हाल ही पूर्व केंद्रीय मंत्री, कवयित्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का निधन हो गया।
• वह कांग्रेस की दूसरी महिला प्रदेशाध्यक्ष रही थी।
राजस्थान इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति बोर्ड
• गठन की अधिसूचना— 1 मई 2025
• इसमें एक अध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे।
• इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति को कानूनी मान्यता देने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य। (2018 में)
• इलेक्ट्रोपैथी:- यह चिकित्सा पद्धति भारत में एक नई पांचवी चिकित्सा प्रणाली है जो पूरी तरह से हर्बल वनस्पति उन्मुख, गैर विषैली, गैर एल्कोहल, अहानिकारक, बिना किसी दुष्प्रभाव के और गरीबों के लिए सस्ती है।
2025 अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष
• UNO द्वारा घोषित
• सहकारिता विभाग की स्टेट अपेक्स समिति
अध्यक्ष:- मुख्यमंत्री।
राजस्थान की 16वीं विधानसभा की वर्ष 2025–26 के लिए 16 समितियों और उनके सभापतियों के नाम:-
1. नियम समिति - वासुदेव देवनानी
2. जन लेखा समिति - टीकाराम जूली
3. प्राक्कलन समिति ‘क’ - अर्जुन लाल जीनगर
4. प्राक्कलन समिति ‘ख’ - बाबू सिंह राठौड़
5. राजकीय उपक्रम समिति - कालीचरण सर्राफ
6. प्रक्रिया तथा कार्य संचालन संबंधी समिति - संदीप शर्मा
7. महिलाओं एवं बालकों के कल्याण संबंधी समिति - कल्पना देवी
8. पिछडे वर्ग के कल्याण संबंधी समिति - केसाराम चौधरी
9. अनुसूचित जाति कल्याण समिति - डॉ. विश्वनाथ मेघवाल
10. अनुसूचित जनजाति कल्याण समिति - फूल सिंह मीणा
11. गृह तथा स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति - हरिसिंह रावत
12. पुस्तकालय एवं सरकारी आश्वासनों संबंधी समिति - जितेन्द्र कुमार गोठवाल
13. याचिका एवं सदाचार समिति - कैलाश चन्द वर्मा
14. विशेषाधिकार एवं अधीनस्थ विधान संबंधी समिति - नरेन्द्र बुडानिया
15. अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं पर्यावरण संबंधी समिति - डॉ. दयाराम परमार
16. सामान्य प्रयोजनों संबंधी समिति - वासुदेव देवनानी।
मानस पोर्टल
• इसकी शुरुआत मादक पदार्थों की तस्करी व अवैध खेती की सूचना देने हेतु की गई है।
• इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1933
बाबूलाल मारोटिया
• हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा जयपुर के शिल्प गुरु बाबूलाल मारोटिया को "वरिष्ठ नागरिक राष्ट्रीय पुरस्कार 2022" से सम्मानित किया गया।
• बाबूलाल मारोटिया को लघु चित्रकारी और हस्तशिल्प कला में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
• उन्हें 2016 में भारत सरकार द्वारा शिल्प गुरु पुरस्कार तथा 2021 के राजस्थान हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
बाल विवाह मुक्त राजस्थान अभियान
• 2 मई 2025 को उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ‘बाल विवाह मुक्त राजस्थान’ अभियान की शुरुआत की है।
• राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल अधिकार विभाग की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं बाल विवाह की आशंका हो तो तुरंत चाइल्डलाइन 1098 या महिला हेल्पलाइन 181 पर जानकारी दें।
पर्यटन विभाग, राजस्थान सरकार, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) संयुक्त रूप से 4-6 मई, 2025 को जयपुर, राजस्थान में 14वें ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाज़ार (GITB) का आयोजन किया।
कृष्ण गमन पथ
• उत्तर प्रदेश के मथुरा से शुरू होकर राजस्थान होते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन के मध्य “श्री कृष्ण गमन पथ” बनाया जा रहा है।
• “श्री कृष्ण गमन पथ” करीब 800 किमी लम्बा होगा, जिसमें से लगभग 500 किमी रूट राजस्थान के 6 जिलों से होकर गुजरेगा।
• भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर, बूंदी ,कोटा, झालावाड़
• राजस्थान के 8 मंदिर होंगे शामिल होंगे
1. श्री बिहारी जी मंदिर, भरतपुर
2. बाड़ा का कैलादेवी, बयाना
3. जगन्नाथ मंदिर, कैमरी (करौली)
4. मदनमोहन जी, करौली
5. त्रिनेत्र गणेश जी, रणथंभौर (सवाई माधोपुर)
6. केशवरायजी महाराज, बूंदी
7. मथुराधीश, कोटा
8. द्वारकाधीश मंदिर, झालरापाटन (झालावाड़)
प्रति व्यक्ति दूध खपत में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है।
• दूसरे स्थान पर - पंजाब
दुग्ध उत्पादन में राजस्थान देश में दूसरे, उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है।
बजट घोषणा 2025-26 की अनुपालना में जयपुर में डॉ अंबेडकर संविधान अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान की स्थापना की जा रही है।
• उद्देश्य:- भारतीय संविधान के बारे में जागरूक करने, संविधान के इतिहास, दर्शन और सिद्धांतों का अध्ययन करने एवं शोध को बढ़ावा देना।
केर सांगरी को GI टैग प्राप्त
• हाल ही राजस्थान की लोकप्रिय व्यंजन केर सांगरी को भौगोलिक संकेत (GI) टैग मिला है।
• केर सांगरी एक पारंपरिक राजस्थानी व्यंजन है, जो दो देशी रेगिस्तानी पौधों से बनाया जाता है:
केर – एक छोटा, जंगली बेरी।
सांगरी – एक बींस की तरह फलने वाला फल हैं, जो खेजड़ी के पेड़ पर उगता है। यह शुष्क क्षेत्रों का स्वदेशी वृक्ष है।
• केर सांगरी को राजस्थान का 17वाँ GI टैग मिला है।
राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMSCL) को एलीट्स स्मार्ट गवर्नमेंट एक्सीलेंस अवार्ड, 2025 से सम्मानित किया गया है।
• यह अवार्ड स्वास्थ्य सेवाओं में तकनीकी नवाचारों के लिये प्रदान किया गया है, जैसे कि ई-औषधि और ई-उपकरण सॉफ़्टवेयर।
चीता संरक्षण गलियारा
• राजस्थान ने मध्य प्रदेश के साथ भारत के पहले अंतर-राज्यीय चीता संरक्षण गलियारे में शामिल होने के लिये सहमति व्यक्त की।
• गलियारे का कुल क्षेत्रफल 17,000 वर्ग किमी है, जिसमें से 10,500 वर्ग किमी मध्य प्रदेश में तथा 6,500 वर्ग किमी राजस्थान में फैला है।
• इस गलियारे में मध्य प्रदेश के श्योपुर ज़िले में स्थित कुनो राष्ट्रीय उद्यान मुख्य स्थल के रूप में शामिल है, जहाँ चीता पुनःस्थापित परियोजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।
• गांधी सागर अभयारण्य, जो मंदसौर ज़िले में चंबल नदी के किनारे स्थित है, चीतों के लिये मध्य प्रदेश में दूसरा आवास विकसित करने हेतु चयनित किया गया है।
• इस परियोजना में राजस्थान के कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाई माधोपुर, करौली और चित्तौड़गढ़ जैसे ज़िले शामिल किये गए हैं।
• भविष्य में इस गलियारे में उत्तर प्रदेश के झांसी और ललितपुर के वन क्षेत्रों को भी शामिल किये जाने का प्रस्ताव है।
• परियोजना को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) का तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त है।
7 मई 2025 को जयपुर में ऑपरेशन अभ्यास (मॉक ड्रिल) का सफल आयोजन हुआ।
एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NIRL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स लिमिटेड (NLCIL) ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) के साथ अपनी नियोजित 810 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना के लिये बिजली खरीद समझौते (PPA) पर हस्ताक्षर किये हैं।
• सौर ऊर्जा संयंत्र राजस्थान के बीकानेर ज़िले में पूगल सौर पार्क में स्थापित किया जाएगा।
राजस्थान सहकारिता विभाग एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ द्वारा जयपुर के जवाहर कला केंद्र में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2025 आयोजित किया गया।
शुभारम्भ:- सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक
महाराणा प्रताप की 485वीं जयंती:- 9 मई 2025
हाल ही केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने राजस्थान के कोटा में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के विकास के लिये सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की है।
कृषक उपहार योजना
• राजस्थान सरकार द्वारा कृषक उपहार योजना के तहत राज्य स्तरीय ऑनलाइन लॉटरी का आयोजन किया गया, जिसमें किसानों को लाखों रुपए के पुरस्कार वितरित किये गये।
• इस योजना के माध्यम से किसानों को ई-नाम (eNAM) पोर्टल और ई-पेमेंट (E-Payment) के माध्यम से अपने कृषि उत्पादों की बिक्री करने और भुगतान प्राप्त करने के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है।
• प्रथम पुरस्कार ₹2.5 लाख:- गोलू (कोटा)
हाल ही राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल क्षेत्र के पत्रकारों को मनोज माथुर अवार्ड प्रदान किए।
हाल ही राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने राजस्थान इन्टरनेशनल सेन्टर में एज्यूफेस्ट का शुभारम्भ किया।
सिलीसेढ़ पेयजल परियोजना का शिलान्यास
• हाल ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिलीसेढ़ क्षेत्र से नलकूप व पाइपलाइन के माध्यम से अलवर शहर की पेयजल योजना संवर्द्धन कार्य का शिलान्यास किया।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने सिरोही के आमलरी ग्राम पंचायत मुख्यालय में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत बर्तन बैंक का शुभारंभ किया।
राजस्थान में प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र
पहला:- जयपुर
दूसरा:- उदयपुर
तीसरा:- कोटा
दूसरा:- उदयपुर
तीसरा:- कोटा
• लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने के लिये कोटा में राजस्थान के तीसरे प्रधानमंत्री दिव्याशा केंद्र (PMDK) का उद्घाटन किया और उन्हें सहायक उपकरण वितरित किये।
• PMDK पहल का संचालन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तहत भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ALIMCO) द्वारा किया जाता है।
• ये केंद्र दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण (जैसे व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, कृत्रिम अंग आदि) प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए हैं, ताकि उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार हो।
• वर्तमान में विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में 45 PMDK केंद्र कार्यरत हैं।
प्रधानमंत्री का बीकानेर दौरा
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीकानेर जिले के देशनोक में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करते हुए देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों को राष्ट्र को समर्पित किए।
• इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने देशनोक रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात भी दी।
• अमृत भारत स्टेशन योजना का लक्ष्य देश भर में 1309 स्टेशनों का पुनर्विकास करना है।
राजस्थान ऑपरेशन सिंदूर को स्कूल और कॉलेज के सिलेबस में शामिल करने वाला पहला राज्य बना है।
पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों में राजस्थान के 8 स्टेशन शामिल है:-
1.महुआ मंडावर रोड
2. गोविंदगढ़
3.फतेहपुर शेखावाटी
4.गोगामेड़ी
5.देशनोक
6.राजगढ़ (अलवर)
7.बूंदी
8.मांडलगढ़
2. गोविंदगढ़
3.फतेहपुर शेखावाटी
4.गोगामेड़ी
5.देशनोक
6.राजगढ़ (अलवर)
7.बूंदी
8.मांडलगढ़
मिशन D3
• आदिवासियों की एक पहल जिसमें दहेज, दारु और डीजे पर प्रतिबंध लगाया गया।
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) ने राष्ट्रीय जैवविविधता प्राधिकरण, राजस्थान वन विभाग एवं राज्य जैवविविधता बोर्ड के सहयोग से 22 मई 2025 को अंतर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के अवसर पर उदयपुर में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया।
• भारत 17 मेगा-जैवविविधता वाले देशों में से एक है।
प्रोफेसर अखिल रंजन गर्ग
• बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के "कुलगुरु" नियुक्त
• कुलपति का नाम संशोधन कर कुलगुरु किए जाने के बाद यह प्रदेश में पहली नियुक्ति है।
• इस संबंध में लाए विश्वविद्यालयों की विधियां (संशोधन) विधेयक को विधानसभा में पास किया गया:- 20 मार्च 2025
• इस विधेयक के तहत प्रदेश के 32 सरकारी सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों में कुलपति का पदनाम बदलकर ‘कुलगुरु' और प्रतिकुलपति का नाम ‘प्रतिकुलगुरु' कर दिया गया है जबकि यह बदलाव केवल हिंदी भाषा में लागू होगा, जबकि अंग्रेजी में पूर्ववत ही रहेगा, यानी इंग्लिश में कुलगुरु को Vice Chancellor ही कहा जाएगा।
माही-बांसवाडा परमाणु परियोजना
• एटॉमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड ने माही बांसवाड़ा राजस्थान एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट (1-4) को साइटिंग कंसेंट दे दी है, अब निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा।
• बांसवाड़ा साइट राजस्थान की दूसरी न्यूक्लियर पावर साइट होगी।
• इसमें 700 मेगावाट के चार रिएक्टर स्थापित होंगे
इस प्रकार अगले 10 सालों में यहां 2800 मेगावाट बिजली बनेगी।
नारी शक्ति अवार्ड 2025
• डॉ मंजू बाघमार को।
• नागौर जिले की जायल विधानसभा से विधायक।
• वर्तमान में राजस्थान सरकार में राज्यमंत्री भी है।
विधायक कंवरलाल की सदस्यता समाप्त
• 23 मई 2025 को राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंता से विधायक कंवरलाल को राजस्थान विधान सभा की सदस्यता से दोष सिद्धी की दिनांक से निरर्हित कर दिया है।
• अंता से विधायक कंवरलाल दोष सिद्धी की दिनांक से भारतीय संविधान के अनुच्छेद 191(1)(ई) सहपठित लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 8 (3) के अन्तर्गत निरर्हित हो गए है। इससे राजस्थान विधान सभा में एक स्थान अंता (193) जिला बारां रिक्त हो गया है।
• वासुदेव देवनानी ने कहा कि महाधिवक्ता की विधिक राय प्राप्त होते ही कंवरलाल की सदस्यता निरर्हित कर दी गई है।
• विधान सभा क्षेत्र के रिक्ति होने की सूचना राजस्थान विधान सभा द्वारा जारी की जाती है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 177 में राज्य के महाधिवक्ता को विधानसभा के सदन में कार्रवाई में भाग लेने और राय देने का अधिकार होता है।
राजस्थान का पहला स्काउट गाइड का एडवेंचर पार्क श्रीगंगानगर मे बनेगा।
प्रदेश का पहला भगवान देवनारायण कॉरिडोर भीलवाड़ा में बनेगा।
• केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के अंतर्गत मालासेरी डूंगरी, सवाई भोज, बरनागर, साडू माता की बावड़ी, गढ़गोठा जैसे पांच तीर्थ स्थान को विकसित किया जाएगा।
मालासेरी डूंगरी:- देवनारायणजी की जन्मस्थली।
सवाई भोज:- बगड़ावत की रणभूमि है, यहां राण के राजा और बगड़ावतों के मध्य घनघोर युद्ध हुआ था।
बरनागर:- देवनारायणजी का बैकुंठ धाम गमन (मृत्यु)
गोठा:- सवाई भोज की रियासत का सारा कार्य यहीं से होता था। (राजधानी)
सेढू माता की बावड़ी:- देवनारायण भगवान का जलवा पूजन हुआ, अखंड तपस्या भी की।
देव माली:- देश का बेस्ट टूरिज्म विलेज घोषित, देवनारायण भगवान की संतान बेला औरबेली से जुड़ा, गांव की अधिकांश जमीन देवनारायण भगवान के नाम है , मध्ययुगीन वास्तु शैली (कच्चे घरों)के लिए प्रसिद्ध है।
पहले इस गांव का नाम बेमाली था खुद देवनारायण भगवान ने इसका नाम बदलकर देव माली कर दिया।
संसद रत्न पुरस्कार
• राजस्थान के दो सासंदों को मिला।
• भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़।
• पाली लोकसभा से सांसद पी. पी. चौधरी।
सृजन की सुरक्षा ईको फेमिनिज्म योजना
• राजसमंद जिले के पिपलांत्री गांव के विकास मॉडल पर आधारित।
• शुरुआत:- 16 मई 2025
• पाली के गिरादड़ा गांव से।
• उद्देश्य:- महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के पारस्परिक महत्व को समझाते हुए बालिकाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना।
• योजना के तहत पिपलांत्री गांव की भांति प्रत्येक बालिका के जन्म पर 11 पौधे लगाए जाएंगे।
ओरण भूमि वन के रूप में वर्गीकृत
• राजस्थान सरकार ने सामुदायिक संरक्षित 'ओरण' भूमि को वनों के रूप में वर्गीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
• हाल ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य में पारंपरिक रूप से संरक्षित “ओरण” भूमि को वन भूमि का दर्जा देने संबंधी ऐतिहासिक निर्णय के अनुपालन में राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जितेन्द्र राय गोयल की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
• इन पवित्र उपवनों को वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत आधिकारिक तौर पर "सामुदायिक रिज़र्व" के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।
• 'ओरण' राजस्थान के पवित्र वन क्षेत्र हैं, जो पारंपरिक रूप से ग्रामीण समुदायों द्वारा संरक्षित और प्रबंधित किये जाते हैं।
ये उपवन सामाजिक-धार्मिक परंपरा के तहत स्थानीय देवताओं को समर्पित हैं।
• राजस्थान में लगभग 25,000 ओरण स्थल हैं।
• राजस्थान में ओरण को विभिन्न नामों से भी जाना जाता है, जैसे– देवरा, मालवन, देवराई, रखत बणी, देव घाट, मंदिर वन और बाग।
महत्व:-
• ओरण में बड़ी संख्या में खेजड़ी के पेड़ (Prosopis cineraria), हिरण, काले हिरण और नीलगाय भी पाई जाती हैं जो राजस्थान के बिश्नोई समुदाय के लिये भी पवित्र हैं।
• ये भूमि चरागाह को बढ़ावा देती हैं, वन उपज प्रदान करती हैं, प्राकृतिक जल निस्पंदन में सहायता करती हैं तथा पशुधन अर्थव्यवस्था के माध्यम से आजीविका को बनाए रखती हैं।
संबंधित सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय:-
• 18 दिसंबर 2024 को दिये गए एक ऐतिहासिक फैसले में सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को ओरण भूमि का विस्तृत मानचित्रण करने का निर्देश दिया।
• सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य को 'ओरांस' को वन के रूप में वर्गीकृत करने के लिये केंद्रीय अधिकार प्राप्त समिति (CEC) की 2005 की सिफारिशों को लागू करने का निर्देश दिया।
हालाँकि, राजस्थान वन नीति, 2023 में 'ओरांस' को सामान्य सामुदायिक भूमि के रूप में वर्गीकृत किया गया है, जिससे इन वनों को पर्याप्त कानूनी संरक्षण नहीं मिल पाता।
भांड देवरा शिव मंदिर का जीर्णोद्धार
• भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) राजस्थान के बारां ज़िले में स्थित 10वीं शताब्दी के भांड देवरा मंदिर का जीर्णोद्धार करने जा रहा है, जिसे राजस्थान का मिनी खजुराहो कहा जाता है।
• बारां ज़िले में रामगढ़ नदी के तट पर स्थित भांड देवरा मंदिर विशिष्ट नागर स्थापत्य शैली में निर्मित है।
• इस मंदिर का निर्माण नागवंशी राजा मलय वर्मा द्वारा करवाया गया।
केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, जिसे 'पक्षियों का स्वर्ग' कहा जाता है, अब कछुओं के लिये एक महत्त्वपूर्ण अभयारण्य के रूप में उभर रहा है।
• यहाँ राज्य में पाई जाने वाली 10 में से 8 कछुआ प्रजातियाँ संरक्षित हैं, जिससे यह क्षेत्र कछुओं के लिये सबसे समृद्ध आवासों में से एक बन गया है।
• वर्तमान में केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान और लोकटक झील (मणिपुर), मॉन्ट्रेक्स रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
आना सागर झील
• सर्वोच्च न्यायालय ने अजमेर के निकट दो नए आर्द्रभूमि विकसित करने के राजस्थान सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
• अजमेर में स्थित यह एक कृत्रिम झील है, जिसका निर्माण पृथ्वीराज चौहान के पिता अरुणोराज या आणाजी चौहान ने बारहवीं शताब्दी के मध्य (1135-1150 ईस्वी) करवाया था।
बालोतरा में नगर सुधार न्यास (UIT)
