आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

21 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 20 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 19 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

 



19 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

हाल ही MotoGP भारत ने इंडियन ऑयल के साथ स्पॉन्सरशिप एग्रीमेंट पर साइन किया है।

हाल ही नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे की सीमाओं के भीतर स्थित एक अत्याधुनिक एकीकृत कार्यालय परिसर ‘उड़ान भवन’ का उद्घाटन किया है। साथ ही पायलट ई-वॉलेट सुविधा का शुभारंभ किया है।

श्रेयस योजना : अनुसूचित जाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व कोचिंग सुविधा प्रदान करना है।

हाल ही SBI ने एक कटिंग-एज डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है, जिसका उपयोग गैर-निवासी भारतीयों (NRIs) के लिए NRE और NRO बचत और वर्तमान खातों को आसानी से खोलने के लिए किया जा सकता है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वकर्मा जयंती (18 सितंबर) के अवसर पर नई दिल्ली में पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए ‘पीएम विश्वकर्मा योजना’ का शुभारंभ किया।

हाल ही यूजीन में डायमंड लीग फाइनल 2023 में स्वीडिश पोल वॉल्ट खिलाड़ी मोंडो डुप्लांटिस ने 6.23 मीटर की दूरी तय करके नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है।

भारत की पुरानी संसद भवन को ‘संविधान सदन’ के नाम से जाना जाएगा।

भारतीय नौसेना 4 और 5 अक्टूबर 2023 को होने वाले नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण(एनआईआईओ) संगोष्ठी के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगी, जिसे ‘स्वावलंबन 2023’ के रूप में जाना जाता है।गत वर्ष 2022 में 'स्वावलंबन' के उद्घाटन समारोह में, भारतीय प्रधानमंत्री ने 'स्प्रिंट' पहल का अनावरण किया था।

DRDO ने भारत के सशस्त्र बलों के लिए P -7 हैवी ड्रॉप पैराशूट सिस्टम विकसित किया है जो भारत के सशस्त्र बलों के लिए एक गेम चेंजर साबित होगा।

हाल ही निहार मालवीय को पेंगुइन रैंडम हाउस का स्थायी सीईओ नियुक्त किया गया है।

हर साल, सितंबर महीने के तीसरे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय रेड पांडा दिवस मनाया जाता है(इस वर्ष 16 सितंबर)।

गत 18 सितंबर को कैबिनेट ने संसद में महिलाओं को 33% सीटें आरक्षित करने के महिला आरक्षण विधेयक को मंजूरी प्रदान की है। इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में जाना जाएगा।


20 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

हाल ही जम्मू-कश्मीर के उधमपुर रेलवे स्टेशन(UHP) का नाम बदलकर "शहीद कैप्टन तुषार महाजन" (MCTM) रेलवे स्टेशन कर दिया गया है।

हाल ही भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) ने अक्षय ऊर्जा क्षेत्र के क्षेत्र में ग्रीन फाइनेंसिंग के लिए बैंक ऑफ महाराष्ट्र के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।
हाल ही दक्षिण चीन सागर में तनाव के बीच इंडोनेशिया के दक्षिण नाटुना सागर में पांच दिवसीय आसियान संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू हुआ हैं।

हाल ही वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस (डब्ल्यूएससी) का 14वां संस्करण नवी मुंबई के वाशी में हुआ है। वर्ल्ड स्पाइस कांग्रेस का उद्देश्य भारतीय मसालों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए नए अवसर पैदा करना है।

हाल ही चीन के हांगझू में एशियन गेम्स 2023 में पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरुआत हुई है।

हाल ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ग्रामीण युवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘स्किल ऑन व्हील्स’ पहल की शुरुआत की है।

हाल ही रियो डी जनेरियो में आयोजित ISSF विश्व कप 2023 में महिला 10 मीटर एयर राइफल/पिस्टन प्रतियोगिता में भारत की इलावेनिल वलारिवान ने स्वर्ण पदक जीता है।

हाल ही एचडीएफसी बैंक के सीईओ व एमडी शशिधर जगदीशन के 3 साल का सेवा विस्तार को आरबीआई ने मंजूरी प्रदान की है।

हाल ही केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कृषि-ऋण और फसल बीमा पर केन्द्रित तीन पहलों का अनावरण वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया है।
किसान ऋण पोर्टल (केआरपी): कृषि-ऋण में एक डिजिटल लीप
• डोर टू डोर केसीसी अभियान: सार्वभौमिक वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करना
• मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम (विंड्स) मैनुअल: किसानों के लिए डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि

हाल ही जोहानिसबर्ग के लेनासिया में आयोजित होने वाले वार्षिक गांधी वॉक का 35वां संस्करण तीन वर्ष के अन्तराल के बाद फिर से शुरू हुआ हैं।

अफ्रीकी संघ आने वाले वर्ष में अपनी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी लॉन्च करने की घोषणा की है।

हाल ही G77+चीन का दो दिवसीय शिखर सम्मेलन ग्लोबल साउथ को सशक्त बनाने पर उद्देश्य के साथ सम्पन्न हुआ हैं।

नुआखाई जुहार महोत्सव : ओडिशा राज्य का फसल महोत्सव 

हाल ही क्रिकेटर दीपक चाहर ने नया ब्रांड 'DNINE Sports' लॉन्च किया है।

अमृत बृक्ष आंदोलन 2023 : असम सरकार द्वारा शुरू की गई एक विशाल वृक्षारोपण पहल है।(मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा)

हाल ही एडिडास ने आगामी आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का अनावरण किया है।

हाल ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृहिणियों को वित्तीय स्वतंत्रता और सशक्त बनाने के उद्देश्य से गृह आधार योजना शुरू की है।
• साथ ही मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 'चावथ-ए-बाजार' का अनावरण किया है। 



21 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

21 सितंबर : अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस 
वर्ष 2023 के अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस की थीम :- “Actions for Peace: Our Ambition for the #GlobalGoals.” 


हाल ही ECI(भारत निर्वाचन आयोग) ने युवा मतदाताओं को शिक्षित करने और प्रोत्साहित करने के लिए “चाचा चौधरी और चुनावी दंगल” नामक एक कॉमिक बुक लॉन्च की गई। जिसमें प्रतिष्ठित कार्टून पात्रों चाचा चौधरी, साबू और बिल्लू को दिखाया गया है।
इस कॉमिक बुक को CEC (मुख्य चुनाव आयुक्त) श्री राजीव कुमार और अन्य चुनाव आयुक्त श्री अनूप चंद्र पांडे, श्री अरुण गोयल द्वारा निर्वाचन सदन में लॉन्च किया गया।

हाल ही स्वीडिश कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने 2024 तक डीजल कारों का उत्पादन बंद करने की घोषणा की है।

हाल ही आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2023 का एंथम सॉन्ग ‘दिल जश्न बोले’ (Dil Jashn Bole) रिलीज किया गया है।

हाल ही भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) ने केरल में निपाह वायरस (NiV) के परीक्षण के लिए ट्रूनेट परीक्षण के उपयोग को मंजूरी दी है।

हाल ही कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (कुसैट) के शोधकर्ताओं ने समुद्री टार्डिग्रेड की एक नई प्रजाति की पहचान की है, जिसका नाम दिवंगत पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर ‘बैटिलिप्स कलामी’ रखा गया है।

21 सितंबर : विश्व अल्जाइमर दिवस 

नेट जीरो क्लाइमेट एक्शन : ब्रिटेन की 2050 तक कार्बन उत्सर्जन को नेट जीरो करने की रणनीति।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को अगले साल 26 जनवरी को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया है। 

हाल ही भारतीय नौसेना के जहाज रणविजय, कवरत्ती और पनडुब्बी आईएनएस सिंधुकेसरी, सिंगापुर-भारत समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास (सिम्बेक्स) के 30वें संस्करण में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं। यह भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आरएसएन) के बीच एक वार्षिक द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास है।

हाल ही भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने चीन के हांगझोउ में आयोजित आगामी एशियाई खेलों 2023 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व करने के लिए दो ध्वजवाहक हरमनप्रीत सिंह(भारतीय हॉकी टीम के कप्तान) और ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन को चुना है।

हाल ही भारत सरकार ने चिकित्सा उपकरण उद्योग को मजबूत करने के उद्देश्य से शिक्षा योजना को मंजूरी प्रदान की है।

हाल ही असम सरकार ने मुख्यमंत्री आत्मनिर्भर असम अभियान शुरू किया है। जिसका उद्देश्य योग्य युवा व्यक्तियों को 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

हर साल, सितंबर के आखिरी रविवार को समाप्त होने वाले पूरे सप्ताह को बधिरों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह (International Week of the Deaf – IWD) के रूप में मनाया जाता है। 2023 में, IWD 18 सितंबर से 24 सितंबर 2023 तक मनाया जा रहा है।
सितंबर महीने के अंतिम रविवार को विश्व बधिर दिवस या बधिरों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस (24 सितंबर, 2022) के रूप में मनाया जाता है।

हाल ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय सत्र 2023-26 के लिए SBI लाइफ को ऑफिसियल पार्टनर बनाया है।

हाल ही ‌आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर ICC पुरुष टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के तीन शहरों डलास, फ्लोरिडा और न्यूयॉर्क का चयन किया है।

 SAVE WATER 


Post a Comment

0 Comments