हाल ही एक रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दलितों पर अत्याचार के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए।
आलोक रंजन राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के निदेशक बने है।
6वां क्वाड शिखर सम्मेलन
• विलमिंगटन, डेलावेयर (अमेरिका) में।
• अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की मेजबानी में आयोजित क्वाड शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने भाग लिया।
क्वाड सम्मेलन के परिणाम:-
1. क्वाड के सदस्य देशों (अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत, और जापान) ने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में कैंसर को खत्म करने में मदद करने के लिए क्वाड कैंसर मूनशॉट पहल की शुरुआत की।
2. मैत्री (इंडो-पैसिफिक में प्रशिक्षण के लिए समुद्री पहल): भारत समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के लिए पहली मैत्री कार्यशाला की मेजबानी करेगा।
3. भविष्य की क्वाड बंदरगाह साझेदारी:- इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में टिकाऊ बंदरगाहों का विकास करना है, जिसका उद्घाटन सम्मेलन 2025 में मुंबई में आयोजित किया जाएगा।
4. स्वच्छ ऊर्जा प्रतिबद्धता:- भारत ने फिजी, कोमोरोस, मेडागास्कर और सेशेल्स में सौर परियोजनाओं के लिए 2 मिलियन डॉलर देने की प्रतिबद्धता जताई।
5. तटरक्षक सहयोग:- 2025 में पहले क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन का शुभारंभ।
6. भारत 2025 में 7वें क्वाड शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा
क्वाड सम्मेलन के साथ ही पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के फ्यूचर समिट में भाग लिया था।
इस समिट में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वैश्विक शासन को पुनर्गठित करने के लिए Pact for the Future को अपनाया।
हाल ही भारत और अमेरिका ने किस क्षेत्र में उपयोग के लिए चिप्स बनाने हेतु एक सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये ? - राष्ट्रीय सुरक्षा, अगली पीढ़ी के दूरसंचार और हरित ऊर्जा अनुप्रयोगों हेतु।
हाल ही भारतीय नौसेना ने गोवा समुद्री संगोष्ठी (जीएमएस) 2024 का 5वां संस्करण आयोजित।
• इस संगोष्ठी में 14 आईओआर तटीय देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में 41वें भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन किया।
भारतीय रेल और वेबटेक का संयुक्त उद्यम, बिहार स्थित मढ़ौरा संयंत्र 2025 से अफ्रीका को इवोल्यूशन सीरीज के लोकोमोटिव (इंजन) का निर्यात शुरू करेगा।
हाल ही टाटा स्टील ने ओडिशा में अपनी कलिंगनगर सुविधा में भारत की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस को सफलतापूर्वक चालू किया है।
हाल ही प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्माता विनोद बच्चन को भारतीय फिल्म उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए ब्रिटेन की संसद, हाउस ऑफ लॉर्ड्स में प्रतिष्ठित ग्लोबल प्रेस्टीज अवार्ड से सम्मानित किया गया।
जीवन नेदुनचेझियान और विजय सुंदर प्रशांत की भारतीय जोड़ी ने 2024 हांग्जो ओपन टेनिस चैंपियनशिप का युगल खिताब जीतकर अपना पहला एटीपी खिताब जीता।
हाल ही थाईलैंड, ताइवान और नेपाल के बाद समलैंगिक विवाह को अनुमति देने वाला एशिया का तीसरा देश बना है।
थाईलैंड दक्षिण-पूर्व एशिया में समलैंगिक विवाह को मान्यता देने वाला पहला देश बन गया है।
त्सांगयांग ग्यात्सो पीक
• हाल ही राष्ट्रीय पर्वतारोहण और साहसिक खेल संस्थान (NIMAS) की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश में तवांग-पश्चिम कामेंग इलाके में स्थित हिमालय के गोरीचेन रेंज में एक अनाम और अनछुई 6383 MSL या 20,942 फीट ऊंची चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की।
• अरुणाचल प्रदेश में इस स्थिति इस पर्वत चोटी का नाम छठे दलाई लामा रिग्जेन त्सांगयांग ग्यात्सो के नाम पर रखा गया है।
हाल ही भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) गिरीश चंद्र मुर्मू 2024-2027 की अवधि के लिए एशियाई सर्वोच्च लेखा परीक्षा संस्थानों के संगठन (ASOSAI) के अध्यक्ष बने है।
हाल ही केंद्रीय श्रम मंत्रालय और अमेज़न ने भारत में नौकरी के अवसरों को बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कैरियर सेवा (NCS) पोर्टल का लाभ उठाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
वैश्विक नवाचार सूचकांक (जीआईआई) 2024
• जारीकर्ता:- विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO)
• भारत की रैंकिंग:- 133 अर्थव्यवस्थाओं में 39वां स्थान।
• भारत पिछले साल 40वें स्थान पर था।
• WIPO का मुख्यालय:- जेनेवा।
हाल ही अनुर कुमारा दिसानायके श्रीलंका के राष्ट्रपति बने हैं। उन्होंने 42.31% वोट हासिल किए।
पार्टी:- जनता विमुक्ति पेरमुना (JVP)
हाल ही अज़रबैजान ने जीवाश्म ईंधन उत्पादक देशों और कंपनियों से स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से वित्त पोषित होने वाले एक नए जलवायु कोष का प्रस्ताव रखा है।
हाल ही पुणे में 1.4 TPD क्षमता वाला भारत का पहला CO2-से-मेथनॉल पायलट प्लांट शुरू किया गया है।
इस परियोजना को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित किया गया है।
• यह सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) के तहत IIT दिल्ली और थर्मैक्स लिमिटेड के बीच एक सहयोग है।
हाल ही दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने सर्दी से पहले वायु प्रदूषण को कम करने के लिए Dust-free Delhi अभियान शुरू किया है।
Asia Power Index Report 2024
• जारीकर्ता:- लोवी इंस्टीट्यूट
• भारत, जापान को पीछे छोड़कर एशिया में तीसरा सबसे शक्तिशाली देश बन गया है।
अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं।
• यह सूचकांक 27 देशों का मूल्यांकन सैन्य क्षमता, आर्थिक संबंधों, और सांस्कृतिक प्रभाव सहित अन्य कारकों के आधार पर करता है।
हाल ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ग्रेटर नोएडा में दूसरे UP International Trade Show का उद्घाटन किया।
हाल ही रूस और चीन ने जापान सागर में Ocean-24 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया।
मानकिड़िया समुदाय
• हाल ही ओडिशा में मानकिड़िया समुदाय वनों पर आवास अधिकार प्राप्त करने वाला 6वां विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTG : Particularly Vulnerable Tribal Group) बन गया है।
• ये अर्ध-खानाबदोश समूह हैं, जो बिरहोर जनजाति का हिस्सा हैं।
• कुम्भा:- मानकिड़ियों की अस्थायी बस्तियां।
नाज़्का लाइंस
• हाल ही वैज्ञानिकों ने पेरू में 300 से अधिक नई नाज़्का लाइंस खोजी हैं।
• नाज़्का लाइंस प्राचीन प्री-इंका सभ्यता द्वारा 200 ईसा पूर्व और 500 ईस्वी के बीच बनाए गए बड़े भू-चित्र हैं।
ये भू-चित्र रेगिस्तान की सतह के कंकड़ों को हटाकर नीचे की हल्की मिट्टी को उजागर करके बनाए गए थे।
हाल ही अबू धाबी में ग्लोबल एयरोस्पेस समिट 2024 का आयोजन किया गया।
हाल ही नागालैंड की ज़ुलेके नदी में ग्लिप्टोस्टर्नाइन कैटफ़िश की एक नई प्रजाति, 'एक्सोस्टोमा सेंटियोनोए' की खोज की गई।
एटूर्नागरम वन्यजीव अभयारण्य:- तेलंगाना।
SAVE WATER
0 Comments