Rajasthan Current Affairs 2026 । मई 2026। राजस्थान करेंट अफेयर्स

 

Rajasthan Current Affairs 2026

May 2026 Rajasthan Current Affairs 

1 मई 2026 को राजस्थान में "जनगणना 2027" की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ राज्यपाल हरिभाऊ बागडे द्वारा लोक भवन में स्व-गणना के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही राज्य भर में जनगणना गतिविधियों का पहला चरण शुरू हो गया।

अष्टम पोषण पखवाड़ा में राजस्थान प्रथम
• भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित “अष्टम पोषण पखवाड़ा” (09 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026) के दौरान राजस्थान ने सर्वाधिक गतिविधियां आयोजित कर देश में फिर से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
• राजस्थान ने 112.33 प्रतिशत उपलब्धि के साथ उक्त प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 
• इस वर्ष पोषण पखवाड़े की मुख्य थीम “जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास” रखी गई थी। 
• अभियान का शुभारंभ 9 अप्रैल को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा किया गया।

विदेशी भाषा संचार कौशल कार्यक्रम के लिए एमओयू कार्यक्रम
• युवाओं को विदेशी भाषा सिखाने के लिए राज्य सरकार ने इंग्लिश एंव फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी, हैदराबाद और नेशनल स्किल डवलपमेंट कॉर्पोरशन के साथ एमओयू किए हैं। 
• इसके माध्यम से युवाओं को फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, जापानी और कोरियन सीखने का अवसर मिलेगा।

हाल ही राजस्‍थान विधान सभा अध्‍यक्ष डॉ. वासुदेव देवनानी ने गांधी नगर स्थित राजस्‍थान इलेक्‍ट्रोपैथी चिकित्‍सा पद्धति बोर्ड के बनाए गए कार्यालय और प्रशासनिक परिसर का उद्घाटन किया। 
• डॉ. देवनानी ने इस मौके पर बोर्ड के इलेक्‍ट्रोपैथी न्‍यूज लेटर के तृतीय संस्‍करण और आरोग्‍य मेला पुस्तिका का लोकार्पण भी किया। 

प्रदेश में 1 मई को शाम 5 बजे से अगले दिन 2 मई 2026 को शाम 5 बजे तक लगातार 24 घंटे वाटर होल पद्धति के माध्यम से वन्यजीवों की गणना की गई।
• इस पद्धति में जहां जल स्रोत उपलब्ध हैं, वहां गणना कार्य किया जाता है।

जयपुर मेट्रो फेज-2
• हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर मेट्रो फेज-2 का कार्य जल्द शुरू होगा। जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने एलिवेटेड वायाडक्ट और 10 एलिवेटेड स्टेशन के डिजाइन एवं निर्माण कार्य के लिए  एलओए (स्वीकृति पत्र) जारी किया है।
• इस स्वीकृति पत्र के तहत फर्म को जयपुर मेट्रो फेज-2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक के 12 किलोमीटर के कॉरिडोर के लिए एलिवेटेड वायाडक्ट और 10 एलिवेटेड स्टेशन (प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, जेईसीसी, कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गोशाला) के डिजाइन एवं निर्माण पूर्ण करना होगा। 
• मुख्यमंत्री द्वारा मेट्रो के अधिकारियों को कुल 41 किलोमीटर में से शेष 29 किलोमीटर के लिए भी शीघ्र निविदा आमंत्रित करने के लिए निर्देश दिए हैं।
• गौरतलब है कि जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक कुल 41 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा।
• उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 13,037.66 करोड़ रुपये की इस परियोजना को मंजूरी मिली थी। 

चंदन वन
• राज्य सरकार द्वारा बांसवाड़ा के झांतलिया, उदयपुर के बांकी एवं सिरोही के जनापुर में चंदन वन विकसित किए जाएंगे। 
• इन प्रत्येक चंदन वन में 10 हजार से अधिक चंदन के पौधे रोपित किए जाएंगे।

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वर्ष 2026 में राजस्थान सरकार ने कुल 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा विकसित किया गया ऑनलाइन बुकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (ओ.बी.एम.एस.) देश का पहला और एकमात्र सरकारी मल्टी-साइट ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म बनकर उभरा है।
• इसके माध्यम से पर्यटक ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं।
• एक दिन में सर्वाधिक लगभग 1 लाख पर्यटकों की टिकट बुकिंग का रिकॉर्ड 28 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया। 

स्वच्छ सहकार, समृद्ध सहकार अभियान
• यह अभियान प्रधान कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में 4 से 29 मई 2026 तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया गया।
• उद्देश्य:- सहकारिता विभाग में कार्य संस्कृति को सुदृढ़ करना, कार्यालयों को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाना तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना।
• इस अभियान में ‘5S’ पद्धति अपनाई गई - Seiri (छँटाई), Seiton (सुव्यवस्था), Seiso (स्वच्छता), Seiketsu (मानकीकरण), Shitsuke (अनुशासन)

ग्राम (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) 2026
• कृषि, निवेश, नवाचार और तकनीक के माध्यम से किसान समृद्धि का नया अध्याय लिखने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा आगामी 23 से 25 मई तक ग्राम (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 
• इसी सिलसिले में ग्राम-2026 में आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की उपयोगी जानकारी किसानों और ग्रामीणों तक पहुंचाने और उनकी अधिकाधिक भागीदारी के उद्देश्य से राज्य के 183 विधानसभा क्षेत्रों में गत 27 अप्रैल से 'ग्राम रथ अभियान' संचालित किया जा रहा है।
• इस 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रोजाना 5 से 6 स्थानों पर एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी गांव-गांव तक किसानों एवं ग्रामीणों के बीच पहुंचाई जा रही है। 

हाल ही पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने जोधपुर जिले के मोकलावास स्थित गौ संवर्द्धन आश्रम में देश के प्रथम पंचगव्य चिकित्सा पाठ्यक्रम की कक्षाओं का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। 

हर्बल वाटिका एवं नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन 
• 5 मई 2026 को विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने देश के पांच राज्‍यों के विधान सभा अध्‍यक्षगण के साथ राजस्थान विधानसभा परिसर में पर्यावरण, आयुर्वेद एवं भारतीय ज्योतिष विज्ञान को समर्पित दो अनूठी वाटिकाओं — "हर्बल वाटिका" एवं "नक्षत्र वाटिका" का उद्घाटन किया।
• इस अवसर पर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, उत्तरप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ओडिशा विधानसभा की अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी एवं सिक्किम विधानसभा के अध्यक्ष मिंगमा नोर्बू शेरपा की विशिष्ट उपस्थिति रही। 

संयुक्त कमांडरों के सम्मेलन का दूसरा संस्करण 7 और 8 मई, 2026 को राजस्थान के जयपुर में आयोजित किया गया। इसका विषय:- 'नये क्षेत्र में सैन्य क्षमता'। 

ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम)–2026 के तहत 8 मई को हैदराबाद में इनवेस्टर मीट आयोजित की गई।

नगर निगम जयपुर द्वारा शहर की स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से 9 मई को रात्रिकालीन विशेष सफाई अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” चलाया गया।

राजस्थान सरकार द्वारा लखपति दीदी योजना में ऋण सीमा को बढ़ाकर 1.5 लाख तथा ब्याज को 1.5 % किया गया है।

चौरसियावास झील:- अजमेर 
आसोतरा ब्रह्म मंदिर:- बालोतरा

47वीं अखिल भारतीय विद्युत प्रतियोगिता 
• महाराष्ट्र द्वारा पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम में 47वीं अखिल भारतीय विद्युत बास्केटबॉल, कुश्ती तथा महिला व पुरुषों की कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन 6 से 8 मई तक किया गया।
• प्रतियोगिता में राजस्थान के विद्युत निगमो की कुल 6 टीमों के 47 खिलाड़ियों के अब तक के सबसे बड़े दल ने भाग लेकर तीन खेलों में पदक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की।
•  महिला एवं पुरुष खो—खो टीमों ने रनर ट्रॉफी प्राप्त की।
• कुश्ती में जयपुर डिस्कॉम के दीपक कुमार (86 भारवर्ग) ने रजत पदक प्राप्त किया।

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का राज्य स्तरीय आयोजन:- 11 मई
सोमनाथ मंदिर पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर पहुंचे। 
इस दौरान सोमनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री की उपस्थिति में सोमनाथ अमृत महोत्सव आयोजित किया गया।

राजस्थान देश का एकमात्र प्रदेश है जहां विद्यार्थियों को सर्वाधिक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर की शिक्षा एक ही जगह उपलब्ध हो रही है। नीति आयोग ने ‘स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया-टेम्पोरल एनालिसिस एण्ड पाॅलिसी रौडमेप फाॅर क्वालिटी इन्हेंसमेंट’ की नवीनतम रिपोर्ट में इस उपलब्धि को रेखांकित किया है।
• रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में पूरे देश में केवल 5.4 प्रतिशत विद्यालयों में 1 से 12 कक्षा तक एकीकृत शिक्षा सीमित रही। जबकि अकेले राजस्थान में ही यह आंकडा पूरे देश का लगभग 35 % दर्ज किया गया है। यानि देश का 1 से 12वीं तक की एकीकृत शिक्षा उपलब्ध करवाने वाला हर तीसरा विद्यालय राजस्थान में संचालित है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (2000)
• केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाल ही में मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में योजना के चतुर्थ चरण का शुभारंभ किया। 
• इस दौरान पीएमजीएसवाई के अंतर्गत पिछले 25 वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। जिसमें सर्वाधिक सड़क लंबाई पूर्ण करने की श्रेणी में राजस्थान (75,868 किमी) को द्वितीय स्थान मिला है। वहीं, गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजस्थान एवं तमिलनाडु ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। गौरतलब है कि राजस्थान में योजना के अंतर्गत 75 हजार 868 किलोमीटर सड़क के 18 हजार 131 कार्य हो चुके हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का बड़ा नेटवर्क विकसित हुआ है।
• केन्द्र सरकार ने इस योजना के चौथे चरण (पीएमजीएसवाई-चतुर्थ) के तहत वर्ष 2024-25 से 2028-29 के दौरान देशभर में 62 हजार 500 किलोमीटर सड़क निर्माण के लक्ष्य के साथ कुल 70 हजार 125 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। 
• चौथे चरण में देशभर में अब तक स्वीकृत 4 हजार 795 सड़कों में से प्रदेश को 1 हजार 216 सड़कों की स्वीकृति मिली है, जो संख्या की दृष्टि से अन्य राज्यों की तुलना में सर्वाधिक है। 

