18वें प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन ओडिशा द्वारा 8 से 10 जनवरी, 2025 तक भुवनेश्वर में किया जाएगा।
केरल में यातायात निगरानी के लिए नया सिटीजन सेंटिनल ऐप लांच किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस वर्ष दुनिया का कुल सार्वजनिक ऋण पहली बार $100 ट्रिलियन से अधिक हो जाएगा।
पाकिस्तान में अब मुख्य न्यायाधीश का कार्यकाल तीन साल का होगा। न्यायमूर्ति याह्या अफरीदी पाकिस्तान के नए मुख्य न्यायाधीश बने है।
मिशन बसुंधरा 3.0
उद्देश्य:- असम के स्वदेशी लोगों को भूमि अधिकार प्रदान करना।
रेलवे ने इंडियन आइल को हराकर राष्ट्रीय महिला हॉकी खिताब जीता है।
हाल ही गोवा में आयोजित 24वीं राष्ट्रीय पैरा-तैराकी चैम्पियनशिप में कर्नाटक ने शीर्ष स्थान हासिल किया।
हाल ही केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ई-श्रम: वन स्टॉप सॉल्यूशन पोर्टल का उन्नत संस्करण लॉन्च किया, जिसका उद्देश्य भारत के 300 मिलियन से अधिक असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच को सुलभ बनाना है।
चक्रवात दाना:- ओडिशा और पश्चिम बंगाल।
हैरिकेन ऑस्कर:- क्यूबा।
संयुक्त राष्ट्र दिवस:- 24 अक्टूबर
दीपिका कुमारी ने मैक्सिको में आयोजित तीरंदाजी विश्व कप 2024 फाइनल में महिला रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता।
इजराइल एशियाई विकास बैंक (ADB) का 69वां सदस्य देश बना है।
मिस्र 2024 में केप वर्डे के बाद मलेरिया-मुक्त प्रमाणन प्राप्त करने वाला दूसरा देश बना है।
मालदीव के राष्ट्रपति ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए यूपीआई भुगतान सेवा शुरू की है।
INS अरिदमन
• हाल ही विशाखापत्तनम में शिप बिल्डिंग सेंटर में भारत की चौथी परमाणु संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी को लॉन्च किया गया।
• इसका कोडनेम S4 है।
लुओंग कुओंग वियतनाम के नए राष्ट्रपति बने है।
दिल्ली सरकार ने विकलांग लोगों के लिए विशेष अदालतें स्थापित कीं है।
नेपाल की सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला चौधरी को प्रतिष्ठित ग्लोबल एंटी-रेसिज़्म चैंपियनशिप अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया है।
हाल ही वैज्ञानिकों के एक दल ने पश्चिमी हिमालय में कोलुब्रिडसांप (colubrid snake) की एक नई प्रजाति की खोज की है जिसका नाम हॉलीवुड अभिनेता एवं पर्यावरणविद ‘लियोनार्डो डिकैप्रियो’ के नाम पर एंगुइकुलस डिकैप्रियोई रखा गया है।
हाल ही अरक्नोलोजिस्ट की एक टीम ने दक्षिणी भारत में पाई जाने वाली जंपिंग स्पाइडर की एक नई प्रजाति ‘तेनकाना’ की खोज की है।
स्काईस्कैनर की “ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट” के अनुसार शिलांग भारतीय यात्रियों के लिए 2025 में सबसे लोकप्रिय गंतव्य के रूप में उभरा है।
विजयनगर साम्राज्य के ताम्रपत्र अभिलेखों की खोज
• हाल ही तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के मप्पेदु गांव में (श्री सिंगेश्वर मंदिर के अंदर)16वीं सदी के दो पृष्ठों वाले ताम्रपत्र अभिलेख की खोज की गई है।
• उत्कीर्ण वर्ष:- 1513 ई. में।
• उत्कीर्ण वर्ष:- 1513 ई. में।
न्यायसंगत परिवर्तन, न्यायसंगत वित्त रिपोर्ट
(Just Transition, Just Finance)
• जारीकर्ता:- iForest (अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण, स्थिरता एवं प्रौद्योगिकी मंच)
• इस रिपोर्ट के अनुसार, सतत ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों की प्राप्ति में कोयले पर निर्भरता कम करने के लिए भारत को अगले 30 वर्षों में 1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक वित्त की आवश्यकता होगी।
जेड-मोड़ सुरंग:- जम्मू एवं कश्मीर में श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग पर निर्माणाधीन।
हाल ही बांग्लादेश कालाजार उन्मूलन के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) प्रमाणन प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया है।
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026
• हाल ही, लंदन में स्थित राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (Commonwealth games federation) ने वर्ष 2026 में ग्लासगो (स्कॉटलैंड) में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से निर्धारित 22 खेलों के कार्यक्रम को घटाकर केवल 10 खेलों तक सीमित कर दिया है।
• इससे बैडमिंटन, शूटिंग, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वॉश, टेबल टेनिस, कुश्ती, ट्रायथलन और आर्चरी को बाहर कर दिया गया है।
24 अक्तूबर को भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) बल का 63वां स्थापना दिवस मनाया गया।
कश्मीर घाटी में प्रागैतिहासिक कालीन खोज
• फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री के नवीनतम शोध के अनुसार मध्य प्लीस्टोसीन युग के अंत में प्रारंभिक मनुष्यों ने 300,000 से 400,000 वर्ष पूर्व अब विलुप्त हो चुके पैलियोलोक्सोडोन प्रजाति के विशाल हाथियों का उपभोग करने के लिए पत्थर के औजारों का उपयोग किया।
• यह खोज कश्मीर घाटी के पंपोर के पास वर्ष 2000 में खोजे गए जीवाश्मों पर किए गए नए शोध पर आधारित है।
SAVE WATER


0 Comments