आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

31 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 30 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

 
Current Affairs 2022


30 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

IMF ने विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस के साथ युद्ध को समाप्त करने के लिए 10 सूत्री शांति योजना की रूपरेखा तैयार की है।

मांगदेछू जलविद्युत परियोजना
• हाल ही 720 मेगावाट की मांगदेछू जलविद्युत परियोजना को भूटान के ड्रक ग्रीन पावर कॉरपोरेशन (DGPC) को सौंपा गया है।
• इस परियोजना को भारत की सहायता से विकसित किया गया है। इस परियोजना के साथ, भारत और भूटान ने चार मेगा पनबिजली परियोजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट ‘Road Accidents in India 2021’ प्रकाशित की है।
2021 में सड़क हादसों की 4,12,432 घटनाएं हुईं। इन घटनाओं में लगभग 1.54 लाख लोगों की मौत हुई है।
सड़क हादसों में 8.1% की कमी आई है।

अमृत भारत स्टेशन योजना
केंद्रीय रेल मंत्रालय ने पूरे भारत में रेलवे स्टेशनों के आधुनिकीकरण के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना नामक एक नई योजना शुरू की है। 
इस योजना के तहत 1,000 छोटे स्टेशनों का नवीनीकरण किया जाएगा।
इस योजना को स्टेशन पुनर्विकास अभियान के तहत चलाया जाएगा।

भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु G20 साइंस वर्किंग ग्रुप का सचिवालय होगा।

बृजेश दमानी ने पहली बार राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती है।

केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार ने ज़ेलियनग्रोंग यूनाइटेड फ्रंट (ZUF) के साथ संचालन समाप्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। ZUF मणिपुर स्थित एक नागा सशस्त्र समूह है, जो जेलियनग्रोंग नागा जनजाति के लिए एक अलग राज्य की मांग कर रहा है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने सिटी फाइनेंस रैंकिंग 2022 लॉन्च की है।

ब्राजील के पूर्व फुटबॉल दिग्गज पेले का निधन हो गया।
पेले तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं।
फीफा द्वारा उन्हें द ग्रेटेस्ट की उपाधि मिली।

तमिलनाडु के एल. धनुष ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है।

चुनाव आयोग ने घरेलू प्रवासी मतदाताओं के लिए रिमोट वोटिंग मशीन का प्रोटोटाइप विकसित किया है।

दक्ष (Daksh) किस संस्था द्वारा संचालित भुगतान धोखाधड़ी रिपोर्टिंग मॉड्यूल है? - RBI

FSSAI ने UP की बुलंदशहर जेल को खाने की गुणवत्ता के लिए फाइव स्टार रेटिंग दी है।

NTPC ने ग्रीन मेथनॉल उत्पादन के लिए इटली स्थित फर्म के साथ समझौता किया है।

एमएसएमई प्रेरणा
इंडियन बैंक ने राजस्थान में अपना प्रमुख कार्यक्रम ‘एमएसएमई प्रेरणा’ लॉन्च किया है।
यह किसी भी बैंक द्वारा देश में एमएसएमई क्षेत्र के लिए अपनी तरह की पहली पहल है।


31 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

प्रति कृषि परिवार औसत मासिक आय के मामले में मेघालय पहले और पंजाब दूसरे स्थान पर है।

गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के दो स्थानों के नाम में बदलाव को मंजूरी दी है।
1. मुंडेरा बाजार का नाम बदलकर ‘चौरी-चौरा’ 
2. ‘तेलिया अफगान’ गांव का नाम बदलकर ‘तेलिया शुक्ला’

ऑस्ट्रेलिया ने पुरुष टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड महान स्पिनर शेन वॉर्न के नाम से देने की घोषणा की है।

सी रंगराजन की पुस्तक:- फोर्क्स इन द रोड: माई डेज़ एट आरबीआई एंड बियॉन्ड

लेफ्टिनेंट जनरल अरविंद वालिया को भारतीय सेना का इंजीनियर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन का निर्वाचन क्षेत्र धर्मदम भारत का पहला पूर्ण पुस्तकालय निर्वाचन क्षेत्र बना है।

IIT मद्रास ने व्हार्टन-क्यूएस रीइमेजिन एजुकेशन अवार्ड्स 2022 जीता। (शिक्षा का ऑस्कर)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंतरिम मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 29 दिसंबर से लागू हो गया है।

हाल ही भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता (ECTA) के तहत पहली खेप चेन्नई से रवाना हुई है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने चमोली के लिए SBI फाउंडेशन और हेस्को की परियोजना का शुभारंभ किया है।

हाल ही दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर फरहान बेहरदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना में दो मंदिरों के लिए प्रसाद परियोजना की आधारशिला रखी है।

बांग्लादेश की पहली मेट्रो ट्रेन
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में पहली मेट्रो रेल का उद्घाटन किया। 
दियाबारी और अगरगांव स्टेशन के बीच पहली मेट्रो ट्रेन चली।
यह मेट्रो सेवा जापान ने फंड की है।

ई-स्पोर्ट्स को मान्यता
हाल ही भारत सरकार ने गेमिंग की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ई-स्पोर्ट्स को आधिकारिक तौर पर मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स के रूप में मान्यता दे दी है। 
• यह फैसला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संविधान के अनुच्छेद 77 के प्रावधान तीन में दिए गए अधिकारों का प्रयोग करते हुए ई स्पोर्ट्स से संबंधित नियमों में बदलाव के बाद किया गया।
• गौरतलब है कि जकार्ता में हुए 2018 एशियन गेम्स में पहली बार ई-स्पोर्ट्स को ट्रॉयल के तौर पर शामिल किया गया था।
• युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा ई-स्पोर्ट्स (वीडियो गेम जिसमें पैसा शामिल नहीं है) का संचालन किया जाएगा।
ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित मामलों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) को नोडल मंत्रालय नियुक्त किया गया है।  

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने 22 राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ‘ई-सुश्रुत’ अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली (HMIS) का उद्घाटन किया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने टिहरी झील में आयोजित नेशनल चैंपियनशिप टिहरी वाटर स्पोर्ट्स कप का उद्घाटन किया है।
• टिहरी में विश्व स्तरीय कयाकिंग कैनोइंग अकादमी की स्थापना की जाएगी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने राजसी बेकल बीच पार्क में पहले अंतरराष्ट्रीय समुद्र तट उत्सव का उद्घाटन किया है।

हाल ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम मंदिर में प्रसाद योजना के तहत श्रीशैलम मंदिर के विकास की परियोजना और एक पर्यटन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया है।

हाल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का निधन हो गया।

बेंजामिन नेतन्याहू छठी बार इजरायल के प्रधानमंत्री बने है।

हाल ही भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

महाराष्ट्र लोकायुक्त विधेयक पारित करने वाला देश का पहला राज्य बना है।

हाल ही अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने भारतीय-अमेरिकी राजीव बड्याल को राष्ट्रीय अंतरिक्ष परिषद सलाहकार समूह में नामित किया है।

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) का मोबाइल ऐप ‘प्रहरी’ लॉन्च किया है।

भारतीय वायुसेना ने हाल ही में ब्रह्मोस एयर-लॉन्च मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया है। यह लगभग 400 किमी की रेंज में किसी भी लक्ष्य को मार गिराने में सक्षम है। इसका परीक्षण सुखोई SU-30MKI लड़ाकू विमान से किया गया।
यह मिसाइल के एयर-लॉन्च के एंटी-शिप संस्करण का परीक्षण था।

SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments