आपका स्वागत है, डार्क मोड में पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें PDF के लिए टेलीग्राम चैनल DevEduNotes2 से जुड़े।

12 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 11 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स। 10 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स


Current Affairs 2022


10 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

भारतीय नौसेना के जहाज कोच्चि, कवारत्ती और सुमेधा बांग्लादेश नौसेना द्वारा आयोजित किए जा रहे पहले अंतर्राष्ट्रीय फ्लीट रिव्यू 2022 में भाग लेने के लिए बांग्लादेश पहुंचे है।

अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस:- 10 दिसंबर

गोवा में 9वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2022 का आयोजन किया जा रहा है।

इसरो और सोशल अल्फा ने स्पेसटेक इनोवेशन नेटवर्क (SpIN) लॉन्च करने के लिए एक समझौता किया है।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेन्नई में देश के पहले ड्रोन स्किलिंग एंड ट्रेनिंग वर्चुअल ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया है। 

कार्तिगई दीपम रथ उत्सव:- तमिलनाडु

इसरो की एक इकाई भारतीय सुदूर संवेदन संस्थान (IIRS) लद्दाख के लिए "स्थानिक डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर जियोपोर्टल" 'जियो-लद्दाख' विकसित करेगा।

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ‘बी20 इंडिया’ के अध्यक्ष बने है।

जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 
लेबनान के डॉ ओगिरत युनान और डॉ वालिद सलाबी को भारत के बाहर गांधीवादी मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया गया है।
• मध्य प्रदेश के नीलेश देसाई को रचनात्मक कार्यों के लिए जमनालाल बजाज पुरस्कार मिला है।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी कृष्णा वविलाला को ‘प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया है।

हाल ही वाराणसी में 'सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस 2022' का उत्सव मनाया गया।

इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (EIU) द्वारा Worldwide Cost of Living Index 2022 जारी किया गया है।
• न्यूयॉर्क और सिंगापुर दोनों शीर्ष रैंक पर हैं। (सबसे महंगे)


11 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस:- 11 दिसंबर
यूनिसेफ दिवस:- 11 दिसंबर

हाल ही स्वच्छ ऊर्जा अनुसंधान प्रदाता BloombergNEF द्वारा New Energy Outlook Report 2022 जारी की है।

2022 तक चीन और अमेरिका के बाद कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है? – संयुक्त अरब अमीरात

ईरान ने नैतिकता पुलिस को समाप्त कर दिया है जिसे गश्त-ए इरशाद या ‘गाइडेंस पेट्रोल’ के नाम से जाना जाता है।

ओलिवियर जिरू 52 गोल के साथ फ्रांस के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर बने हैं।

बेल्जियम के फॉरवर्ड एडेन हजार्ड ने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की है।

हाल ही सिंगापुर में अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की 17वीं एशिया और प्रशांत क्षेत्रीय बैठक शुरू हुई।

केरल की राज्य सरकार के साथ साझेदारी में विश्व बैंक द्वारा “Climate Investment Opportunities in India’s Cooling Sector” शीर्षक से एक नई रिपोर्ट जारी की गई है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्क करेंसी स्वैप फ्रेमवर्क के तहत मालदीव मौद्रिक प्राधिकरण (MMA) के साथ मुद्रा स्वैप समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय बुनियादी ढांचा क्षेत्र में तरलता को बढ़ावा देने के लिए भारत का पहला ज़मानत बांड बीमा उत्पाद लॉन्च करेगा।

विश्व बैंक और चेन्नई शहरी मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ने जेंडर टूलकिट लॉन्च की है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बने है। मुकेश अग्निहोत्री राज्य के पहले उपमुख्यमंत्री बने है।


12 दिसंबर 2022 करेंट अफेयर्स

G20 Development Working Group (DWG) की बैठक भारत की अध्यक्षता में मुंबई में शुरू होगी।

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने केरल के अलुवा में स्थित एक बीज फार्म को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल फार्म घोषित किया है।

मानसी गुलाटी की पुस्तक:- मिरेकल ऑफ फेस योगा

जापान, ब्रिटेन और इटली मिलकर छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाएंगे।

चुनाव आयोग ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) कर दिया है।

15 अगस्त 2023 तक देश में एक हजार खेलो इंडिया खेल केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार
पुरूष:- पोल वाल्टर मोंडो डुप्लांटिस (स्वीडन)
महिला:- सिडनी मैकलॉघलिन-लेवरोन (अमेरिका)

आर्टन कैपिटल द्वारा जारी दुनिया की सबसे मजबूत पासपोर्ट सूची 2022 में भारत 87वें स्थान पर रहा है।
शीर्ष स्थान:- यूएई (सबसे मजबूत पासपोर्ट)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार चौथी बार फोर्ब्स की ओर से जारी विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में शामिल किया गया है। 

केंद्र सरकार ने रूफटॉप सोलर योजना को मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है।

भारतीय मूल की सुष्मिता शुक्ला को न्यूयॉर्क में फेडरल रिजर्व बैंक की प्रथम उपाध्यक्ष एवं मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

मीनेश सी शाह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के प्रबंध निदेशक बने है।

तमिलनाडु,भारत में अपना जलवायु परिवर्तन मिशन शुरू करने वाला पहला राज्य बना है।

2022 हुरुन ग्लोबल 500 मूल्यवान कंपनियों की सूची में भारत 5वें स्थान पर रहा है।

हिमालय में पाई जाने वाली तीन औषधीय पौधों की प्रजातियों को संकटग्रस्त प्रजातियों की IUCN लाल सूची में जोड़ा गया है।
1.मीज़ोट्रोपिस पेलिटा (पटवा) 2. फ्रिटिलोरिया सिरोसा
3.डैक्टाइलोरिज़ा हैटागिरिया
SAVE WATER

Post a Comment

0 Comments