आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

9 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 8 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 7 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स।

 
Current affairs 2023



7 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: 07 नवंबर

स्वीडन की साब(SAAB) कंपनी, भारत की रक्षा परियोजनाओं में 100% एफडीआई हासिल करने वाली पहली विदेशी कंपनी बन गई है।

केरल को 'बेस्ट फॉर लोकल सोर्सिंग - क्राफ्ट एंड फूड' श्रेणी में ग्लोबल रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म अवार्ड 2023 मिला है।

हाल ही आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने तीन दिवसीय ‌जल दिवाली मनाने के लिए "महिला जल के लिए, जल महिलाओं के लिए" अभियान शुरू किया है।

54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 20 से 28 नवंबर तक गोवा में आयोजित किया जाएगा।

विश्व कप 2023 के ग्रुप मैच में ‌बांग्लादेश के खिलाफ ‌श्रीलंकाई टीम के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टाइम आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं।

हाल ही ‌चिली देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) का 95वां सदस्य बना है।

बाल संरक्षण दिवस : 7 नवंबर

हाल ही में सीनियर IAS हीरालाल सामरिया को मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है। यह देश के पहले दलित सीआईसी बने हैं।

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महिला सैनिकों, नाविकों और वायु सैनिकों को उनके समकक्ष अधिकारी के समान मातृत्व, शिशु देखभाल और बच्चे को गोद लेने की छुट्टी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।



8 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

भारत में किसी बंदरगाह द्वारा अब तक की सबसे अधिक मात्रा में माल की ढुलाई के साथ अदाणी समूह के प्रमुख मुंद्रा पोर्ट ने अक्टूबर माह में 16.1 मिलियन टन कार्गो को संभालकर एक रिकॉर्ड बनाया है। अतः मुंद्रा बंदरगाह 16.1 मिलियन टन माल संभालने वाला भारत का पहला बंदरगाह बन गया है।

हाल ही ‌नई दिल्ली में ‌भारत-कोरिया बिजनेस पार्टनरशिप फोरम का छठा संस्करण शुरू हुआ है।

हाल ही ‌झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वन अधिकार पट्टा देने में तेजी लाने के लिए अबुआ बीर दिशोम अभियान शुरू किया है।

हाल ही ‌उत्तरप्रदेश सरकार ने राज्य भर में तीन श्रेणियों में गायों की गणना करने का निर्णय लिया है।

हाल ही भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने ‌सीएसआर पहलों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व(सीएसआर) पोर्टल लॉन्च किया है।

डब्ल्यूएचओ ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार ‌2022 में टीबी से पीड़ित नए लोगों की संख्या 7.5 मिलियन रही है।

आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली अभियान शुरू किया गया है जो स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत 06 नवंबर से 12 नवंबर 2023 तक जारी रहेगा।

हाल ही ‌सरकार ने गलत सूचनाओं और डीपफेक को पहचानने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को एक परामर्श जारी किया है।

भारत अमेरिका के सिएटल में नया वाणिज्य दूतावास खोलेगा तथा प्रकाश गुप्ता सिएटल में मिशन में महावाणिज्य दूतावास होंगे।

शतरंज में भारत की आर वैशाली ने महिला वर्ग में फिडे महिला ग्रैंड स्विस 2023 जीता है। वैशाली ग्रैंड स्विस जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
तथा विदित गुजराती ने भी फिडे ग्रैंड स्विस में ओपन वर्ग में खिताब जीता है।

प्रवासी श्रमिकों के कल्याण के लिए झारखंड नौ राज्यों के साथ समझौता करेगा।

हाल ही पंजाब की याचिका पर ‌सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपालों को मामला अदालत में पहुंचने से पहले संबंधित राज्य विधानसभाओं द्वारा पारित विधेयकों पर कार्रवाई करनी चाहिए।

हाल ही ‌इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी , गिफ्ट सिटी आईएफएससी पंजीकरण प्राप्त करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी बन गई है।



9 नवंबर 2023‌ करेंट अफेयर्स

राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस: 9 नवंबर

हाल ही ताजा आईसीसी रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाज ‌शुबमन गिल , बाबर आजम को पछाड़कर दुनिया के नंबर 1 वनडे बल्लेबाज बने है तथा मोहम्मद सिराज ने वनडे गेंदबाजों में नंबर 1 रैंकिंग हासिल की है।

हाल ही ‌गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेल संपन्न हुए है।‌ इसमें ‌‌महाराष्ट्र शीर्ष पर रहा, जिसने 75 स्वर्ण पदक सहित 220 पदक जीते। सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड 64 स्वर्ण के साथ दूसरे और हरियाणा 58 स्वर्ण के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
38वें राष्ट्रीय खेल अगले वर्ष 2024 में उत्तराखंड में आयोजित किया जायेंगे।

हाल ही ‌भ्रष्टाचार के आरोपी पुर्तगाली प्रधान मंत्री एंटोनियो कोस्टा ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा है।

हाल ही क्वाक्वेरेली साइमंड्स ने QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024 जारी की है।
QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग में शीर्ष 50 की सूची में दो भारतीय संस्थानों आईआईटी बॉम्बे(40वां) और आईआईटी दिल्ली(46वीं) को स्थान मिला है।
चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

हाल ही ‌महाराष्ट्र कैबिनेट ने निर्यात को बढ़ावा देने के लिए निर्यात प्रोत्साहन नीति को मंजूरी दी। यह महाराष्ट्र की पहली निर्यात प्रोत्साहन नीति है।

हाल ही ‌विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत में परिसर स्थापित करने और संचालित करने के लिए नियम जारी किए है।

हाल ही ‌सरकार ने रियायती दर पर गेहूं का आटा उपलब्ध कराने के लिए 'भारत आटा' लॉन्च किया है जो 27.50 रु प्रति किग्रा की कीमत पर उपलब्ध होगा।

हाल ही ‌अंडमान सागर में पहली बार आयोजित म्यांमार-रूस समुद्री सुरक्षा अभ्यास(MARUMEX) संपन्न हुआ है।

हाल ही ‌ओडिशा के पूर्व स्पीकर और मंत्री महेश्वर मोहंती का निधन हो गया है।

भारत बोटेनिक्स ने भारत की सबसे बड़ी कोल्ड प्रेस सुविधा ‌राजकोट, गुजरात में खोलने की घोषणा की है।

हाल ही भारत और रूस के बीच सोवियत दौर का सुमद्री रूट फिर से शुरु करने का निर्णय लिया गया है। भारत के चेन्नई बंदरगाह से रूस के व्लादिवोस्तोक पोर्ट तक समुद्री रूट 'ईस्‍टर्न मेरीटाइम कॉरिडोर' का सफल ट्रायल हुआ है।

हाल ही ‌ISRO के ADITYA L-1 ने सूरज की पहली एक्स-रे तस्वीर भेजी है।

हाल ही ‌कोलंबिया सरकार ने कैरेबियन सागर से 315 साल पुराना 'सैन होजे' नामक जहाज को बाहर निकालने की योजना बनाई है जिस पर 1.66 लाख करोड़ का 200 टन खजाना मौजूद है।

हाल ही टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने पेरिस मास्टर्स का खिताब जीता है।

हाल ही लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन संपन्न हुआ है।


SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments