हाल ही मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन का निधन हो गया। उन्हें 'इडियोपैथिक पल्मोनरी फाइब्रोसिस' नामक एक दुर्लभ फेफड़ों की बीमारी थी।
• वह तबला वादक उस्ताद अल्ला रक्खा के पुत्र थे।
• प्राप्त सम्मान:- पद्म श्री (1988), पद्म भूषण (2002), पद्म विभूषण (2023), कालिदास सम्मान (मध्य प्रदेश सरकार), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार।
उन्हें कई बार ग्रैमी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।
हाल ही उत्तराखंड ने भारत की पहली योग नीति लॉन्च की है।
विजय दिवस:- 16 दिसंबर
1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की जीत को समर्पित।
चरक परियोजना
• नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (NCL) ने सिंगरौली और सोनभद्र जिलों में ‘चरक’ पहल की शुरुआत की है।
• उद्देश्य:- आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गंभीर बीमारियों के लिए मुफ्त उपचार प्रदान करना।
• पात्रता:- वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख रुपये से कम।
हाल ही ब्रिटेन आधिकारिक तौर पर ट्रांस-पॅसिफिक साझेदारी के लिए व्यापक और प्रगतिशील समझौता (CPTPP) का 12वां सदस्य बन गया।
• ब्रिटेन इस समझौते में शामिल होने वाला पहला यूरोपीय देश बना है।
• CPTPP एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है।
Dark Eagle एंटी-मिसाइल सिस्टम
• हाल ही अमेरिकी सैन्य ने लॉन्ग-रेंज हाइपरसोनिक वेपन (LRHW), जिसे “डार्क ईगल” भी कहा जाता है, का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।
• यह परीक्षण फ्लोरिडा के केप कैनेवरल स्पेस फोर्स स्टेशन पर किया गया।
भारत हरित इस्पात वर्गीकरण प्रणाली जारी करने वाला पहला देश बना है। इसका उद्देश्य इस्पात क्षेत्र का डीकार्बोनाइजेशन करना और निम्न-कार्बन अर्थव्यवस्था में संक्रमण सुनिश्चित करना है।
ग्रीन स्टील:- एक टन स्टील के फिनिश्ड प्रोडक्ट के निर्माण में 2.2 टन से कम कार्बन उत्सर्जन पर उसे ग्रीन स्टील माना जाएगा।
हाल ही इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में स्थित माउंट सेमेरू ज्वालामुखी में विस्फोट हो गया।
भारत, फ्रांस और यूएई ने अरब सागर में त्रिपक्षीय हवाई युद्धाभ्यास “डेजर्ट नाइट” की शुरुआत की है।
जलवाहक योजना
• केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 'जलवाहक' योजना की शुरुआत की।
उद्देश्य:- अंतर्देशीय जलमार्गों की व्यापार क्षमता को खोलने के साथ-साथ रसद लागत को कम करना और सड़क और रेल नेटवर्क पर भीड़-भाड़ कम करना है।
• इस योजना को राष्ट्रीय जलमार्ग-1 (गंगा), 2 (ब्रह्मपुत्र) और 16 (बराक नदी) पर टिकाऊ और लागत प्रभावी परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
• राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत 111 अंतर्देशीय जलमार्गों को 'राष्ट्रीय जलमार्ग' घोषित किया गया है।
• केंद्रीय मंत्री ने जीआर जेट्टी से एमवी एएआई, एमवी होमी भाभा और एमवी त्रिशूल के साथ दो डंब बार्ज अजय और दीखू को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने मद्रास डायबिटीज रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से चेन्नई में देश का पहला डायबिटीज बायोबैंक स्थापित किया है।
CE20 क्रायोजेनिक इंजन
• हाल ही इसरो ने तमिलनाडु के महेंद्रगिरी स्थित ISRO प्रोपल्शन कॉम्प्लेक्स में अपने CE20 क्रायोजेनिक इंजन का समुद्र-स्तरीय हॉट परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया।
• CE20 क्रायोजेनिक इंजन, लॉन्च व्हीकल मार्क-3 (LVM3) के लिए इसरो द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित एक रॉकेट इंजन है।
• क्रायोजेनिक इंजन का उपयोग रॉकेट लॉन्च के ऊपरी चरण में किया जाता है, क्योंकि वे लॉन्चर वाहन को अधिकतम थ्रस्ट प्रदान करते है।
• इसमें प्रणोदक के रूप में तरल गैसों का उपयोग किये जाने के कारण, क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन को तरल प्रणोदक रॉकेट इंजन भी कहा जाता है।
हाल ही भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने मस्कट (ओमान) में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप के फाइनल में चीन को हराकर खिताब जीत लिया।
हाल ही इटली ने अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जावियर मिलेई को उनके इतालवी पूर्वजों के आधार पर इटली की नागरिकता दी।
हाल ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्वालियर में देश के पहले अत्याधुनिक जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया।
गतिशक्ति विश्वविद्यालय और भारतीय नौसेना ने लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में शिक्षा, अनुसंधान और प्रशिक्षण को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
गोलान हाइट्स
• इजरायल ने हाल ही गोलान हाइट्स में एक नई बस्ती विस्तार योजना को मंजूरी दी है।
• गोलान हाइट्स लेबनान, सीरिया और जॉर्डन घाटी की ओर मध्य-पूर्व क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिमी सीरिया में एक पहाड़ी, 1,200 वर्ग किमी की चट्टानी पठार है।
• गोलान हाइट्स के पूर्व में सीरिया और पश्चिम में इज़राइल है।
गोलन हाइट्स के उत्तर में लेबनॉन और दक्षिण में जॉर्डन है।
• गोलान हाइट्स इज़राइल और सीरिया के बीच विवादित क्षेत्र है। 1967 तक गोलान सीरियाई क्षेत्र था इजरायल ने 4 जून, 1967 में सीरिया के साथ छः दिन के युद्ध के बाद गोलान हाइट्स पर कब्ज़ा कर लिया।
वैश्विक सुरक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार
• अयोध्या में राम मंदिर परियोजना को ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
हिंदी लेखिका सूर्यबाला को उनके उपन्यास “कौन देस को वासी: वेणु की डायरी” के लिए 34वां व्यास सम्मान 2024 प्रदान किया गया।
व्यास सम्मान:- 1991 में स्थापित; पिछले 10 वर्षों में प्रकाशित उत्कृष्ट हिंदी साहित्यिक कृतियों को मान्यता।
फीफा द बेस्ट अवॉर्ड 2024
मेंस प्लेयर विजेता:- विनीसियस जूनियर
वुमेन्स प्लेयर विजेता:- एइताना बोनमती
मेंस गोलकीपर विजेता:- एमिलियानो मार्टिनेज
वुमेन्स गोलकीपर विजेता:- एलिसा नाहेर
इंग्लैंड की नैट स्किवर-ब्रंट महिला क्रिकेट में 100 गेंदों से कम में टेस्ट शतक बनाने वाली पहली और एकमात्र खिलाड़ी बनीं है।
हाल ही शास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक पंडित संजय राम मराठे का निधन हो गया।
किरण मजूमदार-शॉ को बायोसाइंसेस क्षेत्र में योगदान के लिए भारतीय सोसाइटी फॉर क्वालिटी (ISQ) द्वारा प्रतिष्ठित जमशेदजी टाटा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
सामाजक संवाद रिपोर्ट
जारीकर्ता:- अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO)
• इसमें भारत सहित 38 देशों के 71 नियोक्ताओं व श्रमिक संगठनों के सर्वेक्षण को शामिल किया गया है।
• भारत का संदर्भ:-
इस रिपोर्ट में राजस्थान प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना के लिए प्लेटफॉर्म आधारित गिग वर्कर्स (पंजीकरण एवं कल्याण) विधेयक के अनुभव पर प्रकाश डाला गया है।
राजस्थान गिग वर्कर्स कल्याण बोर्ड में 12 सदस्य हैं, जिनमें से 6 सरकार से और गिग वर्कर्स, एग्रीगेटर्स एवं सिविल सोसाइटी के 2-2 प्रतिनिधि हैं।
हाल ही मणिपुर, त्रिपुरा, असम एवं बांग्लादेश के कुछ क्षेत्रों में नुपी लान/लाल नुमित 2024 का आयोजन किया गया।
नुपी लान नुमित का अर्थ:- महिला युद्ध दिवस।
हाल ही मॉल्डोवा अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में शामिल होने वाला 105वाँ पूर्ण सदस्य बना है।
हाल ही मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब जीता।
हाल ही मिखाइल कैवेलशविली जॉर्जिया के राष्ट्रपति बने है।
हाल ही विशाखापत्तनम में श्रीलंका-भारत नौसैनिक अभ्यास - SLINEX 2024 शुरू हुआ है।
हाल ही विश्व बैंक ने उत्तर प्रदेश में कृषि को बढ़ावा देने के लिए 325 मिलियन डॉलर की ऋण परियोजना को मंजूरी दी है।
हाल ही फ्रांस के द्वीपसमूह ‘मायोट’ में चक्रवात चिडो के कारण व्यापक जान-माल की क्षति हुई।
हाल ही कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड में पनडुब्बी रोधी उथले पानी में चलने वाले युद्धक पोत (ASW SWC) परियोजना के छठे जहाज (बीवाई 528, मगदाला) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस:- 18 दिसंबर
हाल ही प्रधानमंत्री मोदी ने महान तमिल कवि सुब्रह्मण्यम भारती की जयंती पर उनके संपूर्ण रचना संग्रह ‘कालवरिसैयिल् भारतियार् पडैप्पुगळ्’ का विमोचन किया।
SAVE WATER
0 Comments