भारत सरकार ने 2030 तक ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 6% से बढाकर 15% तक करने का लक्ष्य तय किया है।
न्याय प्रणाली में सुधार के लिए तीन नए विधेयक
• हाल ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत में आपराधिक न्याय प्रणाली में सुधार के लिए लोकसभा में तीन नए विधेयक पेश किए।
• इंडियन पीनल कोड 1860 की जगह, अब भारतीय न्याय संहिता 2023 होगा।
• क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 प्रस्थापित होगा।
• इंडियन एविडेंट एक्ट, 1872 की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 प्रस्थापित होगा।’
नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने Zee-Sony विलय को मंजूरी दी है।
हाल ही सुभाष रुनवाल को पहले आरआईसीएस दक्षिण एशिया पुरस्कारों में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
RICS:- रॉयल इंस्टीट्यूशन ऑफ चार्टर्ड सर्वेयर।
वर्ष 2022 के दौरान उत्तर प्रदेश में कैंसर के सबसे ज्यादा मामले पाए गए।
मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने मुख्यमंत्री सौर मिशन शुरू किया है।
14वें भारतीय फिल्म महोत्सव मेलबर्न (IFFM)
• राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार ऑफ इंडियन सिनेमा:- कार्तिक आर्यन
• बेस्ट फिल्म:- सीता रामम
"मानसून: ए पोयम ऑफ लव एंड लांगिंग" पुस्तक भारतीय कवि-राजदूत अभय कुमार की है।
विश्व अंगदान दिवस:- 13 अगस्त
14 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही केंद्र सरकार ने हाल ही में राज्यसभा में एक विधेयक पेश किया है जिसका उद्देश्य देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों (EC) की नियुक्ति की प्रक्रिया को संशोधित करना है।
• इस विधेयक में भारत के मुख्य न्यायाधीश को CEC और EC की नियुक्तियों का निर्धारण करने वाली चयन समिति से हटाने का प्रावधान है।
• चयन समिति में अब तीन सदस्य होंगे:-
1. प्रधानमंत्री
2. लोकसभा में विपक्ष का नेता
3. कैबिनेट मंत्री
हाल ही राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के नेशनल ऑटोमेटेड फिंगरप्रिंट आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (NAFIS) की टीम को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन श्रेणी-1 के लिए सरकारी प्रक्रिया री-इंजीनियरिंग में उत्कृष्टता के लिए गोल्ड अवार्ड मिला है।
14 अगस्त को भारत में 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' (Partition Horrors Remembrance Day) मनाया जाता है। यह दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में घोषित किया गया था।
हाल ही NPCI ने UPI अपनाने और सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने हेतु यूपीआई चलेगा 3.0 अभियान शुरू किया है।
हाल ही केंद्र सरकार ने NCERT के पाठ्यक्रम में संशोधन एवं नई पाठ्यपुस्तकें विकसित करने के लिए 19 सदस्यीय समिति का गठन किया है।
अध्यक्ष:- महेश चंद्र पंत।
महत्वपूर्ण सदस्य:- सुधा मूर्ति, बिबेक देबरॉय, संजीव सान्याल, RSS विचारक चामू कृष्ण शास्त्री और गायक शंकर महादेवन।
कच्चातीवु द्वीप
• कच्चातीवू पाक जलसंधि में एक निर्जन अपतटीय द्वीप है। यह द्वीप नेदुनतीवू (श्रीलंका) और रामेश्वरम (भारत) के बीच स्थित है। इसका निर्माण 14वीं शताब्दी में ज्वालामुखी विस्फोट के कारण हुआ था।
• इस निर्जन द्वीप पर मत्स्य पालन का अधिकार और संप्रभुता को लेकर यह भारत और श्रीलंका के बीच लंबे समय से विवाद का मुद्दा रहा है।
• वर्ष 1974 में भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और श्रीलंका की सिरिमा आर.डी. भंडारनायके ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किये, जिसके तहत कच्चातीवू को श्रीलंका को सौंप दिया गया।
मेक माय ट्रिप और पर्यटन मंत्रालय ट्रैवलर्स मैप ऑफ इंडिया माइक्रोसाइट लॉन्च करेंगे।
15 अगस्त 2023 करेंट अफेयर्स
हाल ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) और दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) ने साथ मिलकर ‘ओडीओपी वॉल’ की शुरुआत की है।
हाल ही भारतीय वायु सेना ने अपने नवीनतम हेरॉन मार्क 2 ड्रोन को शामिल किया है।
उपयोग:- सीमाओं पर निगरानी।
हाल ही देशभर में अपरेंटिस ट्रेनिंग में इंडस्ट्री और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल अपरेंटिस प्रमोशन स्कीम (NAPS) में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम लॉन्च की है।
रेल मंत्रालय देश में रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि केंद्र स्थापित करेगा।
WHO 17-18 अगस्त को गुजरात के गांधीनगर में पहला पारंपरिक औषधि वैश्विक शिखर सम्मेलन का आयोजित करेगा।
• गौरतलब है कि पिछले साल जामनगर में ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन का शिलान्यास किया गया।
हाल ही ब्राज़ील के फॉरवर्ड नेमार जूनियर सऊदी अरब के अल-हिलाल क्लब से जुड़े है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पीएम मोदी ने नाई, सुनार, लुहार और चर्मकारों के उत्थान के उद्देश्य से विश्वकर्मा योजना शुरू करने की घोषणा की है।
SAVE WATER
