आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 11 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 10 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स। 9 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स।

 

 


9 मार्च 2024 करेंट अफेयर्स

भारत में 10 मार्च को ‘केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल स्थापना दिवस‘ मनाया जाएगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12 मार्च को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

देवेंद्र झाझड़िया भारतीय पैरालंपिक समिति (PCI) के नए अध्यक्ष बने हैं।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने हैं।

हाल ही में रमेश सिंह अरोड़ा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पहले सिख मंत्री बने हैं।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बेंगलुरु में भारत का सबसे तेज मल्टीप्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग राउटर पेश किया है।

झारखंड के चाईबासा में तीन दिवसीय डेरी मेला एवं कृषि प्रदर्शनी शुरू हुई है।

भारत और बांग्लादेश के बीच 54वां महानिदेशक स्तर का सम्मेलन हुआ है।

हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल ने शहीद राजा हसन खान मेवाती की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है।

राष्ट्रीय अभिलेखागार ने अपना 134वां स्थापना दिवस मनाया है।


10 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रख्यात लेखिका और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति को राज्यसभा सांसद के लिए मनोनीत किया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिल्ली में कृषि इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया है।

भारत के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 'हमारा संविधान, हमारा सम्मान अभियान’ कार्यक्रम राजस्थान के बीकानेर शहर में आयोजित किया जाएगा।

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारत की पहली ड्राइवरलेस ट्रेन की शुरुआत की जाएगी।

भारत को प्रतिष्ठित खसरा और रूबेला चैंपियन वैश्विक पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया है।

RBI ने स्थानीय मुद्राओं के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया बैंक के साथ समझौता किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में ‘नेशनल क्रियेटर्स अवार्ड्स’ प्रदान किए हैं।

हाल ही में नई दिल्ली में विकसित भारत एंबेसडर आर्टिस्‍ट वर्कशॉप 2024 का आयोजन किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने ‘इंडिया AI मिशन’ (India AI Mission) के लिए 10,372 करोड़ रूपये का बजट मंजूर किया है।


11 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है।

रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी को 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में ‘ब्यूटी विद ए पर्पस ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2024 का खिताब जीता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का वर्चुअली शुभारंभ किया है।

96th एकेडमी अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस में किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश ‘अजय माणिकराव खानविलकर’ लोकपाल के नए अध्यक्ष बने हैं।

हाल ही में राजेंद्र प्रसाद गोयल ने एनएचपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी के रूप में अतिरिक्त प्रभार संभाला है। 

सातवीं बार संतोष ट्रॉफी का खिताब सेना ने जीता है।

झारखंड के सिमडेगा जिले में तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला शुरू हुआ है।

  

12 मार्च 2024 करंट अफेयर्स

96वें ऑस्कर पुरस्कार में 'ओपेनहाइमर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है।

केंद्र सरकार ने नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के कार्यान्वयन की घोषणा की है।

दूरदर्शन नेशनल अब प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या के श्री राम मंदिर से भव्य आरती का सीधा प्रसारण करेगा।

DRDO ने ओडिशा में तकनीकी से लैस बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि 5 का सफल परीक्षण किया है।

भारत, वैश्विक स्तर पर दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादक देश बन गया है।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी "सुभाष अभिनंदन" का उद्घाटन किया है।

किशोर मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

  SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments