आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

3 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 2 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स। 1 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2024


1-3 सितंबर 2024 करेंट अफेयर्स 

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह:- 1 से 7 सितंबर

हाल ही केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर से 7वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया।
पोषण 2.0 के स्तंभ:- सुशासन, अभिसरण, क्षमता निर्माण और सामुदायिक भागीदारी।

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह वायुसेना के उप प्रमुख बने है।

जापानी फिल्म निर्देशक हयाओ मियाजाकी को 2024 का रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला है।

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मध्य वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ बने है। 

बिहार के राजगीर हॉकी स्टेडियम में 8वीं महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता 2024 आयोजित की जाएगी।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में इकोनॉमिक टाइम्स वर्ल्ड लीडर्स फोरम को संबोधित किया।

133वां डूरंड कप
• हाल ही गुवाहाटी स्थित नॉर्थईस्ट यूनाइटेड फुटबॉल क्लब ने पहली बार डूरंड कप खिताब जीतकर जीता‌।

जिला न्यायपालिका का राष्ट्रीय सम्मेलन
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में जिला न्यायाधीशों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।
इस दौरान भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक सिक्का और स्मारक डाक टिकट जारी किया।
• इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज और प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।
सर्वोच्च न्यायालय के नए झंडे में अशोक चक्र, सर्वोच्च न्यायालय की इमारत और भारत का संविधान शामिल है। सर्वोच्च न्यायालय के ध्वज का रंग नीला है और प्रतीक चिन्ह पर देवनागरी लिपि में 'भारत का सर्वोच्च न्यायालय' और 'यतो धर्मस्ततो जयः' अंकित है। संस्कृत वाक्यांश “यतो धर्मस्ततो जयः” का अर्थ है “जहाँ धर्म है, वहाँ विजय है।” यह संस्कृत श्लोक महाभारत से लिया गया है।

बिसलेरी ने बेहतर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए गोवा के साथ समझौता किया है।

वर्ष 2024 में 10 लाख करोड़ रुपये का राजस्व पार करने वाली रिलायंस भारत की पहली कंपनी बनी है।

हाल ही मुंबई में Global Fintech Fest (GFF) 2024 आयोजित किया गया।

प्रोजेक्ट नमन
• हाल ही भारतीय सेना ने रक्षा पेंशनधारियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों का समर्थन करने के लिए प्रोजेक्ट NAMAN लॉन्च किया। 
• यह परियोजना SPARSH डिजिटल पेंशन प्रणाली पर आधारित है, जो रक्षा कर्मियों के लिए पेंशन प्रक्रियाओं को सरल बनाती है। भारतीय सेना, CSC e-Governance India Limited और HDFC Bank के बीच एक समझौता ज्ञापन के माध्यम से रिसेप्शन और फैसिलिटेशन केंद्र स्थापित किए गए हैं। पहले चरण में, नई दिल्ली, जालंधर और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों में 14 केंद्र स्थापित किए गए।

केरल पर्यटन ने 'छुट्टी चोरी' ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिए डिजिटल मार्केटिंग अभियान श्रेणी में PATA गोल्ड पुरस्कार 2024 जीता।

प्रीति पाल पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में दो पैरालंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं हैं।  (दोनों कांस्य पदक)

पेरिस पैरालंपिक 2024
• योगेश कथुनिया:- रजत पदक (डिस्कस थ्रो)

हाल ही मोना अग्रवाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पैरा शूटिंग में R2 Women 10m Air Rifle SH1 इवेंट में कांस्य पदक जीता।

हिमांशी तोकस ने एशियन कैडेट और जूनियर जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक जीता।

हाल ही उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने फेसबुक, X, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सामग्री को नियंत्रित करने के लिए एक नई सोशल मीडिया नीति को मंजूरी दी।

हाल ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूर्य खेल परिसर, लखनऊ छावनी में सशस्त्र बल उत्सव का उद्घाटन किया।

स्टार्ट-अप एवं ग्रामीण उद्यमों के लिए कृषि कोष (AgriSURE) योजना
• हाल ही 3 सितंबर 2024 को केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने AgriSURE फंड लॉन्च किया।
• यह फंड स्टार्ट-अप और ग्रामीण उद्यमों के लिए ₹750 करोड़ का मिश्रित पूंजी कोष है जिसका उद्देश्य कृषि और ग्रामीण स्टार्ट-अप पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और विकास को बढ़ावा देना है। 
• यह पोर्टल किसानों, उद्यमियों और उद्योगों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी तक पहुँचने के लिए एक व्यापक मंच के रूप में काम करेगा।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments