Rajasthan Current Affairs 2026 । जून 2026। राजस्थान करेंट अफेयर्स

Rajasthan Current Affairs 2026

June 2026 Rajasthan Current Affairs 

कालाखो बांध:- दौसा
बत्तीसा बांध:- सिरोही
भीम एवं भोपालसागर बांध:- राजसमंद 

यूनिक आभा (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों) बनाने में राजस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 7 करोड़ 19 लाख से अधिक आभा आईडी बनाते हुए प्रदेश ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल द्वारा बांडी, जोजरी और लूणी नदी के प्रवाह क्षेत्र के पानी का सैंपल लेकर जांच कराने का निर्णय किया गया है वहीं जोजरी नदी में जमा स्लज का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बीकानेर जिले के उदयरामसर के मुख्य बाजार में सीआरपीएफ के अमर शहीद हवलदार गजराज सिंह यादव की प्रतिमा का लोकार्पण किया। 

खेत बचाओ अभियान 
• यह अभियान देशभर में  1 जून से 30 जून 2026 तक चलेगा। 
• खेत बचाओ अभियान भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इसका उद्देश्य मिट्टी की उर्वरता को बचाना, रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना और किसानों को प्राकृतिक तथा टिकाऊ खेती के लिए जागरूक करना है।
• 3 जून को केंद्रीय कृषि एवं कृषक कल्याण राज्यमंत्री राम नाथ ठाकुर ने अलवर जिले के ग्राम बगड़ राजपूत में खेत बचाओ अभियान की अलवर जिले में शुरूआत की। 

राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम के विद्युतगृहों ने 7580 मेगावाट क्षमता की सभी 23 थर्मल इकाइयों से 7171 मेगावाट का उच्चतम विद्युत उत्पादन दर्ज किया है।

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026
• गंगा दशमी के पावन पर्व से शुरू होकर 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) तक चलने वाले इस 12 दिवसीय अभियान के तहत जयपुर जिले ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।

भारत टैक्सी
• 4 जून 2026 से सहकारी परिवहन पहल को नई गति देते हुए भारत टैक्सी का जयपुर में ट्रायल शुरू कर किया गया। 
• जयपुर अब दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे प्रमुख शहरों के साथ इस बढ़ते भारत टैक्सी नेटवर्क का हिस्सा बन गया है। जयपुर में अब तक लगभग 13 हजार सारथी भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं। 
• ‘सहकार से समृद्धि’ की भावना से प्रेरित यह पहल देश में जन-केंद्रित एवं समावेशी परिवहन व्यवस्था विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
• सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार):- गौतम कुमार दक।

पीएम सूर्यघर योजना में राजस्थान को 6 पुरस्कार 
• 90 लाख से 1.50 करोड़ विद्युत उपभोक्ता वाले राज्यों के अंतर्गत मई माह के दौरान रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों के सर्वाधिक आवेदन, इंस्टॉलेशन, निरीक्षण तथा वेंडर्स के रजिस्ट्रेशन की कैटिगरी में राजस्थान को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
• इसी तरह सर्वाधिक इंस्टॉलेशन वाले 10 सर्वश्रेष्ठ जिलों की कैटेगरी में जयपुर को 7वें स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। 
• वेंडर श्रेणी में मई माह के दौरान उत्तर क्षेत्र के राज्यों में सर्वाधिक रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन की कैटिगरी में मिलन सौर ऊर्जा केंद्र को भी द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इस प्रकार राजस्थान को इस योजना में कुल 6 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।

विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून 2026)
• मुख्य थीम:- “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” (Inspired by Nature. For Climate. For Our Future.) 
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झालाना के विश्व वानिकी वृक्ष उद्यान में बरगद का पौधा रोपकर ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया।
• एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरणा लेकर राज्य सरकार ने मिशन हरियालो में 5 वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से लगभग 19 करोड़ पौधे लग चुके हैं। वहीं, इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। राजस्थान ने एक पेड़ मां के नाम अभियान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए आवंटित लक्ष्‍य में प्रथम स्थान हासिल किया है। 
• वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार):- संजय शर्मा।
• विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
• समारोह में अलवर एवं भिवाड़ी में अर्ली वार्निंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। साथ ही, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल एवं वैज्ञानिक एवं औ‌द्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।
• इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि चयनित जिलों में 11-11 हजार पौधे लगाकर नमो चंदन वन स्‍थापित किए जा रहे हैं। जिला मुख्यालयों पर नमो नर्सरी, प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर नमो वन, 16 जिलों में मॉडल उद्यान ऑक्सीजोन, 21 जिलों में गोबरधन-परियोजना के तहत बायो-गैस संयंत्र, 29 अमृत शहरों में वेस्‍ट वाटर ट्रीटमेंट प्‍लांट के साथ ही, जयपुर में वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान हेतु अर्ली वॉर्निंग सिस्‍टम स्‍थापित किया गया है।  
प्रधानमंत्री के कैच द रेन अभियान से प्रेरणा लेकर हमने कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान शुरू किया, जिसके माध्यम से प्रवासी राजस्थानी अपनी मातृभूमि में जल संरक्षण कार्यों से जुड़ रहे हैं। 

अलवर सांसद खेल उत्सव 2025-26
• 6 जून को अलवर सांसद भूपेंद्र यादव एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की गरिमामयी उपस्थिति में अलवर सांसद खेल उत्सव 2025-26 के अंतर्गत आयोजित “समर कैंप 2026” (महिला वर्ग) का आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, कोटपूतली-बहरोड़ में भव्य शुभारंभ हुआ। 

हाल ही महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर का 23 वां स्थापना दिवस मनाया गया।

हाल ही प्रदेश में पिंक मार्बल और हरे मार्बल के मलबों के ढेर (अपशिष्ट) के अध्ययन में निकेल, कोबाल्ट, क्रोमियम और गैलियम जैसे क्रिटिकल मिनरल्स की गुणवत्तापूर्ण मात्रा के सकारात्मक संकेत मिले हैं। 
• खान विभाग के आरएसएमईटी और आईआईटी धनबाद के बीच राजस्थान के खनिज डम्प्स के संबंध में एक समझौता संपन्न हुआ है। इस समझौते के अनुरूप प्रदेश में खनिजों के विशाल ढेरों (ह्यूज डम्प्स ऑफ मिनरल्स), जिनका कोई उपयोग भी नहीं है, में उपलब्ध बेशकीमती क्रिटिकल और स्ट्रेटेजिक खनिजों का पुनर्चक्रण कर इसे व्यावसायिक उत्पादन में उपयोग करने के लिए अध्ययन किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वाधिक अवधि तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने हैं।

ऑपरेशन जमुहार
• 5 राज्यों में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का महा-ऑपरेशन। 
• पांच राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करने वाले इस मेगा ऑपरेशन का नामकरण (ज-मु-हा-र) इन राज्यों के शुरुआती अक्षरों को मिलाकर किया गया:
ज:- जम्मू (जहां मुख्य सूत्रधार बैठा था)
म:- मणिपुर (जहां से नशे की खेप चली)
उ:- उत्तर प्रदेश (ट्रांजिट पॉइंट - लखनऊ)
हा:- हरियाणा (जहां माल को दबोचा गया)
र:- राजस्थान (जहां नशे की सप्लाई होनी थी)
• 'जमुहार' का शाब्दिक अर्थ मुख्य फसल को नुकसान पहुंचाने वाली 'जहरीली घास' होता है, जो मणिपुर से लाए जा रहे अफीम के इस जहर के लिए बिल्कुल सटीक बैठता है।

राजस्थान से राज्य सभा निर्वाचन - 2026
• राज्यसभा निर्वाचन के रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. अलका सिंह, कांग्रेस के प्रत्याशी नीरज डांगी और भाजपा के प्रत्याशी डॉ. सतीश पूनिया को निर्वाचित घोषित किया।
• राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। 

