आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018

Rajasthan Current Affairs
Rajasthan Election 2018




👉 राज्य     नए मुख्यमंत्री           राज्यपाल             गठन 
राजस्थान    अशोक गहलोत   कल्याण सिंह
 मध्यप्रदेश      कमलनाथ     आनंदीबेन पटेल
छत्तीसगढ़      भूपेश बघेल   आनंदीबेन पटेल  1 नवंबर2000
तेलंगाना   के. चंद्रशेखर राव ईएसएल नरसिम्हन 2जून2014
मिजोरम   जोरमथंगा     कुम्मरन राजशेखर 20फरवरी1987

🎤 अशोक गहलोत:- राजस्थान के 23वें (निर्वाचित 22वें) मुख्यमंत्री बने है।
➖ कांग्रेस की तरफ से 17वें मुख्यमंत्री (9वें चेहरे) बने है।
➖ अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री बने है।
1. पहली बार 11वीं विधानसभा में 1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 तक मुख्यमंत्री रहे।
2. दूसरी बार 13वीं विधानसभा में 13 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013 तक मुख्यमंत्री है।
3. वर्तमान में 15वीं विधानसभा में तीसरी बार 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री बने है।

🎤 सचिन पायलट :- राजस्थान के 5वें उपमुख्यमंत्री बने है।
➖ सचिन पायलट से पहले तीन कांग्रेस की सरकार में और एक भाजपा की सरकार में उपमुख्यमंत्री बन चुके हैं।
1. सबसे पहले टीकाराम पालीवाल 1952 में 
2. हरिशंकर भाभडा
3. बनवारी लाल बैरवा
4. कमला बेनीवाल
5. सचिन पायलट

NOTE:- 1. अशोक गहलोत 20 साल के अंतराल में पांच -2 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद तीसरा कार्यकाल संभालने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं।
2. पहली बार है जब कोई व्यक्ति (सचिन पायलट) उप-मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का काम एक साथ संभाल रहा है।


महत्वपूर्ण तथ्य


👉 राजस्थान के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री (जयपुर) थे।
👉 राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम पालीवाल (दौसा) थे।
👉 राजस्थान मैं सबसे कम उम्र में मुख्यमंत्री मोहनलाल सुखाड़िया (राजसमंद) बने।
👉 मोहनलाल सुखाड़िया राजस्थान के सबसे लंबे समय (17वर्ष) तक मुख्यमंत्री रहे हैं।

NOTE:- इस बार 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अशोक गहलोत सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले दूसरे व्यक्ति बन जाएंगे।

📝📝  राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 📝📝

👉 राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2018 में 74.21% मतदान हुआ।

👉 15वीं विधानसभा के चुनाव 7 दिसंबर 2018 को संपन्न हुए।
👉 कुल 200 विधानसभा सीटों में से 199 सीटों पर चुनाव हुए।
➖ रामगढ़ (अलवर) की सीट पर एक प्रत्याशी की मृत्यु के कारण  चुनाव संपन्न नहीं हो पाए।
👉 199 सीटों में से 100 पर कांग्रेस 73 पर बीजेपी और 26 पर अन्य पार्टियां जीती।

👉 कैलाश मेघवाल ( शाहपुरा, भीलवाड़ा ) सीट से सर्वाधिक वोटों 74542 के अंतर से जीते।
👉झब्बर सिंह ( आसींद, भीलवाड़ा ) सीट से सबसे कम वोटों (154) के अंतर से जीते।

NOTE:- शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जाता है, परंतु 14वीं विधानसभा (2013 से 2018) में जनपथ पर आयोजित किया गया।
➖ इस बार 15वीं विधानसभा में शपथ ग्रहण समारोह अल्बर्ट हॉल में आयोजित किया गया।
 यह पहला मौका था जब अल्बर्ट हॉल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।


कांग्रेस की प्रत्याशी साफिया खान ने राजस्थान में 28 जनवरी 2019 को संपन्न हुए रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का चुनाव जीत लिया है।
अब राजस्थान में कांग्रेस की कुल 200 में से 100 सीटें हो गई है।

कांग्रेस ने राजस्थान में राष्ट्रीय लोकदल की एक सीट के गठबंधन के साथ पूर्ण बहुमत (101 सीट) का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है।

👉 अत: अब कुल 188 महिला प्रत्याशियों में से 23 महिलाएं जीती है।
➖23 महिलाओं में 12 कांग्रेस की, 9 बीजेपी की और 2 अन्य पार्टियों की जीती है।

बसपा के सभी विधायकों का कांग्रेस में विलय

16 सितम्बर 2019 को राजस्थान में बसपा के सभी 6 विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए है।

राजस्थान विधानसभा सीटों की वर्तमान स्थिति

कांग्रेस 106       भाजपा 72
निर्दलीय 13       बीटीपी  2
माकपा 2          आरएलपी 2
आरएलडी 1      खाली सीटें 2

कांग्रेस में शामिल होने वाले बसपा के विधायक
1.राजेंद्र गुढ़ा - उदयपुरवाटी (झुंझुनू)
2.जोगिंदर अवाना - नदबई (भरतपुर)
3.लाखन सिंह - करौली
4.दीपचंद खेरिया - किशनगढ़ (बारां)
5.संदीप यादव - तिजारा

6.वाजिब अली - नगर (भरतपुर)

            प्रश्न-उत्तर 

👉 अशोक गहलोत राजस्थान में निर्वाचित होने वाले मुख्यमंत्री हैं ? ---- 22वें
👉 राजस्थान के प्रथम मनोनीत मुख्यमंत्री कौन थे--- हीरालाल शास्त्री।
↘↘↘ अशोक गहलोत राजस्थान के 23वें मुख्यमंत्री हैं, जबकि निर्वाचित 22वें है।
👉 राजस्थान के प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री कौन थे ? --- टीकाराम पालीवाल
➖ टीकाराम पालीवाल राजस्थान के प्रथम उपमुख्यमंत्री भी थे।
👉 राजस्थान के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहे ?----- मोहनलाल सुखाड़िया (17वर्ष तक)➖➖ 13 नवंबर 1954 से 13 मार्च 1967 तक तथा 26 मार्च 1967 से 9 जुलाई 1971 तक मुख्यमंत्री रहे।


राजस्थान का वर्तमान कैबिनेट



NOTE:- 1. वर्तमान राजस्थान सरकार में एकमात्र महिला मंत्री ममता भूपेश को बनाया गया है।

राजस्थान मंत्रिमंडल और मंत्रियों के विभाग

1. अशोक गहलोत , मुख्यमंत्री : 
वित्त, आबकारी, आयोजना, नीति आयोजन, कार्मिक, सामान्य प्रशासन, राजस्थान राज्य अन्वेषण ब्यूरो, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, गृह मामलात और न्याय विभाग।

2. सचिन पायलट, उपमुख्यमंत्री : 
सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सांख्यिकी।

कैबिनेट मंत्री 

3. बीडी कल्ला : ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति और पुरातत्व

4. शांति कुमार धारीवाल : स्वायत्त शासन, नगरीय विकास एवं आवासन, विधि एवं विधिक कार्य और विधि परामर्शी कार्यालय, संसदीय मामलात

5. परसादी लाल : उद्योग और राजकीय उपक्रम

6. मास्टर भंवरलाल मेघवाल : सामाजिक न्याय—अधिकारिता, आपदा प्रबंधन एवं सहायता

7. लालचंद कटारिया : कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य

8. रघु शर्मा : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं (ईएसआई) और सूचना व जनसंपर्क

9. प्रमोद भाया : खान, गोपालन

10. विश्वेंद्र सिंह : पर्यटन, देवस्थान

11. हरीश चौधरी : राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता

12. रमेश चंद मीणा : खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले

13. उदयलाल आंजना : सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना

14. प्रताप सिंह खाचरियावास : परिवहन, सैनिक कल्याण

15. सालेह मोहम्मद : अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ और जन अभियोग निराकरण

राज्य मंत्री

16. गोविंद सिंह डोटासरा : शिक्षा—प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन, देवस्थान 

17. ममता भूपेश : महिला एवं बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार), जनअभियोग निराकरण, अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ 

18. अर्जुन सिंह बामनिया : जनजाति क्षेत्रीय विकास (स्वतंत्र प्रभार), उद्योग राजकीय उपक्रम

19. भंवर सिंह भाटी : उच्च शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व उपनिवेशन कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता

20. सुखराम विश्नोई : वन विभाग (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण विभाग (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य-नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले 

21. अशोक चांदना : युवा मामले-खेल (स्वतंत्र प्रभार), कौशल-नियोजन व उद्यमिता (स्वतंत्र प्रभार), परिवहन, सैनिक कल्याण 

22. टीकाराम जूली : श्रम विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कारखान व बॉयलर्स निरीक्षण (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना 

23. भजनलाल जाटव : गृह रक्षा, नागरिक सुरक्षा (स्वतंत्र प्रभार), मुद्रण-लेखन सामग्री विभाग (स्वतंत्र प्रभार), कृषि विभाग, पशुपालन, मत्स्य

24. राजेंद्र सिंह यादव : आयोजना जनशक्ति (स्वतंत्र प्रभार), स्टेट मोटर गैराज विभाग (स्वतंत्र प्रभार), सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग, आपदा प्रबंधन व सहायता 

25. डॉ. सुभाष गर्ग : तकनीकी शिक्षा विभाग (स्वतंत्र प्रभार), संस्कृत शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार), चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य, आयुर्वेद व भारतीय चिकित्सा, चिकित्सा व स्वास्थ्य सेवाएं ईएसआई, सूचना व जनसंपर्क


                                        ...SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments