आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024

 
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024


राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 
• युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा।
• मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 
किसी खिलाड़ी द्वारा पिछले चार वर्षों की अवधि में खेल के क्षेत्र में किए गए शानदार और; सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
भारत का सर्वोच्च खेल सम्मान।
1991-92 में स्थापित।
पहले इसको राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार कहा जाता था। वर्ष 2021 में इसका नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कर दिया गया। 
• अब इस पुरस्कार के तहत 25 लाख रुपये की नकद राशि दी जाती है।
मनु भाकर, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार और डी गुकेश को 2024 के मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। 
1. मनु भाकर (निशानेबाजी):- पेरिस 2024 में एकल संस्करण में दो ओलंपिक पदक जीतने वाली स्वतंत्रता के बाद की पहली भारतीय एथलीट। 
2.हरमनप्रीत सिंह भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान; लगातार दो ओलंपिक कांस्य पदक (2020, 2024) दिलाने में नेतृत्व किया।
3. प्रवीण कुमार (पैरा-एथलीट):- पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में पुरुष हाई जंप T64 में स्वर्ण पदक जीता; एशियाई रिकॉर्ड स्थापित किया। 
4. डी गुकेश (शतरंज):- भारत युवा शतरंज चैंपियन।

अर्जुन पुरस्कार
• खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पिछले चार वर्षों की अवधि में अच्छे प्रदर्शन तथा; नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन की भावना दिखाने के लिए दिया जाता है।

अर्जुन पुरस्कार (आजीवन)
यह उन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है जिन्होंने अपने प्रदर्शन से खेलों में योगदान दिया है और; सक्रिय खेल करियर से संन्यास लेने के बाद भी खेलों को बढ़ावा देने में योगदान देना जारी रखते हैं।

द्रोणाचार्य पुरस्कार
खेलों में उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए उन प्रशिक्षकों को दिया जाता है जो लगातार उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करते हैं तथा; खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाते हैं। 

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (MAKA) ट्रॉफी
खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को यह ट्रॉफी दी जाती है।

अर्जुन पुरस्कार 2024 विजेता (32 खिलाड़ी)
• एथलेटिक्स:- ज्योति याराजी, अन्नु रानी।
• बॉक्सिंग:- नीतु, स्वीटी
• शतरंज:- वंतिका अग्रवाल।
• शूटिंग:- स्वप्निल सुरेश कुसाले, सरबजोत सिंह
• अभय सिंह (स्क्वैश)
• साजन प्रकाश (तैराकी)
• अमन सहरावत (कुश्ती)
• हॉकी:- सलीमा टेटे, अभिषेक, संजय, जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह
• पैरा एथलेटिक्स:- प्रीति पाल, सचिन सरजेराव खिलारी, 
धर्मबीर, प्रणव सूरमा, एच होकातो सेमा, सिमरन, नवदीप।
• पैरा बैडमिंटन:- थुलासिमाती मुरुगेसन, नित्या श्री सुमाथी सिवान, मनीषा रामदास।
• पैरा शूटिंग:- मोना अग्रवाल, रुबीना फ्रांसिस।
• कपिल परमार (पैरा जूडो)
• राकेश कुमार (पैरा-आर्चरी)

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) 2024 विजेता
सुचा सिंह (एथलेटिक्स)
मुरलीकांत राजाराम पेटकर (पैरा तैराक)

द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024 विजेता
रेगुलर कैटेगरी:- 
सुभाष राणा (पैरा शूटिंग)
दीपाली देशपांडे (शूटिंग)
संदीप सांगवान (हॉकी)

लाइफटाइम पुरस्कार:-
एस मुरलीधरन (बैडमिंटन)
अरमांडो एगनेलो कोलाको (फुटबॉल)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार
फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

मौलाना अबुल कलाम आजाद (MAKA) ट्रॉफी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (विजेता)

पुरस्कार समारोह:- 
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 17 जनवरी को राष्ट्रपति भवन में सम्मानित किया जाएगा।  

चयन समिति:-  
- अध्यक्षता: सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) वी. रामासुब्रमण्यन  
- सदस्य: प्रसिद्ध खिलाड़ी, खेल पत्रकार, और खेल प्रशासक

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments