आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 20 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स। 19 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


19-21 अक्टूबर 2024 करेंट अफेयर्स 

हाल ही में हैदराबाद में भारत-तुर्की मैत्री संघ की शुरुआत की गई है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री ड़ॉ. वीरेन्द्र कुमार ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में 21वें दिव्य कला मेले का उद्घाटन किया

गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य को चीतों के नये निवास स्थान के रूप में विकसित किया जायेगा।
गांधीसागर वन्यजीव अभयारण्य, उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश (मंदसौर और नीमच जिलों) में राजस्थान की सीमा के पास स्थित है।

प्रसिद्ध फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी को राष्ट्रीय किशोर कुमार पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है।

चिराटे वेंचर्स ने 2024 के पैट्रिक जे. मैकगवर्न पुरस्कारों के तहत इंफोसिस के संस्थापक, नारायण मूर्ति को उनके तकनीकी उद्योग में क्रांतिकारी योगदान के लिए इंडिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है।

वैश्विक बहुआयामी गरीबी सूचकांक (MPI) 2024
• जारीकर्ता:- संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और ऑक्सफोर्ड गरीबी और मानव विकास पहल (OPHI) द्वारा।
• इसमें 112 देशों के अद्यतन आंकड़े शामिल हैं।
• लगभग 1.1 बिलियन लोग गंभीर बहुआयामी गरीबी में जी रहे हैं, जिनमें से 455 मिलियन लोग संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों में रहते हैं।
• यह सूचकांक 4 आयामों और 10 संकेतकों पर आधारित है।
 आयाम
 संकेतक
1. स्वास्थ्य
1. बाल मृत्यु दर
2. पोषण
2. आधे पेट खाना
3. शिक्षा
3. स्कूली शिक्षा के वर्ष
4. स्कूल में उपस्थिति
 4. जीवन स्तर
5. खाना पकाने का ईंधन
6. स्वच्छता
7. पेय जल 8. बिजली
9. आवास  10. संपत्ति



वैश्विक मानवीय नेता मोहनजी को प्रतिष्ठित मानवतावादी पुरस्कार 2024 मिला है।

हाल ही भारत और जर्मनी ने श्रम गतिशीलता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूज़ीलैंड महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर ICC T20 विश्व कप जीता।

एम.के.रंजीतसिंह की पुस्तक:- माउंटेन मैमल्स ऑफ द वर्ल्ड।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) – उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) के तहत विकसित तीन हवाई अड्डों का उद्घाटन किया। ये नए हवाई अड्डे मध्य प्रदेश के रीवा, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्थित हैं।

हाल ही भारतीय महिला फुटबॉलर बाला देवी (उपनाम - गोल मशीन) 50 अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं है।

भारतीय सेना की सुदर्शन चक्र कोर ने झांसी के पास बाबीना फील्ड फायरिंग रेंज में स्वावलंबन शक्ति अभ्यास आयोजित किया

इंडोनेशिया के नव निर्वाचित राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इंडोनेशिया के इतिहास में सबसे बड़े मंत्रिमंडल का गठन किया है, जिसमें 109 सदस्य शामिल हैं। इस कैबिनेट का नाम “रेड एंड व्हाइट कैबिनेट” रखा गया है

नसीम-अल-बहर (नौसैनिक अभ्यास)
• भारत और ओमान के बीच।
• गोवा के तट पर आयोजित।

मध्य प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ाने के उद्देश्य से दतिया जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में पिंक अलार्म स्थापित किए गए हैं।

हाल ही केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने नई दिल्ली के नेशनल साइंस सेंटर में पहली बार कोयला गैलरी का उद्घाटन किया।

हरियाणा दलित समुदाय के लिए उप-कोटा लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है, जिसमें अनुसूचित जातियों (SCs) का उपवर्गीकरण किया गया है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ ने नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6A की संवैधानिकता को 4:1 से बरक़रार रखा है। 
• नागरिकता अधिनियम, 1955 की धारा 6A का संबंध 1 जनवरी, 1966 से 25 मार्च, 1971 के मध्य असम में प्रवेश करने वाले अप्रवासियों को नागरिकता प्रदान करने से है।

वैज्ञानिकों ने मधुमेह के उपचार के लिए 'NNC2215' नामक एक स्मार्ट इंसुलिन विकसित किया है। यह व्यक्ति के रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव के अनुसार वास्तविक समय में प्रतिक्रिया करता है।

मिशन कर्मयोगी
• यह भारत सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य सिविल सेवाओं के प्रशिक्षण को ‘नियम-आधारित’ से ‘भूमिका-आधारित’ और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण में बदलना है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 अक्टूबर 2024 को ‘कर्मयोगी सप्ताह’ का उद्घाटन किया, जो 25 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

लेडी जस्टिस या न्याय की देवी
• हाल ही भारत के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चंद्रचूड़ ने सर्वोच्च न्यायालय के पुस्तकालय में ‘न्याय की देवी ’ की एक नई प्रतिमा का अनावरण किया है।
• भारत में सर्वप्रथम वर्ष 1872 में कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्माण के दौरान लेडी जस्टिस की छवियाँ उकेरी गई थीं।
पुरानी प्रतिमा:- पुरानी लेडी जस्टिस प्रतिमा में आंखों पर पट्टी बंधी एक महिला अपने एक हाथ में तराजू और दूसरे हाथ में तलवार लिए होती है। 
नई प्रतिमा:- नई 6 फुट ऊंची प्रतिमा साड़ी पहने एक महिला की है, जिसकी आंखों पर पट्टी नहीं है, वह एक हाथ में तराजू पकड़े हुए है और दूसरे हाथ में तलवार की जगह भारत के संविधान की एक प्रति है। 
डिजाइन:- दिल्ली के भित्ति-चित्रकार विनोद गोस्वामी द्वारा।

शक्तिसैट मिशन 
हाल ही एयरोस्पेस स्टार्टअप ‘स्पेस किड्ज इंडिया’ द्वारा एक वैश्विक मिशन ‘शक्तिसैट’ लॉन्च किया गया।
• शामिल देश:- यूके, यूएई, ब्राजील, केन्या, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, ग्रीस, श्रीलंका एवं अफगानिस्तान सहित 108 देश।
• उद्देश्य:- अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पर 108 देशों की लगभग 12,000 छात्राओं को प्रशिक्षित करना।
• इसका लक्ष्य इसरो के चंद्रयान-4 मिशन के तहत एक उपग्रह का प्रक्षेपण करना है जिससे अंतरिक्ष अन्वेषण में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा मिलेगा। 

हाल ही यूएन वीमेन (UN Women) द्वारा ‘विकास में महिलाओं की भूमिका पर वैश्विक सर्वेक्षण’ (World Survey on the Role of Women in Development) रिपोर्ट जारी की गई।

पीआर-126:- धान की एक किस्म।
नमो भारत दिवस:- 21 अक्टूबर 
नमो भारत ट्रेन संचालन की पहली वर्षगांठ।

संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (COP16) 
• हाल ही जैव विविधता पर अभिसमय के पक्षकारों का 16वां सम्मेलन 21 अक्टूबर से कोलंबिया के कैली में शुरू हुआ
• यह कानूनी रूप से बाध्यकारी एक बहुपक्षीय संधि है। 
• इस संधि पर जून 1992 में रियो डी जेनेरियो में हुए पृथ्वी शिखर सम्मेलन के दौरान हस्ताक्षर किये गए थे। 
• यह संधि दिसंबर 1993 से लागू हुई।

हाल ही पुर्तगाल के अज़ोरेस द्वीप समूह ने समय से पहले अंतर्राष्ट्रीय संरक्षण लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए उत्तरी अटलांटिक में सबसे बड़े संरक्षित समुद्री क्षेत्र के निर्माण को मंजूरी दी है।

राष्ट्रीय महिला आयोग
स्‍थापना:- 1992 में सांविधिक निकाय के रूप में
• हाल ही विजया किशोर रहाटकर राष्ट्रीय महिला आयोग की 9वीं अध्यक्ष बनी है।
• अर्चना मजूमदार को सदस्य नियुक्त किया गया है।
• विजया किशोर रहाटकर ने रेखा शर्मा का स्थान लिया है। 
• ये इससे पहले वर्ष 2016 से 2021 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments