आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 11 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 10 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स।

 Current affairs 2023




10 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हर साल धनतेरस के दिन ‌राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस तथा ‌धन्वंतरि जयंती मनाई जाती है। 
 
सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ‌नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक्स लिमिटेड(एनसीओएल) का 'भारत ऑर्गेनिक्स' ब्रांड ‌लॉन्च किया है साथ ही ‌एनसीओएल का लोगो, वेबसाइट और विवरणिका भी लॉन्च किया।

भारत और नीदरलैंड ने ‌चिकित्सा उत्पाद विनियमन पर सहयोग बढ़ाने के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किये है।

हाल ही यूके ने भारत को अपनी सुरक्षित राज्यों की सूची में शामिल करने का फैसला किया है।भारत के अलावा जॉर्जिया को भी यूनाइटेड किंगडम के सुरक्षित राज्यों की सूची में शामिल किया गया है।
इससे भारत से अवैध रूप से ब्रिटेन की यात्रा करने वाले लोगों की वापसी की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

हाल ही नई दिल्ली में ‌पांचवीं भारत-अमेरिका 2 प्लस 2 मंत्रिस्तरीय वार्ता आयोजित की गई है।भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

‌भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान(आईएआरआई) ने धान की पूसा-2090 किस्म विकसित की है। पूसा-2090 वर्तमान में प्रयुक्त पूसा-44 का उन्नत संस्करण है। आईएआरआई ने पराली जलाने से निपटने के लिए इस किस्म को विकसित किया है।

हाल ही ‌नागालैंड विधानसभा ने महिलाओं के लिए शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में 33% सीटें आरक्षित करने के लिए एक विधेयक पारित किया है।

अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी ‌सेरेना विलियम्स को 2023 सीएफडीए फैशन अवार्ड्स में सीएफडीए फैशन आइकन अवार्ड से सम्मानित किया गया है जो यह प्रतिष्ठित पुरस्कार पाने वाली पहली एथलीट बनीं है।

हाल ही ‌बिहार विधानसभा ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ी जाति और अन्य पिछड़ी जातियों के लिए राज्य सरकार की नौकरियों में आरक्षण का कोटा 50% से बढ़ाकर 65% करने से संबंधित संशोधन विधेयक पारित किया है।

हाल ही केन्द्र सरकार ने ‌गोवर्धन सिंह रावत और अजय कुमार सूद को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक(नाबार्ड) का उप प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

हाल ही ‌साइलेंट कन्वर्सेशन्स: फ्रॉम मार्जिन्स टू द सेंटर' आदिवासी कला प्रदर्शनी का आयोजन नई दिल्ली में किया गया है।

हाल ही हरियाणा सरकार ने ‌पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'हॉट बैलून प्रोजेक्ट' लॉन्च किया है। जिसकी शुरुआत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पिंजौर से की।

हाल ही लंदन में विश्व पर्यटन बाज़ार का आयोजन किया गया है जिसमें ‌भारत की ओर से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने हिस्सा लिया तथा ‌अतुल्य भारत मंडप का उद्घाटन किया।

हाल ही पंजाब ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जीती है।

हाल ही राजेंद्र मेनन को सशस्त्र बल न्यायाधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हाल ही डीआरडीओ ने अब्दुल कलाम द्वीप से बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण किया है।

हाल ही एलन मस्क ने एक्स के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट 'ग्रोक' को लॉन्च करने की घोषणा की है।

9 से 14 नवंबर: अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान और शांति सप्ताह 



11 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही केन्द्र ‌सरकार ने प्रसारण सेवा (विनियमन) विधेयक, 2023 का मसौदा जारी किया है जो ‌प्रसारण सेवाओं को विनियमित करने के लिए रूपरेखा है।

हाल ही समुद्र के अंदर ज्वालामुखी विस्फोट के बाद जापान को एक नया द्वीप मिला है।
यह नया द्वीप इवोटो द्वीप के पास शुरू हुए विस्फोटों की एक श्रृंखला के बाद उभरा है जिसका व्यास लगभग 100 मीटर है।

आईसीसी ने श्रीलंका के क्रिकेट बोर्ड को चलाने में सरकारी हस्तक्षेप के बाद निलंबित कर दिया है।

हाल ही केन्द्र सरकार ने दिव्यांग कर्जदारों को ब्याज दर में एक फीसदी की छूट का ऐलान किया गया है।

हाल ही आईएमएफ के कार्यकारी बोर्ड ने सदस्यों को उनके वर्तमान कोटा के अनुपात में आवंटित कोटा में 50% की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।वर्तमान में भारत के पास विशेष आहरण अधिकार(एसडीआर) का कोटा 13,114.4 मिलियन है जो 2.75 प्रतिशत की हिस्सेदारी दर्शाता है,जो भारत आईएमएफ में आठवां सबसे बड़ा कोटा धारक देश है।