• राजस्थान सरकार ने बालोतरा में नगर सुधार न्यास (Urban Improvement Trust- UIT) की स्थापना की है।
• इस पहल की घोषणा 2025-26 के राज्य बजट में की गई थी।
• UIT, जिसे नगर विकास न्यास के नाम से भी जाना जाता है, राजस्थान में एक वैधानिक निकाय है।
• इसकी स्थापना राजस्थान नगर सुधार अधिनियम, 1959 के तहत की गई थी।
उद्देश्य:-
• नियोजित टाउनशिप और औद्योगिक गलियारों को प्रोत्साहन देना।
• आर्थिक विकास में तेज़ी लाना तथा अधिक निवेश आकर्षित करना।
कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान में प्रवासी राजस्थानियों के सहयोग से जल संचयन की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मूर्ति का अनावरण किया।
हाल ही विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हनुमानगढ के नोहर के सिंधी बाजार में शहीद हेमू कालानी की मूर्ति का अनावरण एवं शहीद हेमू कालानी चौक का उद्घाटन किया।
हाल ही राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में अहिल्याबाई होल्कर महिला सशक्तीकरण सम्मेलन का आयोजन किया गया।
31 मई 2025 को जयपुर में ऑपरेशन शील्ड के तहत मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट का सफल आयोजन किया गया।
राजस्थान ने जननी सुरक्षा योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में देश में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है।
संत आत्माराम लक्ष्य पैनोरमा
• मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में संत आत्माराम लक्ष्य पैनोरमा बनाने की घोषणा की।
• संत आत्माराम लक्ष्य का जन्म अगस्त 1907 में जयपुर के शिवदासपुरा में हुआ था।
• इनका वास्तविक नाम कन्हैयालाल था। रैगर समाज के सामाजिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक उत्थान में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कृष्ण भक्त करमैति बाई का पैनोरमा:- खंडेला
• इन्हें शेखावाटी की मीरा कहते हैं।
हाल ही गोडावण मैन राधेश्याम पैमाणी बिश्नोई का शिकारियों का पीछा करते हुए हादसे में चार साथियों सहित निधन हो गया।
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025
आयोजन:- घोघला बीच, दीव
शुभंकर:- "पर्ल" नाम की एक डॉल्फिन है।
राजस्थान का प्रदर्शन:-19 वें स्थान पर रहा।
आयोजन:- घोघला बीच, दीव
शुभंकर:- "पर्ल" नाम की एक डॉल्फिन है।
राजस्थान का प्रदर्शन:-19 वें स्थान पर रहा।
(1 रजत एवं 5 कांस्य पदक)
राजस्थान का पहला साइबर सपोर्ट सेंटर संचालित है:- जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में।
• कार्य:- ऑनलाइन उत्पीड़न रोकना और साइबर वैलनेस को बढ़ावा देना।
जस्टिस कल्पित राजेन्द्रन श्रीराम
• राजस्थान हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश (49वें)
• इससे पहले वह मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश थे।
• वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम. एम. श्रीवास्तव को मद्रास हाईकोर्ट का सीजे बनाए जाने की सिफारिश की गई है।
• कुल स्वीकृत न्यायाधीश पद:- 50
• महिला न्यायाधीश:- 3
मुख्यमंत्री आयुष्मान आदर्श ग्राम पंचायत योजना
• इसके तहत प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांक में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाली ग्राम पंचायत को 11 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
योग्या सिंह:- जोधपुर की तैराक
• राजस्थान की सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया।
विकसित कृषि संकल्प अभियान
• 29 मई से 12 जून 2025 तक
• अखिल भारतीय स्तर पर शुरुआत:- पुरी (ओडिशा)
• राज्य स्तर पर शुरुआत:- रलावता ' किशनगढ़, अजमेर जिले से।
• इस अभियान का विजन:- लैब टू लैंड।
• 29 मई से 12 जून 2025 तक
• अखिल भारतीय स्तर पर शुरुआत:- पुरी (ओडिशा)
• राज्य स्तर पर शुरुआत:- रलावता ' किशनगढ़, अजमेर जिले से।
• इस अभियान का विजन:- लैब टू लैंड।
जयपुर के त्रिभुवन खंडेलवाल राजस्थान फाउंडेशन के टोक्यो चैप्टर के प्रथम अध्यक्ष मनोनीत हुए है।
दिव्यकृति सिंह (जयपुर)
• एशिया की नंबर वन घुड़सवार
• 2023 में चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक।
• जनवरी 2024 में अर्जुन अवार्ड पाने वाली पहली महिला और एकमात्र घुड़सवार बनी।
19वीं सब जूनियर राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता
आयोजन:- बीकानेर के डॉक्टर करणी सिंह स्टेडियम में
प्रथम स्थान:- जयपुर
हाल ही राजस्थान सरकार ने महाराणा प्रताप पुरस्कार एवं गुरू वशिष्ठ पुरस्कार में परिवर्तन किया है।
RSSC:- राजस्थान राज्य खेल परिषद
महाराणा प्रताप पुरस्कार की चयन समिति
(1+7)
• अध्यक्ष:- RSSC का अध्यक्ष
1. सचिव, RSSC
1. शासन उप सचिव, खेल विभाग
1. अर्जुन अवार्डी
1. द्रोणाचार्य अवार्डी
1. किसी एक खेल संघ का अध्यक्ष/सचिव
1. मुख्य खेल अधिकारी
1. खेल पत्रकार
चयन समिति में बदलाव:-
1. पहले खेल प्रशासक को शामिल किया जाता था लेकिन अब द्रोणाचार्य अवॉर्डी को शामिल किया जाएगा।
2. पहले चयन समिति में दो अर्जुन अवॉर्डी शामिल होते थे अब केवल एक अर्जुन अवॉर्डी शामिल होगा।
3. पहले खेल पत्रकार, क्रीडा परिषद से मान्यता प्राप्त एक खेल संघ का अध्यक्ष/सचिव तथा क्रीड़ा परिषद के मुख्य खेल अधिकारी चयन समिति में शामिल नहीं थे।
महाराणा प्रताप पुरस्कार की संख्या:-
(एक वित्तीय वर्ष में)
सामान्य खिलाड़ी:- 5 (पुरुष/महिला)
पैरा/डेफ/डम्प/ब्लाईण्ड खिलाड़ी:- 2 (पुरुष/महिला)
गुरू वशिष्ठ पुरस्कार की चयन समिति:-
(1+7)
• अध्यक्ष:- राज्यमंत्री, खेल विभाग
• सभी सदस्य महाराणा प्रताप पुरस्कार के समान है बस शासन उप सचिव की जगह प्रमुख शासन सचिव, खेल विभाग है।
गुरू वशिष्ठ पुरस्कार की संख्या:-
(एक वित्तीय वर्ष में)
सामान्य खिलाड़ी:- 2 (पुरुष/महिला)
पैरा/डेफ/डम्प/ब्लाईण्ड/लाइफ टाईम अचीवमेंट:- 1 (पुरुष/महिला)
मोहम्मद कैफ
• नागौर जिले के फुटबॉल खिलाड़ी
ओजस्विनी सारस्वत
• जयपुर की युवा गोल्फर
खनन क्षेत्र का उत्कृष्टता केंद्र स्थापित होगा:- जयपुर में।
राज उपचार मोबाइल ऐप
• यह ऐप चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, राजस्थान द्वारा विकसित किया गया है।
• ऐप के माध्यम से घर बैठे डॉक्टर से परामर्श हेतु ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है।
कृष्णा नागर
• राजस्थान के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी और टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर ने दुबई में आयोजित छठी फ़ाजा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीता है।
प्रदीप शेखावत
• राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार और वर्तमान में हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त प्रदीप शेखावत को मुख्य सूचना आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया है।
रघुराज सिंह विश्नोई (बीकानेर)
• ताइक्वांडो खिलाड़ी
विश्व ताइक्वांडो कैडेट चैंपियनशिप 2025
फुजैरा, यूएई में आयोजित
भारत के लिए कांस्य पदक जीता।
बोल माधोपुर
• सवाई माधोपुर जिले में IAS गौरव बुढ़ानिया का अंग्रेजी सीखने के लिए नवाचार।
राजस्थान में पोटाश के भंडार
• देश के भूगर्भ में उपलब्ध पोटाश भंडार का 95% राजस्थान में स्थित है।
• बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर जिलों में करीब 30 हज़ार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में।
• बीकानेर और हनुमानगढ़ जिले में दो ब्लाकों के आवंटन के साथ खनन शुरू हुआ है।
• जौरकियन- सतीपुरा - खूंजा पोटाश और हैलाइट ब्लॉक (ऑयल इंडिया लिमिटेड को आवंटित)
• झण्डावाली - सतीपुरा पोटाश और हैलाइट ब्लॉक (निजी कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड को आवंटित)
अन्य क्षेत्र:-
• बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ तहसील का लखासर क्षेत्र।
• हनुमानगढ़ के रावतसर तहसील का भरूसरी क्षेत्र।
SAVE WATER
0 Comments