आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

Rajasthan Current Affairs 2025 । जून 2025। राजस्थान करेंट अफेयर्स


Rajasthan Current Affairs


Rajasthan Current Affairs 2025

June 2025 Rajasthan Current Affairs 

लंपी रोग प्रतिरोधक टीकाकरण अभियान
• 2 जून 2025 को पशुपालन, गोपालन और देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला से लंपी रोग से बचाव के लिए राज्य स्तरीय टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। 
• लंपी रोग पशुओं के लिए एक जानलेवा रोग है जोे संक्रामक भी है। 
• अभियान के तहत 1 करोड़ ग्यारह लाख गौवंशीय पशुओं का टीकाकरण किया जाएगा।

केन्द्र सरकार की ड्रग्स के विरुद्ध जीरो टॉलरेन्स नीति के तहत राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन -1933 तथा MANAS पोर्टल लांच किए गए हैं।

पूर्णिमा गोयल
• The institute of cost and works accountant of India (राजस्थान विश्वविद्यालय) के जयपुर चैप्टर की पहली महिला अध्यक्ष चुनी गई है।

वाल्मीक थापर
• हाल ही प्रख्यात वन्यजीव संरक्षणवादी "टाइगरमैन" वाल्मीक थापर का निधन हो गया।
• उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व में बाघों के संरक्षण एवं अध्ययन में जीवन समर्पित कर दिया।
• "प्रोजेक्ट टाइगर टीम" के सदस्य वन अधिकारी फतेह सिंह राठौड़ उनके मार्गदर्शक थे।
• उन्होंने 1988 में "रणथंभौर फाउंडेशन" की सह स्थापना की। 
• पुस्तकें:-
लैंड ऑफ द टाइगर 
द सीक्रेट लाइफ ऑफ़ द टाइगर्स
टाइगर एंड टाइगरवालास 
टाइगर फायर 
सेविंग वाइल्ड टाइगर 
माई वाइल्ड लाइफ

रन फॉर एनवायरमेंट
• हाल ही राज्य सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अल्बर्ट हॉल से हरी झंडी दिखाकर "रन फॉर एनवायरमेंट" को रवाना किया। 

वंदे गंगा जल संरक्षण–जन अभियान 2025
• गंगा दशहरा और विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के रामगढ़ बांध से वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान का शुभारंभ किया।
• आयोजन अवधि:- 5 से 20 जून 2025
• संचालन विभाग:- जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग, राजस्थान सरकार
• उद्देश्य:- भूजल स्तर में वृद्धि, जल संचयन एवं संरक्षण को बढ़ावा देना।
• अभियान की टैगलाइन:-
"पाणी रो मान राखो, जीवण रो ध्यान राखो"

• साथ ही मुख्यमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमवारामगढ़ में सिंदूर का पौधा लगाया। 
इस अभियान के तहत इस वर्ष 10 करोड पौधे लगाए जाएंगे।
• साथ ही बूँदी ज़िले के केशोरायपाटन में चंबल नदी के तट पर नई जल संरक्षण परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया गया।
• साथ ही मुख्यमंत्री ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर 11 ई-वेस्ट संग्रहण वाहन, 5 लव कुश वाटिकाओं, उदयपुर में माछला मगरा नगर वन व रिसाला ग्रीन लंग्स और जयपुर में बीड़ पापड़ सफारी, सर्कुलर इकोनॉमी इन्सेंटिव स्कीम और मैनेजमेंट सिस्टम 2.0 की शुरूआत की। 

वूमन फॉर ट्रीज अभियान 
• प्रारंभ:- 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस)
• स्थान:- जोधपुर नगर निगम 
• उद्यम:- अमृत मित्र इनिशिएटिव – भारत सरकार की अमृत योजना के अंतर्गत
• उद्देश्य:- पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला सहभागिता बढ़ाना।

राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने आदेश जारी कर  प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत को कोटा विश्वविद्यालय का कुलगुरु नियुक्त किया है।

राजस्थान में दो नई रामसर साइट्स
1. मेनार (उदयपुर) 
•"बर्ड विलेज" के नाम से प्रसिद्ध।
• यह एक मीठे जल की आर्द्रभूमि है।
• राजहंस के नाम से प्रसिद्ध गुजरात के कच्छ रण में रहने वाले फ्लेमिंगों पक्षी भी यहां का विशेष आकर्षण है।
• यह आर्द्रभूमि तीन आपस में जुड़े तालाबों—ब्रह्म तालाब, धंद तालाब, और खेड़ोड़ा तालाब—के साथ-साथ धंद और खेड़ोड़ा को जोड़ने वाली कृषि भूमि से मिलकर बनती है।
2. खींचन (फलोदी)
• खींचन प्रवासी पक्षी "कुरजाँ (डेमोसाइल क्रेन) के लिए प्रसिद्ध है।
• यह राजस्थान का पहला कुरजाँ संरक्षण रिजर्व भी है।

नोट:- भारत में अब रामसर सूची में शामिल आर्द्रभूमियों की संख्या 91 हो गई है।

यश भराड़िया
• अंतरराष्ट्रीय मास्टर (IM) नॉर्म हासिल करने वाले राजस्थान के दूसरे शतरंज खिलाड़ी बने हैं।

नागौर की पान मैथी 
• भारत सरकार ने मसाला बोर्ड की विशेष मसाला सूची में नागौर की पान मैथी को शामिल किया है।
• अब भारत से 53 मसालों का होगा निर्यात।

देश की पहली गाय सफारी हिंगोनिया में (जयपुर) शुरू होगी।

बीड़ पापड़ लेपर्ड सफारी:- जयपुर 
• जयपुर की तीसरी लेपर्ड सफारी विद्याधर नगर में पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू  की गई।
पहले की दो लेपर्ड सफारी:-
झालाना लेपर्ड सफारी और आमागढ़ लेपर्ड सफारी। 
• जयपुर अब पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां 3 लेपर्ड सफारी हैं।
• जयपुर ऐसा शहर भी है जहां लेपर्ड सफारी, टाइगर सफारी, लायन सफारी और एलिफेंट सफारी मौजूद है।
लेपर्ड सफारी:- (झालाना और आमागढ़, बीड़ पापड़)
लायन सफारी:- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क।
टाइगर सफारी:- नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क।
हाथी सफारी:- आमेर
गाय सफारी (हिंगोनिया) भी होगी।

राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन
• प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को पूर्णतः निःशुल्क वातानुकूलित तीर्थ यात्रा की सुविधा।
• शुभारंभ:- निर्जला एकादशी (6 जून 2025) को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा, दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन, जयपुर से।

राजस्थान में राइफल और मशीन गन निर्माण
• 'मेक इन इंडिया' और 'राइज़िंग राजस्थान' पहल के अंतर्गत, राजस्थान को 1,500 करोड़ रुपए से अधिक की रक्षा परियोजनाओं के लिये स्वीकृति प्राप्त हुई है।
• जोधपुर और जयपुर जैसे स्थानों पर गन के पुर्ज़ों का निर्माण किया जाएगा, जबकि बोरानाड़ा (जोधपुर) स्थित एक विशेषीकृत इकाई में बैरल का निर्माण किया जाएगा।

हाल ही पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर जिला स्थित काला कुआं में सहकारी उपभोक्ता भंडार के उपहार सुपर मार्ट एवं श्री अन्न योजना के तहत मोटे अनाजों के आऊटलेट का उद्घाटन किया।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एक आदेश जारी कर भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी यू.आर.साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।

राजस्थान को केन्द्रीय बिजली मंत्रालय द्वारा वायबिलिटी गैप फंडिंग के अंतर्गत 4 हजार मेगावाट आवर की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली का आवंटन किया गया है।

रणथंभौर में अवैध खनन पर प्रतिबंध
• सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सरकार को रणथंभौर टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में तत्काल खनन पर प्रतिबंध लगाने तथा रिज़र्व के भीतर मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को नियंत्रित करने के लिये एक समिति गठित करने का आदेश दिया है।
सरिस्का के मॉडल के आधार पर न्यायालय का सुझाव:-
निर्दिष्ट प्रवेश बिंदुओं पर निजी वाहनों पर प्रतिबंध लगाया जाए,
श्रद्धालुओं को त्रिनेत्र गणेश मंदिर तक ले जाने के लिये इलेक्ट्रिक शटल बसों का उपयोग किया जाए।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड
• राजस्थान वन विभाग ने ऑपरेशन सिंदूर और इसमें शामिल सैन्य कर्मियों के सम्मान में नवजात ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (अर्डियोटिस नाइग्रिसेप्स) चूजों का नाम सिंदूर, व्योम, मिश्री और सोफिया रखा।
• राजस्थान का राज्य पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) भारत का सबसे गंभीर रूप से संकटग्रस्त पक्षी माना जाता है। यह विश्व स्तर पर उड़ने वाले सबसे भारी पक्षियों में से एक है तथा यह मुख्य रूप से राजस्थान के थार रेगिस्तान में पाया जाता है। 
• फ्रंटल विज़न के अभाव के कारण ग्रेट इंडियन बस्टर्ड की विद्युत लाइनों से टकराने की अधिक संभावना रहती है।

राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास एवं विनियोग निगम लिमिटेड (रीको) द्वारा बूंदी जिले की तालेड़ा तहसील के कछालिया ग्राम में स्टोन पार्क की स्थापना की जाएगी।

भूतपूर्व सैनिकों का सिविल डिफेंस पोर्टल पर पंजीकरण होगा।

आपणो गांव, साफ-सुथरो गांव अभियान 
• शुभारंभ:- 13 जून 2025
• केंद्रीय वन एवं पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने मोडक गांव (कोटा) से शुभारंभ किया।
• 13 जून से 13 सितंबर तक 90 दिवस तक आयोजित किया जाएगा।

राजस्थान में नया जल संचयन मॉडल
• राजस्थान के शुष्क भूभाग में जयपुर के कूकस गाँव में 50 जलवायु-अनुकूल कृषि तालाबों का उपयोग करते हुए एक नए जल संरक्षण मॉडल का लक्ष्य 10 करोड़ लीटर वर्षा जल का संरक्षण करके किसानों को लाभान्वित करना है।
• कूकस ग्राम पंचायत इस वर्षा जल संचयन पहल के लिये चुना गया राजस्थान का दूसरा स्थान है।
• यह परियोजना दौसा ज़िले में मिली सफलता के बाद शुरू की गई है, जहाँ 250 कृषि तालाबों के निर्माण से किसानों को वर्षा आधारित भूमि पर बारहमासी फसलें उगाने में मदद मिली।

राजस्थान में खनिजों की खोज के लिए अब AI व मशीन लर्निंग तकनीक का भी सहयोग लिया जाएगा। 
• पायलट प्रोजेक्ट के तहत भीलवाड़ा और भरतपुर के साथ ही चित्तोड़गढ़ के कुछ स्थानों पर एआई के माध्यम से क्रिटिकल एवं स्ट्रेटेजिक खनिज संभावित क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा। 

बीकानेर का जोड़बीड़ क्षेत्र गिद्ध संरक्षण के लिए पूरी दुनिया में विशेष पहचान रखता है। इसके मद्देनजर यहां 'वल्चर ब्रीडिंग सेंटर' की स्थापना की जाएगी।

राज्य सरकार आगामी 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन का आयोजन करेगी।
• हर वर्ष 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की शुरूआत की गई है।
• प्रवासी राजस्थानियों के लिए राज्य सरकार नए विभाग का गठन करेगी।

पोखरण में रुद्रास्त्र UAV का सफल परीक्षण
• भारतीय सेना ने राजस्थान के पोखरण में रुद्रास्त्र हाइब्रिड वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (VTOL) UAV का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
इस UAV को सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है।

हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी फ्रांस और जर्मनी की यात्रा पर गए और वहां की संसदों का अध्ययनात्मक अवलोकन किया। 

डॉ. रवि कुमार सुरपुर राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष किया। 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभ प्राप्त करने वाले अपात्र व्यक्ति को स्वेच्छा से नाम हटाने के लिए प्रेरित करने के लिए चलाए जा रहे 'गिव अप' अभियान में जयपुर जिला प्रथम है।

सौम्या गुर्जर
• ग्रेटर नगर निगम की महापौर डॉक्टर सौम्या गुर्जर को राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।

राजस्थान की पहली सोलर लिफ्ट सिंचाई परियोजना
• हाल ही लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बूंदी के लोहली गांव में प्रदेश की पहली सोलर लिफ्ट सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया।
किस नदी पर:- मेज नदी
• इससे 17 गांवो की लगभग 25000 बीघा भूमि सिंचित होगी।
 
पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 24 जून को जयपुर जिले की दूदू तहसील स्थित बिचून ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय संबल पखवाड़े का शुभारंभ किया। 
• अवधि:- 24 जून से 9 जुलाई 2025
• इस पखवाड़े के दौरान गरीब और वंचित वर्ग के वर्षों से अटके कार्यों को पूरा कर उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा, जिससे उनके जीवन में स्थायी बदलाव आए।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित शैक्षिक कार्यक्रम पढ़ाई विद AI ने टोंक ज़िले के सरकारी स्कूलों के शैक्षणिक परिणामों में उल्लेखनीय सुधार किया है।

MSME क्षेत्र की वृद्धि हेतु प्लग एंड प्ले सुविधा
• राजस्थान सरकार ने रीको के माध्यम से जयपुर स्थित सीतापुरा विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) में नवनिर्मित प्लग एंड प्ले सुविधा में तैयार-से-संचालित औद्योगिक परिसरों के शीघ्र आवंटन की घोषणा की है।

प्रदेश में प्लग एंड प्ले कॉन्सेप्ट के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहली बार फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स कहां पर तैयार किया जा रहा है ? - जयपुर।

नीति आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी और प्रसिद्ध पर्यटन विशेषज्ञ डॉ. ललित के पंवार को उनकी विशेषज्ञ सेवाओं के लिए विशेष रूप से जोड़ा गया है।

11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस:- 21 जून 2025
थीम:- एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग। 
• खुहड़ी सैंड ड्यून्स, जैसलमेर में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा
• राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर रहा।
• आयोजन - 8 से 22 अप्रैल 2025
• राजस्थान में महिला व बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित गतिविधियों में चुरू प्रथम स्थान पर रहा।
• दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ और तीसरे स्थान पर महाराष्ट्र रहे।

साहित्य अकादमी युवा साहित्य पुरस्कार 2025
• हिंदी भाषा का:- पार्वती तिर्की को उनकी कविता संग्रह "फिर उगना" के लिए।
• राजस्थानी भाषा का:- पूनम चंद गोदारा की कहानी "अंतस रै आंगणें" के लिए।
• अंग्रेजी भाषा का:- अद्वैत कोट्टरी को उनके उपन्यास "सिद्धार्थ :—द बॉय  हू बिकम द बुद्ध"
• संस्कृत भाषा का:- धीरज कुमार पांडे उनके आलोचना ग्रंथ "पारिभाषिकशब्दस्वारस्यम् (वेदांतपरिभाषासंदर्भें)" के लिए। 

साहित्य अकादमी बाल साहित्य पुरस्कार 2025
• हिंदी भाषा का:- सुनील शुक्ल को उनकी कहानी "एक बटे बारह " के लिए।
• राजस्थानी भाषा:- भोगीलाल पाटीदार को उनके नाटक "पंखेरुवं नी पीड़ा " के लिए।
• अंग्रेजी भाषा का:- नितिन कुशलप्पा को उनकी कहानी "दक्षिण :साउथ इंडियन मिथ्स एंड फैब्लस रिटोल्ड" के लिए।
• संस्कृत भाषा का:- प्रीति पुजारा को उनकी कविता "बाल विश्र्वम्" के लिए।

बीज महोत्सव 2025
• हाल ही राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के आदिवासी त्रिसीमा में चार दिवसीय बीज उत्सव (बीज महोत्सव) 2025 आयोजित किया गया। 

एल्बिनो गिलहरी
• हाल ही टोंक ज़िले में पहली बार एक दुर्लभ एल्बिनो "सनफ्लॉवर" गिलहरी देखी गई है।

‘विधायक-शिक्षा का साथी’ और ‘मातृ वन-योजना’
• 26 जून 2025 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के मारवाड़ इन्टरनेशनल सेन्टर में ‘विधायक-शिक्षा का साथी’ और ‘मातृ वन-योजना’ का शुभारम्भ किया।
• इन योजनाओं का नवाचार जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली द्वारा किया गया है।  
• ‘विधायक-शिक्षा का साथी’ योजना के माध्यम से जोधपुर शहर के राजकीय विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ शिक्षा के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अंतर्गत चयनित उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सर्वश्रेष्ठ भवन, श्रेष्ठतम भौतिक संसाधन, प्रायोगिक शिक्षण-प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के साथ ही छात्रों का व्यक्तित्व विकास कर इन्हें निजी क्षेत्र के विद्यालयों से भी अधिक श्रेष्ठ बनाया जाएगा। 
• मातृ वन-योजना (एक पेड़ माँ के नाम एवं हरियालों राजस्थान) के अन्तर्गत जोधपुर के वन क्षेत्र में 5 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

29वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह 
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 134 भामाशाहों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया, जिनमें एक करोड़ रुपये या उससे अधिक सहयोग करने वाले 35 भामाशाहों को "शिक्षा विभूषण" सम्मान तथा 30 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये तक सहयोग करने वाले 99 भामाशाहों को "शिक्षा भूषण" सम्मान प्रदान किया। 
•  89 प्रेरकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने भामाशाहों को 50 लाख रुपये या उससे अधिक राशि के सहयोग के लिए प्रेरित किया है।

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने उदयपुर के सेक्टर 14 में प्रदेश में सहकारिता विभाग की ओर से पहली बाइक ऑन रेंट सेवा का शुभारंभ किया।

