्षेत्र में योगदान के लिए चौथा कर्नाट पुरस्कार-2018 मिला है?
उत्तर- ऊर्जा के क्षेत्र में

प्रश्न.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की गई थी ?
उत्तर- 30 जनवरी 1948
- 30 जनवरी को शहीद दिवस घोषित किया गया है।
30 जनवरी 2019 को महात्मा गांधी की 71 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दांडी, नवसारी जिला, गुजरात में राष्ट्रीय नमक सत्याग्रह स्मारक का उद्घाटन किया।

11 फरवरी 2019 को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक दिन के भारत दौरे पर आएंगे।

ओलंपिक खेलों में पदक विजेता खिलाड़ी तैयार करने के लिए चलाई जा रही टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स =TOPS =Target Olympic Podium Scheme) में 12 पैरा खिलाडियो को शामिल किया गया है।

उत्तरकाशी (उत्तराखंड) में भाषा विकास से जुड़े चित्राक्षर और शिलालेख मिले है।
शिलालेख ब्राह्मी लिपि में लिखे गए हैं।

राजस्थान सरकार ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 में संशोधन कर दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2018 बनाया है।
इस अधिनियम के तहत अब दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरियों में तीन की जगह 4% आरक्षण मिलेगा।

ब्लैक पैंथर्स फिल्म ने 25वें स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।

11 साल पहले भारत में मिले सुपरबग बैक्टीरिया से संबंधित blaNDM-1 जीन कहां मिले है?
उत्तर- आर्कटिक क्षेत्र में।

डेटा संरक्षण दिवस- प्रतिवर्ष 28 जनवरी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में 600 किलोमीटर लंबी गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना को मंजूरी दी है।

नितिन गडकरी ने बिहार में हाजीपुर से त्रिवेणी घाट विकास परियोजना के लिए 300 किलोमीटर लंबा नदी मार्ग शुरू किया है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री के जे अल्फोंस ने सिक्किम में स्वदेश दर्शन योजना के तहत पूर्वोत्तर सर्किट विकास परियोजना का उद्घाटन किया है।

महाराष्ट्र में 29 जनवरी 2019 को शिशुओं की मृत्यु रोकने के लिए विशेष योजना शुरू की गई।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने डायबिटीज रोगियों के लिए Artificial Pancreas System ( कृत्रिम अग्न्याशय तंत्र) नामक एप्लीकेशन लॉन्च किया है।

प्रश्न.मोर को भारत का राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया?
उत्तर- 31 जनवरी 1963

मानव विकास संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 30 जनवरी 2019 को नोएडा में राष्ट्रीय संग्रहालय संस्थान के नए परिसर का उद्घाटन किया।






                     SAVE WATER


NOTE:- जनवरी 2019 पूरे महीने की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें - Download PDF 

यदि आप प्रतिदिन करंट अफेयर्स के साथ-2 करंट अफेयर्स से संबंधित समाचार पत्रों की कटिंग प्राप्त करना चाहतेे है, तो मुझे सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

टेलीग्राम चैनल - DevEduNotes

https://t.me/Devedunotes

फेसबुक ग्रुप - Gk and Current Affairs Devedunotes
http://mtouch.facebook.com/groups/2120644594865697?ref=bookmarks

Post a Comment

0 Comments