आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

4,5,6 जनवरी करंट अफेयर्स 2019




Daily Current Affairs, January Current Affairs 2019
6 January Current Affairs

📝📝 4 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝

👉 चीन ने चंद्रमा के पिछले हिस्से (डार्कसाइड/अंधेरी सतह=वह हिस्सा जो पृथ्वी से ना दिखे) पर दुनिया का पहला अंतरिक्ष यान चांग ई-4 को उतारा है।
➖ चीन ने 8 दिसंबर  2018 को शियांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से मार्च-3बी रॉकेट की मदद से चांग ई-4 अंतरिक्ष यान को लांच किया था।

👉 एक कृत्रिम पैर के सहारे एवरेस्ट फतह करने वाली दुनिया की एकमात्र महिला अरुणिमा सिन्हा ने 6 प्रमुख चोटियों के बाद सातवीं चोटी (अंटार्कटिका की माउंट विंसन चोटी) पर तिरंगा फहराया  है।
1.एवरेस्ट (एशिया)  2.किलिमंजारो (अफ्रीका)
3.एल्ब्रूस ( रूस)  4.कास्टेन पिरामिड (इंडोनेशिया)
5.किजाश्को (ऑस्ट्रेलिया) 6.माउंट   अंककागुआ (दक्षिण अमेरिका) 7.माउंट विंसन (16050फीट ऊँची➖अंटार्कटिका की सबसे ऊँची)

👉 खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया ने सुप्रीम कोर्ट में मैगी में लेड (सीसा) होने की बात स्वीकार की है।

👉 भारतीय विज्ञान कांग्रेस में डीआरडीओ ने प्लास्टिक बुलेट और मिनी यूजीवी रोबोट प्रदर्शित किया है।
↘मिनी यूजीवी रोबोट बम तलाशने में सहायक है।

👉 भारतीय कप्तान विराट कोहली सबसे तेज (399 पारियों में ) 19000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

👉 ईएसपीएन क्रिकइंफो ने 3 जनवरी को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के लिए टीम घोषित की है। 
➖भारतीय कप्तान विराट कोहली को टी-20 टीम में शामिल नहीं किया गया, लेकिन वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है।

👉 इस साल जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल बनकर तैयार हो जाएगा।

👉 4 जनवरी 2010 से भारत में  शेयर बाजार एक घंटा पहले सुबह 9:00 बजे से खुलना शुरू हुए थे।

👉 शेख हसीना बांग्लादेश की चौथी बार प्रधानमंत्री बनी है।
➖ शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने चुनाव में 299 में से 259 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

👉 आज (4 जनवरी) से स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 शुरू हो रहा है, जो कि  31 जनवरी 2019 तक चलेगा।
➖ उद्घाटन- केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी
➖ 4000 शहरों को सर्वेक्षण में शामिल किया गया है।

👉 बंगाली लेखक दिव्येंदु पालित का निधन हो गया है।

👉 पंजाब में युवाओं को फ्री स्मार्ट फोन बांटने वाली योजना को मंजूरी दी गई हैै।

👉 पंजाब में शिक्षकों के आसान ट्रांसफर हेतु नई ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दी गई है

👉 भारतवंशी केपी जॉर्ज ने अमेरिका के टेक्सास में फोर्ट बैंड जज के रूप में शपथ ली है।
👉 सौरभ कुमार आयुध निर्माणी बोर्ड के अध्यक्ष बने है।
👉 जस्टिस आसिफ सईद खोसा पाकिस्तान के नए मुख्य न्यायाधीश बने है।

👉 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय युवा सशक्तिकरण योजना को 2019-2020 के लिए जारी रखा है।

👉 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2 जनवरी 2019 को असम समझौते के खंड 6 के कार्यान्वयन के लिए एक उच्चस्तरीय समिति के गठन को मंजूरी दी है।
Q. असम समझौते एवं बोडो समझौते पर कब हस्ताक्षर किए गए थे ?
Ans. 1985 एवं 2003 में

👉 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वीर सावरकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (पोर्ट ब्लेयर) को प्राधिकृत आव्रजन चेक पोस्ट के रूप में मंजूरी दी है।
➖ अत: अब भारत से बाहर जाने वाले एवं भारत में प्रवेश करने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की चेकिंग यहां की जाएगी।

👉 3 जनवरी को राज्यसभा ने नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (संशोधन) विधेयक- 2018 पारित कर दिया।


📝📝 5 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝

👉 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री स्वास्थ्य जन आरोग्य अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण बनाने को मंजूरी दी है।

👉 केंद्रीय मंत्रिमंडल ने व्यापार संघ अधिनियम-1926 में संशोधन को मंजूरी दी है।

👉 क्लेरिनेट एनालिटिक्स ने दुनिया के 4000 सबसे अच्छे शोधकर्ताओं की सूची में 10 भारतीय वैज्ञानिकों को शामिल किया है।

👉 प्रसार भारती ने 1987 से शुरू हुए ऑल इंडिया रेडियो के राष्ट्रीय चैनल को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है।

Q. एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया एसोचैम (नई दिल्ली) के राष्ट्रीय चेयरमैन कौन है ?
Ans. पंकज धारकर

👉 टेलिकॉम मंत्री मनोज सिंहा ने कहां है, की भारत में चाइनीज मोबाइल कंपनी हुवावे पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा ।
➖गौरतलब है कि टेलीकॉम निर्यात को बढ़ावा देने के लिए गठित टीईपीसी ने पिछले महीने हुवावे, जेडटीई और फाइबर होम जैसी चाइनीज कंपनियों के उपकरण सरकारी नेटवर्क के लिए खरीदने पर प्रतिबंध लगाने का अनुरोध किया था।
➖ अमेरिका ने हुवावे पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।

👉 4 जनवरी को प्रो रेसलिंग लीग की नीलामी में बजरंग पूनिया सबसे महंगे (30 लाख रुपए)  बिके।
➖ बजरंग पूनिया को एनसीआर पंजाब रॉयल्स ने खरीदा।

👉 आज (5जनवरी) से यूएई ( संयुक्त अरब अमीरात) में एएफसी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हो रहा है।
🎤🎤 गौरतलब है कि कोपा अमेरिका (1916 में शुरू) के बाद एएफसी एशियन कप फुटबॉल टूर्नामेंट (1956 से शुरू) सबसे पुराना महाद्वीपीय फुटबॉल टूर्नामेंट है।

Q. एशियन फुटबॉल कन्फेडरेशन (एएफसी) की स्थापना कब हुई ?
Ans. 1954 में

Q. वायु सेना के लिए हल्के लड़ाकू विमान (LCA= Light Combat Aircraft)  तेजस की सप्लाई कौन करता है ?
Ans. हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)

Q. किस देश में पाबुक तूफान आया है ?
Ans. थाईलैंड

👉 नैंसी पेलोसी अमेरिका में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति के बाद तीसरे बड़े पद निचले सदन की स्पीकर बनी है।
अत: नैंसी पेलोसी अमेरिका की सबसे शक्तिशाली महिला बन गई है।
🎤 इल्हान उमर कुरान की शपथ लेने वाली पहली अमेरिकी महिला सांसद बनी है।

Q. हाल ही भारत ने चीन से दुग्ध उत्पादों के आयात पर प्रतिबंध कितने महीने बढ़ाया है ?
Ans. 4 महीने

👉 4 जनवरी 2019 को पत्रकारिता क्षेत्र के रामनाथ गोयनका पुरस्कार दिए गए।
➖ एस विजय कुमार को खोजी पत्रकारिता (प्रिंट श्रेणी) के लिए दिया गया।
➖ सुशील बहुगुणा, सुशील महापात्र एवं जफर इकबाल को भी अलग-2 श्रेणी में यह पुरस्कार दिया गया।

