आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

19,20,21 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


january current affairs 2019, Current affairs handwritten notes in Hindi
21 january current affairs 2019


📝📝 19 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝📝

👉 भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की जिलेट एकदिवसीय सीरीज 2-1 से जीती है।
➖ भारत, ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट एवं वनडे सीरीज जीतने वाला दूसरा देश बना है।
महेंद्र सिंह धोनी मैन ऑफ  द सीरीज बने है।

👉 उत्तरप्रदेश में सामान्य वर्ग के गरीबों को 14 जनवरी से 10% आरक्षण को मंजूरी दे दी गई है।

👉 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अनुसार बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान के बेेेेहतर क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर है।
➖ 24 जनवरी 2019 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश को पुरस्कार दिया जाएगा।

👉 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने राजस्थान की मेघा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुना है।

👉 आज (19 जनवरी) से उदयपुर, राजस्थान में दो दिवसीय विश्व शैल चित्र प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

👉 18 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में 9वें वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

👉 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की तीन देशों (ब्रूसेल्स, मिस्र,अफगानिस्तान) की यात्रा पर रोक लगा दी है।

Q. भारत की सबसे बड़ी दवा कंपनी है ?
Ans. सन फार्मा

👉 17 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में सरदार वल्लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया।

👉 वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु ने 17 जनवरी 2019 को मुंबई में 10वें इंडिया रबर एक्सपो-2019 का उद्घाटन किया।

👉 रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड एक तिमाही में 10,000 करोड़ रुपए से अधिक शुद्ध मुनाफा कमाने वाली भारत की पहली निजी कंपनी बन गई है।

👉 प्रभात सिंह को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का महानिदेशक (अन्वेषण) नियुक्त किया गया है।

Q. किस राज्य सरकार ने 50,000 करोड़ रुपए की किसान कर्ज माफी योजना जय किसान ऋण मुक्ति योजना शुरु की है ?
Ans. मध्यप्रदेश सरकार ने।


📝 20 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝

👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जनवरी को मुंबई में भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय ( NMIC=नेशनल म्यूजियम ऑफ इंडियन सिनेमा) का उद्घाटन किया।

Q. संग्रहालय सलाहकार समिति के अध्यक्ष कौन है ?
Ans. श्याम बेनेगल।

👉 नागपुर (महाराष्ट्र) में संतरा के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए दूसरे विश्व संतरा महोत्सव-2019 (वर्ल्ड ऑरेंज फेस्टिवल) का उद्घाटन किया गया है।

Q. संतरे के लिए कौनसा शहर प्रसिद्ध है ?
Ans.नागपुर

👉 गांधीनगर (गुजरात) में चल रहे वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन में 19 जनवरी 2019 को अफ्रीका दिवस का आयोजन किया गया।

👉 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात में लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) के आर्म्ड सिस्टम्स कांपलेक्स का उद्घाटन किया है।
➖ गौरतलब है, कि यह देश में निजी क्षेत्र की पहली हथियार निर्माण इकाई है।
➖ इस इकाई में होवित्जर के9 वज्र तोप का निर्माण किया जाएगा।

👉 भारतीय मूल के गुरिंदर सिंह खालसा को रोजा पार्क ट्रेलब्लेजर पुरस्कार दिया गया है।

👉 राजस्थान की बॉक्सर ललिता ने पुणे में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 69 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है।

👉 सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया है।
➖ सौराष्ट्र ने उत्तरप्रदेश के खिलाफ 372 रन का लक्ष्य हासिल किया।

Q. हाल ही जारी किए गए हैनले पासपोर्ट सूचकांक में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ ?
Ans. 79वां

👉 17 जनवरी को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने नैनो सेटेलाइट के विकास के लिए उन्नति कार्यक्रम लॉन्च किया।

👉 18 जनवरी 2019 को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम लांच किया।

👉 लिंगप्पा नारायणस्वामी को कर्नाटक हाईकोर्ट का कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
➖ गौरतलब है, कि कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी हाल ही सुप्रीम कोर्ट के जज बनाए गए।

👉 एस.एन. प्रधान राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक नियुक्त किए गए हैं।

👉 अमर नगरम ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा के नए सीईओ बने है।

👉 विश्व आर्थिक मंच ( वर्ल्ड इकोनामिक फोरम) ने 14वीं ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट जारी की है।

👉 रक्षा मंत्रालय के अनुसार देश में दूसरा रक्षा नवाचार केंद्र नासिक में स्थापित किया जाएगा।
➖ पहला- कोयंबटूर (तमिलनाडु)

👉 हॉ लान्ग सिटी (वियतनाम) में 18 जनवरी 2019 को भारत एवं आसियान देशों के पर्यटन मंत्रियों की 7वीं बैठक का आयोजन किया गया।

Q. हाल ही कौन सा राज्य सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़ों को 10% आरक्षण देने वाला गुजरात के बाद दूसरा राज्य बना है ?
Ans. उत्तरप्रदेश


      📝 21 जनवरी करंट अफेयर्स 2019 📝

👉 20 जनवरी 2019 को संपन्न हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2019 में सबसे अधिक पदक महाराष्ट्र ने जीते है।

👉 भारत सरकार 1 फरवरी को पेश होने वाले वर्ष 2019-20 के बजट में कृषि कर्ज को 12 लाख करोड रुपए कर सकती है।
➖ चालू वित्त वर्ष के लिए कृषि कर्ज 11 लाख करोड़ रुपए है।

👉 वित्त सचिव राजीव कुमार के अनुसार वर्तमान में 11 सरकारी बैंकों में से कुछ बैंक  बेहतर प्रदर्शन के कारण त्वरित समाधान कार्रवाई (पीसीए=  प्रॉम्प्ट  करेक्टिव एक्शन) से बाहर आ सकते है।
➖ गौरतलब है कि आरबीआई ने बढ़ते एनपीए और बैड लोन की वजह से 21 में से 11 सरकारी बैंकों को पीसीए की निगरानी में रखा हुआ है। अर्थात ये बैंक ना तो ऋण दे सकते हैं, और ना ही विस्तार कर सकते हैं।

👉 वैश्विक सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी के अनुसार भारत इसी वर्ष ब्रिटेन  को पछाड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है।

प्रश्न. किस देश में अब तक का सबसे बड़ा शटडाउन चल रहा है ?
उत्तर- अमेरिका

प्रश्न. हाल ही मेसेडोनिया का नाम बदलकर क्या किया गया है ?
उत्तर- रिपब्लिक ऑफ नॉर्थ मेसिडोनिया
➖ नाम बदलने के संसद के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है।

👉 दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति मासाजो नोनाका का 113 साल की उम्र में निधन हो गया है।

👉 चीन के वैज्ञानिकों ने चंद्रमा पर कपास का बीज अंकुरित करने में सफलता प्राप्त की है।
👉 भारतीय वैज्ञानिक सी एन आर राव को शेख सऊद अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।
👉 मध्यप्रदेश के नौरादेवी वन्य जीव अभ्यारण  में वन माफियाओं को पकड़ने के लिए पेड़ों के कटे तने की डीएनए टेस्टिंग की व्यवस्था लागू की गई है।
➖ देश में सबसे पहले नौरादेवी वन्य जीव अभ्यारण से ही शुरुआत की गई है।

👉 रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु) में देश के दूसरे रक्षा औद्योगिक गलियारे का उद्घाटन किया है।
गौरतलब है, कि देश का पहला औद्योगिक रक्षा गलियारा उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थापित किया जा रहा है।

👉 आज (21 जनवरी 2019) से 23 जनवरी तक चलने वाला 15वां प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में शुरु हो रहा है।

👉 वी. वैद्यनाथन आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ नियुक्त हुए है।
👉 पी आर अकील अहमद लेदर निर्यात परिषद के अध्यक्ष नियुक्त हुए है।
👉 स्टीफन लोफवेन लगातार दूसरी बार स्वीडन के प्रधानमंत्री बने हैं।
👉 एंड्री राजोलिना मेडागास्कर के नए राष्ट्रपति बने है।

👉 त्रिपुरा में सस्टेनेबल कैचमेंट फॉरेस्ट मैनेजमेंट (SCATFORM) परियोजना शुरू की गई है।

प्रश्न. भारत में कॉपीराइट अधिनियम कब लागू हुआ ?
उत्तर- 21 जनवरी 1958 जबकि 1957 में बना था।

प्रश्न. देश की सबसे साफ नदी कहां स्थित है ?
उत्तर- उमनगोत नदी (मावलिननॉन्ग गॉव के पास, मेघालय)

प्रश्न. एशिया का सबसे साफ गांव है ?
उत्तर- मावलिननॉन्ग गॉव।

प्रश्न. जापान पुरस्कार- 2019 से किसे सम्मानित किया गया हैै ?
उत्तर- डॉक्टर रतनलाल।

प्रश्न. किस राज्य में सुनेत्र योजना शुरू की गई है ?
उत्तर- ओडिशा।

प्रश्न. 17 जनवरी 2019 को बीईएस (BES) एक्सपो-2019 का उद्घाटन किया गया ?
उत्तर- दिल्ली।

प्रश्न. 18 जनवरी 2019 को भारत ने यूरेनियम की आपूर्ति के लिए किस देश के साथ समझौता किया है ?
उत्तर- उज़्बेकिस्तान।

प्रश्न. अंतरिक्ष उल्कापात कराने के लिए किसने एक सैटेलाइट लॉन्च किया है ?
उत्तर- जापान की अंतरिक्ष एजेंसी जाक्सा ने।

प्रश्न. हाल ही जारी एक रिपोर्ट के अनुसार 2016-2018 में कितने हाथियों की रेल दुर्घटना में मौत हुई है ?
उत्तर- 49
प्रश्न. किसने हाल ही 14वीं ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट जारी की है ?
उत्तर- विश्व आर्थिक मंच ने।

                 
                       SAVE WATER

 हस्तलिखित पीडीएफ नोट्स डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें 👉 Download PDF 

Post a Comment

0 Comments