आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

16 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 15 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 14 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 13 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स।

 

 


13 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स

मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायाब सिंह सैनी हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बने हैं।

जापानी वास्तुकार रिकेन यामामोटो ने ‘प्रित्ज़कर आर्किटेक्चर पुरस्कार 2024’ जीता है।

वैश्विक संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट(SIPRI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार ‘भारत’ दुनिया का सबसे बड़ा हथियार आयातक देश बना है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली ग्रामोदय अभियान परियोजना का उद्घाटन किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती में कोचरब आश्रम का उद्घाटन किया है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोनितपुर में 50 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजना का उद्घाटन किया है।

फरवरी माह का ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब एनाबेल सदरलैंड (महिला)और यशस्वी जायसवाल(पुरूष) ने जीता है।

नीदरलैंड्स के प्रीमियम इरास्मियानम फाउंडेशन द्वारा भारतीय लेखक अमिताव घोष को जलवायु परिवर्तन संकट को उजागर करने के लिए इरास्मस पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है।

उत्तर भारत का पहला सरकारी होम्योपैथिक कॉलेज जम्मू कश्मीर के कठुआ में स्थापित किया जाएगा।

  

14 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

हर वर्ष 14 मार्च को पाई दिवस(π) मनाया जाता है।

भारत की नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अपना संपर्क कार्यालय खोला है।

हाल ही भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे पाँच-दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।

भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ICC टेस्ट रैंकिंग में वर्ल्ड के नंबर 1 गेंदबाज बने हैं।

केंद्र सरकार ने हर वर्ष 17 सितंबर को हैदराबाद मुक्ति दिवस मनाने का निर्णय किया है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने तंजानिया की राष्ट्रपति 'डॉ. सामिया सुलुहु हसन' को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

हाल ही में श्रीनिवासन स्वामी को 45वें IAA वर्ल्ड कांग्रेस में प्रतिष्ठित IAA गोल्डन कंपास अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 

सचिन सालुंखे ने प्रोमिसिंग इन्वेस्टर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता है।

भारी उद्योग मंत्रालय ने ऑटोमोटिव और EV सेक्टर में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए IIT रुड़की के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही में रूस, चीन और ईरान ने ओमान की खाड़ी में 'संयुक्त अभ्यास' किया है।

 

15 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

हर वर्ष 15 मार्च को विश्व उपभोक्‍ता अधिकार दिवस मनाया जाता है।

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाले पैनल द्वारा पूर्व आईएएस अधिकारी ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू को भारत का नया चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया हैं।

महाराष्ट्र ने विदर्भ को हराकर 42वीं बार रणजी ट्रॉफी जीती है।

भारत और सिंगापुर ने कानून और विवाद समाधान के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में वायुमंडलीय अनुसंधान परीक्षण स्थल का उद्घाटन किया है।

हैदराबाद में विश्व आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया है।

भारत की 5वीं व पूर्वी भारत की पहली अत्याधुनिक हनी टेस्टिगं लैब का शिलान्यास रांची में किया गया है।

SpaceX ने दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट स्टारशिप लॉन्च किया है।

हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने अहमदनगर का नाम बदलकर अहिल्या नगर कर दिया है।

भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्रमोशन योजना 2024 लॉन्च की गई है।

राजकुमार विश्वकर्मा को उत्तर प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त किया गया है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव को चंडीगढ़ का नया DGP नियुक्त किया गया है।


16 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

मोहम्मद मुस्तफा फिलिस्तीन के नए प्रधानमंत्री बने हैं।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस:16 मार्च

गृह मंत्रालय ने नागरिकता-संशोधन अधिनियम, 2019 के तहत आवेदन करने के लिए सीएए-2019 मोबाइल ऐप शुरू किया है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली में वैकल्पिक ऑटो ईंधन इथेनॉल 100 लॉन्च किया है।

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मॉरीशस विश्वविद्यालय ने डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया है।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक ऑफ इंडिया पर 1.40 करोड़ रूपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया है।

मीडिया फाउंडेशन ने स्वतंत्र पत्रकार ग्रीष्मा कुठार और इंडियन एक्सप्रेस की रितिका चोपड़ा को संयुक्त रूप से 2024 के ‘चमेली देवी जैन पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी(NIA) के विशेष डिजिटल केस मैनेजमेंट सिस्टम(CCMS) का उद्घाटन किया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य प्रदेश के भोपाल में भारत के सबसे ऊंचे मौसम टॉवर का वर्चुअली उद्घाटन किया है।

हाल ही में राजस्थान सरकार ने कदन्न उत्पादन को बढ़ावा देने के लिये राज्य के किसानों को कदन्न/मिलेट्स और मोटे अनाज के मुफ्त बीज वितरित करने का निर्णय लिया है।

भारत सरकार ने फिनटेक इको सिस्टम को मजबूत करने के लिए एशियाई विकास बैंक (ADB) के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

बी साईराम को NCL के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (MD) के रुप में नियुक्त किया गया है।
 
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज मैथ्यू वेड ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। 

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments