भारत ने शेड्यूल संबंधी टकराव और अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंधों के कारण जनवरी 2024 में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन को स्थगित कर दिया है।
हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में जीपीएआई शिखर सम्मेलन की शुरुआत की है जिसमें एआई सुरक्षा और विकास चुनौतियों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
हाल ही संयुक्त राष्ट्र ने 10 वर्षों के बाद माली में अपने शांति मिशन को आधिकारिक तौर पर समाप्त कर दिया है।
लोकसभा ने चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 58,378 करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च को मंजूरी दी है, जिसका एक बड़ा हिस्सा मनरेगा और फर्टिलाइजर पर सब्सिडी में इस्तेमाल होगा।
टीपीजी कैपिटल एशिया द्वारा अधिग्रहण के बाद पूनावाला हाउसिंग फाइनेंस ने स्वयं की गृहम हाउसिंग फाइनेंस के रूप में रीब्रांडिंग की है।
एनएसओ के आंकड़ों के अनुसार गत नवंबर माह में 9 राज्यों में महंगाई दर, राष्ट्रीय औसत की तुलना में अधिक रही है। नवंबर में जहां राष्ट्रीय औसत महंगाई दर 5.55 प्रतिशत रही है, वहीं ओडिशा, राजस्थान हरियाणा,बिहार, कर्नाटक, पंजाब, तेलंगाना, गुजरात और उत्तर प्रदेश में महंगाई दर, राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही है।
अज़रबैजान और आर्मेनिया के बीच लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध के एक समाधान के रूप में 2024 में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (सीओपी-29) की मेजबानी के लिए बाकू, अज़रबैजान को नियत किया गया है ।
हाल ही संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव बान की मून और तीन राजनयिकों को दिवाली: पावर ऑफ वन अवॉर्ड्स से नवाजा गया है।
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में गाजा युद्धविराम की मांग वाले प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया है।
• मिस्र के राजदूत अब्देल खालेक महमूद ने गाजा में युद्धविराम के लिए यूएन महासभा में प्रस्ताव पेश किया, जिस पर भारत समेत 153 देशों ने गाजा में युद्धविराम के पक्ष में मतदान किया, 10 सदस्यों ने विरोध में जबकि 23 सदस्य अनुपस्थित रहे।
भारत में सतत वन प्रबंधन और कृषि वानिकी प्रथाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भारतीय वन और लकड़ी प्रमाणन योजना शुरू की गई है।
• पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की इस योजना में वन प्रबंधन प्रमाणन, वन प्रबंधन प्रमाणन के बाहर पेड़ और हिरासत प्रमाणन की श्रृंखला शामिल है।
हाल ही दुबई में सीओपी-28 के दौरान भारत ने संयुक्त राष्ट्र के ‘रेस टू रेजिलिएंस’ में शामिल होने की घोषणा की है।
गायक व लेखक जावेद अख्तर को आगामी अजंता-एलोरा फिल्म महोत्सव में पद्मपाणि लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
GPAI समिट 2023 में YUVAi-यूथ फॉर उन्नति और एआई के साथ विकास,” पहल लान्च की गई है जो NeGD और Intel India की एक सहयोगी पहल है।
YUVAi पहल का उद्देश्य देश भर में कक्षा 8 से 12 तक के स्कूली छात्रों के बीच AI की गहरी समझ को बढ़ावा देना है।
संयुक्त राष्ट्र की एक नई रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार 2023 में अफगानिस्तान को पछाड़कर दुनिया में अफीम का सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है।
हाल ही चीन ने अफ्रीकी देश मिस्र(इजिप्ट) के साथ मिलकर मिस्रसैट 2 (MisrSat 2) सेटेलाइट लॉन्च किया है।
पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 'विकसित भारत @2047: युवाओं की आवाज' लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को विकसित भारत @2047 के विजन में योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
हाल ही केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने नई दिल्ली के केडी जाधव इंडोर हॉल में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 का उद्घाटन किया है। यह खेलो इंडिया पैरा गेम्स का पहला संस्करण है।
भारत का सबसे बड़ा अत्याधुनिक खेल विज्ञान केंद्र भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में स्थापित किया गया है।
हाल ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दो नई परमाणु ऊर्जा संचालित पनडुब्बियों - 'क्रास्नोयार्स्क' और 'सम्राट अलेक्जेंडर III' का अनावरण किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मौजूदा ब्रिटिश काल के आपराधिक कानूनों को बदलने के लिए लोकसभा में फिर से तैयार किए गए तीन विधेयक पेश किए है। इसमें आतंकवादी कृत्य" की कानूनी परिभाषा को नया रूप दिया है।
हाल ही राज्यसभा में मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और कार्यकाल से संबंधित विधेयक पारित किया गया है।
हाल ही 29वां कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का समापश हुआ है। इसमें इजराइली फिल्म "चाइल्ड्रन ऑफ नोबडी" ने इनोवेशन मूविंग इमेजेज में अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है।
हाल ही दुबई में COP28 में राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) के नेतृत्व में ग्लोबल रिवर सिटीज़ अलायंस(GRCA) लॉन्च किया गया है।
NH-6 को हजीरा पोर्ट से जोड़ने वाली भारत की पहली सिक्स लेन स्टील स्लैग आधारित सड़क का निर्माण किया गया है।
भारत में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क में दो लुप्तप्राय साइबेरियाई बाघों का पहला जोड़ा 12 साल बाद पहुंचा है।
14 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही फ्रांस के सेर्गी में तमिल कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का अनावरण किया गया है।
प्लास्टिक सर्जन डॉ. अतुल शाह को कुष्ठ रोग देखभाल के लिए 2023 REACH गेम चेंजिंग इनोवेटर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
ब्रांड फाइनैंस की जारी एक रिपोर्ट के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) की ब्रांड वैल्यू 28 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 10 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है।इस वृद्धि के साथ लीग ने डेकाकॉर्न (decacorn) का दर्जा पा लिया है।
हाल ही बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजा है। इसके अतिरिक्त सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल बैडमिंटन जोड़ी को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है।
हाल ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर चक्रवात जैस्पर ने दस्तक दी है।
राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस: 14 दिसंबर
हाल ही आईआईटी मद्रास ने पानी से आर्सेनिक और धातु आयनों को हटाने के लिए 'अमृत' नामक एक जल शोधक तकनीक विकसित की है।
हाल ही COP28 जलवायु शिखर सम्मेलन में जीवाश्म ईंधन के उपयोग को कम करने पर पहली बार सहमति बनी है।
मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य के प्रत्येक जिलों में एक कॉलेज को "पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस" के रूप में विकसित करने की योजना बनाई है।
हाल ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बायोगैस पहल के लिए डीबीएस बैंक के साथ साझेदारी की है।
उत्तर प्रदेश में अगले दो वर्षों में नौ हवाई अड्डों का निर्माण किया जाएगा।
हाल ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डोरस्टेप सेवाओं के लिए योजना शुरू की है। इसके लिए लोगों को 1076 नंबर पर कॉल करना होगा।
टाटा स्टील ने लंदन में सेंटर फॉर इनोवेशन में 100 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।
हाल ही केन्द्र सरकार ने परम सेन को पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण(पीएफआरडीए) के अंशकालिक सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
हाल ही आरबीआई ने बंधन बैंक को सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को पेंशन वितरित करने के लिए अधिकृत किया है।
आईफोन निर्माता फॉक्सकॉन ने कर्नाटक राज्य में आईफ़ोन और चिप बनाने वाले उपकरणों के लिए 1.67 बिलियन निवेश की योजना की घोषणा की है।
हाल ही भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने ओवरचार्जिंग के दोषी पाए गए ऑपरेटरों के खिलाफ खिलाफ 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
आरबीआई के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय बैंकों ने अपने ग्लोबल फुट्प्रिन्ट में पिछले वित्तीय वर्ष(399) की तुलना में 417 सहायक कंपनियों तक पहुंची है।
• आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार भारतीय बैंकों ने सहायक कंपनियों के माध्यम से अपनी विदेशी उपस्थिति का विस्तार किया है।
एडमिरल कप’ सेलिंग रेगाटा के 12वें संस्करण में इटली ने भारतीय नौसेना अकादमी में एडमिरल कप 2023 का खिताब जीता है।
हाल ही मर्सर द्वारा जारी जीवन गुणवत्ता सूचकांक 2023 के अनुसार भारत में 'जीवन की गुणवत्ता' के मामले में हैदराबाद शीर्ष स्थान पर रहा है जबकि पुणे दूसरे स्थान पर रहा है।
• जीवन गुणवत्ता सूचकांक 2023 में हैदराबाद को 153वां स्थान तथा पुणे 154वां स्थान हासिल किया है।
• मर्सर के जीवन गुणवत्ता सिटी सूचकांक में वैश्विक स्तर पर जीवन गुणवत्ता सूचकांक 2023 में वियना (ऑस्ट्रिया), ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) और वैंकूवर (कनाडा) शीर्ष तीन शहर हैं।
15 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही मध्य प्रदेश सरकार ने लाउडस्पीकर और मांस की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया है।
हाल ही गृह मंत्रालय ने संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना की जांच का आदेश दिए हैं तथा सीआरपीएफ महानिदेशक अनीश दयाल सिंह की अध्यक्षता में एक जांच समिति गठित की गई है।
हाल ही में परमाणु ऊर्जा विभाग(डीएई) और बेंगलुरु स्थित आईडीआरएस लैब्स के वैज्ञानिकों ने पेल्विक कैंसर के इलाज के लिए एक्टोसाइट टैबलेट विकसित करने के लिए साझेदारी की है।
हाल ही तेलंगाना में कांग्रेस के जी. प्रसाद कुमार, तेलंगाना विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए है।
वह तेलंगाना विधानसभा के पहले दलित अध्यक्ष हैं।
हाल ही केन्द्र सरकार ने देश में इलेक्ट्रॉनिक और सेमीकंडक्टर घटक संयंत्र स्थापित करने के लिए 10,000 करोड़ रुपये तक की संशोधित प्रोत्साहन योजना शुरू करने की योजना बनाई है।
संसद में "अनियमित" आचरण के लिए राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और 14 लोकसभा सांसदों को "अनियंत्रित व्यवहार" और "कदाचार" के लिए निलंबित कर दिया गया है।
हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 7वें संस्करण का अनावरण किया है।
हाल ही एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का ई-रिटेल बाजार 2028 तक 160 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर जाएगा।
हाल ही विमानन नियामक डीजीसीए ने अयोध्या हवाई अड्डे के लिए ‘एयरोड्रम’ लाइसेंस जारी किया है।
भारतीय नौसेना विशाखापत्तनम के नेवल डॉक्यार्ड 22 वर्ष पुराने उन्नत फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस तारमुगली को औपचारिक रूप से पुनः शामिल करेगी।
• मूल रूप से भारतीय नौसेना में आईएनएस टिलंचांग, एक ट्रिंकट क्लास जहाज के रूप में 2006 तक सक्रिय रूप से सेवा की।
• इसके पश्चात भारत सरकार ने 2006 में मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल(एमएनडीएफ) को आईएनएस तिलंचांग उपहार में दिया था। एमसीजीएस हुरावी नाम से नामित इस जहाज ने मई 2023 में अपने सेवामुक्त होने तक मालदीव के समुद्री सुरक्षा ढांचे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अब यह पुनः भारतीय नौसेना में शामिल किया जाएगा हालांकि भारत को वापस सौंपे जाने से पहले, नवंबर 2018 में विशाखापत्तनम में नौसैनिक गोदी में हुरावी की मरम्मत की गई है।
प्रसिद्ध शास्त्रीय पियानोवादक डैनियल बरेनबोइम और फिलिस्तीनी शांति कार्यकर्ता अली अबू अव्वाद को संयुक्त रूप से इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2023 प्रदान किया गया है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपनी दो फिल्मों पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद दुनिया की शीर्ष 50 एशियाई हस्तियों की ब्रिटेन(यूके) की "ईस्टर्न आई सूची" में शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।
हाल ही भारतीय टेनिस खिलाड़ी दिग्गज विजय अमृतराज और लिएंडर पेस को अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। इसके पश्चात वे अंतर्राष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले पहले एशियाई पुरुष बन गए हैं।
बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सम्मान में सात (7) नंबर की जर्सी को रिटायर कर दिया है।
• यह भारतीय क्रिकेट में रिटायर होने वाली दूसरी जर्सी नंबर है, क्योंकि इससे पहले बीसीसीआई ने महान सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी को भी रिटायर किया गया था।
हाल ही एक कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हिमालय पर्वतारोहण संस्थान, दार्जिलिंग की एक टीम को औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाई है जिसने ‘मिशन अंटार्कटिका’ को सफलतापूर्वक पूरा किया था।
• 2021 में शुरू किए गए इस अभियान का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन जय ने किया था। उन्होंने हिमालय में माउंट रेनॉक के ऊपर 16,500 फीट की ऊंचाई पर 7,500 वर्ग फीट और 75 किलोग्राम वजनी राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
हाल ही IMF ने नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका को व्यापक आर्थिक व ऋण स्थिरता बहाल करने तथा अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए करीब 33.7 करोड़ डॉलर की सहायता की घोषणा की है।
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार खुदरा मुद्रास्फीति में उछाल के बाद अब थोक महंगाई भी नवंबर में बढ़कर आठ महीने के उच्च स्तर 0.26 फीसदी पर पहुंच गई है।।
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत सरकार का शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों(अप्रैल-नवंबर) अवधि में बजट अनुमान का 58.34 फीसदी अर्थात 10.64 लाख करोड़ पहुंच गया है।
हाल ही पुणे ने चीन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए सबसे बड़ी पढ़ने की गतिविधि की मेजबानी करके ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में नाम दर्ज करवाया है जिसमें कुल 3,066 प्रतिभागी सम्मिलित हुए।
• सबसे बड़ी पठन गतिविधि का पिछला रिकॉर्ड चीन का एक साथ 2,884 पाठकों का था
हिंदुस्तान कोका-कोला बेवरेजेज(एचसीसीबी) ने गुजरात के राजकोट में 3000 करोड़ रुपये के बड़े निवेश के लिए गुजरात सरकार के साथ समझौता ज्ञापन(एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।
भारतीय पहलवान अंतिम पंघाल को यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग(UWW) द्वारा महिलाओं के राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना गया है।
हाल ही में वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने स्थिर दृष्टिकोण बनाए रखते हुए रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के लिए बीएए2 रेटिंग की पुष्टि की है।
हाल ही हॉलीवुड अभिनेता और एमी पुरस्कार विजेता आंद्रे ब्रूघेर का निधन हो गया है।
एयर इंडिया ने लगभग छह दशक के बाद केबिन क्रू और पायलटों की यूनिफॉर्म बदली है। जाने-माने भारतीय डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने इस यूनिफॉर्म को डिजाइन किया है।
तेलंगाना सरकार ने ‘6 गारंटी – महा लक्ष्मी’ योजना शुरू की है, जिसके तहत तेलंगाना निवासी सभी आयु वर्ग की लड़कियां , महिलाएं और ट्रांसजेंडर व्यक्ति को तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी।
• इसके अतिरिक्त 'राजीव आरोग्यश्री’ स्वास्थ्य योजना को शुरू करने का फैसला किया है। ‘राजीव आरोग्यश्री’ के तहत 10 लाख रुपये का बीमा कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।
SAVE WATER
0 Comments