आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

15 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स। 14 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स । 13 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2023


13 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स

कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने कमलेश वार्ष्णेय और अमरजीत सिंह को सेबी का पूर्णकालिक सदस्य नियुक्त किया है।

हाल ही ब्रिटिश चैट शो होस्ट माइकल पार्किंसन का निधन हो गया। 

भारत की सबसे तेज महिला एथलीट दुती चंद पर डोप टेस्ट में फेल होने के कारण चार साल का प्रतिबंध लगाया है।

पीएम ई-बस सेवा
• हाल ही केंद्र सरकार ने पीएम ई-बस सेवा को मंजूरी दी है।
• अवधि:- 10 वर्ष
 • कैबिनेट के फैसले के अनुसार 169 शहरों में 10,000 ई-बसें तैनात की जाएंगी।
• बिना संगठित बस सेवा वाले शहरों को प्राथमिकता दी जाएगी।
• इस योजना के तहत उन शहरों को चुना जाएगा जहां की आबादी 3 लाख या इससे ज्यादा है। सारे केंद्रशासित प्रदेश की राजधानी, उत्तर पूर्व का इलाका और पर्वतीय राज्यों को भी इसमें शामिल किया गया है। 
• ग्रीन अर्बन मोबिलिटी के तहत 181 शहरों में बुनियादी ढांचे को उन्नत किया जाएगा। 


हाल ही भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने ODI में 10,000 रन पूरे किए है।

हाल ही सिंधु गंगाधरन को NASSCOM के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।

जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत - मध्य पूर्व(Middle East)- यूरोप आर्थिक गलियारे की योजना का अनावरण किया है।

हाल ही में प्रसिद्ध रुद्र वीणा वादक उस्ताद अली ज़की हैदर का निधन हो गया है। वह उस्ताद असद अली खान के शिष्य और ध्रुपद के जयपुर बीनेकर घराने की खंडारबानी शैली के अंतिम प्रतिपादक थे। उनके असामयिक निधन के साथ, रुद्र वीणा की इस प्राचीन परंपरा का अंत हो गया है।

US News और विश्व रिपोर्ट की वार्षिक सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची में स्विट्जरलैंड ने फिर से दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश का खिताब जीता है। भारत 1 स्थान के सुधार के साथ 30वें स्थान पर है।

हाल ही ITIA (अंतरराष्ट्रीय टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी) ने दो बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन रोमानियाई टेनिस स्टार सिमोना हालेप पर डोपिंग के आरोप में चार साल का बैन लगा दिया है। 

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में किसानों के अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया है ‌

भारत की सबसे पुरानी नेशनल इंटर-स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के 62 वें संस्करण का आयोजन दिल्ली और गुरुग्राम के साथ बेंगलुरु(पहली बार ) में किया जाएगा।

हाल ही भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज ने उत्तरी सुमात्रा में आयोजित इंडोनेशिया बैडमिंटन मास्टर्स 2023 का खिताब जीता है।

हाल ही NPCI ने यूपीआई पर नए पेमेंट्स ऑप्शन के रूप में ‘ओटीजी रिंग’ लॉन्च किए हैं।

हाल ही NPCI और कैशफ्री पेमेंट्स ने ‘ऑटोपे ऑन क्यूआर' लान्च किया है।

हाल ही एमपी कैबिनेट ने मॉब लिंचिंग पीड़ित मुआवजा योजना 2023 को मंजूरी प्रदान की है जिसमें मॉब लिंचिंग की घटना में पीड़ित की मौत होने पर उनके परिवार को 10 लाख रुपये तथा घायल पीड़ितों के लिए 4 से 6 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाएगा।

हाल ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित की है। जिसमें देवक पुल(जम्मू-कश्मीर), नेचिफू सुरंग(अरूणाचल प्रदेश), बागडोगरा और बैरकपुर हवाई अड्डे(प.बंगाल), न्योमा हवाई अड्डा(लद्दाख) भी शामिल है।

हाल ही 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर रग्बी चैंपियनशिप 2023 में महाराष्ट्र ने कर्नाटक को हराकर खिताब जीता है।

हाल ही पूर्वी लीबिया देश में डेनियल तूफान ने भारी तबाही मचाई है।



14 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

भारतीय सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल के प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ ब्रिगेडियर संजय कुमार मिश्रा को प्रतिष्ठित "डॉ एएम गोखले पुरस्कार" से सम्मानित किया गया है।

हाल ही RITES लिमिटेड को ‘सेफ्टी इनोवेशन अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है। 

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजभवन से सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए आयुष्मान भव कैंपेन और आयुष्मान भव पोर्टल का शुभारंभ किया है।

हाल ही पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने मोहाली में “मिशन इंटेंसिव इंद्रधनुष” 5.0 लॉन्च किया है। जिसका उद्देश्य आंशिक रूप से टीका लगाए गए गर्भवती महिलाओं और बिना टीकाकरण वाले बच्चों को लक्षित करना है।

अमेज़ॅन के AWS ने क्लाउड टेक्नोलॉजीज के साथ AI क्षमताओं को बढ़ाने के लिए इसरो के साथ समझौता किया है।

पंजाब के फिरोजपुर में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सारागढ़ी की ऐतिहासिक लड़ाई में अपने जीवन का बलिदान करने वाले 21 बहादुर सिख योद्धाओं की शहादत की याद में सारागढ़ी स्मारक की आधारशिला रखी है।

हाल ही हरियाणा सरकार ने अभिनेत्री मीता वशिष्ठ को हरियाणा फिल्म और मनोरंजन नीति परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है।
आधिकारिक तौर पर पहला हिंदी दिवस भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर, 1953 को हिंदी दिवस मनाया था।

हाल ही संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) तथा राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने डेटा-संचालित नवाचारों के माध्यम से भारतीय कृषि में नवाचार के उद्देश्य से समझौता किया है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधीनगर में गुजरात विधानसभा की डिजिटल हाउस प्रोजेक्ट, नेशनल ई-विधान एप्लिकेशन (एनईवीए) का उद्घाटन किया है। यह पूरी तरह से पेपरलेस विधानसभा होगी।

हाल ही जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) की वाइस चांसलर, प्रोफेसर नजमा अख्तर को शिक्षा के क्षेत्र में लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें उनके “शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के लिए महान प्रयासों” के लिए पुरस्कृत किया गया है।



15 सितंबर 2023 करेंट अफेयर्स 

भारत में प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे मनाया जाता है। यह इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की याद में उनकी जयंती दिवस पर मनाया जाता है।

बीएई सिस्टम्स और एलएंडटी ने भारत में भारतीय सशस्त्र बलों के लिए आर्टिकुलेटेड ऑल-टेरेन व्हीकल (एएटीवी), जिसे ‘BvS10’ के नाम से जाना जाता है, के निर्माण हेतु समझौता किया है।

हाल ही कर्नाटक सरकार ने गिग श्रमिकों के लिए 'कर्नाटक स्टेट गिग वर्कर्स इंश्योरेंस स्कीम’ लान्च की है जिसमें 4 लाख रुपये का बीमा पैकेज शामिल है। यह Swiggy, Zomato जैसे विभिन्न प्लेटफ़ॉर्मों और अमेज़न, फ्लिपकार्ट, और बिगबास्केट जैसे अग्रणी ई-कॉमर्स कंपनी में कार्यरत गिग श्रमिकों के लिए लाभकारी योजना है जो अक्सर वस्तुओं और सेवाओं को वितरित करते समय अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं।

हाल ही यूरोपियन कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस ने भारतीय वायु सेना को अपना पहला सी-295 ट्रांसपोर्ट विमान प्रदान किया है। 2021 में भारत ने स्पेन की कंपनी एयरबस डिफेंस एंड स्पेस के साथ कुल 56 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट के लिए की डील की थी।

हर साल 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है। 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की थीम है : “Empowering the next generation.”  

अमेरिकी रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग (Fitch Ratings) ने वित्तवर्ष 2024 के भारत के ग्रोथ के अनुमानों को 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा है। 

हाल ही लुब्रिकेंट ब्रांड मोबील ने अभिनेता ऋतिक रोशन को अपना नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है।

हाल ही केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि 1 अक्टूबर 2023 से आधार,शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश, ड्राइविंग लाइसेंस,मतदाता सूची,विवाह पंजीकरण,सरकारी नौकरियों में नियुक्त जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र सिंगल डॉक्यूमेंट होगा।

हाल ही भारत सरकार ने देश की न्यायिक प्रणाली के आधुनिकीकरण के लिए ई-कोर्ट परियोजना के तीसरे चरण को मंजूरी प्रदान की है।

हाल ही भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण प्रशिक्षण संस्थान(GSITI) ने इसरो के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए है।

हाल ही एयर इंडिया ने ‘प्रोजेक्ट अभिनंदन’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य यात्रियों को व्यक्तिगत और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करना है।

हाल ही एसबीआई के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार को क्रेडिट कार्ड कंपनी मास्टरकार्ड इंडिया का नया चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है।

हाल ही भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृत इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी सर्टिफिकेट(OIML) जारी करने वाला 13वां देश बना है।

हाल ही यस बैंक और ब्रिस्कपे ने एमएसएमई के लिए निर्बाध सीमा-पार भुगतान को सशक्त बनाने के उद्देश्य से समझौता किया है।

SAVE WATER 

Post a Comment

0 Comments