📝📝 6 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝

👉 सोदबी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भाटिया ने मीटू के आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया है।

👉 सहकारिता क्षेत्र की सबसे बड़ी उर्वरक कंपनी इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) को फॉर्च्यून मैगजीन की रैकिंग में विश्व में 68वां स्थान मिला है।
Q. भारत में उर्वरक और कृषि रसायन क्षेत्र की टॉप कंपनी है ?
Ans. इफको

👉 देश के सभी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा में मार्च तक फास्टटैग लेन अनिवार्य कर दिया जायेगा।
➖ नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने ऑयल कंपनियों के साथ समझौता किया है।
➖ कल 7 जनवरी से देश के 800 पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को फास्टटैग बारकोड दिया जाएगा।

👉 4 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर में इरिल (जोल्डुंग) नदी पर दौलिताबी बैराज परियोजना का उद्घाटन किया।

👉 4 जनवरी को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT= National Green Tribunal) ने कोयला के अवैध खनन को रोकने में असफल रहने के लिए मेघालय सरकार पर 100 करोड रुपए का जुर्माना लगाया।

👉 4 जनवरी को 43 श्रेणियों में राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार 2019 दिए गए।


👉 5 जनवरी को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने नई दिल्ली में नौ दिवसीय विश्व पुस्तक मेले का उद्घाटन किया है।
➖ मेले का विषय- Readers With Special Needs


📝📝📝 प्रश्न-उत्तर  4-6 जनवरी 📝📝📝

Q. हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम समझौते के खंड-6 को लागू करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक समिति के गठन को मंजूरी दी है ?
Ans. एम पी बेजबरुआ

Q. आरबीआई द्वारा किसकी अध्यक्षता में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों के पुनरुद्धार के लिए 8 सदस्यीय समिति गठित की गई है ?
Ans. उपेन्द्र कुमार सिन्हा

Q. राष्ट्रीय स्वास्थ्य एजेंसी का किस नाम से पुनर्गठन किया जाएगा ?
Ans. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण

Q. प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 6 करोडवां मुफ्त एलपीजी कनेक्शन किसे मिला ?
Ans. जसमीना खातुन

Q. हाल ही अंतरराष्ट्रीय ब्रेल दिवस कब मनाया गया ?
Ans. 4 जनवरी

Q. हाल ही पाकिस्तान ने किस प्राचीन हिंदू धार्मिक स्थल को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया है?
Ans. पंज तीरथ

Q. हाल ही किस राज्य ने पोलावरम बहुउद्देशीय परियोजना के बेहतर कार्यान्वयन एवं निगरानी के लिए केंद्रीय सिंचाई और विद्युत बोर्ड पुरस्कार जीता है ?
Ans. आंध्रप्रदेश

Q. ईज ऑफ डूइंग बिजनेस इंडेक्स-2018 में कौन सा राज्य शीर्ष पर है ?
Ans. आंध्रप्रदेश

Q. भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में देश के कितने जिलों को शामिल किया गया है ?
Ans. 640 जिलें

Q. 4 जनवरी 2019 को चीन ने अपने किस सबसे शक्तिशाली गैर-परमाणु हथियार का सफल परीक्षण किया है ?
Ans. मदर ऑफ ऑल बॉम्बस (Mother of all bombs)

Q. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने 2018 में राष्ट्रीय महत्व के कितने स्मारक घोषित किए ?
Ans. 6
1. उच्च न्यायालय भवन- नागपुर (महाराष्ट्र)
2. आगा खां की हवेली- आगरा
3. हाथीखाना-आगरा
4. नीमराना बावड़ी-राजस्थान
5. मंदिरों का समूह- रानीपुर झारिल (ओडिशा)
6. विष्णु मंदिर-कोतली उत्तराखंड

                                               ...SAVE WATER



Post a Comment

0 Comments