Rajasthan Current Affairs 2026 । अगस्त 2026। राजस्थान करेंट अफेयर्स

हाल ही राजस्थान की संध्या विश्नोई ने अजरबैजान में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

हाल ही महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर का 39वें स्थापना दिवस मनाया गया।

77वां राज्य स्तरीय वन महोत्सव
• 1 अगस्त 2026 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'मिशन हरियालो राजस्थान' और 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत उदयपुर के दूधतलाई वन क्षेत्र से राज्य स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ किया।
• मुख्यमंत्री ने दूधतलाई वन परिक्षेत्र में चंदन वन परियोजना का चंदन का पौधारोपण कर शुभारंभ किया।
• प्रथम चरण में उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में चार चंदन वन विकसित किए जाएंगे, जो भविष्य में पूरे देश के लिए एक अनुकरणीय पहल बनेंगे।
• समारोह में मुख्यमंत्री ने राजस्थान वानिकी एवं जैव विविधता परियोजना के अंतर्गत 13 जिलों के 600 स्वयं सहायता समूहों को कुल 6 करोड़ रुपये की आजीविका प्रोत्साहन राशि का प्रतीकात्मक चैक दिया। इससे पहले उन्होंने ड्रोन सीडिंग प्रक्रिया का शुभारम्भ किया।

नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अगस्त 2026 को 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया।
• इस अभियान को 100 सप्ताह के सतत जन भागीदारी आंदोलन के रूप में चलाया जाएगा। 
अगले 100 सप्ताहों तक प्रत्येक रविवार को स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए देश भर में विभिन्न् गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
• युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के अंतर्गत माय भारत (MY Bharat) पोर्टल, एनएसएस (NSS), आध्यात्मिक संगठनों, गैर सरकारी संगठनों (NGOs) और शैक्षणिक संस्थानों की इसमें अहम भागीदारी है। 
• इस अभियान की शुरुआत के दौरान 28,000 से अधिक स्थानों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक करोड़ से अधिक युवा जुड़े। 
अभियान का मुख्य उद्देश्य
• देश के युवाओं को तन और मन से स्वस्थ व आत्मनिर्भर बनाना। 
• युवाओं को ड्रग्स और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें इनसे दूर रखना। 

राष्ट्रीय अंगदान दिवस:- 3 अगस्त
• हाल ही भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत नेशनल ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित 16वें इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे समारोह में राजस्थान को “स्टेट अवॉर्ड फॉर एक्सीलेंस इन ऑर्गन डोनेशन अवेयरनेस” से सम्मानित किया गया।
• उल्लेखनीय है कि अंगदान संकल्प अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा।

'अपना संकुल हरियालो संकुल' अभियान
• 4 अगस्त 2026 को शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल, राजस्थान में बेलपत्र का पौधा लगाकर 'अपना संकुल हरियालो संकुल' अभियान का शुभारंभ किया। 

राजस्थान सरकार द्वारा बुजुर्गों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाने के उद्देश्य से चलाई जा रही 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' के तहत 4 अगस्त 2026 को राजधानी जयपुर के ढेहर का बालाजी रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम के लिए दूसरी विशेष ट्रेन रवाना हुई। इस यात्रा को प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
• प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राजस्थान में देश में सबसे अधिक लगभग 62 लाख 58 हजार किसानों को योजना में नामांकित किया गया है।
• प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 में राज्य के लगभग 2 करोड़ 82 लाख हेक्टेयर सकल फसली क्षेत्र में 1 करोड़ हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र को योजना के अंतर्गत बीमित किया गया है, जो देश में सर्वाधिक है। 
• राज्य के कुल फसली क्षेत्र में बीमित क्षेत्र 36% है, जो देश के औसत 32% से बेहतर है। यह प्रतिशत झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद सबसे अधिक है। 

क्या है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
• प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं (ओलावृष्टि, सूखा, अकाल), कीटों और बीमारियों के कारण फसल के नुकसान से वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। 
इसमें किसानों को लागत प्रभावी प्रीमियम पर फसल बीमा दिया जाता है। योजना के तहत किसान, राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर प्रीमियम का भार वहन करते हैं। 
अगर बीमित फसल को निर्धारित जोखिमों के कारण नुकसान होता है, तो पात्र किसान को बीमा दावे के माध्यम से आर्थिक राहत दी जाती है।  

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को लोकभवन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं लेखक डॉ. गोरधन लाल शर्मा ने "विकसित राजस्थान@2047" अंग्रेजी और हिंदी में लिखी पुस्तक की प्रथम प्रति भेंट की। 

विधानसभा में सर्वदलीय बैठक
• राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के षष्‍ठम सत्र के लिए 18 अगस्‍त को विधानसभा में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। उल्‍लेखनीय है कि सोलहवीं विधान सभा का षष्‍ठम सत्र 20 अगस्‍त से आरम्‍भ हो रहा है।
• वासुदेव देवनानी राजस्‍थान विधान सभा में सर्वदलीय बैठक बुलाने की पहल करने वाले पहले स्‍पीकर है।

लेक्रोस अकादमी
• राजस्थान सरकार द्वारा उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में देश की पहली समर्पित लेक्रोस अकादमी विकसित की गई है। 
• लेक्रोस को वर्ष 1908 के बाद एक बार फिर वर्ष 2028 में आयोजित होने वाले लॉस एंजेल्स ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया है।








Post a Comment

0 Comments