आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

24 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 23 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 22 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स।

 Current affairs 2023



22 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌नई दिल्ली में सीआईआई इंडिया नॉर्डिक बाल्टिक बिजनेस कॉन्क्लेव का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के सहयोग से इस पहल का उद्देश्य भारत और नॉर्डिक बाल्टिक आठ (एनबी-8) देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देना है।

विश्व रिकॉर्ड धारक कॉलिन जैक्सन को टाटा स्टील कोलकाता 25K इवेंट के आगामी संस्करण के लिए अंतर्राष्ट्रीय इवेंट एंबेसडर के रूप में घोषित किया गया है।

भारत-अमेरिका संयुक्त विशेष बल अभ्यास “वज्र प्रहार 2023” ‌का 14वां संस्करण उमरोई,मेघालय में शुरू हुआ है।

हाल ही एआईएफएफ और ओडिशा सरकार ने फीफा के सहयोग से एआईएफएफ-फीफा टैलेंट अकादमी की स्थापना के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

रियल एस्टेट परामर्श कंपनी कुशमैन एंड वेकफील्ड की ‌‘दुनिया के प्रमुख बाजार’ रिपोर्ट में ‌दिल्ली का खान मार्केट किराये के लिहाज से दुनिया का 22वां सबसे महंगा खुदरा बाजार(हाई स्ट्रीट रिटेल) है।

हाल ही में केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गोवा में 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में वीएफएक्स और टेक पवेलियन का उद्घाटन किया है।

हाल ही में ‌आईसीसी ने अगले साल होने वाले पुरुष अंडर-19 विश्व कप को श्रीलंका से दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित कर दिया है।

हाल ही ‌विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा SATHI कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। 2020 में लॉन्च किए गए SATHI कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत विश्लेषणात्मक उपकरणों से सुसज्जित केंद्र स्थापित करना, संस्थानों के बीच सहयोग और संसाधन-साझाकरण को बढ़ावा देना है।

हाल ही ‌में माइक्रोसॉफ्ट ने अपर्णा गुप्ता को ग्लोबल डिलीवरी सेंटर लीडर किया नियुक्त किया है।

ICC ने पुरुषों के एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ODI) और T20 अंतर्राष्ट्रीय (T20I) में खेल की गति को नियंत्रित करने के लिए स्टॉप क्लॉक लागू करने की योजना बनाई है। 

हाल ही गुजरात सरकार ने घोल मछली को ‌स्टेट फिश घोषित किया है।

हाल ही ‌ICC ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया है।

हाल ही ‌सौरव गांगुली को ‘बंगाल का ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया गया है।

तमिल लेखक पेरुमल मुरुगन का उपन्यास ‘फायर बर्ड’ ने साहित्य के लिए 2023 जेसीबी पुरस्कार जीता है।

वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में 24% की गिरावट दर्ज हुई है।

अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023 में एकता कपूर को प्रतिष्ठित एमी डायरेक्टोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 
 • “वीर दास: लैंडिंग” तथा “डेरी गर्ल्स” सीज़न 3 दोनों ने सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज़ का पुरस्कार जीता है।

लक्ष्मी रामकृष्ण श्रीनिवास को साउथ इंडियन बैंक के अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

नियमों का पालन न करने पर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने एयर इंडिया पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने "नए भारत के लिए नई शिक्षा" शीर्षक से राष्ट्रीय शिक्षा अभियान शुरू किया है।

डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने मिलकर पहली स्वदेशी रूप से विकसित नौसेना एंटी-शिप मिसाइल का परीक्षण किया है।

23 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌आईआईटी रोपड़ के शोधकर्ताओं ने पंजाब की सतलज नदी की रेत में दुर्लभ धातु ‘टैंटलम की खोज की है।

भारत के स्टार क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने रिकॉर्ड 26वीं बार विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब जीता है। 

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक(कैग) गिरीश चंद्र मुर्मु को 2024 के लिए संयुक्त राष्ट्र लेखा परीक्षक पैनल का उपाध्यक्ष चुना गया है।

विश्व विरासत सप्ताह 2023: 19 से 25 नवंबर

हाल ही जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में उगाई जाने वाली किश्तवाड़ केसर को जीआई टैग प्रदान किया गया है।

हाल ही ‌राजनयिक संबंधों को सुदृढ़ करने हेतु भारतीय नौसेना का जहाज INS सुमेधा मोजाम्बिक के मापुटो पहुंचा है।

हाल ही मैक्स वेरस्टैपेन ने लास वेगास ग्रांड प्रिक्स 2023 जीता है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के.संगमा ने युवा पीढ़ी को जल संरक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत ‘मेघालय जल स्मार्ट किड अभियान’ का उद्घाटन किया है।

हाल ही ‌में ‌प्रसिद्ध मलयालम लेखिका पी.वलसाला का निधन हुआ है। 

ओडिशा के खनन क्षेत्र ने राजस्व में दस गुना वृद्धि दर्ज की गई है जिससे वित्तीय वर्ष 2021-22 में 50,000 करोड़ रुपये का खनन राजस्व प्राप्त किया। 

हाल ही में नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है।
• 2+2 संवाद एक रणनीतिक प्रारूप है जिसमें भारत और उसके सहयोगियों के विदेश और रक्षा मंत्री शामिल होते हैं।

2023 के लिए एनआईएफ बुक पुरस्कार की ‌घोषणा 1 दिसंबर को की जाएगी।




24 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज फातिमा बीवी का निधन हो गया है। वे तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल भी रही है।

हाल ही ‌भारतीय सेना दूसरे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्रेलियाहिंद-23’ में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुई है।

केरल के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन ने संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन(UNWTO) की क्यूरेटेड केस स्टडीज की प्रतिष्ठित सूची में स्थान हासिल करके वैश्विक मान्यता हासिल की है।

हाल ही में आईसीसी ने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज मार्लोन सैमुअल्स पर 6 साल का बैन लगा दिया है।

हाल ही ‌तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले के बुरुगुपल्ली में स्थित दुनिया के पहले 3डी-मुद्रित मंदिर का अनावरण किया गया है। 

24 नवंबर: सिखों के 9वें गुरू ‘गुरू तेग बहादुर सिंह’ का शहीद दिवस

UAE ने दुनिया के सबसे बड़े सौर उर्जा संयंत्र 'अल धफरा सोलर पीवी प्लांट' का उद्घाटन किया है। 

इश्वाक सिंह ने फिल्म ‘बर्लिन’ में अपने प्रदर्शन के लिए स्टार्स एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल(SAIFF) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

हाल ही में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की अध्यक्ष माधबी पुरी बुच ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में इन्वेस्टर रिस्क रिडक्शन एक्सेस (IRRA) प्लेटफॉर्म आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। IRRA प्लेटफॉर्म का मुख्य उद्देश्य निवेशकों के धन की सुरक्षा करना तथा जोखिमों को कम करना करना है।

हाल ही ‌चीन में बच्चों में निमोनिया के मामलों में लगातार वृद्धि देखी गई है।

हाल ही में जारी की गई बीबीसी की 2023 की दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची(बीबीसी 100 वीमेन 2023) में चार भारतीय महिलाएं: ‌अभिनेत्री दीया मिर्जा, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, फोटोग्राफर आरती कुमार राव और तिब्बती बौद्ध नन जेत्सुनमा तेनजिन पाल्मो शामिल की गई है।
इसके अतिरिक्त मानवाधिकार मामलों की वकील अमाल क्लूनी, हॉलीवुड अभिनेत्री अमेरिका फरेरा, नारीवादी आइकॉन ग्लोरिया स्टेइनेम,अमेरिका की पूर्व फ़र्स्ट लेडी मिशेल ओबामा, ब्यूटी बिज़नेस शुरू करने वाली हुडा कातान और बैलन डि ओर ख़िताब जीतने वाली फुटबॉलर ऐताना भनमति शामिल हैं।

कर्नाटक के बेंगलुरु में लोकप्रिय भैंस रेसिंग प्रतियोगिता ‌नम्मा कंबाला का आयोजन किया जाएगा।

हाल ही ‌केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में आठवें भारत जल प्रभाव सम्मेलन(आईडब्ल्यूआईएस) का शुभारंभ किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को एससी और एसटी समुदायों का आनुपातिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए एक नया परिसीमन आयोग स्थापित करने का निर्देश दिया है।

नीदरलैंड में गीर्ट वाइल्डर्स के नेतृत्व वाली पीवीवी पार्टी ने डच चुनावों में जीत हासिल की है।

हाल ही में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ‌गुजरात के गांधीनगर में ग्लोबल प्रोफेशनल अकाउंटेंट्स कन्वेंशन का उद्घाटन किया है।

38 वर्षों के बाद वर्ल्ड कोल एसोसिएशन (डब्ल्यूसीए) ने खुद को 'फ्यूचरकोल - द ग्लोबल अलायंस फॉर सस्टेनेबल कोल' के रूप में पुनः ब्रांडिंग की है। भारत की सबसे बड़ी कोयला खनन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड(सीआईएल) भी फ्यूचरकोल गठबंधन की सदस्य है।
• इसकी स्थापना 1985 में लंदन, यूनाइटेड किंगडम में हुई थी।


Post a Comment

0 Comments