5 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
ब्रिटानिया न्यूट्रीचॉइस ने भारत में स्वास्थ्य निगरानी ऐप न्यूट्रीप्लस लॉन्च किया है।
हाल ही रोमानिया ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली लेजर का अनावरण किया है।
एनएसए अजीत डोभाल ने एससीओ बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है।
जापान ने भारतीय पर्यटकों के लिए ई-वीजा लॉन्च किया है।
केनरा बैंक ने महिलाओं के लिए स्वास्थ्य सेवा और बचत खातों के लिए ऋण शुरू किया है।
राकेश मोहन को विश्व बैंक के आर्थिक सलाहकार पैनल का सदस्य नियुक्त किया गया है।
पंजाब और सिंध बैंक ने अर्नब गोस्वामी को सीएफओ नियुक्त किया है।
बिंद्यारानी देवी ने भारोत्तोलन विश्व कप में कांस्य पदक जीता है।
आर्मी मेडिकल कोर ने 260वां स्थापना दिवस मनाया है।
6 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
आर्मी मेडिकल कोर ने अपना 260वां स्थापना दिवस मनाया है।
हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर के इलाज के लिए भारत की पहली स्वदेशी 'जीन थेरेपी' का उद्घाटन किया है।
हाल ही DRDO द्वारा नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल 'अग्नि-प्राइम' का ओडिशा के तट पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
गुजरात के कच्छ में पुरातात्विक खुदाई से 5,200 साल पुरानी 'हड़प्पा बस्ती' का पता चला है।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने एक वाहन, एक फास्टैग नियम लागू करने का निर्णय लिया है।
हाल ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने myCGHS IOS ऐप लॉन्च किया है।
गोवा के मोपा एयरपोर्ट पर डिजिट्रैवल सिस्टम लॉन्च किया गया है।
राजधानी दिल्ली में 'मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना' शुरू की जाएगी।
लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिडाना ने इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स के 33वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है।
7 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
हाल ही अडानी ग्रीन एनर्जी ने 10,000 मेगावाट से अधिक अक्षय ऊर्जा क्षमता हासिल की है, जो इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाली भारत की पहली कंपनी बन गई।
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी डेयरी संघ लिमिटेड (एनसीडीएफआई) ने सर्वसम्मति से डॉ. मीनेश शाह को अध्यक्ष चुना है।
दिवंगत रूसी असंतुष्ट एलेक्सी नवलनी और उनकी पत्नी यूलिया को एक प्रमुख जर्मन मंच से "मीडिया का स्वतंत्रता पुरस्कार" मिलेगा।
हाल ही अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के रक्षा बलों ने "समुद्री सहकारी गतिविधि" का आयोजन किया है।
नजमी वजीरी को दिल्ली के जंगलों की सुरक्षा के लिए समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।
हाल ही इंग्लैंड के 111 वर्षीय जॉन टिनिसवुड को दुनिया का सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति नामित किया गया है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सवेरा कार्यक्रम का उद्घाटन किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश में 'विक्रमोत्सव' उत्सव के हिस्से के रूप में उज्जैन में वैदिक घड़ी का उद्घाटन किया ।
8 अप्रैल 2024 करेंट अफेयर्स
संयुक्त राज्य अमेरिका और ब्रिटेन ने AI सुरक्षा परीक्षण पर एक समझौता किया है।
हाल ही कपिल भाटिया को होटल निवेश सम्मेलन-दक्षिण एशिया (HICSA) 2024 में प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
एस्ट्रिड शूमेकर को जैविक विविधता पर कन्वेंशन के कार्यकारी सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट(EIU) रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर व्यापार करने के लिए दुनिया का सबसे अच्छा स्थान है।
भारत का तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' लक्षद्वीप द्वीप समूह में आयोजित किया जाएगा।
भारत को बिजनेस एनवायरनमेंट रैंकिंग 2024 में 51वीं रैंक मिली है।
आरपीएसजी ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका को WEF यंग ग्लोबल लीडर्स 2024 में शामिल किया गया है।
भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक 'यूरिया' आयात को खत्म करने की योजना बनाई है।
SAVE WATER
0 Comments