लखवार बांध परियोजना
• हाल ही जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने उत्तराखंड स्थित निर्माणाधीन लखवार बांध परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत निर्माण कार्यों तथा यमुना जल समझौते के अंतर्गत विभिन्न जल भंडारण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। 
• राज्य के लिए महत्वपूर्ण इस बांध निर्माण के लिए राज्य सरकार द्वारा अपने हिस्से के 107 करोड़ रुपए में से अब तक मांग राशि के अनुरूप लगभग 53 करोड़ रुपए का भुगतान उत्तराखंड सरकार को किया जा चुका है। 
• उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में यमुना नदी पर ताजेवाला हैडवर्क्स के अपस्ट्रीम में निर्माणाधीन लखवार परियोजना राष्ट्रीय महत्व की योजना है। परियोजना की कुल भंडारण क्षमता 331 एमसीएम निर्धारित है। राजस्थान को अपनी हिस्सेदारी के अनुसार लगभग 30.91 एमसीएम जल प्राप्त होने से शेखावाटी अंचल को पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। परियोजना के जल घटक पर केंद्र सरकार द्वारा 90 % सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

रेणुका बांध निर्माण के लिए 108 करोड़ रुपए का भुगतान
जल संसाधन मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में गिरि नदी पर निर्माणाधीन रेणुका परियोजना भी यमुना बेसिन की महत्वपूर्ण परियोजना है। इसकी कुल भंडारण क्षमता 498 एमसीएम है। इसमें राजस्थान को लगभग 46.50 एमसीएम जल हिस्सेदारी प्राप्त होगी। राजस्थान सरकार द्वारा परियोजना में अपनी देय वित्तीय हिस्सेदारी लगभग 108 करोड़ रुपए का पूर्ण भुगतान किया जा चुका है। 

किसाऊ बांध
• किसाऊ परियोजना टोन्स नदी पर प्रस्तावित है। 
• इसे उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया जाएगा।
• इस परियोजना की अनुमानित भंडारण क्षमता 1324 एमसीएम है, जिसमें राजस्थान को लगभग 123.64 एमसीएम जल प्राप्त होने का प्रावधान रखा गया है। 

यमुना जल वितरण का प्रमुख केन्द्र हथिनीकुंड बैराज
• वर्ष 1994 के यमुना जल समझौते के अंतर्गत राजस्थान को यमुना नदी के जल में 9.338 % हिस्सेदारी आवंटित की गई है। इसी समझौते के तहत यमुना बेसिन में जल के अधिकतम उपयोग के उद्देश्य से रेणुका, लखवार एवं किसाऊ जैसी भंडारण परियोजनाओं की परिकल्पना की गई थी। 
• हथिनीकुंड बैराज यमुना जल वितरण व्यवस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां से विभिन्न राज्यों को समझौते के अनुसार जल आवंटन किया जाता है। 

TELL 14C चैटबॉट (9319301930) प्लेटफॉर्म
• साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने व्हाट्सएप आधारित “TELL 14C चैटबॉट” (9319301930) प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। 
• यह प्लेटफॉर्म विशेष रूप से उन मामलों के लिए तैयार किया गया है, जहां साइबर ठगी का प्रयास तो हुआ हो, लेकिन व्यक्ति आर्थिक नुकसान से बच गया हो। ऐसे मामलों में लोग अब व्हाट्सएप नंबर 9319301930 पर संदिग्ध कॉलर नंबर, फर्जी लिंक, स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया अकाउंट, चैट या अन्य उपलब्ध जानकारी साझा कर सकते हैं, ताकि समय रहते तकनीकी और कानूनी कार्रवाई कर साइबर अपराधियों के नेटवर्क को रोका जा सके।
• “TELL 14C चैटबॉट” एक संदिग्ध साइबर गतिविधि रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म है, जहां केवल साइबर अपराध के प्रयासों की जानकारी दी जा सकती है। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो चुका है या आर्थिक नुकसान हुआ है, तो उसे राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर ही शिकायत दर्ज करनी चाहिए।

प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PMUSHA)
• विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना।
• PM-USHA में राजस्थान देश के शीर्ष 5 राज्यों में शामिल हैं।

हाल ही केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर जिले के पीबीएम अस्पताल स्थित आचार्य तुलसी क्षेत्रीय कैंसर उपचार एवं अनुसंधान केंद्र में अत्याधुनिक हाई-डोज रेट ब्रैकीथेरेपी सुविधा का उद्घाटन किया।
उपयोग:- कैंसर का उपचार करना।

हाल ही केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर में निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा बीकाजी के सहयोग से संचालित होने वाले करियर काउंसलिंग वैन का शुभारंभ किया।
यह वैन शिवरतन अग्रवाल (फन्ना बाबू) को समर्पित की गई है।

नागौर जिले के मेड़ता में 14 मई 2026 को मेड़ता के संस्थापक राव दूदाजी मेड़तिया की भव्य अष्टधातु की अश्वारोही प्रतिमा का अनावरण हुआ।
• मुख्य अतिथि: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

जोधपुर में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत का मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित हुआ।
• मुख्य अतिथि: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
• पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में राजस्थान ने में 2 लाख से अधिक रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र इंस्टॉल किए जा चुके हैं।
• जयपुर की इमली वाला फाटक नटराज नगर निवासी तारा शर्मा प्रदेश की ऐसी विद्युत उपभोक्ता बन गई हैं जिन्होंने इस योजना में 2 लाख की संख्या वाला रूफ टॉप संयंत्र लगाया। 
• भारत सरकार द्वारा दी जा रही 78 हजार रूपए की सब्सिडी तथा 150 यूनिट निशुल्क बिजली योजना में राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना में रजिस्टर्ड उपभोक्ताओं को दी जा रही 17 हजार रूपए की अतिरिक्त सब्सिडी से प्रदेश में रूफ टॉप ऊर्जा संयंत्रों के लगने की रफ्तार बीते समय में तेजी से बढ़ी है। 
• इस योजना में प्रदेश में जयपुर जिले में सर्वाधिक 41296, श्री गंगानगर में 19135 रूफ टॉप सोलर इंस्टॉल किए जा चुके हैं।
• इस योजना में गुजरात (6.61 लाख), महाराष्ट्र (5.69 लाख), उत्तर प्रदेश (5.25 लाख) और केरल (2.39) के बाद राजस्थान 200419 इंस्टॉलेशन के साथ देश में 5वें स्थान पर है।

भिवाड़ी में प्रदेश के पहले सेमीकंडक्टर क्लस्टर का उद्घाटन
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 15 मई 2026 को भिवाड़ी (खुशखेड़ा के सालारपुर) में राज्य के पहले इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्लस्टर और सेमीकंडक्टर ATMP/OSAT सुविधा का वर्चुअल उद्घाटन किया।
• यह क्लस्टर एल्सीना (ELCINA) द्वारा विकसित 
• मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से भिवाड़ी में एल्सीना इलेक्ट्रॉनिक्स कॉम्प्लेक्स, 34 एमएलडी एसटीपी एवं खैरथल-तिजारा जिले के विभिन्न विकास कार्यों सहित अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया।
• अब भारत में 12 सेमीकंडक्टर प्लांट हो गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ईंधन की खपत में संयम बरतने की अपील के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 23 से 25 मई तक जेईसीसी, जयपुर में प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम-2026) को कुछ समय के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है।

राज उन्नति
• मुख्यमंत्री की पहल पर राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन - राज उन्नति की अभिनव पहल की गई हैं। 
• इसके माध्यम से मुख्यमंत्री वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीसी के माध्यम से सीधा संवाद कर प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा करते है तथा समस्या का वास्तविक समाधान किया जाता है। राज्य सरकार के इस प्रयास को राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठ नवाचार के रूप में मान्यता मिली है।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस:- 16 मई
• थीम “जनभागीदारी से डेंगू पर प्रहार” 