केंद्रीय कौशल विकास मंत्रालय और डसॉल्ट एयरक्राफ्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने विमानन प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा दिवस: 11 नवंबर
यह दिवस ‌स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में 2008 से हर साल मनाया जाता है।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने केंद्रीय संचार ब्यूरो को सक्षम और सशक्त बनाने के लिए "डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023" को मंजूरी दी है।

हाल ही वेस्टइंडीज के गेंदबाज सुनील नरेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है तथा ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की कप्तान मेग लैनिंग ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है।

हाल ही सीजेआई डी वाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट परिसर में 'मिट्टी कैफे' का उद्घाटन किया है।यह कैफे पूरी तरह से विकलांग व्यक्तियों द्वारा चलाया जाने वाला एक संयुक्त उद्यम है।

हाल ही भारी उद्योग मंत्रालय(एमएचआई) के तत्वावधान में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड(बीएचईएल) ने घरेलू व्यापार भागीदारों, उद्योग संघों के साथ अपने संवाद के तीसरे संस्करण "भेल संवाद 3.0 - अनुसंधान से आत्मनिर्भरता की ओर, बीएचईएल की एक और शुरुआत" का आयोजन किया है। साथ ही केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने 2023-24 के लिए एमएचआई की 'वार्षिक क्षमता निर्माण योजना (ACBP)' लॉन्च की है।

हाल ही ‌भारतीय नौसेना और बांग्लादेश नौसेना ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बोंगोसागर-23 अभ्यास का आयोजन किया है।

हाल ही उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने राज्य में ड्रोन संचालन से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश ड्रोन प्रचालन सुरक्षा नीति-2023 को मंजूरी दी है।
इस नीति के अनुसार ड्रोन का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है।

हाल ही नई दिल्ली में ‌पहली भारत-अमेरिका डिफेंस एक्सेलेरेशन इको-सिस्टम (इंडस-एक्स) निवेशक बैठक संपन्न हुई है। 

हाल ही ‌डेनमार्क के कोपेनहेगन में राष्ट्रीय मानवाधिकार संस्थानों के 14वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा ने संबोधित किया है।



12 नवंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही ‌तेलुगु अभिनेता चंद्र मोहन का निधन हो गया है।

परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने चौपहिया वाहन में एक अंतर्निर्मित टकराव चेतावनी प्रणाली(मूविंग ऑफ इंफॉर्मेशन सिस्टम MOIS) लगाने का प्रस्ताव दिया है।

हाल ही आरबीआई ने कहा कि 3 नवंबर तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.672 बिलियन बढ़कर 590.783 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।

भारत से यूरोप में केले की पहली परीक्षण खेप के निर्यात की सुविधा एपीडा द्वारा प्रदान की गई है। हाल ही यूरोप में केले का परीक्षण शिपमेंट एपीडा-पंजीकृत 'आईएनआई फार्म्स' द्वारा किया गया था, जो भारत से फलों और सब्जियों का एक शीर्ष निर्यातक है।

हाल ही नई दिल्ली में विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (WOAH) के एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय आयोग का 33वां सम्मेलन शुरू हुआ है।

ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री डेविड कैमरून को ब्रिटेन का विदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

हाल ही ‌नासा ने अपनेे इंटीग्रल फील्ड अल्ट्रावॉयलेट स्पेक्ट्रोस्कोप एक्सपेरिमेंट(इन्फ्यूज) मिशन के हिस्से के रूप में एक साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया है। इस मिशन का लक्ष्य पृथ्वी से 2,600 प्रकाश वर्ष दूर स्थित 20,000 वर्ष पुराने सुपरनोवा अवशेष सिग्नस लूप का अध्ययन करना है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने मर्केटर पेट्रोलियम का अधिग्रहण किया है।

हाल ही नई दिल्ली में भारतीय सेना का ‌चाणक्य रक्षा संवाद 2023 संपन्न हुआ है।

कोलिन्स डिक्शनरी ने “एआई” शब्द को 2023 के लिए वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया है।

हाल ही ‌इसरो प्रमुख एस.सोमनाथ ने अपनी आत्मकथा निलावु कुदिचा सिम्हंगल’(जिसका अनुवाद – लायंस दैट ड्रिंक द मूनलाइट) को प्रकाशित नहीं करने का निर्णय लिया है।

‌रोहित ऋषि को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया है।

SAVE WATER


Post a Comment

0 Comments