प्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी (98) का निधन
• जन्म:- कोरण गांव (बाड़मेर)
• पति:- मिश्रीलाल राव
• उपनाम - राजस्थान की मरू कोकिला।
• निवास:- पाली में उनके नाम से बसे गवरी नगर में उनका घर है।
• बीकानेर के गंगासिंह व जोधपुर के उम्मेद सिंह के दरबार में रही।
• प्रसिद्ध मांड गीत:- केसरिया बालम पधारो, ढोला थारे देश में, मोर बोले रे मलजी, जियो रे घनावर…
• प्रसिद्ध भजन:- मैं तो लियो सांवरिया, मस्ताना रे मस्ती में, थारे रे कारण जिवड़ा, पुनागर माताजी री लाल…
पुरस्कार:- जवाहर कला केंद्र, दूरदर्शन सम्मान, वीर दुर्गादास राठौड़ लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड। 
• वे अपनी बहू सुंदरदेवी और पोती नीतू को विरासत में मांड गायिकी सौंपकर गई है।
नोट:- गवरी देवी कला केंद्र - बीकानेर।

हाल ही राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्र सरकार के सफलतापूर्वक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्यावर जिला मुख्यालय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" का शुभारंभ किया।

सेवा शिविर
• 12 जून से 15 जून 2026 तक।
• ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आयोजित।
• उद्देश्य:- आमजन की समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान।

हाल ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने पाली जिले में वरिष्ठ नागरिक डे-केयर सेंटर का उद्घाटन किया।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मूर्तिकार महावीर भारती की पहल पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप द्वारा हल्दीघाटी युद्ध विजय के 450 वर्ष पूर्ण होने के आलोक में आयोजित "शिल्प प्रदर्शनी" का शुभारंभ किया।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जसरासर (लक्ष्मणगढ़) स्थित शहीद स्मारक में शहीद गोवर्धन सिंह ढाका की प्रतिमा का अनावरण किया।

ई-गवर्नेंस पर 29वां राष्ट्रीय सम्मेलन 
• 1 और 2 जुलाई को जयपुर के राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया जाएगा। 
• इस सम्मेलन का आयोजन प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) और राजस्थान सरकार द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
• नैस्कॉम एवं MNIT, जयपुर कार्यक्रम के नॉलेज पार्टनर हैं।
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

कृषक उपहार योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार 
• राज्य की मंडी समितियों में वर्ष 2025 के दौरान ई-नाम प्लेटफॉर्म पर कृषि जिंसों का विक्रय करने वाले किसानों को प्रत्येक 10 हजार रुपये के विक्रय पर जारी कूपनों के आधार पर राजकिसान पोर्टल पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से राज्य स्तरीय पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। 
• योजना के तहत प्रथम पुरस्कार 2.50 लाख रुपये कृषि उपज मंडी समिति श्रीविजयनगर की महिला कृषक विद्या देवी, द्वितीय पुरस्कार 1.50 लाख रुपये रायसिंहनगर मंडी समिति के कृषक हंसराज तथा तृतीय पुरस्कार 1 लाख रुपये कृषि उपज मंडी समिति मेड़ता सिटी के कृषक सुखराम के नाम निकला।
• पुरस्कार राशि का भुगतान संबंधित मंडी समितियों द्वारा किया जाएगा।

सेई बांध टनल विस्तार
• सेई बांध से अतिरिक्त पानी को जवाई बांध तक पहुँचाने के लिए बनी 6.7 किलोमीटर लंबी सुरंग को चौड़ा करने के लिए सरकार ने बजट में कुल ₹100 करोड़ का प्रावधान किया है। 
• इस टनल का विस्तार होने से पानी की निकासी क्षमता 328 क्यूसेक से बढ़कर 1376 क्यूसेक हो जाएगी। 4 गुना क्षमता बढ़ने से मानसून के दौरान अतिरिक्त पानी व्यर्थ बहकर गुजरात नहीं जाएगा। इससे पाली, सिरोही और जालोर जिलों को भरपूर पानी मिल सकेगा।
• सेई बांध और इसकी टनल मारवाड़ क्षेत्र विशेषकर पाली जिले के लिए जीवनदायिनी मानी जाती है। कोटड़ा (उदयपुर) के सेई बांध से पानी को इस टनल के जरिए जवाई बांध में डाइवर्ट किया जाता है। 

14वां इंडिया स्टोनमार्ट 2028
• हाल ही इंडिया स्टोनमार्ट 2028 के आयोजन के लिए राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोजन निगम (रीको), सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ स्टोन्स (सिडोस) और लघु उद्योग भारती के मध्य त्रि-पक्षीय एमओयू हस्ताक्षर किया गया। 
• स्टोन मार्ट के अगले संस्करण का आयोजन 17-20 फरवरी, 2028 को होगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रसारण बुनियादी ढाँचे को मज़बूत करने के लिये रामगढ़ (जैसलमेर) में 20 किलोवाट (kW) के आकाशवाणी FM ट्रांसमीटर का वर्चुअली उद्घाटन किया। 

हाल ही केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MNIT), जयपुर में उन्नत क्वांटम कंप्यूटिंग एवं क्वांटम संचार प्रयोगशाला तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) प्रयोगशाला की स्थापना की घोषणा की। 

महाराणा प्रताप जयन्ती:- 17 जून।
सप्तम राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष:- चतुर्वेदी।

हाल ही अजमेर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अत्याधुनिक रोबोटिक सर्जरी विभाग का शुभारंभ किया। 

हाल ही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम के नए प्रतीक चिन्ह (लोगो) का अनावरण किया।
नागर ने कहा कि यह प्रतीक चिन्ह स्वच्छ, हरित एवं सतत् ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की उपलब्धियों को प्रदर्शित करता है। 

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में ओएनडीसी डिजिदुकान एप का शुभारंभ किया।

हाल ही आरपीएससी चैयरमैन के रूप में उत्कल रंजन साहू का कार्यकाल 19 जून को पूर्ण हो गया। 
उन्होंने 12 जून, 2025 को पदभार ग्रहण किया था।
कार्यवाहक अध्यक्ष:- यू.आर. साहू के सेवानिवृत्त होने के बाद लेफ्टिनेंट कर्नल केसरी सिंह राठौड़ को RPSC का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।

RPSC में दो नए सदस्य 
• 19 जून 2026 को राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्रो. (डा.) संतोष आनंद और डा. दीपक कुमार शर्मा को सदस्य पद पर नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इन्हें यह नियुक्ति पदभार ग्रहण करने से 6 वर्ष तक के लिए अथवा 62 वर्ष आयु तक के लिए, जो भी पहले हो, की शर्त पर प्रदान की गई है।
• प्रो. संतोष आनंद वर्तमान में भीलवाड़ा के एमएलवी राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य हैं। वे विद्यार्थी परिषद और विद्या भारती सहित संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं।
• वहीं डॉ. दीपक कुमार शर्मा हाल ही में कॉलेज शिक्षा विभाग में प्राणीशास्त्र के प्रोफेसर पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वे उच्च शिक्षा क्षेत्र में कई प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से भी जुड़े रहे हैं।

20 जून को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री ई बस सेवा के तहत अमर जवान ज्योति से जेसीटीएसएल की 29 अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से भीलवाड़ा में भी 18 इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ किया। 

पीएम ई-बस सेवा योजना
• अगस्त 2023 में प्रारम्भ।
• इस योजना में राजस्थान के 8 जिलों (जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा, अलवर तथा अजमेर) का चयन हुआ है। केन्द्र सरकार द्वारा इन 8 जिलों के लिए 675 इलेक्ट्रिक बसें स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त भी 475 ई बसें स्वीकृत हुई हैं। इस प्रकार राजस्थान को कुल 1150 ई बसेें मिलेंगी।
• प्रथम चरण में दीपावली तक 675 ई बसों का संचालन किया जाएगा।  

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल से पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी की।
• इस दौरान पाली के समेरपुर में राज्य स्तरीय प्रधानमंत्री किसान उत्सव आयोजित हुआ।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू (आबू पर्वत) के पुनःस्थापित नाम ’आबूराज’ का लोकार्पण किया।

हाल ही में महत्वपूर्ण नाम परिवर्तन 
प्रधानमंत्री कार्यालय:- सेवा तीर्थ
राजभवन:- लोकभवन  
केंद्रीय सचिवालय:- कर्तव्य भवन।
• इसी प्रकार अंडमान-निकोबार के हैवलॉक द्वीप का नाम ‘स्वराज द्वीप’, नील द्वीप का नाम ‘शहीद द्वीप’ तथा रॉस द्वीप का नाम ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप’ रखा गया है। 

राजस्थान सरकार द्वारा जारी जन आधार (पारिवारिक पहचान-पत्र) अब डिजिलॉकर पर उपलब्ध है, जिससे नागरिकों को इस पहचान-पत्र तक तत्काल डिजिटल पहुँच प्राप्त होगी। 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए अध्यक्ष
• राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर हनुमान सिंह राठौड़ को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। 
• अधिसूचना के अनुसार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा अधिनियम - 1957 की धारा 16 की उपधारा (1) के अनुसरण में गठित कमेटी की सिफारिशों के आधार पर राठौड़ का मनोनयन किया गया है।
• राठौड़ का कार्यकाल कार्यभार संभालने की तिथि से 3 वर्ष की अवधि के लिए होगा।

12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026)
• 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिरोही जिले के आबूराज में राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
• थीम:- स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग (Yoga for Healthy Ageing) 
• 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया गया।

हाल ही केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय विधि एवं न्याय एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर रेलवे स्टेशन से बीकानेर–लालगढ़–अहमदाबाद (साबरमती) एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ करते हुए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने बिड़ला सभागार में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर "आरोग्य महोत्सव 2026" में भाग लिया। 

नाहरगढ़ जैविक उद्यान सफेद बाघ की राजस्थान की पहली सफारी बना है।
• सफेद बाघ भीम और गोल्डन बाघिन स्कंधी को नाहरगढ़ की टाइगर सफारी में शिफ्ट किया गया है।
पहले इनकी अठखेलियां जैविक उद्यान में ही देखने को मिलती थी।

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उदयपुर की महत्वाकांक्षी देवास-3 एवं 4 पेयजल परियोजना का हवाई निरीक्षण किया।

हाल ही केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खातीपुरा रेलवे स्टेशन से जयपुर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस रेल सेवा का शुभारंभ किया।

प्रथम सिंधु कुम्‍भ
• आयोजन:- 22 से 27 जून तक लेह-लद्दाख में।
• विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी प्रथम सिंधु कुम्‍भ में शामिल हुए हैं।

हाल ही पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने ब्यावर जिले के श्री तिजारती सर्राफान गौशाला से लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। 
• दो वर्ष पूर्व लम्पी रोग के लिए पृथक वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण गोट पॉक्स वैक्सीन का उपयोग किया गया था, जिससे पशुओं में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हुई। अब लम्पी रोग के लिए विशेष वैक्सीन उपलब्ध होने से अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। 

खिलौना बैंक और प्रवेशोत्सव
• आंगनबाड़ी केंद्रों पर 3-6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शाला पूर्व शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 24 जून से 1 जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।   
• जनसहभागिता से खिलौने जुटाकर बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन वृद्धि करने के लिए 24 से 30 जून तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका अपने क्षेत्र में गृह संपर्क कर समुदाय को "खिलौना बैंक" और नामांकन की जानकारी देंगी।
• जिन बच्चों के लिए खिलौने अब उपयोगी नहीं रहे, आंगनबाड़ी के छोटे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक विकास हेतु उनसे खिलौने एकत्रित किए जाएंगे। 
• 1 जुलाई को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर "खिलौना बैंक" का शुभारम्भ होगा। साथ ही "प्रवेशोत्सव" में 3-6 आयुवर्ग के बच्चों का आंगनबाड़ी में पंजीकरण किया जाएगा।

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सवाई माधोपुर में अभियोजन विभाग के जिला स्तरीय भवन के लोकार्पण समारोह में अभियोजन प्रकरण प्रबंधन प्रणाली का शुभारंभ किया।

ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर के दिशा निर्देशन में प्रदेश में ऐतिहासिक विद्युत उत्पादन की राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल करने पर मल्टीनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (इंडिया) द्वारा रिकॉर्ड श्रेणी में दर्ज कर 25 जून को विद्युत भवन में वैश्विक सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
• राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम के विद्युतगृहों की कोयला आधारित कुल क्षमता 7580 मेगावाट क्षमता की 23 इकाईयों से 2 जून, 2026 को उत्पादन निगम के गठन से लेकर अब तक का राज्य स्तर पर उच्चतम 7171 मेगावाट विद्युत उत्पादन करते हुए सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि हासिल की थी।

फर्टीलाइजर सेल्स एप्लीकेशन सिस्टम (FSAS) 
• हाल ही कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने कृषि विज्ञान केंद्र राजसमन्द में आयोजित कार्यक्रम में फर्टीलाइजर सेल्स एप्लीकेशन सिस्टम (FSAS) का शुभारम्भ किया। 
• इस अभिनव व्यवस्था को फिलहाल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राजसमंद एवं सिरोही जिलों में लागू किया गया है। 
• एफएसएएस प्रणाली के माध्यम से किसानों को उनकी फार्मर आईडी के आधार पर अनुदानित उर्वरकों का वितरण किया जाएगा। 

हाल ही रोहित कुमार को नई दिल्ली में राजस्थान का प्रमुख आवासीय आयुक्त नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस:- 27 जून
• 33 लाख से अधिक एमएसएमई उद्यमों के साथ राजस्थान आज देश का चौथा सबसे बड़ा एमएसएमई राज्य बन गया है।

हाल ही केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिले में सरिस्का टाइगर पुनर्स्थापना के 18 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एनटीसीए द्वारा अलवर में ‘बाघ पुनर्स्थापना: अवसर एवं चुनौतियां‘ विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन किया।
• इस दौरान उन्होंने तीन प्रकाशनों यथा भारत में बाघों के सक्रिय प्रबंधन हेतु रोडमैप, भारत में बाघ पुनर्स्थापना एवं पुर्नबहाली पर पुस्तिका तथा प्रोजेक्ट चीता वार्षिक प्रतिवेदन का विमोचन किया।

हाल ही उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने सीकर के पुरोहित का बास में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्णिमा विश्वविद्यालय में विद्याभारती के सहयोग से आयोजित "भारतीय ज्ञान परंपरा-पारंपरिक ज्ञान से आधुनिक शिक्षा, शोध और नवाचार" विषयक पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

यमुना जल समझौता 
• 29 जून 2026 को केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट (एमओए) किया गया। इस एमओए पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हस्ताक्षर किए।
• लगभग 34,102 करोड़ रुपये की इस परियोजना से राजस्थान की जल सुरक्षा सुदृढ़ होगी। 
• इसके अंतर्गत राजस्थान के हिस्से का पानी हथिनीकुंड बैराज से लगभग 295.5 किलोमीटर लंबी भूमिगत पाइपलाइन प्रणाली के माध्यम से चूरू जिले के हंसियावास (चूरू) जलाशय तक पहुंचाया जाएगा। 
• परियोजना के निर्माण एवं संचालन के लिए राजस्थान हरियाणा यमुना वाटर एसपीवी का गठन किया जाएगा।
• यमुना जल समझौता सहकारी संघवाद का उत्कृष्ट उदाहरण है।
• गौरतलब है कि वर्ष 1994 में ऊपरी यमुना बेसिन राज्यों के मध्य समझौते के तहत राजस्थान को ताजेवाला हैड पर 1917 क्यूसेक जल आवंटित किया गया था। किंतु प्रवाह प्रणाली के अभाव में 32 वर्षों तक राजस्थान अपने हिस्से के जल का पूर्ण उपयोग नहीं कर पाया।

20वां सांख्यिकी दिवस:- 29 जून 2026
• थीम:- Unlocking the Potential of Administrative Data.

30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2026 
• 29 जून को जयपुर स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में शिक्षा के क्षेत्र में जनसहभागिता और सामाजिक योगदान को सम्मानित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया गया।
• इस मौके पर ‘भामाशाह प्रशस्ति’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। 
• शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक एवं एनआरआई दानदाताओं को सम्मानित किया गया।

राजस्थान की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग प्रणाली 
• भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने राजस्थान की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोलिंग प्रणाली की सफलतापूर्वक शुरुआत की। 
• लॉन्च: राजस्थान में NH-48 के दिल्ली–जयपुर कॉरिडोर पर स्थित दौलतपुरा टोल प्लाज़ा पर MLFF आधारित टोलिंग प्रणाली शुरू की गई है। 
• मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) एक बाधा-रहित टोल संग्रह प्रणाली है, जिसमें वाहनों को बिना रुके टोल प्लाज़ा से गुज़रने की सुविधा मिलती है। 

अपडेट जारी.....

Post a Comment

0 Comments