राजस्थान विधानसभा का नया लोगो
• 18 मई 2026 को राजस्थान विधानसभा की स्थापना के 75वें वर्ष (हीरक जयंती) के उपलक्ष्य में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नया आधिकारिक लोगो (प्रतीक चिन्ह) जारी किया। 
• प्रतीक चिन्ह के अभिकल्पक (डिजाइनर):- शेर सिंह
• प्रतीक चिन्‍ह में शीर्ष पर सुशोभित अशोक स्तंभ भारतीय राजधर्म, सत्य, न्याय और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। इसमें अंकित गोडावण राजस्थान की सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक अस्मिता का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि खेजड़ी का वृक्ष त्याग, धैर्य और लोकमंगल की परंपरा का संदेश देता है। वहीं ऊँट और गोडावण मरुधरा की सहनशीलता, संघर्ष और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा का प्रतीक है।
• “राष्‍ट्राय धर्मनिष्‍ठा विधायिका” राजस्थान विधान सभा द्वारा की जाने वाली जनसेवा और संवैधानिक मर्यादा का आत्म मंत्र है। राष्ट्र के लिए धर्मनिष्ठा, न्यायपूर्ण और कर्तव्यपरायण विधायिका, सत्य, न्याय, संतुलन और लोककल्याण के लिए कार्य करती है। 
• उद्देश्य: 75 साल की लोकतांत्रिक यात्रा और सांस्कृतिक धरोहर को रेखांकित करना।
• राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का गौरवमय इतिहास रहा है। स्वतंत्र भारत में भले ही 1952 में विधानसभा गठित हुई परन्तु राजस्थान में 1913 में स्वतंत्रता से पूर्व ही महाराजा गंगा सिंह ने प्रतिनिधि सभा की स्थापना कर विधानसभा की शुरुआत कर दी थी। 
द्वार नामकरण:-
इस अवसर पर विधानसभा परिसर के 13 द्वारों का भी नामकरण किया गया।
विधानसभा भवन के बाहरी द्वारों को राजस्थान के अंचलों बृज, शेखावाटी, वागड़, हाड़ौती, मारवाड़, मेवाड़, मेरवाड़ा और ढूंढाड़ के नाम समर्पित किया गया है। द्वार संख्‍या एक को बृज द्वारदो को शेखावाटी द्वारतीन को वागड द्वारचार को मेवाड द्वार, पांच को मारवाड द्वारा, छ: को हाडौती द्वार, सात को मेरवाडा द्वार और द्वार संख्‍या आठ को ढूंढाड द्वार नाम दिया गया है। बृज भक्ति व सांस्‍कृतिक मधुरता, शेखावाटी कला व उद्यमशीलता, वागड प्रकृति संगत आदिवासी चेतना, हाडौती साहित्यिक व स्‍थापत्‍य परम्‍परा, मारवाड संघर्षशीलता, मेवाड राष्‍ट्र गौरव व बलिदान, मेरवाडा संत परम्‍परा और ढूंढाड राजनीतिक व सांस्‍कृतिक ऊर्जा के लिए जाना जाता है।
• राजस्‍थान विधान सभा में उत्‍तरी द्वार (पीतल) जहां से राज्‍यपाल, स्‍पीकर, मुख्‍यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष प्रवेश करते है उसे कर्त्‍तव्‍य द्वार, दक्षिणी द्वार जहां से विधायिका की असली शक्ति जनता का प्रवेश होता है उसे शक्ति द्वार, पश्चिमी द्वार जहां से विधायकगण प्रवेश करते है उसे सुशासन द्वार, पूर्वी द्वार जहां से अधिकारीगण प्रवेश करते है उसे संकल्‍प द्वार और उत्‍तरी द्वार (मंदिर) जहां से विशिष्‍ट व्‍यक्तियों का आगमन होता है उसे शौर्य द्वार नाम दिया गया है।  

राजस्थान में खेलों को बढ़ावा 
• प्रदेश की प्रतिभाओं को ओलंपिक के मंच तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार की तर्ज पर 'राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम' शुरू की गई है। इस स्कीम का उद्देश्य वर्ष 2028 के ओलंपिक खेलों के लिए 50 प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें तैयार करना तथा इन चयनित खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय कोच, प्रशिक्षण, किट और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा उन्हें 25 हजार रुपये मासिक आउट ऑफ पॉकेट भत्ता भी दिया जाएगा।इसके साथ ही जयपुर में राजस्थान सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा, जहां चयनित खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी।
• यह योजना उन खिलाड़ियों के लिए हैं, जो केंद्र की टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम का लाभ नहीं ले रहे हैं। इसमें 20 % सीटें पैरा-खिलाड़ियों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। योजना के पारदर्शी संचालन और खिलाड़ियों के प्रदर्शन की निगरानी के लिए 'राजस्थान मिशन ओलंपिक समिति' और 'राज्य प्रतिभा खोज एवं विकास समिति' का गठन किया गया है। 
• पदक विजेता युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार ने आउट ऑफ टर्न नियुक्ति की नीति को मजबूती से लागू किया है। इसके अंतर्गत अब तक 186 पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर राज्य की सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान कर मान बढ़ाया गया है। प्रमुख खिलाड़ियों जैसे क्रिकेट से रवि विश्नोई, शूटिंग से मानिनी कौशिक, घुड़सवारी से दिव्यकृति सिंह, कबड्डी से सचिन को राजस्थान पुलिस सेवा में उप अधीक्षक के पद पर और पैराशूटिंग से मोना अग्रवाल को प्राध्यापक (शारीरिक शिक्षा) के पद पर खेल कोटे के तहत नियुक्ति देकर सम्मानित किया गया है।
स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम
• खिलाड़ियों के जीवन और स्वास्थ्य की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने स्पोर्ट्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम लागू की है। इसके तहत अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेताओं को 25 लाख रुपये तक का दुर्घटना एवं जीवन बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।

'जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान 
• केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार डीए-जेजीयूए में जयपुर जिले की चिन्हित 105 ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर स्थापित आदि सेवा केन्द्रों पर जनजाति गरिमा उत्सव के तहत 18 से 25 मई तक 'जन भागीदारी सबसे दूर, सबसे पहले' अभियान के अन्तर्गत जागृति एवं लाभ संतृप्ति कैम्पों का आयोजन किया गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वर्ष 2026 के ‘वर्ल्ड नो टोबैको डे अवॉर्ड’ के तहत राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए विश्व स्तरीय सम्मान प्रदान किया गया है। 

हाल ही 20 मई 2026 को सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने भीषण गर्मी में बेजुबान पशु-पक्षियों को राहत देने के लिए 'परिंडा बांधो अभियान' का शुभारम्भ किया।  

नीति आयोग ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट 'स्कूल एजुकेशन सिस्टम इन इंडिया-टेम्पोरल एनालिसिस एण्ड पाॅलिसी रौडमेप फाॅर क्वालिटी इन्हेंसमेंट' में राजस्थान के 'शाला स्वास्थ्य परीक्षण अभियान' एवं मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के एआई आधारित मूल्यांकन प्रणाली को 'गुड स्टेट प्रैक्टिसेज' के रूप में उल्लेखित किया गया है।
• वहीं, राजस्थान परख रिपोर्ट 2024 में राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन करते हुए देश के शीर्ष 10 राज्यों में शामिल रहा। इसमें टोंक जिले में संचालित पढ़ाई विद एआई कार्यक्रम का भी उल्लेख किया गया है, जिसके माध्यम से गणित सहित विभिन्न विषयों में विद्यार्थियों के परिणाम में प्रभावी सुधार बताया गया है।

प्रो. मदन सिंह राठौड
• महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय, भरतपुर के नव नियुक्त कुलगुरु।

 राजस्थान में हर साल 21 मई को 'गोडावण दिवस' मनाया जाता है।
• इस वर्ष गोडावण दिवस के अवसर पर वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने जैसलमेर स्थित राष्ट्रीय मरु उद्यान में राज्य पक्षी गोडावण की प्रतिमा का अनावरण किया।
• गोडावण ब्रीडिंग सेंटर:- सम (जैसलमेर)

जयपुर के बिचून में माटीकला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र संघ की संस्था खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) का सर्वोच्च सम्मान 'एग्रीकोला मैडल' से सम्मानित किया गया है।

हाल ही केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल अंतर्गत जोधपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में गाड़ी संख्या 04871, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की डिब्बा संरचना को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच किए जाने की घोषणा की। साथ ही साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का विस्तार जैसलमेर तक किए जाने एवं कोच केयर कॉम्प्लेक्स, जैसलमेर के शुभारम्भ का लोकार्पण भी किया गया।

मंत्रिमण्डल बैठक में निर्णय (22 मई)
• राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का अनुमोदन
• वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा।

राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का अनुमोदन
• 4जी- ग्रीन, गवर्नेंस, ग्रोथ और ग्लोबलाइजेशन के चार रणनीतिक स्तंभों पर आधारित राजस्थान इण्डस्ट्रियल डवलपमेंट पॉलिसी का प्रमुख लक्ष्य राज्य की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2028-29 तक 350 बिलियन डॉलर तक पहुंचाना है। 
• इस नीति के अंतर्गत प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल औद्योगिक उत्पादन, अक्षय ऊर्जा तथा सर्कुलर इकोनॉमी को प्रोत्साहन दिया जाएगा। 
• नीति के माध्यम से रीको एवं नॉन रीको क्षेत्रों में सीईटीपी की स्थापना के लिए नई योजनाएं लाई जायेंगी तथा नए इंट्रीग्रेटेड रिसोर्स रिकवरी पार्कों की स्थापना भी की जायेगी। 
• DMIC कॉरिडोर में नोड आधारित औद्योगिक पार्कों के विकास का कार्य प्रारंभ किया जायेगा। फास्ट ट्रेक अप्रूवल्स, लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी, सीईटीपी एवं प्लग एण्ड प्ले सुविधाओं को बढ़ावा दिया जाएगा।
• नीति के जरिए राज्य में विश्वस्तरीय औद्योगिक ढांचे के निर्माण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाई जायेगी। 
• MSME, ODOP तथा एक्सपोर्ट को और अधिक प्रोत्साहन प्रदान किया जायेगा। 
• नवीन तकनीकों पर आधारित उद्योग जैसे सेमी कण्डक्टर, डाटा सेंटर, जी.सी.सी. एवं डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ जैम्स एंड ज्वैलरी, टैक्सटाइल, टूरिज्म, हैण्डीक्राफ्ट, एग्रो प्रोसेसिंग, डेयरी तथा लॉजिस्टिक्स इत्यादि को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष प्रयास किये जायेंगे। 
• यह नीति रिसर्च एण्ड डवलपमेंट, टेक्नोलॉजी ट्रांसफर पर केन्द्रित है, जिससे प्रदेश में निवेश और स्वदेशी उत्पादन बढ़ेगा। 

वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान
• बैठक में गंगा दशमी (25 मई) से विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) तक संचालित होने वाले वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई। 
• इस अभियान की शुरुआत नदी, बांध, तालाब सहित अन्य जल स्रोतों पर पूजन एवं नहरों और नालों की साफ-सफाई (डी-सिल्टिंग) के साथ की जाएगी। जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत एवं ग्राम स्तर के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में जल स्रोतों, नदियों, तालाबों एवं जल संग्रहण ढांचों पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान एवं दीप प्रज्जवलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
• इस दौरान हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत घास बुआई एवं पौधारोपण कार्य भी किए जाएंगे।
• 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले समापन समारोह में अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भामाशाहों, संस्थाओं, पंचायतों, नगर निकायों एवं जल योद्धाओं को ‘जल गौरव सम्मान’ प्रदान किए जाएंगे।

विलायती बबूल (जूलिफ्लोरा) का उन्मूलन
• पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि विलायती बबूल अन्य वनस्पतियों को पनपने नहीं देता है। इसकी जड़े 10 मीटर तक फैली होती है और यह अत्यधिक पानी सोखता है। उन्होंने कहा कि विलायती बबूल जैसी बाहरी प्रजातियों के कारण स्थानीय जैव विविधता प्रभावित होती है, इसलिए इनके उन्मूलन के लिए विभागीय समन्वय के साथ व्यापक अभियान चलाया जाएगा।
• उद्देश्य:- स्थानीय प्रजातियों का संरक्षण और पर्यावरणीय संतुलन सुनिश्चित करना। 

24 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में "फिट इंडिया – साइकिल संडेकार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
• थीम:- "कॉमनवेल्थ डे 2030" 

राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 में संशोधन 
• अब इस नीति के तहत तकनीकी अपग्रेडेशन के लिए दिए जाने वाले अधिकतम अनुदान को 50 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया गया है। 
• उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 4 दिसंबर, 2024 को राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन नीति का अनावरण किया था और विभाग द्वारा 8 दिसंबर, 2024 को इसकी अधिसूचना जारी की गई थी। 

सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स (बालोतरा)
• यह एक ज्वालामुखी कुंड है, जो 750 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस कॉम्प्लेक्स के सर्वेक्षण में नियोबियम, जिरकोनियम और हाफनियम जैसे रेयर अर्थ एलिमेंट्स पाए गए हैं। इन एलिमेंट्स का उपयोग एयरोस्पेस इंजन के लिए सुपरअलॉय मेटेरियल के साथ ही चिकित्सा तथा वैज्ञानिक उपकरणों में उपयोग होने वाले सुपरकंडक्टिंग मैग्नेट में किया जाता है।
• सिवाना रिंग कॉम्प्लेक्स में दुर्लभ खनिजों का ऐसा भंडार मिला है, जो भारत को रॉकेट से लेकर न्यूक्लियर प्लांट्स का कच्चा माल उपलब्ध करवाने और देश को स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अग्रणी बनाने में सहायक होगा।   

हाल ही वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में अलवर जिला बॉक्सिंग संघ द्वारा आयोजित 5वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। 
• अलवर की बालिका टीम विजेता रही, जबकि कोटा की बालिका टीम उप विजेता रही। वहीं बालक वर्ग में भरतपुर की टीम विजेता रही तथा अलवर की टीम उप विजेता रही। 

हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गोविन्द गुरू जनजातीय विश्वविद्यालय, बांसवाड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अध्ययन पीठ का शुभारंभ किया। 

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 25 मई को गंगा दशमी के अवसर पर टोंक स्थित बीसलपुर बांध से ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ का शुभारंभ किया। 
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के ऐसे पहले मुख्यमंत्री बने हैं, जिन्होंने बीसलपुर बांध पहुंचकर स्काडा प्रणाली का पूरा अवलोकन किया।
• वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत 25 मई से 5 जून 2026 तक प्रदेशभर में जल संरक्षण को लेकर व्यापक जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

हाल ही कृषि विभाग, राजस्थान सरकार तथा देश के प्रतिष्ठित नॉट-फॉर-प्रोफिट संस्थान 'लॉर्ड्स एजुकेशन एंड हेल्थ सोसाइटी' (LEHS - वाधवानी एआई फाउंडेशन) के मध्य एक महत्वपूर्ण गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।   
• इस साझेदारी के तहत 'वाधवानी एआई' आगामी 3 वर्षों के लिए राज्य सरकार का निःशुल्क तकनीकी भागीदार बनकर कार्य करेगा, जिससे राजकोष पर कोई वित्तीय भार नहीं आएगा।     
इन चार प्रमुख एआई (AI) समाधानों से बदलेगी खेती की सूरत- 
एग्रीवाणी:- यह एक बहुभाषी चैटबॉट मॉडल है, जिसमें किसान अपनी ही भाषा में वॉइस या टेक्स्ट के माध्यम से संवाद कर सकेंगे। यह एआई टूल किसानों की समस्याओं को सुनकर तत्काल तकनीकी समाधान प्रदान करेगा।  
क्रोपस (Pest and Disease Surveillance):- कंप्यूटर विज़न आधारित इस प्रणाली से फसलों में लगने वाले कीड़ों और बीमारियों की सटीक पहचान की जा सकेगी। किसान खेत से ही फसल की फोटो खींचकर विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित त्वरित उपचार पा सकेंगे, जिससे फसल खराबे का जोखिम कम होगा। 
सोयाबीन ग्रेन एनालाइजर (Soybean Grain Analyzer):- स्मार्टफोन आधारित इस ऐप से किसान मंडी जाने से पहले ही अपनी सोयाबीन की फसल की गुणवत्ता, ग्रेडिंग और प्रोटीन आदि का रियल-टाइम आकलन खुद कर सकेंगे, जिससे उन्हें उपज का सही मूल्य मिल सकेगा।  
एग्री एआई कलेक्ट व न्यूज मॉनिटरिंग:- यह टूल किसानों की फील्ड गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखने तथा प्रशासनिक स्तर पर त्वरित निर्णय लेने के लिए कृषि से जुड़ी खबरों की निरंतर मॉनिटरिंग में सहयोग करेगा।

पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह 2026
• हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार सम्मान समारोह 2026 में देश की नामचीन हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर राजस्थान के तीन विशिष्ट व्यक्तित्वों को भी वर्ष 2026 के पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया है। 
1. कला क्षेत्र में गफरुद्दीन मेवाती जोगी 
• गफरुद्दीन मेवाती जोगी भपंग वादक है। भपंग के साथ-साथ वे अलगोजा, चिकारा और जोगी सारंगी सहित करीब 12 पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों में निपुण हैं। 
मेवाती संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से भी सम्मानित किए जा चुके है।
2. कला क्षेत्र में तगाराम भील (जैसलमेर)
• तगाराम भील अलगोजा के साथ-साथ मटका और बांसुरी जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों में भी दक्ष हैं।
3. समाज सेवा के क्षेत्र में स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज (श्रीगंगानगर)
• स्वामी ब्रह्मदेव जी महाराज ने श्री जगदंबा अंधविद्यालय की स्थापना की थी। यह संस्थान नेत्रहीन बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास और देखभाल की सुविधा उपलब्ध कराता है। इसके साथ ही यहां मूक-बधिर बच्चों के लिए विशेष विद्यालय भी संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा उन्होंने श्री जगदंबा धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय की स्थापना कर जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं उपचार की व्यवस्था भी शुरू की। पिछले करीब दो दशक से ज्यादा समय से स्वामी ब्रह्मदेव द्वारा स्थापित चिकित्सालय लगातार सेवा कार्यों में जुटा हुआ है।
नोट:- पद्मश्री देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।

महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार को वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन का अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व यही अंतरराष्ट्रीय सम्मान राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को प्रदान किया गया था।‌ 

हाल ही द एनिमल केयर ऑर्गेनाइजेशन (TACO) ने सरिस्का टाइगर रिजर्व में अग्निवेश अग्रवाल नेचर इंटरप्रिटेशन सेंटर (NIC) स्थापित करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

वाईब्रेन्ट विलेज प्रोग्राम-।। 
• इस कार्यक्रम के तहत राजस्थान के 5 सीमावर्ती जिलों (श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और फलौदी) के 184 रणनीतिक गांवों में ग्राम अवसंरचना से जुड़े व्यापक विकास कार्य किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम 
• अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की विशिष्ट आवश्यकताओं को मद्देनजर रखते हुए राज्य सरकार बजट घोषणा की अनुपालना में मुख्यमंत्री थार सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया है। 
• इस योजना के तहत 5 सीमावर्ती जिलों के 1 हजार 206 गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिवर्ष 150 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के नव नियुक्त परिसहाय:- सक्षम अग्रवाल।

राजस्थान पुलिस बालश्रम, बाल बंधुआ मजदूरी एवं मानव दुर्व्यापार (बाल तस्करी) के खिलाफ 1 जून से 30 जून 2026 तक प्रदेशभर में विशेष अभियान “उमंग-VII” चलाया जाएगा। 

हाल ही मुख्य सचिव श्री वी श्रीनिवास ने साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए कि राजस्थान साइबर क्राइम एंड ऑपरेशन सेंटर (R4C) को शीघ्र पूर्ण रूप से ऑपरेशनल किया जाए।

अभय चैटबॉट
• केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा 'अभय' (ABHAY) नामक एक अत्यंत आधुनिक एआई आधारित नोटिस सत्यापन चैटबॉट विकसित किया गया है, जो किसी भी संदिग्ध नोटिस की असलियत बताने में सक्षम है।
• ABHAY (Artificial Intelligence Based Helpful Assistant for You) एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित चैटबॉट है, जो इंटरनेट पर सक्रिय अपराधियों के खिलाफ आम नागरिकों के लिए एक डिजिटल सुरक्षा गार्ड की तरह काम करता है। यह चैटबॉट चौबीसों घंटे (24x7) लाइव रहता है, जो किसी भी व्यक्ति को मिले संदिग्ध सीबीआई या अन्य सरकारी नोटिस की वास्तविकता की तुरंत जांच करके असली और नकली नोटिस के बीच का अंतर स्पष्ट कर देता है। इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल अरेस्ट जैसे बड़े फ्रॉड के दौरान नागरिकों को घबराहट में कोई भी गलत या आत्मघाती कदम उठाने से रोकना है।

अपडेट जारी.........




Post a Comment

0 Comments