केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली में नीति आयोग की ‘वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए हरित और सतत विकास एजेंडा’ शीर्षक से एक जी20 रिपोर्ट लॉन्च की है।
लीड्स 2023 रैंकिंग में तमिलनाडु शीर्ष प्रदर्शन करने वाला प्रदेश बना है। इसी के साथ हाल ही में जारी विभिन्न राज्यों में बेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था 2023 की रैंकिंग (लीड्स) में तमिलनाडु ने ‘अचीवर’ का दर्जा बरकरार रखा है।
केन्द्र सरकार ने 26 जनवरी तक आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना(एबी पीएम-जेएवाई) के लिए 270 मिलियन लाभार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
IREDA के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास को 13वें PSE उत्कृष्टता पुरस्कारों में मिनी-रत्न श्रेणी के तहत लगातार दूसरे वर्ष “सीएमडी ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
भारतीय राज्यों राजस्थान और आंध्र प्रदेश ने “सौर पार्क और अल्ट्रा मेगा सौर ऊर्जा परियोजनाओं का विकास” योजना के तहत क्रमशः 3,065 मेगावाट और 3,050 मेगावाट के साथ सौर पार्क योजना क्षमताओं में अग्रणी स्थान पर रहे है।
हाल ही सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) को 10 साल के भीतर 25 % न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (MPS) हासिल करने की छूट दी है। अब LIC को पब्लिक शेयर होल्डिंग 25 % तक लाने के लिए एलआईसी को 10 साल का समय मिल गया है।
22 दिसंबर को भारत में वर्ष का सबसे छोटा दिन होता है। दिसंबर के दौरान सूर्य उत्तरी गोलार्ध से सबसे दूर होता है और दक्षिणी गोलार्द्ध में मकर रेखा पर चमकता है।
खान मंत्रालय ने भूविज्ञान अन्वेषण के लिए राष्ट्रीय भूविज्ञान डेटा रिपॉजिटरी(एनजीडीआर) पोर्टल का अनावरण किया है।
भारतीय सेना की प्रतिष्ठित न्यायिक और कानूनी शाखा,
जज एडवोकेट जनरल(जेएजी) विभाग ने 21 दिसंबर, 2023 को अपना 40 वां कोर दिवस मनाया है।
ICICI बैंक को कार्यकारी निदेशक के रूप में संदीप बत्रा की पुनः नियुक्ति के लिए RBI ने मंजूरी प्रदान की है।
राष्ट्रीय गणित दिवस (National Mathematics Day) : 22 दिसंबर
• यह दिवस भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
हाल ही आरबीआई ने बैंकिंग और एनबीएफसी में स्व-नियामक संगठनों(एसआरओ) के लिए ड्राफ्ट फ्रेमवर्क का प्रस्ताव रखा है। जिसका उद्देश्य बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) और इसके नियामक दायरे के तहत अन्य संस्थाओं की निगरानी करना है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (CGCEL) को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया है।
अरुणाचल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन(ArSRLM) ने राज्य में स्वयं सहायता समूहों(SHG) को व्यापक बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर सशक्त बनाने के लिए एसबीआई के साथ साझेदारी की है
हाल ही राज्यसभा ने टेलीकॉम बिल 2023 को मंजूरी प्रदान की है। इससे पहले लोकसभा से इस बिल को मंजूरी मिल चुकी है।
• टेलीकॉम बिल 2023, टेलीग्राफ एक्ट 1885, इंडियन वायरलेस टेलीग्राफी एक्ट 1933 और टेलीग्राफ वायर्स एक्ट 1950 की जगह लेगा।
भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने एफआईएच हॉकी स्टार अवार्ड्स 2023 में पुरुष एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब जीता है।
भारतीय वायु सेना (IAF) और यूनाइटेड सर्विसेज इंस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया (USI) ने संयुक्त रूप से वायु सेना के पहले मार्शल अर्जन सिंह की स्मृति में वार्षिक व्याख्यान का आयोजन किया है।
• द्वितीय विश्व युद्ध में बर्मा अभियान के दौरान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, महान कौशल और साहस के लिए उन्हें 1944 में विशिष्ट फ्लाइंग क्रॉस (डीएफसी) से सम्मानित किया गया था। 01 अगस्त 1964 को उन्होंने एयर मार्शल के पद पर वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला। मार्शल ने 1965 के भारत-पाक युद्ध में वायु सेना को शानदार जीत दिलाई। इसके बाद युद्ध में वायु सेना के योगदान को मान्यता देते हुए वायु सेना अध्यक्ष की रैंक को अपग्रेड करके एयर चीफ मार्शल कर दिया गया और अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले एयर चीफ मार्शल बने। 1965 के युद्ध में उनके योगदान के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया था।
• उनकी सेवाओं के सम्मान में जनवरी 2002 में भारत सरकार ने अर्जन सिंह को वायु सेना के मार्शल पद(मार्शल ऑफ द एयर फोर्स) से सम्मानित किया, जिससे वह भारतीय वायु सेना के पहले और एकमात्र ‘फाइव स्टार’ रैंक अधिकारी बन गए।
23 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 20 माह के उच्चतम स्तर 616 अरब डॉलर हो गया है।
भारत के गणतंत्र दिवस समारोह 2024 में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन मुख्य अतिथि होंगे।
केंद्र सरकार ने विभिन्न सामाजिक कल्याण उपायों और बुनियादी ढांचे के विकास योजनाओं के वित्तपोषण के लिए राज्य सरकारों को 72,961.21 करोड़ रुपये की कर हस्तांतरण राशि की अतिरिक्त किस्त जारी की है।
यूनेस्को ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सांस्कृतिक विरासत संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए चार भारतीय परियोजनाओं को मान्यता दी है।
• पंजाब के अमृतसर में रामबाग गेट और रैम्पर्ट्स(प्राचीर) की लचीली शहरी पुनरुद्धार परियोजना को सर्वोच्च सम्मान “उत्कृष्टता पुरस्कार” मिला है।
• हरियाणा में चर्च ऑफ एपिफेनी और दिल्ली में बीकानेर हाउस को उनके अनुकरणीय संरक्षण प्रयासों के लिए “अवार्ड ऑफ मेरिट” से सम्मानित किया गया।
• भारत के केरल में कुन्नमंगलम भगवती मंदिर में कर्णिकारा मंडपम को “विशिष्टता का पुरस्कार”("अवार्ड ऑफ डिस्टिंक्शन") प्राप्त हुआ है।
इसके अलावा यह "विशिष्टता का पुरस्कार" दो अन्य परियोजनाओं चीन के फैनलिंग गोल्फ कोर्स यंग्ज़हौ, चीन के डोंगगुआन गार्डन निवास को भी मिला है।
इस वर्ष पुरस्कार पैनल ने चीन, भारत और नेपाल की बारह परियोजनाओं को मान्यता दी।
इनमें पाँच परियोजनाएँ चीन की हैं, छह भारत की हैं, और एक नेपाल की है।
डब्ल्यूएचओ ने एक रिपोर्ट में कहा है कि 10 लाख से अधिक अफगानी बच्चे गंभीर कुपोषण का सामना कर रहे हैं और बढ़ते संकट से निपटने के लिए तत्काल अंतरराष्ट्रीय सहायता और फंडिंग का आग्रह किया गया है।
हाल ही यूनेस्को द्वारा बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे टर्मिनल 2 (टी2) को 'दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों' में से एक के रूप में मान्यता दी गई है।
इसे यूनेस्को के प्रिक्स वर्सेल्स द्वारा 'इंटीरियर के लिए विश्व विशेष पुरस्कार 2023' से सम्मानित किया गया है।
2016 रियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के नए प्रमुख के चुनाव के बाद नेतृत्व परिवर्तन के विरोध में अपने संन्यास की घोषणा की है।
राष्ट्रीय किसान दिवस (National Farmers’ Day) : 23 दिसंबर
• किसान दिवस भारत के पांचवें प्रधान मंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
हाल ही राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. वी मोहिनी गिरी का निधन हुआ है।
हाल ही कवि सुकृता पॉल कुमार को उनकी पुस्तक “सॉल्ट एंड पेपर: सेलेक्टेड पोएम्स” के लिए छठे रवीन्द्रनाथ टैगोर साहित्यिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
मध्य रेलवे ने अपने नेटवर्क के 117 स्टेशनों पर पैनिक स्विच स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये पैनिक स्विच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मियों को सतर्क करेगा।
हाल ही कपडा़ मंत्रालय ने जूट किसानों की सुविधा के लिए “पाट-मित्रो” एप्लिकेशन का अनावरण किया है।
24 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने लखनऊ में राज्य का पहला उन्नत बाल चिकित्सा केंद्र (एडवांस्ड पीडियाट्रिक सेंटर) स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है।
निमोनिया से निपटने के लिए मणिपुर के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा SAANS अभियान 2023-24 शुरू किया गया है।
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया और आंध्र प्रदेश ने कृषि क्षेत्र में बदलाव के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
डोम्माराजू गुकेश ने चेन्नई ग्रैंड मास्टर्स 2023 का खिताब जीता है।
अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े तेल उत्पादक अंगोला ने उत्पादन लक्ष्य पर असहमति के बाद ओपेक छोड़ दिया है।
हाल ही लोकसभा ने एक ऐतिहासिक फैसले में 'प्रेस एवं पत्र-पत्रिका पंजीकरण विधेयक, 2023' पारित कर दिया है।
इंडिया स्किल्स रिपोर्ट 2024 के अनुसार केरल भारत में काम करने के लिए सबसे पसंदीदा राज्य है।
भारत ने एक सरकारी ऐप लॉन्च करने की योजना बनाई है जो कंपनियों को ज़मीन, रेल, समुद्र और हवा में अपने लाइव कार्गो को ट्रैक करने में सक्षम बनाएगा।
राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस: 24 दिसंबर
क्योंकि 24 दिसंबर 1986 में 'उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986' को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी।
• विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है।
हाल ही एमएसएमई मंत्रालय ने 3आरएएमपी उप-योजनाओं का अनावरण किया है जो है:-
(1)एमएसई उपहार योजना,(2) एमएसई स्पाइस योजना,(3)ऑनलाइन विवाद समाधान पर एमएसई योजना: विलंबित भुगतान को संबोधित करना।
कुंभकोणम में SASTRA परिसर में 2022 और 2023 के लिए SASTRA-रामानुजन पुरस्कार गणितज्ञ युनकिंग तांग और रुइक्सियांग झांग को प्रदान किए गए हैं।
SAVE WATER
0 Comments