भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में राज्य खाद्य सुरक्षा सूचकांक (SFSI) 2022-2023 जारी किया है।
• जिसके अनुसार 20 बड़े राज्यों में से 19 ने 2019 की तुलना में 2023 में अपने स्कोर गिरावट दर्ज की है। पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा गिरावट महाराष्ट्र में देखी गई है।(2019 में 74 से 2023 में 47)
• 'खाद्य परीक्षण अवसंरचना' पैरामीटर में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई है। 2022-2023 में गुजरात और केरल का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा जबकि आंध्र प्रदेश का प्रदर्शन सबसे खराब रहा।
• 'अनुपालन' पैरामीटर के स्कोर में भी गिरावट आई है।
इस पैरामीटर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश को सबसे अधिक अंक प्राप्त हुए और झारखंड को सबसे कम अंक प्राप्त हुए।
• 'विविध उपभोक्ता सशक्तिकरण' पैरामीटर में केरल और मध्य प्रदेश के बाद तमिलनाडु शीर्ष प्रदर्शनकर्ता के रूप में उभरा है।
• 'मानव संसाधन और संस्थागत डेटा' पैरामीटर में भी गिरावट आई है।इस पैरामीटर के लिए औसत स्कोर 2019 में 20 में से 11 अंक से गिरकर 2022-2023 में 18 में से 7 अंक हो गया है।
• नए पैरामीटर 'एसएफएसआई रैंक में सुधार' में पंजाब में अधिक सुधार हुआ है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्रीलंका के पूर्वी बंदरगाह शहर त्रिंकोमाली में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का उद्घाटन किया है।
वरिष्ठ भारतीय राजनयिक सुरेंद्र अधाना को 2024-26 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रशासनिक और बजटीय प्रश्नों पर सलाहकार समिति (एसीएबीक्यू) में सेवा देने के लिए पुनः चुना गया है।
हाल ही 3 नवंबर को भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक भारत की आठ दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर गुवाहाटी पहुंचे हैं।
हाल ही फ्रांस में सफेद हाइड्रोजन का सबसे बड़ा ज्ञात भंडार खोजा गया है।
भारत में एनबीए के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को बढ़ावा देने के लिए नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) और अग्रणी परिधान ब्रांड भाने ने ऑनलाइन स्टोर NBAStore.in लॉन्च किया है।
नीति आयोग और ऑब्ज़र्वर रिसर्च फाउंडेशन ने नई दिल्ली में भारत-एयू सहयोग पर एक कार्यशाला का आयोजन किया है।
हाल ही भारत और इटली ने आवाजाही और प्रवासन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए है।जिस पर भारतीय विदेशमंत्री डॉ.एस जयशंकर और इटली के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी ने हस्ताक्षर किए।
हाल ही केन्द्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल मुम्बई से भारत के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रूज लाइनर ‘कोस्टा सेरेना’ की घरेलू जल यात्रा का शुभारंभ किया है।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए श्री सोमनाथ ट्रस्ट(एसएसटी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है।
हाल ही RBI ने PNB और फेडरल बैंक पर जुर्माना लगाया है।
5 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स
विश्व सुनामी जागरूकता दिवस: 5 नवंबर
भूटान सभी आवारा कुत्तों की नसबंदी करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। ह्यूमेन सोसाइटी इंटरनेशनल की मदद से चलाया गया यह अभियान 14 वर्ष में पूरा हुआ।भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने राष्ट्रीय कुत्ता जनसंख्या प्रबंधन और रेबीज नियंत्रण परियोजना के पूरा होने की घोषणा की।
हाल ही नई दिल्ली में भारत और फिनलैंड द्वारा 12वां विदेश कार्यालय परामर्श (FOC) आयोजित किया गया है।
हाल ही संगीतकार और संगीतज्ञ लीला ओमचेरी का निधन हुआ है।
हाल ही रियल एस्टेट सलाहकार नाइट फ्रैंक इंडिया ने प्राइम ग्लोबल सिटीज़ इंडेक्स Q3 2023 जारी किया है।
हाल ही भारत और श्रीलंका के बीच ईसीटीए समझौते पर 12वें दौर की वार्ता श्रीलंका के कोलंबो में संपन्न हुई है।
हाल ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीबीडीटी संधी) पर रूस के अनुसमर्थन को रद्द करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए है।
हाल ही 1-2 नवंबर को यूनाइटेड किंगडम के बैलेचले पार्क में आयोजित दो दिवसीय 'एआई सेफ्टी समिट 2023' में 28 देशों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से जुड़े जोखिमों को रोकने के लिए दुनिया के पहले समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं जिसमें भारत भी शामिल था।
•• ब्रिटेन सरकार ने एक बयान में कहा कि इस समझौते को बैलेचले घोषणा के नाम से जाना जाएगा।
मनोरंजन मिश्रा को आरबीआई ने कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है।
हाल ही वित्त मंत्रालय ने वस्तु एवं सेवा कर(जीएसटी) के खिलाफ अपील दायर करने के लिए एक माफी योजना शुरू की
है।
हाल ही भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
हाल ही फिलीपींस ने चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव से बाहर निकलने की घोषणा की है तथा फिलीपीन परिवहन विभाग ने चीन के बीआरआई के तहत प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को पूर्ण रूप से समाप्त करने की घोषणा की है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दुबई में सीबीएसई का क्षेत्रीय प्रशासनिक कार्यालय खोलने की घोषणा की है।
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) 'प्रोजेक्ट कुश' के तहत लंबी दूरी की वायु रक्षा प्रणाली विकसित कर रहा है जो आयरन डोम रक्षा प्रणाली का भारतीय संस्करण होगा।
भारतीय नौसेना ने लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमान आईएल-38 एसडी को विदाई दी।
हाल ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को अगले पांच वर्षों के लिए बढ़ाया जाने की घोषणा की है। यह योजना दिसंबर 2023 में खत्म हो रही है।
6 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स
बांग्लादेश साल 2025 में 24वीं एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
• 23वीं एशियाई तीरंदाजी चैम्पियनशिप 05 नवंबर को बैंकॉक, थाईलैंड में शुरू हुई हैं।
गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में भारतीय नौसेना के स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक शिप INS 'सूरत' का अनावरण सूरत में एक समारोह में किया है।
ईडी की सिफारिश पर सरकार ने विवादास्पद महादेव बुक सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों पर प्रतिबंध लगाया है।
हाल ही ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा एवं कौशल परिषद (एआईईएससी) की पहली बैठक आईआईटी गांधीनगर में हुई है। ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा और कौशल परिषद को पहले ऑस्ट्रेलियाई-भारत शिक्षा परिषद (एआईईसी) के नाम से जाना जाता था।
हाल ही गंगा उत्सव का 7वां संस्करण राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर नमामि गंगे पत्रिका के 33वें संस्करण का विमोचन भी किया गया। तथा सुश्री देबाश्री मुखर्जी और श्री जी. अशोक कुमार ने गंगा पुस्तक परिक्रमा के दूसरे संस्करण को हरी झंडी दिखाई।
भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। रॉची में हुए फाइनल मैच में मेजबान भारत ने पूर्व विजेता जापान को 4-0 से पराजित किया।
हाल ही भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण(आईआरडीएआई) ने मौजूदा बैंक इंश्योरेंस ढांचे की समीक्षा के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया है।
आईपीएस अधिकारी प्रवीण मधुकर पवार को सीबीआई का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।
2023 अनुकूलन गैप रिपोर्ट के अनुसार विकासशील देशों की जलवायु अनुकूलन निधि में 15% की गिरावट आई है।
SAVE WATER
0 Comments