तामस सुल्योक, हंगरी देश के नए राष्ट्रपति बने हैं।
हाल ही में ‘भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण’ ने अपना 174वां स्थापना दिवस मनाया है।
पुनेरी पलटन ने ‘प्रो कबड्डी लीग 2024’ का खिताब जीता है।
भारत के पहले स्वदेशी ‘प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर’ का शुभारंभ तमिलनाडु के कलपक्कम में किया गया है।
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ‘संचार साथी पोर्टल’ पर डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म और चक्षु पोर्टल की शुरुआत की है।
डॉ. प्रदीप महाजन को प्रतिष्ठित ‘महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार
2024’ से सम्मानित किया गया है।
चुनाव आयोग ने एस. चोकलिंगम को महाराष्ट्र राज्य का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है।
फ्रांस देश गर्भपात को संवैधानिक अधिकार का दर्जा देने वाला दुनिया का पहला देश बनेगा।
6 मार्च 2024 करंट अफेयर्स
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 'आदिति योजना' का शुभारंभ किया है।
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में 'सांसद खेल महाकुंभ' के तीसरे चरण का उद्घाटन किया है।
भारत का पहला 'राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केंद्र' पटना, बिहार में स्थापित किया गया है।
'पूर्वोत्तर भारत फिल्म महोत्सव 2024' मणिपुर राज्य में शुरू हुआ है।
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी 'बी साई प्रणीत' ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की है।
प्रसिद्ध गोल्फ खिलाड़ी 'टाइगर वुड्स' को संयुक्त राज्य गोल्फ एसोसिएशन (USGA) के सर्वोच्च पुरस्कार 'बॉब जोन्स पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है।
इंदिराम्मा आवास योजना 11 मार्च को तेलंगाना राज्य सरकार द्वारा लॉन्च की जाएगी।
दुनिया का पहला फ्लोटिंग थीम पार्क 'THE RIG' सऊदी अरब में बनाया जाएगा।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बन गए हैं।
भारत का पहला हाइड्रोजन प्लांट का उद्घाटन हरियाणा के हिसार में हुआ है।
बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को बिहार विद्युत नियामक आयोग (BERC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
7 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स
भारत में राष्ट्रीय मेडिसिन दिवस, 7 मार्च को मनाया जाता है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2022-23 के लिए 94 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान किए हैं।
जल शक्ति मंत्रालय ने बांधों के लिए अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (आईसीईडी) की स्थापना के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो ट्रेन का उद्घाटन किया है जो हुगली नदी के नीचे ग्रीन लाइन के हावड़ा मैदान से एस्प्लेनेड खंड पर मेट्रो सेवाएं प्रदान करेगी।
केरल राज्य सरकार ने भारत का पहला सरकारी स्वामित्व वाला ओटीटी प्लेटफॉर्म सीस्पेस(cspace) लॉन्च किया है।
"द फर्स्ट इंडियन बॉयलर एक्सपो 2024" असम की राजधानी गुवाहाटी में शुरू हुआ है
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने नेवल वॉर कॉलेज, गोवा में नए प्रशासनिक और प्रशिक्षण भवन का उद्घाटन किया है ,जिसे चोल भवन नाम दिया गया है।
21 मार्च से दिल्ली में दो दिवसीय 'राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन' आयोजित किया जाएगा।
अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी से अलग करके केयी पानयोर(Keyi Panior) को राज्य का 26 वां जिला बनाया गया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केलंग से इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है।
8 मार्च 2024 करंट अफेयर्स
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : 8 मार्च
पनामा देश,अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन का 97वां सदस्य बना है।
मणिपुर की राजधानी इंफाल में पांच दिवसीय पूर्वोत्तर भारत फिल्मोत्सव 2024 संपन्न हुआ है।
नरेश कुमार, इस्लामिक गणराज्य मॉरिटानिया में भारत के नए राजदूत बने हैं।
यतिन भास्कर दुग्गल ने 5वें राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 में प्रथम पुरस्कार जीता है।
केंद्रीय रेल और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नीति आयोग का ‘नीति फॉर स्टेट्स’ प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है।
हाल ही में चीन और मालदीव देश के बीच सैन्य सहायता समझौता हुआ है।
हाल ही में असम के मांजुली मुखौटे और पांडुलिपि पेंटिंग को GI टैग का दर्जा मिला है।
स्पेस कंपनी SpaceX ने प्रदूषणकारी तेल और गैस साइटों की निगरानी के लिए मीथेनसैट लॉन्च किया है।
विमानन परीक्षण मानकों को उन्नत करने के लिए एयरबस ने IIM मुंबई के साथ समझौता किया है।
SAVE WATER
0 Comments