भारतीय नौसेना की दो महिला अधिकारी लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए और लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के, INSV तारिणी पर सवार होकर नाविका सागर परिक्रमा II नामक विश्व-परिक्रमा अभियान पर निकलेंगी।
हाल ही केंद्र सरकार ने दिव्यांगों के लिए सिनेमा देखने को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ई-सिनेप्रमान (E-Cinepramaan) में एक्सेसिबिलिटी स्टैंडर्ड्स मॉड्यूल को सफलतापूर्वक लागू किया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में तीन दिवसीय 'चौथे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेशक सम्मेलन एवं एक्सपो' (RE-INVEST) का उद्घाटन किया-
हाल ही पीएम मोदी के आवास पर पली हुई एक पुंगनूर गाय ने बछड़े को जन्म दिया है। पीएम मोदी ने इस बछड़े का नाम दीपज्योति रखा है।
• पुंगनूर गाय एक छोटी गाय होती है जिसकी औसत ऊंचाई ढाई फीट से तीन फीट के बीच होती है।
हाल ही ब्राजील के कुइआबा में जी-20 कृषि मंत्रिस्तरीय बैठक आयोजित की गई।
ऑपरेशन सद्भाव
• हाल ही भारत ने दक्षिण-पूर्व एशिया में टाइफून यागी से प्रभावित म्यांमार, लाओस और वियतनाम को मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए ऑपरेशन सद्भाव शुरू किया।
• भारत ने INS सतपुरा के माध्यम से म्यांमार को 10 टन सहायता भेजी, जिसमें सूखा राशन, कपड़े और दवाएं शामिल थीं।
• भारत की त्वरित प्रतिक्रिया उसकी 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' और ASEAN के भीतर मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR : Humanitarian Assistance and Disaster Relief) के व्यापक प्रयास के अनुरूप है।
NPS वात्सल्य योजना
• वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शुरू।
• शुरू:- 18 सितंबर 2024
• NPS वात्सल्य का नियमन पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा किया जाता है।
• इस योजना के तहत माता-पिता या अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों के लिए भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए बचत करने हेतु एक खाता खुलवाया जाएगा। जब तक बच्चा 18 वर्ष का नहीं हो जाता, तब तक धन जमा होता रहेगा, उसके बाद इसे एक मानक NPS खाते में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
• नाबालिग ग्राहकों को PRAN कार्ड वितरित किए जाएंगे।
हाल ही साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवार्ड्स (SIIMA) 2024 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मणिरत्नम की फिल्म "पोन्नियिन सेलवन 2" में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) पुरस्कार जीता हैं
हाल ही भारत की 17 वर्षीय अनमोल खरब ने बेल्जियम इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल वर्ग का खिताब जीता।
यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय खिताब है।
हाल ही अमृत मोहन सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक बने है।
हाल ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने त्रिपुरा के बरकथाल में नवनिर्मित सिद्धेश्वरी मंदिर का उद्घाटन किया।
• योगी आदित्यनाथ ने बरकथाल स्थित चित्त धाम में वेद विद्यालय की आधारशिला भी रखी।
ई-श्रम पोर्टल
• शुरूआत:- 26 अगस्त 2021
• उद्देश्य:- असंगठित श्रमिकों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा और कल्याण योजनाओं का लाभ दिलाना।
हाल ही ह्यूस्टन में गैसटेक 2024 के दौरान भारत और अमेरिका ने ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में अपने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया।
हाल ही केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) में 'सामाजिक अधिकारिता शिविर' का उद्घाटन किया।
हाल ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रोमानिया के साथ राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संयुक्त स्मारक डाक टिकट जारी किया।
हाल ही गोवा में Maritime State Development Council की 20वीं बैठक आयोजित की गई।
जन सुनवाई पोर्टल
• हाल ही वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक ऑनलाइन मंच 'जन सुनवाई पोर्टल' लॉन्च किया है। यह पोर्टल व्यापार और उद्योग के मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक प्रत्यक्ष और पारदर्शी चैनल प्रदान करके हितधारकों और अधिकारियों के बीच संचार में सुधार करने का लक्ष्य रखता है।
इरुला जनजाति
• निवास:- तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक
ग्लोबल बायो-इंडिया 2024 (4th संस्करण)
• आयोजन:- नई दिल्ली
• उद्घाटन:- डॉ. जितेंद्र सिंह
• भागीदार देश:- दक्षिण कोरिया।
• विषय:- जैव प्रौद्योगिकी नवाचार और जैव-विनिर्माण
विश्व ओजोन दिवस:- 16 सितंबर
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में भारत मंडपम में 8वें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया।
• इस कार्यक्रम के साथ ही अंतरराष्ट्रीय वॉश सम्मेलन 2024 भी आयोजित किया जा रहा है।
सुभद्रा योजना
• हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे और राजमार्ग परियोजनाओं के साथ-2 ओडिशा की सुभद्रा योजना का शुभारंभ किया।
• उद्देश्य:- महिलाओं को सशक्त बनाना।
• 21-60 वर्ष की आयु की पात्र महिलाओं को पांच वर्षों में ₹50,000 प्रदान किए जाएंगे।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में "तूतीकोरिन अंतरराष्ट्रीय कंटेनर टर्मिनल" का उद्घाटन किया।
हाल ही तेलंगाना सरकार ने 17 सितंबर को तेलंगाना प्रजा पालना दिवस मनाया। यह दिवस हैदराबाद के 1948 में भारत में एकीकरण का प्रतीक है।
हाल ही केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) आधारित ट्रेडमार्क खोज प्रौद्योगिकी एवं आईपी सारथी चैटबॉट लॉन्च किया।
हाल ही गति शक्ति विश्वविद्यालय ने नई दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।
हाल ही केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 2 लाख नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों (MPACS) के गठन के लिए 'मार्गदर्शिका' का शुभारंभ किया।
हाल ही केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने किसानों को लाभकारी मूल्य प्रदान करने और उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान को जारी रखने की मंजूरी दी।
प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान को
• हाल ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी।
• परिव्यय:- ₹79,156 करोड़
• उद्देश्य:- जनजातीय समुदायों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करना।
• इसके तहत आदिवासी उत्पादों के विपणन के लिए 100 आदिवासी बहुउद्देशीय विपणन केंद्र (TMMC) स्थापित किए जाएंगे।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अमरावती में "पीएम मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल" (PM MITRA Park) पार्क की आधारशिला रखी।
हाल ही भारतीय थल सेना ने दिल्ली कैंट स्थित सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (CLAWS) में किसके साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए ? - तिरंगा माउंटेन रेस्क्यू।
SAVE WATER
0 Comments