आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

28 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 27 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 26 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 25 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स।

 

 


25 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान के प्रधान मंत्री महामहिम शेरिंग टोबगे ने थिम्पू(भूटान) में भारत सरकार की सहायता से निर्मित एक अत्याधुनिक अस्पताल, ग्यालत्सुएन जेत्सुन पेमा वांगचुक मातृ एवं शिशु अस्पताल का उद्घाटन किया है।
• नवनिर्मित अस्पताल भूटान में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में मूल्य वृद्धि करेगा।

पहला "ग्लोबल इनक्वॉलिटी रिसर्च अवार्ड" बीना अग्रवाल और जेम्स बॉयस को प्रदान किया गया है।

यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के टेलीस्कोप गैया द्वारा 12 अरब साल पहले हमारी आकाशगंगा के निर्माण में मदद करने वाले तारों की दो धाराओं की खोज की गई है।

हाल ही हांगकांग ने एक नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया है, जिसे 'अनुच्छेद 23' कहा गया है।

हाल ही यूएन-वॉटर की ओर से यूनेस्को ने संयुक्त राष्ट्र विश्व जल विकास रिपोर्ट 2024 प्रकाशित की है।

हाल ही ‌अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) और मानव विकास संस्थान (आईएचडी) ने भारत रोजगार रिपोर्ट 2024 जारी की है।
• रिपोर्ट के अनुसार बेरोजगार कार्यबल में भारत के युवाओं की हिस्सेदारी लगभग 83% है।
•• रिपोर्ट के अनुसार कुल बेरोजगार युवाओं में माध्यमिक या उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं की हिस्सेदारी 2000 में 35.2% से बढ़कर 2022 में 65.7% हो गई है।

वरिष्ठ राजनयिक अभय ठाकुर को म्यांमार में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

हाल ही ‌सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लद्दाख में निम्मू-पदम-दारचा सड़क को जोड़ा है जो कारगिल-लेह राजमार्ग पर दारचा और निम्मू के माध्यम से मनाली को लेह से जोड़ेगी।

आसियान देशों में विदेशी तैनाती के एक हिस्से के रूप में भारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार फिलीपींस की मनीला खाड़ी पहुंचा है।
• भारतीय तटरक्षक जहाज समुद्र पहरेदार एक विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज है।


26 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अंतरराष्ट्रीय अपराध से निपटने के लिए सहयोग बढ़ाने के लिए यूरोपोल के साथ एक महत्वपूर्ण कार्य व्यवस्था पर हस्ताक्षर किए हैं।

हाल ही में भारत और मॉरिटानिया के बीच पहला विदेश कार्यालय परामर्श नौआकोट में आयोजित किया गया था।

हाल ही में डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) के नए अध्यक्ष के रूप में मरियम मैमन मैथ्यू को चुना गया है।

हाल ही में तीसरी भारतीय ओपन जंप प्रतियोगिता में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में ‌"नयना जेम्स" ने 6.67 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ अंक दर्ज करके स्वर्ण पदक हासिल किया है।

हाल ही में ‌अंश नेरुरकर , प्राग अंतरराष्ट्रीय शतरंज महोत्सव में ‘फ्यूचर कैटेगरी’ का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं।

भारतीय चुनाव आयोग ने बुजुर्ग मतदाताओं और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) पर विशेष ध्यान देने के साथ सभी नागरिकों के लिए सुलभ मतदान सुनिश्चित करने के लिए ‌"कोई भी मतदाता पीछे न छूटे" ‌आदर्श वाक्य के साथ पहल शुरू की हैं।

हाल ही में‌ संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर पहला वैश्विक प्रस्ताव अपनाया है।

हाल ही में जम्मू - कश्मीर का दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान चर्चा में रहा है।


27 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स 

भारत की श्रीजा अकुला ने लेबनान में आयोजित डब्ल्यूटीटी फीडर बेरूत II 2024 टेबल टेनिस टूर्नामेंट में महिला एकल का खिताब जीता है।

हाल ही में भारत ने 24 मार्च को विश्व कबड्डी दिवस पर 128 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने 18 "केंद्रीय संरक्षित स्मारकों" को सूची से हटाने का फैसला किया है।
एएसआई ने आकलन किया है कि इनका राष्ट्रीय महत्व नहीं है।

हाल ही ‌इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी बोर्ड ऑफ मदरसा एजुकेशन एक्ट को 'असंवैधानिक' घोषित कर दिया है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पहली बार गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग की है।

भारतीय प्रोफेसर और प्रख्यात वैज्ञानिक जयंत मूर्ति के नाम पर एक क्षुद्रग्रह का नाम 'जयंतमूर्ति' रखा गया है।

हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार ‌बीजिंग को पछाड़कर मुंबई एशिया का नया अरबपति केंद्र बनकर उभरा है।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड के संरक्षण पर ध्यान देने के लिए सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एक विशेषज्ञ समिति नियुक्त की गई है।

हाल ही इसरो के POEM-3 मिशन द्वारा शून्य कक्षीय मलबा मिशन पूरा किया गया है। 
• इसरो ने कहा कि PSLV-C58/XPoSat मिशन ने व्यावहारिक रूप से कक्षा में शून्य मलबा छोड़ा है।


28 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

म्यांमार में भारत के नए राजदूत के रूप में अभय ठाकुर को नामित किया गया है।

दिव्यांगजनों के लिए चुनाव प्रक्रिया आसान बनाने के लिए ‘सक्षम' ऐप लांच किया गया है।

हाल ही में सदानंद वसंत दाते राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

हाल ही में ‌ यूपी के विनय ने मिस्र में पैरा पॉवरलिफ्टिंग विश्व कप में 59 किग्रा युवा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही में जिनेवा में अंतर-संसदीय संघ की 148वीं बैठक में हरिवंश नारायण सिंह  ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया है।

हाल ही में ‌अदानी पावर लिमिटेड द्वारा लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड के अधिग्रहण को सीसीआई ने मंजूरी दी है।

राजीव कुमार शर्मा को पुलिस अनुसंधान और विकास ब्यूरो (बीपीआरडी) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

पीयूष आनंद को एनडीआरएफ का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments