हाल ही पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ का निधन हो गया।
लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर चिकित्सा सेवा महानिदेशक नियुक्त होने वाली पहली महिला बनी है।
हाल ही भारतीय नौसेना के जहाज, INS तबर ने 328वें रूसी नौसेना दिवस परेड समारोह में भाग लिया। साथ ही INS तबर ने रूसी नौसेना के जहाज सूब्राज़िटेलनी के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) में भाग लिया।
डॉ. ग्रिंसन जॉर्ज ICAR-केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CMFRI) के निदेशक बने है।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में पात्र महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना शुरू की है।
हाल ही केंद्र सरकार ने 8 नई राष्ट्रीय हाई-स्पीड रोड कॉरिडोर परियोजना को दी मंजूरी
हाल ही लोकप्रिय भरतनाट्यम और कुचिपुड़ी नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति का निधन हो गया।
सशस्त्र सीमा बल (SSB) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी को अगले आदेश तक सीमा सुरक्षा बल (BSF) के महानिदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
हाल ही लेफ्टिनेंट कर्नल कबीलन साई अशोक भारत के सबसे युवा ओलंपिक मुक्केबाजी रेफरी बने है।
हाल ही राइड-हेलिंग स्टार्टअप रैपिडो यूनिकॉर्न बना है।
हाल ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कालीकट (एनआईटीसी) NIT-C ने डेटा प्रबंधन के लिए निवाहिका वेब पोर्टल लॉन्च किया।
हिरोशिमा दिवस:- 6 अगस्त
1945 में अमेरिका ने क्रमशः 6 और 9 अगस्त को जापान के हिरोशिमा शहर में द लिटिल बॉय और नागासाकी शहर में द फैट मैन नाम के दो परमाणु बम गिराए थे।
हाल ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने के वी सुब्रमण्यन द्वारा लिखित पुस्तक भारत@100: एनविजनिंग टुमॉरोज इकनॉमिक पावरहाउस का विमोचन किया।
हाल ही पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर और कोच ग्राहम थॉर्प का निधन हो गया।
INS शल्की
यह भारतीय नौसेना की शिशुमार श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है।
ग्लायोब्लास्टोमा क्या है?
उत्तर: मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी के कैंसर का एक प्रकार
हाल ही हरियाणा किसानों से MSP पर सभी फसलें खरीदने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व:- मध्य प्रदेश
पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य:- असम
हाल ही केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भारत में दो नए मोर अभयारण्यों की स्थापना की घोषणा की:
1. कर्नाटक में आदिचुंचनगिरी 2. केरल में चूलननुअर।
SAVE WATER
0 Comments