आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

16,17,18 जनवरी करंट अफेयर्स 2019



January Current Affairs 2019, गांधी शांति पुरस्कार
18 January Current Affairs 2019

16 जनवरी करंट अफेयर्स 2019

मनु साहनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का नया सीईओ बनाया गया है।
जुलाई 2019 से पदभार संभालेंगे।

तमिलनाडु के 12 वर्षीय डी गुकेश देश के सबसे युवा ग्रैंडमास्टर बने हैं।
➖ साथ ही भारत के 59वें ग्रैंडमास्टर बने है।

कॉमनवेल्थ खेलों में भारत को पहला गोल्ड मेडल जिताने वाले मोहम्मद अली कमर (2002 में) भारतीय महिला बॉक्सिंग टीम के कोच बनाए गए हैं।

एशियन कप में बहरीन से 1-0 से हारने के बाद भारतीय फुटबॉल टीम के कोच कांस्टेंटाइन ने इस्तीफा दिया है।

15 जनवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में 1550 करोड रुपए के प्रोजेक्ट की नींव रखी और उद्घाटन किया है।
ओडिशा के झारसुगुड़ा में 100 करोड़ की लागत से बने मल्टी मॉडल लॉजिस्टिकस  पार्क देश को समर्पित कियाा है।

Q. द ट्रुथ्स वी होल्ड:  एन अमेरिकन जर्नी की लेखक कौन हैै ?
Ans. अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सीनेटर कमला हैरिस ( 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की संभावित उम्मीदवार)

अनुच्छेद 370 संबंधित है ?
Ans. जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने से

Q.हाल ही रिलीज हुई फिल्म ``  द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' किस लेखक की किताब पर आधारित है ?
Ans. संजय बारु

केंद्र सरकार ने जोधपुर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर को देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण केंद्र चुना है।
ध्यातव्य रहे कि हाल ही राजस्थान के कालू थाना को गृह मंत्रालय ने देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना चुना था।

राजस्थान के मेक इन इंडिया हार्ट वाल्व को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है।   SAVE WATER


मुंबई एयरपोर्ट बोर्डिग पास को स्कैन करने वाला देश का पहला हवाई अड्डा बनेगा।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने देश में मादक पदार्थों की मांग में कमी (नेशनल ड्रग डिमांड रिडक्शन) लाने के लिए एक पंचवर्षीय कार्ययोजना का मसौदा तैयार किया है।

आज (16जनवरी से) रंगाबाद में आधुनिक कृषि पर दो दिवसीय 9वां अंतरराष्ट्रीय सूक्ष्म सिंचाई सम्मेलन-2019 शुरू होगा।

Q.किस राज्य में बोगी महोत्सव (भोगी-भोगम) मनाया जाता है ?
Ans. तमिलनाडु में

Q.हाल ही किस देश ने हापमैन कप जीता है ? 
Ans. स्विट्जरलैंड ने


17 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


प्रतिवर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
 15 जनवरी 2019 को 71वां सेना दिवस मनाया गया है।

चीन के यू वेन्शेंग को फ्रेंको-जर्मन मानवाधिकार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
भारत की सामाजिक कार्यकर्ता सुनीता कृष्णन यह अवॉर्ड प्राप्त कर चुकी है।

15 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर में आध्यात्मिक सर्किट का विकास परियोजना का उद्घाटन किया।

हाल ही प्रसिद्ध फिल्मकार केरल के लेनिन राजेंद्रन (67) का निधन हो गया।
15 जनवरी 2019 को प्रसिद्ध गणितज्ञ माइकल अतियाह (89) का निधन हो गया।

जोधपुर (राजस्थान) के जस्टिस दिनेश माहेश्वरी को सुप्रीम कोर्ट में जज बनाने से सबंधित कॉलेजियम की सिफारिश को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी है।
दिनेश माहेश्वरी कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश है।

सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में 50 डिग्री पारा पहुंचने के कारण (अत्यधिक गर्मी) ओजोन अलर्ट घोषित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले 2 वर्षों में संयुक्त राष्ट्र के प्रत्येक तीसरे कर्मचारी का यौन उत्पीड़न हुआ है।
संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान महासचिव एंटोनियो गुटेरस है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 24 जनवरी को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के लॉन्चिंग पैड से इस वर्ष का पहला मिशन लॉन्च करेगा।
पीएसएलवी सी-44 से दो उपग्रह कलाम-सैट और माइक्रोसैट-आर (इमेजिंग उपग्रह) लॉन्च किए जाएंगे।

विमानन मंत्रालय ने ड्रोन नीति 2.0 जारी की है।
इस नीति के तहत तापमान-संवेदी वस्तुओं (शारीरिक अंग एवं जीवन रक्षक दवाइयों) के साथ-2 महत्वपूर्ण वाणिज्यिक वस्तुओं की ड्रोन के द्वारा आपातकालीन डिलीवरी का प्रावधान है।

31 जनवरी 2019 से राष्ट्रपति के अभिभाषण के द्वारा संसद का बजट सत्र शुरू हो जाएगा, जोकि 13 फरवरी 2019 तक चलेगा।
बजट सत्र में सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी।

प. बंगाल के सत्यरूप सिद्धांत (35) दुनिया के अलग-2 महाद्वीपों के 7 पर्वत शिखरों एवं सात ज्वालामुखी शिखरों  को फतह करने वाले दुनिया के सबसे युवा पर्वतारोही बने है।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु हरि डालमिया (चिडावा, झुंझुनू, राजस्थान में जन्म) का 91वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने सियाचिन जैसे ठंडे इलाकों के सैनिकों के लिए एक बुखारी बनाई है।

Q.संविधान की किस अनुसूची में भाषाओं से संबंधित प्रावधान है ?
Ans. आठवीं
गौरतलब है, कि राजस्थानी भाषा को जल्द ही संवैधानिक दर्जा मिलने की उम्मीद है।


18 जनवरी करंट अफेयर्स 2019


👉 इंडियन काउंसिल फॉर चाइल्ड वेलफेयर (आईसीसीडब्ल्यू) पर वित्तीय गड़बड़ी के आरोप लगे हैं।
➖ आईसीसीडब्ल्यू 1957 से बाल वीरता पुरस्कार  के लिए बच्चे चुनने का कार्य करती है।
➖ आरोपों के कारण इस वर्ष बाल वीरता पुरस्कार के लिए चुने गए 21 बच्चे गणतंत्र दिवस परेड में भाग नहीं ले सकेंगे।
सरकार ने राष्ट्रीय बाल दिवस (पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस) पर मेधावी बच्चों को दिए जाने वाले नेशनल अवॉर्ड फॉर चिल्ड्रन का नाम बदलकर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार कर दिया है।

👉 भ्रष्टाचार के मामलें मे सीबीआई ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) के डायरेक्टर एसके शर्मा को गिरफ्तार किया है।

Q. आज (18जनवरी को) सुप्रीम कोर्ट में कौन से दो नए जज शपथ लेंगे ?
Ans. 1. संजीव खन्ना दिल्ली हाईकोर्ट की जज
     2. दिनेश माहेश्वरी (जोधपुर)- कर्नाटक हाईकोर्ट  के सीजे
🌏 गौरतलब है, कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश सहित 31 जजों के पद मंजूर है।

👉 केंद्र सरकार ने आयकर रिफंड पर लग रहे समय को घटाकर एक दिन पर लाने के लिए एकीकृत ई-फाइलिंग एवं केंद्रीकृत प्रोसेसिंग (सीपीसी) योजना 2.0 के व्यय के लिए 4241 करोड़ रुपए मंजूर किए है।
➖ परियोजना को लागू करने के लिए इंफोसिस आईटी कंंपनी को चुना गया है।

👉 स्टडी ऑन रियर सीट- बेल्ट यूजेज एंड चाइल्ड रोड सेफ्टी इन इंडिया रिपोर्ट के अनुसार पणजी (गोवा) की सड़कें बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित है।

👉 केंद्र सरकार ने जैम एंड ज्वैलरी क्षेत्र की समस्याओं एवं मांगो के लिए एक डॉमेस्टिक काउंसिल के गठन को मंजूरी दी है।

👉 स्वास्थ्य मंत्रालय ने निम्न 4 मेडिकल उपकरणों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत दवा की श्रेणी में शामिल किया है।
1. ग्लूकोमीटर- डायबिटीज के रोगियों का शुगर लेवल नापने हेतु उपयोगी
2. डिजिटल थर्मोमीटर- तापमान मापने में सहायक
3. नेबुलाइजर- श्वास संबंधी दिक्कतों के लिए उपयोगी
4. ब्लड प्रेशर मापने की मशीन
यह व्यवस्था 1 जनवरी 2020 से लागू हो जाएगी।

👉 नीदरलैंड विश्व में ट्यूलिप का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है।

👉 इसरो के रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट कार्टोसैट-2 ने प्रयागराज कुंभ-2019 की सैैटेलाइट तस्वीर जारी की है।

👉 वसीम जाफर 40 की उम्र में दो दोहरे शतक लगाने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर बने है।

👉 महिला रेसलर विनेश फोगाट प्रतिष्ठित लॉरेंस खेल पुरस्कारों के लिए नामित होने वाली पहली भारतीय बनी है।
➖ विनेश फोगाट को शानदार वापसी (कमबैक श्रेणी) में नामित किया गया है।


गांधी शांति पुरस्कार:-

➖ केंद्र सरकार ने 16 जनवरी 2019 को पिछले 4 वर्षों के लिए गांधी शांति पुरस्कारों की घोषणा की।
1. 2015 - कन्याकुमारी का विवेकानंद केंद्र
2. 2016 - संयुक्त रूप से अक्षय पात्र फाउंडेशन एवं सुलभ इंटरनेशनल
3. 2017 - एकई अभियान ट्रस्ट
4. 2018 - विश्व स्वास्थ्य संगठन के सद्भावना दूत योहेई ससाकावा

प्रश्न. हाल ही सऊदी अरब ने किस देश में 10 बिलियन डॉलर की तेल रिफाइनरी स्थापित करने की घोषणा की है ?
उत्तर- पाकिस्तान में।

प्रश्न. हाल ही भारत के सबसे बड़े स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का उद्घाटन किस राज्य में किया गया ?
उत्तर- केरल।

प्रश्न. हाल ही सरकार ने जीएसटी के तहत रियल एस्टेट सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए गठित 7 सदस्य जीओएम पैनल का प्रमुख किसे बनाया ? 
उत्तर- गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल को।

प्रश्न. हाल ही किसके नेतृत्व में एक पैनल गठित किया गया है, जो जीएसटी के तहत लॉटरी पर कराधान की एकरूपता की जांच करेगा ?
उत्तर- महाराष्ट्र के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार

प्रश्न. 17 जनवरी 2019 को व्यक्तिगत निवेशकों के लिए दुनिया का पहला अनुक्रमित फंड प्रदान करने वाले किस म्यूचुअल फंड निवेशक का निधन हुआ है ?
उत्तर- जॉन बोगल।

प्रश्न. हाल ही किस भारतवंशी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी परमाणु ऊर्जा की सहायक सचिव बनाया है ?
उत्तर- रीता बरनवाल।

प्रश्न. संरक्षण क्षमता महोत्सव  (सक्षम)-2019 क्या है ?
उत्तर- पेट्रोलियम उत्पादों के संरक्षण और प्रभावी उपयोग पर पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ का वार्षिक कार्यक्रम।

प्रश्न. प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2019 के लिए कितने बच्चे चुने गए हैं ?
उत्तर- 26

प्रश्न. मानवाधिकारों के लिए समर्पित दुनिया का पहला टेलीविजन चैनल कहां लॉन्च हुआ है ?
उत्तर-लंदन में।

प्रश्न. हाल ही छात्रों के लिए शौर्य पुरस्कार की घोषणा कहाँ की गई ?
उत्तर-हरियाणा।

प्रश्न. हाल ही पहली राष्ट्रीय स्पोर्ट्स मीट 2019 का आयोजन कहां किया गया ?
उत्तर-हैदराबाद।






Post a Comment

0 Comments