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष:- 2025

देश का प्रथम टाइगर स्मारक
• वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अलवर के सरिस्का में बाघिन एसटी-2 राजमाता के स्मारक का अनावरण किया। 

19वां सांख्यिकी दिवस:- 29 जून
• पी सी महालनोबिस के जन्म दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष 29 जून को सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• थीम:- '75th year of National  Sample Survey'
• इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘स्टैटिस्टिकल इयरबुक 2025‘ और ‘राजस्थान एसडीजी स्टेटस रिपोर्ट 2025‘ का विमोचन और ‘एसडीजी वेबसाइट 2.0‘ का शुभारंभ किया।
• सरकार ने बजट में एसडीजी कोर्डिनेशन एंड एक्सीलरेशन सेंटर की स्थापना की घोषणा भी की थी।

हाल ही केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने विकास कार्यों की पुस्तक '1 साल अलवर सांसद संपर्क संवाद' का विमोचन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की अलवर टाइगर मैराथन 2025 की वेबसाइट का शुभारम्भ किया।

30 जून 2025 को राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा रालसा वन एवं बालिका वर्ष 2025 सृजन की सुरक्षा (ए स्कीम फॉर इको-फेमिनिज्म) योजना की शुरुआत की गई है। 
• इस योजना के तहत आमेर तहसील की ग्राम पंचायत लबाना में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
• योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में प्रत्येक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक ग्राम पंचायत का चयन कर उस संबंधित पंचायत में माह जनवरी, 2025 से जन्मी बच्चियों के जन्म पर प्रत्येक बालिका के नाम पर 11 पेड़ लगाये जाने है।

वर्ष 2024-25 में बाल मजदूरों को मुक्त कराने में राजस्थान देश में तीसरे स्थान पर है।
प्रथम स्थान तेलंगाना

बहज गांव (डीग)
• जैन ग्रंथों में वज नगर के रूप में वर्णित, राजस्थान के डीग जिले में स्थित महाभारत कालीन स्थल, जहां से प्राचीन जल प्रवाह प्रणाली के प्रमाण, एक महिला का कंकाल, चांदी और तांबे के प्राचीन सिक्के, ब्राह्मी लिपि की मोहरे,यज्ञ कुंड, मिट्टी के खंभों से बने इमारतें साथ ही हड्डी से बने औजार और अर्द्ध कीमती पत्थरों के मनके और शंख की चूड़ियों के अवशेष मिले हैं।

रामनाथ चौधरी:- पदमपुरा गांव (जयपुर)
• विश्व के एकमात्र ऐसे कलाकार हैं जो नाक से अलगोजा बजाते हैं‌।
• रामनाथ चौधरी का इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज हो चुका है।
• साथ ही 12 फीट लम्बी मूंछे रखने का भी रिकॉर्ड है।

भारत का पहला ग्रीन डाटा सेंटर कहां पर स्थापित हो रहा है ? - जयपुर

केयर एज रिपोर्ट
• स्टेट रैंकिंग में राजस्थान 12वें स्थान पर  
• राजस्थान को 17 बड़े राज्यों में 12वां स्थान मिला है।
• कुल स्कोर:- 40.5%
• राजस्थान को गवर्नेंस में 10वां स्थान (स्कोर 59.80%)

दक्ष चोरड़िया:- जोधपुर के कराटे खिलाड़ी।

एक रूठी रानी का महल राजसमंद में भी है।
अन्य प्रमुख रूठी रानी के महल:-
1. रूठी रानी का महल, अजमेर (रानी उमा दे का महल)
2. रूठी रानी का महल, अजमेर (नूरजहां का महल)

2004 के बाद पहली बार राजस्थान यूनिवर्सिटी को नेशनल एसेसमेंट एंड एक्रीडिटेशन काउंसिल (नैक) की ओर से ए प्लस ग्रेड दी गई है।

शीना पाराशर:- मिस यूनिवर्स राजस्थान 2025

जयपुर को खेल क्षेत्र में तीन बड़ी सौगात
1. मल्टीपर्पज संभाग स्तरीय खेल स्टेडियम:- बगरू में।
2. महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनेगी - अचरोल क्षेत्र।
3. स्पोर्ट्स कॉलेज - SMA स्टेडियम के पास।

34वीं नेशनल वूशु चैंपियनशिप 
• जयपुर में संपन्न। 
• राजस्थान ओवरऑल चैंपियन रहा।

नवंबर 2025 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन जयपुर में होगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments