Rajasthan Current Affairs 2026 । अप्रैल 2026। राजस्थान करेंट अफेयर्स


Rajasthan Current Affairs 2026

April 2026 Rajasthan Current Affairs 

हाल ही राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने प्रो. रमन कुमार दवे को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर के कुलगुरु पद पर नियुक्त किया है।

अजमेर में आईटी पार्क प्रस्तावित है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस— 2025 में राजस्थान ने देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही ‘प्रकृति परीक्षण अभियान’ में भी राज्य ने देश में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।  
'प्रकृति परीक्षण अभियान' आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की एक ऐतिहासिक पहल है, जिसका उद्देश्य आयुर्वेद को हर घर तक पहुँचाना है। इस अभियान के तहत 18 वर्ष से ऊपर के नागरिकों की 'प्रकृति' (वात्त, पित्त, कफ) का परीक्षण कर उन्हें व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी सलाह दी जाती है। 

अजमेर में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विश्वविद्यालय की स्थापना को कैबिनेट से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के अंतर्गत 1 अप्रैल, 2025 से आयुष के 20 पैकेज जोड़े गए हैं।

हाल ही केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में एक कदम सुधार की ओर नवाचार का शुभारम्भ किया गया।
इसके तहत केन्द्रीय कारागृह, जयपुर में कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित किया गया है। 

आपणों खेत–आपणी खाद अभियान
• राज्य में कृषकों को रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम कर जैविक एवं प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करने के लिए 6 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक “आपणों खेत–आपणी खाद” अभियान संचालित किया किया जा रहा है।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि केंद्र–राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने और कृषि विकास को तीव्र करने के लिये जयपुर से शुरू करते हुए देशभर में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलनों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी।
पश्चिमी क्षेत्र सम्मेलन: जयपुर (राजस्थान) – 7 अप्रैल, 2026
उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन: लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – 17 अप्रैल, 2026
पूर्वी क्षेत्र सम्मेलन: भुवनेश्वर (ओडिशा) – 24 अप्रैल, 2026

माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना के लिये खुदाई को स्वीकृति
• परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) ने राजस्थान में माही बांसवाड़ा राजस्थान परमाणु ऊर्जा परियोजना (MBRAPP) की इकाई 1 और 2 के लिये खुदाई कार्य को स्वीकृति दे दी है।
• यह परियोजना अनुशक्ति विद्युत निगम लिमिटेड (ASHVINI) द्वारा विकसित की जा रही है, जो न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और NTPC लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम है।
• इस परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सितंबर 2025 में किया गया था।
• अनुमानित लागत:- लगभग ₹42,000 करोड़ है।
• परियोजना क्षमता: इस परमाणु ऊर्जा परियोजना में 700 मेगावाट के प्रेसराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर (PHWR) की चार इकाइयाँ होंगी, जिनकी कुल स्थापित क्षमता लगभग 2,800 मेगावाट होगी।
• PHWR में प्राकृतिक यूरेनियम का उपयोग ईंधन के रूप में किया जाता है, जबकि भारी जल (ड्यूटेरियम ऑक्साइड) शीतलक और मॉडरेटर दोनों के रूप में कार्य करता है।
फ्लीट मोड कार्यक्रम: यह परियोजना भारत के ‘फ्लीट मोड’ परमाणु कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में एक ही डिज़ाइन के कई रिएक्टरों का निर्माण कर लागत को कम करना और निर्माण की गति बढ़ाना है।

मिशन हरियालो राजस्थान
• वर्ष 2024 से 2028 तक पांच वर्षों में मिशन हरियालो राजस्थान के तहत 50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है।
• इसी क्रम में वर्ष 2024 में ‘मुख्यमंत्री वृ़क्षारोपण महाअभियान‘ के अंतर्गत 7 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य के विरूद्ध 7.22 करोड़ पौधारोपण एवं वर्ष 2025 में 10 करोड़ पौधारोपण लक्ष्य के विरूद्ध 11.74 करोड़ से अधिक पौधारोपण किया गया।
• मिशन हरियालो राजस्थान के तहत आगामी मानसून सीजन में 10 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा। 

जयपुर शहर की द्रव्यवती नदी पर स्थित सांगानेर के गूलर बांध को पुनर्जीवित किया जा रहा है।

जवाई-लूनी-रण ऑफ कच्छ राष्ट्रीय जलमार्ग (NW)-48
• हाल ही मुख्यमंत्री ने भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) एवं आईआईटी मद्रास को इस प्रोजेक्ट के तकनीकी एवं वित्तीय पहलुओं का आकलन करने एवं जहाजों के अनुमानित ट्रैफिक की तुलनात्मक एवं अध्ययन रिपोर्ट भी तैयार करने के निर्देश दिए। 
• उल्लेखनीय है कि 27 अक्टूबर 2025 को NW-48 के संबंध में राज्य सरकार ने IWAI के साथ एमओयू हस्ताक्षरित किया। 
• प्रदेश में NW-48 के अस्तित्व में आने से रण ऑफ कच्छ के रास्ते अरब सागर तक माल की निर्बाध आवाजाही संभव हो पाएगी। राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरने वाला यह राष्ट्रीय जलमार्ग पेट्रोकेमिकल्स, खनिजों, सीमेंट, केमिकल, औद्योगिक वस्तुओं सहित विभिन्न निर्यात उत्पादों के परिवहन को सुगम बनाएगा।

बालोतरा जिले के सिवाना के कुमटाल दुर्ग की तलहटी में पैनोरमा का निर्माण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 
• बजट 2024-25 में घोषित।
• इस अभियान के लिए कुल 11 हजार 200 करोड़ रुपए का बजट रखा गया। जिससे 20 हजार गांवों में 5 लाख वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर्स बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया। 
• अभियान के पहले चरण में 349 पंचायत समितियों के 5 हजार 135 गांवों में 1 लाख 16 हजार से अधिक कार्य किए जा चुके हैं। 
• दूसरे चरण में 337 पंचायत समितियों में एक लाख से अधिक कार्य करवाने का लक्ष्य रखा गया। 
• वहीं, बजट 2026-27 में इस अभियान के तृतीय चरण के तहत 5 हजार गांवों में 1 लाख 10 हजार कार्य करवाने की घोषणा की गई है। 

हाल ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा जिले के नयापुरा में ‘जल संसाधन भवन’ का लोकार्पण किया।
जल संसाधन मंत्री:- सुरेश सिंह रावत।
बूंदी जिले के गुहारा गांव में 2.5 किलोमीटर लंबा एवं 45 मीटर चौड़ा भारत का सबसे बड़ा एक्वाडक्ट बनाया जा रहा है।

6 मार्च 2026 को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जयपुर के बिरला सभागार में राजस्थान फ़िजियो समिट -2026 का उद्धाटन किया।

राजस्थान में कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और बदलती जलवायु परिस्थितियों के अनुरूप प्रभावी रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से 7 अप्रैल को जयपुर में पहली बार क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन, पश्चिम क्षेत्र जोनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। 
अध्यक्ष:- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 
मुख्य अतिथि:- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) द्वारा कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति समझ विकसित करने के उद्देश्य से राज्यव्यापी अभियान “Transformative Tuesdays: Navigating Life Legally” संचालित किया जा रहा है। 
• अभियान का लोकार्पण माननीय उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति सूर्यकांत द्वारा दिनांक 20 फरवरी को साइबर लॉ विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कॉन्फ्रेंस के अवसर पर किया गया था, जबकि अभियान का प्रदेशव्यापी क्रियान्वयन दिनांक 7 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किया गया है।

हाल ही राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विद्याधर नगर स्थित स्टेडियम में राजस्थान यूनाईटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित 'इण्डियन फुटबाल लीग' का शुभारंभ किया।

भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी विनय कुमार राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के परिसहाय बने हैं।

राजस्थान सरकार ने कृषि बजट में 34% की वृद्धि करते हुए वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। राजस्थान आज बाजरा, सरसों और ईसबगोल जैसे उत्पादों में देश में प्रथम स्थान पर है।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत प्रदेश में 1 मई से 15 मई तक स्वगणना तथा 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

चक्षु पोर्टल
• साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को सुरक्षित रखने के लिए भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित 'संचार साथी' ऐप के अंतर्गत 'चक्षु पोर्टल' एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह पोर्टल आमजन को फर्जी कॉल, संदिग्ध एसएमएस और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए सशक्त बनाता है।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के कुलगुरु:- अ‍खिल रंजन शर्मा

चंबल एक्वाडक्ट
• चंबल एक्वाडक्ट संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना का एक महत्वपूर्ण घटक है, जिसका एक छोर कोटा की दीगोद तहसील के पीपल्दा समेल गांव और दूसरा छोर बूंदी के गुहाटा गांव से जुड़ेगा। चंबल नदी पर निर्माणाधीन 2280 मीटर लंबे एक्वाडक्ट का कार्य मिशन मोड पर तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस एक्वाडक्ट से आमजन को आवागमन के लिए मार्ग भी उपलब्ध होगा।
• उल्लेखनीय है कि ईआरसीपी को वृहद स्वरूप देते हुए संशोधित पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना तैयार की गई है। परियोजना के प्रथम चरण में राज्य के 17 जिलों की लगभग 3 करोड़ 25 लाख आबादी को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी। 

जवाहर कला केन्द्र का 33वाँ स्थापना दिवस:- 8 अप्रैल 2026

विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी ने 10 अप्रैल को सिंधी भाषा दिवस पर उप राष्‍ट्रपति भवन में भारतीय संविधान के सिंधी भाषा में विमोचन समारोह में विशिष्‍ट अतिथि के रूप में भाग लिया। 

देशभर में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक अष्टम पोषण पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है।
शुभारंभ:- केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी।
मुख्य थीम:- 'जीवन के प्रथम 06 वर्षों में अधिकतम मस्तिष्क विकास" (Maximizing Brain Development in the First Six Years of Life)

हाल ही विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राजस्थान विधान सभा में ग्लैम ऑफ बॉलीवुड पोस्टर का लोकार्पण किया। 

जयपुर मेट्रो फेज़-2 परियोजना
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जयपुर मेट्रो फेज़-2 परियोजना को स्वीकृति दी है।
• इस परियोजना के तहत प्रह्लादपुरा से टोडी मोड़ तक 41 किमी लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर बनाया जाएगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे।
• परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹13,037.66 करोड़ है।
• इस परियोजना को सितंबर 2031 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
• इस परियोजना को राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा।
• यह भारत सरकार और राजस्थान सरकार के बीच 50:50 की हिस्सेदारी वाला एक संयुक्त उद्यम है।
• फेज़-1: वर्तमान में जयपुर मेट्रो फेज़-1 मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक 11.64 किमी लंबे पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर पर संचालित है, जिसमें 11 स्टेशन हैं।

विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 16वीं राजस्थान विधान सभा में वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया है:-
नियम समिति के पदेन सभापति:- वासुदेव देवनानी।
सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति के पदेन सभापति:- वासुदेव देवनानी। 
प्रश्न एवं संदर्भ समिति के सभापति:- राजेन्द्र पारीक।
महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति की सभापति:- कल्पना देवी।
पिछड़े वर्ग के कल्याण संबंधी समिति के सभापति:- नरेन्द्र बुडानियां।
अनुसूचित जाति कल्याण समिति के सभापति:- रमेश खींची। 
अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति के सभापति:- फूल सिंह मीणा।
गृह तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं संबंधी समिति के सभापति:- डॉ. जसवंत सिंह यादव।
पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति के सभापति:- हरिसिंह रावत।
याचिका एवं सदाचार समिति के सभापति:- कैलाश चन्द वर्मा।
विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति के सभापति:- जितेन्द्र कुमार गोठवाल।
अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति के सभापति:- केसाराम चौधरी।

अजमेर का केकड़ी राजस्थान का पहला फ्री वाई-फाई जोन बना है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बूंदी जिले के हिंडोली में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं सावित्री बाई फुले का पेनोरमा और पुस्तकालय बनाने की घोषणा की है। 

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने राजस्थान में HPCL राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड परियोजना की लागत को ₹43,129 करोड़ से बढ़ाकर ₹79,459 करोड़ करने को स्वीकृति दी है।
• यह रिफाइनरी परियोजना बालोतरा ज़िले के पचपदरा में स्थित है।
• यह परियोजना हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (74%) और राजस्थान सरकार (26%) के संयुक्त उद्यम के तहत लागू की जा रही है।

हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार में इंडिया इंटरनेशनल म्यूजिक लवर्स सोसायटी द्वारा आयोजित स्वरांजलि-2026 कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

प्रादेशिक परिवहन कार्यालय, जयपुर-द्वितीय (विद्याधर नगर, जयपुर, राजस्थान) में पदस्थापित इंस्पेक्टर दिनेश सिंह को नेशनल रोड सेफ्टी एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने एवं अंबेडकर पीठ, मूंडला, जयपुर में अंबेडकर आवासीय कोचिंग केन्द्र की स्थापना की घोषणा की।
• साथ ही, एआई आधारित ‘हैल्प डेस्क समाधान साथी‘ का शुभारंभ भी किया। 

 15 अप्रैल 2026 को पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान में साझा संसाधनों (चारागाह, जल स्त्रोत, वन, वेटलैंड्स आदि) के संरक्षण और बेहतर उपयोग को लेकर आयोजित “राजस्थान शामलात अधिवेशन 2026” का इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान (IGPRS), जयपुर में उद्घाटन किया।
• थीम:- "Shaping our Prosperity with Commons" 

विश्व बैंक ने राजस्थान में राज्य राजमार्गों की दक्षता, मजबूती और सुरक्षा सुधार के लिए 225 मिलियन डॉलर (लगभग 2 हजार करोड़ रुपये) से अधिक की राजस्थान राजमार्ग आधुनिकीकरण परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। 
• विश्व बैंक के अनुसार इस परियोजना से औद्योगिक, खनन, पर्यटन और कृषि से संबंधित क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, 30 लाख से अधिक लोगों को बेहतर परिवहन कनेक्टिविटी का लाभ भी मिलेगा।
• यह परियोजना राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण को आधुनिक और सेवा केन्द्रित बनाने में मददगार साबित होगी। इससे प्राधिकरण प्रदेश में लगभग 800 किलोमीटर के चयनित राजमार्गों का उन्नयन और रखरखाव करेगा। 

प्रोजेक्ट कराकल
• 15 अप्रैल 2026 को राजस्थान वन विभाग द्वारा सवाई माधोपुर स्थित रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में “राजस्थान में कराकल संरक्षण” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन कर प्रोजेक्ट कराकल का शुभारंभ किया गया। 
• एशियाई कराकल, एक दुर्लभ एवं कम दिखाई देने वाली जंगली बिल्ली है।
• यह प्रोजेक्ट राजस्थान वन विभाग द्वारा भारतीय वन्यजीव संस्थान, SACON एवं टाइगर वॉच के सहयोग से प्रारंभ किया गया है।
• 18 महीने तक चलने वाला यह प्रोजेक्ट रणथंभौर, धौलपुर-करौली, मुकुंदरा और रामगढ़ विषधारी क्षेत्रों में इनके आवास, संख्या और व्यवहार पर शोध करेगा।

अभ्यास ब्रह्मास्त्र
• भारतीय सेना ने हाल ही में जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में 'अभ्यास ब्रह्मास्त्र' (Exercise Brahmastra) संपन्न किया। 
• इसका मुख्य आकर्षण बोइंग AH-64E अपाचे था।

16 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
• इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सुविधा के लिए नया पोर्टल एवं मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

हाल ही विश्व बैंक बोर्ड ने राजस्थान हाईवेज मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट में प्रदेश के 14 राजमार्गों (लगभग 956 किमी) के उन्नयन के लिए 2025 करोड़ रू. के लोन की मंजूरी दी है।
• जल्द ही विश्व बैंक, भारत सरकार के आर्थिक मामलात विभाग, राजस्थान सरकार के परिवहन एवं सड़क सुरक्षा तथा राजस्थान राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के मध्य त्रिपक्षीय अनुबंध पर हस्ताक्षर होगें।

राज पहल कार्यक्रम 
• बजट घोषणा:- 2026-27
• घुमन्तू एवं अर्द्ध-घुमन्तू समुदाय के बच्चे औपचारिक शिक्षा से वंचित न रह जाएं, इसलिए ‘राज पहल’ कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले में एक ‘स्कूल ऑन व्हील्स’ स्थापित किया जायेगा।  

एक हजार विद्यालयों में एआई आधारित पर्सनलाइज्ड लर्निंग लैब्स की स्थापना की जायेगी। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से 400 विद्यालयों को ‘सीएम-राइज’ स्कूलों में क्रमोन्नत किया जाएगा।

राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026
• हाल ही सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने जवाहर कला केंद्र में 'राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026' का शुभारम्भ किया।
• उल्लेखनीय है कि सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ (कॉनफेड) द्वारा वर्ष 2003 से प्रतिवर्ष इस मेले का आयोजन किया जा रहा है। 
• इस वर्ष यह मेला 17 से 26 अप्रेल तक आयोजित किया जा रहा है। 

रूफ टॉप सौर ऊर्जा में राजस्थान तीसरे स्थान पर 
• कुल रूफ टॉप सोलर इंस्टॉलेशन के मामले में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है। जिसकी कुल क्षमता 2090 मेगावाट है। गुजरात 6,882 मेगावाट क्षमता के साथ प्रथम, महाराष्ट्र 5,442 मेगावाट क्षमता के साथ द्वितीय स्थान पर है।

पीएम सूर्यघर योजना में राजस्थान पांचवें स्थान पर
• पीएम सूर्यघर योजना के अन्तर्गत राज्य में अब तक 686 मेगावाट क्षमता के 1 लाख 77 हजार 468 रूफ टॉप सोलर संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। पीएम सूर्यघर योजना में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और केरल के बाद राजस्थान देश में पांचवें स्थान पर है। 

हाल ही गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने केवलादेव नेचुरल हिस्ट्री सोसायटी द्वारा केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित 43वीं सारस गणना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
• इस अवसर पर उन्होंने डॉ. एमएम त्रिगुणायत एवं डॉ. कृतिका त्रिगुणायत द्वारा लिखित पुस्तक “पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण जैविकी” का विमोचन भी किया। 

'राज-ममता' कार्यक्रम
• 'राज-ममता' (राजस्थान मेंटल अवेयरनेस, मॉनिटरिंग एंड ट्रीटमेंट फोर ऑल)
•  बजट घोषणा 2026-27
• ‘राज-ममता’ कार्यक्रम के तहत युवाओं में बढ़ते तनाव और आत्महत्या जैसी प्रवृत्तियों को रोकने के लिए शिक्षण संस्थानों में विशेष काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। जमीनी स्तर पर जागरूकता फैलाने के लिए स्वास्थ्य मित्रों और आशा सहयोगिनियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि प्रारंभिक स्तर पर ही मानसिक स्वास्थ्य के लक्षणों की पहचान कर त्वरित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

जयपुर में 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन मेंटल हैल्थ' की स्थापना की जा रही है।

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट में उपभोक्ता संरक्षण में राजस्थान ने देश में तीसरा स्थान हासिल किया है।
राजस्थान 11 योजनाओं में देश में प्रथम स्थान पर, 5 योजनाओं में द्वितीय स्थान पर और 9 योजनाओं में तीसरे स्थान पर है। 

राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) प्लेटफॉर्म
• शुरुआत:- 14 अप्रैल 2016 
• राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) प्लेटफॉर्म देश में मंडियों को डिजिटल रूप से एकीकृत कर पारदर्शी और प्रौद्योगिकी-आधारित कृषि व्यापार को आसान बना रहा है। राजस्थान में 173 मंडियों के ई-नाम में जुड़ने से लाखों किसानों सहित सभी हितधारकों के लिए अवसरों का विस्तार हुआ है और पारदर्शी एवं कुशल कृषि विपणन को गति मिली है।
• ई-नाम पोर्टल का नवीन संस्करण ई-नाम 2.0 केन्द्र सरकार द्वारा 12 फरवरी 2026 से लागू किया गया है। इस नए प्लेटफॉर्म का उद्देश्य स्वचालित बोली प्रणाली, मांग-आपूर्ति डेटा, लॉजिस्टिक्स और फिनटेक सहायता जैसी सुविधाओं के द्वारा अंतर-राज्यीय कृषि व्यापार को बढ़ावा देना है।  
• ई-नाम प्लेटफॉर्म पर व्यापार में राजस्थान प्रथम स्थान पर है।
• ई-नाम पर कुल आवक के मामले में राजस्थान देश में दूसरे नंबर पर रहा है।

15वां ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार (जीआईटीबी)
• 26 से 28 अप्रैल तक जयपुर में आयोजित।
• राजस्थान पर्यटन विभाग, भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ( फिक्की) के संयुक्त तत्वावधान आयोजित।
• ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार का उद्घाटन सत्र 26 अप्रैल की शाम जय महल पैलेस में आयोजित किया गया, जबकि 27–28 अप्रैल को बी2बी सत्र जेईसीसी सीतापुरा में आयोजित किया गया।
• जीआईटीबी में एशिया से 13 देश, जिनमें चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, इंडोनेशिया, मलेशिया, मंगोलिया, म्यांमार, नेपाल, सऊदी अरब, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और वियतनाम ने भाग लिया।
यूरोप से 19 देशों—अल्बानिया, बुल्गारिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, इटली, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड और यूनाइटेड किंगडम ने भाग लिया।
उत्तर अमेरिका से 4 देश—कनाडा, कोस्टा रिका, मेक्सिको और संयुक्त राज्य अमेरिका ने भाग लिया।
दक्षिण अमेरिका से 5 देश—अर्जेंटीना, ब्राज़ील, चिली, कोलंबिया और पेरू ने भाग लिया। 
अफ्रीका से 3 देश—मिस्र, केन्या और दक्षिण अफ्रीका ने भाग लिया। 
ओशिआनिया से 2 देश—ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड; जबकि यूरोप–एशिया क्षेत्र से अज़रबैजान और रूस के प्रतिनिधि जयपुर पहुंचें। 

हाल ही सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने काॅन्स्टिट्यूशन क्लब में एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ‘द बैंच बियोन्ड रिटायरमेंट: वैकल्पिक विवाद समाधान के संवर्धन और आम जनता में कानून के प्रति जागरूकता में सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की भूमिका‘ विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित किया।
• कार्यक्रम के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के नवाचार ‘यूनिफाॅर्म रजिस्ट्रेशन नंबर सिस्टम’ को लाॅन्च तथा सुप्रीम कोर्ट एवं हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों द्वारा लिखे गए आर्टिकल्स की संकलन पुस्तक का विमोचन किया गया। 

राज्य सरकार किसानों को हर क्षेत्र में उन्नत एवं खुशहाल बनाने के लिए 'ग्राम' (ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट) 2026 का आयोजन 23 से 25 मई तक करने जा रही है। 
• राजस्थान सरकार द्वारा कृषकों व पशुपालकों को सशक्त बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुॅचाने के उद्देश्य 27 अप्रैल से 15 दिवस तक एलईडी मोबाइल वैन आधारित जन-जागरूकता 'ग्राम रथ अभियान' संचालित किया जा रहा है।
• राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 23 से 25 मई तक जयपुर में आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 (ग्राम-2026) को लेकर 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान की शुरूआत की। 

राजस्थान का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र
• प्रधानमंत्री कुसुुम योजना के अन्तर्गत राजस्थान का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र जयपुर जिला विद्युत सर्किल उत्तर के कुंडा की ढ़ाणी में स्थापित हुआ है। 
• करीब 4.9 मेगावाट क्षमता का यह सौर ऊर्जा संयंत्र कुंडा की ढ़ाणी विद्युत सब डिविजन के ताला स्थित 33 केवी सब स्टेशन से जुड़े गांव डेकला में स्थापित किया गया है। 
• उल्लेखनीय है कि कंपोनेंट-सी के अन्तर्गत अधिकतम 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रावधान है। 
• राज्य में अब तक पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए एवं कंपोंनेंट-सी के अन्तर्गत 4027 मेगावाट क्षमता के कुल 1819 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं।

ज्ञान भारतम मिशन 
• मुख्य लक्ष्य:- भारत की विशाल पांडुलिपि विरासत का सर्वेक्षण, संरक्षण, डिजिटलीकरण और प्रसार करना।
• ज्ञान भारतम मिशन के तहत राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बना है।

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने अलवर शहर के बुध विहार में प्रदेश की पहली हाईटेक पार्क लाइब्रेरी विद्या कुंज का शुभारम्भ किया। 

हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2026 के तहत आयोजित इन्वेस्टर मीट को संबोधित किया।
• इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान फाउंडेशन के अहमदाबाद चैप्टर का औपचारिक शुभारंभ भी किया।

अपटेड जारी....................




Post a Comment

0 Comments